logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जिलाधिकारी द्वारा पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर अण्डरपास के दोनो तरफ रम्बल स्ट्रिप बनाये जाने हेतु दिये गये निर्देश।* *जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न, सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने एवं जन जागरूकता अभियान को प्रभावी बनाने हेतु दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश।* सुलतानपुर जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह की अध्यक्षता में नवीन कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सड़क सुरक्षा से संबंधित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने प्रतिभाग किया। बैठक के दौरान गत माह की बैठक के कार्यवृत्त को सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के पोर्टल पर अपलोड किए जाने की स्थिति तथा पूर्व बैठक में लिए गए निर्णयों के अनुपालन की समीक्षा की गई। बैठक में जनपद में लगातार बढ़ रहे सड़क यातायात दबाव एवं सड़क दुर्घटनाओं की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए शासन की मंशानुरूप सड़क सुरक्षा व्यवस्था को अधिक प्रभावी, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित बनाने पर विस्तृत चर्चा की गई। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने, यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने, सड़क सुरक्षा मानकों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित कराने तथा व्यापक जनजागरूकता अभियान संचालित किए जाने के संबंध में विभिन्न विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा होने वाली दुर्घटनाओं से बचने, सभी अण्डरपास चेकिंग रम्बल स्ट्रिप, कलर पट्टी, ब्लैक स्पॉट, हूटर बजा के सचेत करने सहित अन्य बिन्दुओं के सम्बन्ध में विस्तृत चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। उन्होंने यूपीडा की समीक्षा के दौरान पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर होने वाली दुर्घटनाओं से बचने हेतु कंट्रोल रूम से प्राप्त सूचनाओं के आधार पर सावधानी हूटर बजाकर सचेत करने के निर्देश दिये। उन्होंने पूर्वांचन एक्सप्रेस-वे के सारे अंडरपास चेक करके अगली मीटिंग में फोटो सहित प्रस्तुत करने हेतु निर्देशित किया गया। उन्होंने निर्देशित किया कि रम्बल स्ट्रिप अण्डरपास के दोनो तरफ बनाई जाय, जिससे दुर्घटनाओं को कम किया जा सके। जिलाधिकारी द्वारा जनपद के सभी ब्लैक स्पॉट का स्थलीय निरीक्षण कर आवश्यक सुधारात्मक कार्य तत्काल कराने के निर्देश दिए। जिन स्थानों पर बार-बार सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं, वहां रिफ्लेक्टर, चेतावनी बोर्ड, रेडियम साइनेज, रंबल स्ट्रिप, व्हाइट लाइन मार्किंग तथा टेबल-टॉप स्पीड ब्रेकर लगाने के निर्देश दिए गए, ताकि दुर्घटनाओं की संभावना को न्यूनतम किया जा सके। उन्होंने एन.एच.आई. तथा पीडब्ल्यूडी को निर्देशित किया कि सभी 08 चिन्हित ब्लैक स्पॉट को तीन सप्ताह में समाप्त करें तथा तब तक के लिये उन स्थानों पर चेतावनी बोर्ड लगाये जाए। जिलाधिकारी महोदय द्वारा सभी सड़क निर्माण संस्थाओं को निर्देशित किया गया कि वे अपने-अपने साइन बोर्ड व उसके ढांचों, कलर पट्टी का निरीक्षण कर डाटा शीघ्र उपलब्ध कराना सुनिश्चित करायें। उन्होंने बारिश के बाद हुए गड्ढ़ों को जल्द से जल्द सही किये जाने हेतु निर्देशित किया। जिलाधिकारी द्वारा मंड़ी सचिव एवं अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत के बैठक में न उपस्थित होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए उनके विरूद्ध स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने हेतु निर्देशित किया गया। जिलाधिकारी महोदय द्वारा सभी ईओ को निर्देशित किया गया कि सड़क पर टहलने वाले गोवंशों को हटाकर कृत कार्यवाही से अवगत कराया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में अधिकांश जनहानि लापरवाही, ओवरस्पीडिंग, बिना हेलमेट एवं सीट बेल्ट के वाहन संचालन, गलत दिशा में वाहन चलाने तथा सड़क सुरक्षा मानकों की अनदेखी के कारण होती है। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को सड़क सुरक्षा को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए आपसी समन्वय के साथ कार्य करने तथा दुर्घटना संभावित स्थलों पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमित एवं प्रभावी प्रवर्तन अभियान चलाने के निर्देश देते हुए कहा कि बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, ओवरस्पीडिंग, शराब पीकर वाहन चलाने तथा मॉडिफाइड साइलेंसर का प्रयोग करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही भारी वाहनों के लिए निर्धारित नो-एंट्री व्यवस्था का कड़ाई से पालन कराया जाए तथा शहर के प्रमुख चौराहों पर यातायात व्यवस्था को और अधिक व्यवस्थित एवं सुचारु बनाया जाए। बैठक में स्कूल बसों, वाणिज्यिक वाहनों एवं यात्री वाहनों की नियमित फिटनेस जांच कराने पर विशेष बल दिया गया। बिना फिटनेस प्रमाण पत्र संचालित होने वाले एवं ओवरलोड वाहनों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिए गए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि 15 वर्ष से अधिक पुराने तथा जिनका पंजीकरण (रजिस्ट्रेशन) समाप्त हो चुका है, ऐसे वाहनों का विद्यालयों में किसी भी प्रकार से उपयोग न किया जाए। बैठक में सड़क दुर्घटनाओं में घायलों को समय पर उपचार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से एम्बुलेंस सेवाओं एवं ट्रॉमा सुविधाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने के निर्देश दिए गए। दुर्घटना संभावित मार्गों पर एम्बुलेंस एवं क्रेन की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के संपर्क नंबर अद्यतन रखने के निर्देश भी दिए गए। इसके अतिरिक्त अवैध कटों को बंद कराने, अवैध होर्डिंग हटाने, शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों के प्रमुख चौराहों पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा आवश्यक सड़क सुरक्षा संकेतकों की स्थापना पर भी विशेष जोर दिया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का भी दायित्व है। उन्होंने सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए बैनर, फ्लेक्स, डिजिटल प्रचार माध्यमों एवं सोशल मीडिया के माध्यम से व्यापक जनजागरूकता अभियान संचालित करने तथा आमजन को यातायात नियमों के पालन के लिए निरंतर प्रेरित करने के निर्देश दिए। सड़क सुरक्षा के प्रति समाज में व्यापक जागरूकता उत्पन्न करने के लिए छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, स्वयंसेवी एवं सामाजिक संगठनों की सक्रिय सहभागिता रही तथा उन्होने इसको और व्यापक करने के निर्देश दिये, ताकि जनसहभागिता के माध्यम से सड़क दुर्घटनाओं में प्रभावी कमी लाई जा सके। बैठक के अंत में संबंधित विभागों के अधिकारियों ने सड़क सुरक्षा से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए आवश्यक कार्ययोजना तैयार की। जिलाधिकारी महोदय ने सभी विभागों को समयबद्ध एवं समन्वित ढंग से कार्य करते हुए शासन की मंशानुरूप सड़क सुरक्षा के सभी मानकों का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

2 hrs ago
user_लालजी
लालजी
सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago
f9537218-23c6-4086-9be1-31e43843bb95

जिलाधिकारी द्वारा पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर अण्डरपास के दोनो तरफ रम्बल स्ट्रिप बनाये जाने हेतु दिये गये निर्देश।* *जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न, सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने एवं जन जागरूकता अभियान को प्रभावी बनाने हेतु दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश।* सुलतानपुर जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह की अध्यक्षता में नवीन कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सड़क सुरक्षा से संबंधित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने प्रतिभाग किया। बैठक के दौरान गत माह की बैठक के कार्यवृत्त को सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के पोर्टल पर अपलोड किए जाने की स्थिति तथा पूर्व बैठक में लिए गए निर्णयों के अनुपालन की समीक्षा की गई। बैठक में जनपद में लगातार बढ़ रहे सड़क यातायात दबाव एवं सड़क दुर्घटनाओं की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए शासन की मंशानुरूप सड़क सुरक्षा व्यवस्था को अधिक प्रभावी, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित बनाने पर विस्तृत चर्चा की गई। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने, यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने, सड़क सुरक्षा मानकों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित कराने तथा व्यापक जनजागरूकता अभियान संचालित किए जाने के संबंध में विभिन्न विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा होने वाली दुर्घटनाओं से बचने, सभी अण्डरपास चेकिंग रम्बल स्ट्रिप, कलर पट्टी, ब्लैक स्पॉट, हूटर बजा के सचेत करने सहित अन्य बिन्दुओं के सम्बन्ध में विस्तृत चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। उन्होंने यूपीडा की समीक्षा के दौरान पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर होने वाली दुर्घटनाओं

17827a56-40d4-443b-b4ce-67e8c8380c4e

से बचने हेतु कंट्रोल रूम से प्राप्त सूचनाओं के आधार पर सावधानी हूटर बजाकर सचेत करने के निर्देश दिये। उन्होंने पूर्वांचन एक्सप्रेस-वे के सारे अंडरपास चेक करके अगली मीटिंग में फोटो सहित प्रस्तुत करने हेतु निर्देशित किया गया। उन्होंने निर्देशित किया कि रम्बल स्ट्रिप अण्डरपास के दोनो तरफ बनाई जाय, जिससे दुर्घटनाओं को कम किया जा सके। जिलाधिकारी द्वारा जनपद के सभी ब्लैक स्पॉट का स्थलीय निरीक्षण कर आवश्यक सुधारात्मक कार्य तत्काल कराने के निर्देश दिए। जिन स्थानों पर बार-बार सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं, वहां रिफ्लेक्टर, चेतावनी बोर्ड, रेडियम साइनेज, रंबल स्ट्रिप, व्हाइट लाइन मार्किंग तथा टेबल-टॉप स्पीड ब्रेकर लगाने के निर्देश दिए गए, ताकि दुर्घटनाओं की संभावना को न्यूनतम किया जा सके। उन्होंने एन.एच.आई. तथा पीडब्ल्यूडी को निर्देशित किया कि सभी 08 चिन्हित ब्लैक स्पॉट को तीन सप्ताह में समाप्त करें तथा तब तक के लिये उन स्थानों पर चेतावनी बोर्ड लगाये जाए। जिलाधिकारी महोदय द्वारा सभी सड़क निर्माण संस्थाओं को निर्देशित किया गया कि वे अपने-अपने साइन बोर्ड व उसके ढांचों, कलर पट्टी का निरीक्षण कर डाटा शीघ्र उपलब्ध कराना सुनिश्चित करायें। उन्होंने बारिश के बाद हुए गड्ढ़ों को जल्द से जल्द सही किये जाने हेतु निर्देशित किया। जिलाधिकारी द्वारा मंड़ी सचिव एवं अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत के बैठक में न उपस्थित होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए उनके विरूद्ध स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने हेतु निर्देशित किया गया। जिलाधिकारी महोदय द्वारा सभी ईओ को निर्देशित किया गया कि सड़क पर टहलने वाले गोवंशों

2691c537-2a42-4d6f-bae5-48ded1f7177e

को हटाकर कृत कार्यवाही से अवगत कराया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में अधिकांश जनहानि लापरवाही, ओवरस्पीडिंग, बिना हेलमेट एवं सीट बेल्ट के वाहन संचालन, गलत दिशा में वाहन चलाने तथा सड़क सुरक्षा मानकों की अनदेखी के कारण होती है। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को सड़क सुरक्षा को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए आपसी समन्वय के साथ कार्य करने तथा दुर्घटना संभावित स्थलों पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमित एवं प्रभावी प्रवर्तन अभियान चलाने के निर्देश देते हुए कहा कि बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, ओवरस्पीडिंग, शराब पीकर वाहन चलाने तथा मॉडिफाइड साइलेंसर का प्रयोग करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही भारी वाहनों के लिए निर्धारित नो-एंट्री व्यवस्था का कड़ाई से पालन कराया जाए तथा शहर के प्रमुख चौराहों पर यातायात व्यवस्था को और अधिक व्यवस्थित एवं सुचारु बनाया जाए। बैठक में स्कूल बसों, वाणिज्यिक वाहनों एवं यात्री वाहनों की नियमित फिटनेस जांच कराने पर विशेष बल दिया गया। बिना फिटनेस प्रमाण पत्र संचालित होने वाले एवं ओवरलोड वाहनों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिए गए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि 15 वर्ष से अधिक पुराने तथा जिनका पंजीकरण (रजिस्ट्रेशन) समाप्त हो चुका है, ऐसे वाहनों का विद्यालयों में किसी भी प्रकार से उपयोग न किया जाए। बैठक में सड़क दुर्घटनाओं में घायलों को समय पर उपचार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से

113396cd-90b8-4711-864c-3f32b00a3b91

एम्बुलेंस सेवाओं एवं ट्रॉमा सुविधाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने के निर्देश दिए गए। दुर्घटना संभावित मार्गों पर एम्बुलेंस एवं क्रेन की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के संपर्क नंबर अद्यतन रखने के निर्देश भी दिए गए। इसके अतिरिक्त अवैध कटों को बंद कराने, अवैध होर्डिंग हटाने, शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों के प्रमुख चौराहों पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा आवश्यक सड़क सुरक्षा संकेतकों की स्थापना पर भी विशेष जोर दिया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का भी दायित्व है। उन्होंने सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए बैनर, फ्लेक्स, डिजिटल प्रचार माध्यमों एवं सोशल मीडिया के माध्यम से व्यापक जनजागरूकता अभियान संचालित करने तथा आमजन को यातायात नियमों के पालन के लिए निरंतर प्रेरित करने के निर्देश दिए। सड़क सुरक्षा के प्रति समाज में व्यापक जागरूकता उत्पन्न करने के लिए छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, स्वयंसेवी एवं सामाजिक संगठनों की सक्रिय सहभागिता रही तथा उन्होने इसको और व्यापक करने के निर्देश दिये, ताकि जनसहभागिता के माध्यम से सड़क दुर्घटनाओं में प्रभावी कमी लाई जा सके। बैठक के अंत में संबंधित विभागों के अधिकारियों ने सड़क सुरक्षा से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए आवश्यक कार्ययोजना तैयार की। जिलाधिकारी महोदय ने सभी विभागों को समयबद्ध एवं समन्वित ढंग से कार्य करते हुए शासन की मंशानुरूप सड़क सुरक्षा के सभी मानकों का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • 271 ग्राम मारफीन के साथ नशे के सौदागरों पर आलापुर पुलिस का शिकंजा, दो गिरफ्तार मुखबिर की सूचना पर आमादेपुर चौराहे के पास दबिश, 03 पैकेट में बरामद हुई 271 ग्राम अवैध मारफीन* *आलापुर/अम्बेडकरनगर।* *नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान में आलापुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो कथित नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 03 पैकेट में कुल 271 ग्राम अवैध मारफीन बरामद की गई है।* *पुलिस प्रेस नोट के अनुसार 13 सितंबर 2026 की सुबह करीब 6:50 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने आमादेपुर चौराहे के पास घेराबंदी कर दो अभियुक्तों को दबोच लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान गुलाब गोस्वामी (21 वर्ष) पुत्र बच्चालाल गोस्वामी तथा सौकेट गोस्वामी (25 वर्ष) पुत्र गिरजा शंकर गोस्वामी, निवासी ग्राम मसेना मिर्जापुर, थाना आलापुर के रूप में हुई।* *मामला मु0अ0सं0 189/2026, धारा 8/21 NDPS Act से संबंधित बताया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।* *गुलाब गोस्वामी का आपराधिक इतिहास भी सामने आया* *पुलिस प्रेस नोट के मुताबिक गिरफ्तार अभियुक्त गुलाब गोस्वामी के खिलाफ थाना आलापुर में पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं। इनमें धारा 147, 148, 308, 323, 324, 352, 504, 506 भादवि समेत अन्य धाराओं के मुकदमे शामिल बताए गए हैं।* *इन पुलिसकर्मियों की रही अहम भूमिका* *कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अरुण कुमार सिंह, उपनिरीक्षक बालमुकुन्द यादव, कांस्टेबल वैभव यादव और कांस्टेबल मान सिंह शामिल रहे।* *नशे के कारोबार पर पुलिस की यह कार्रवाई इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है। अब बड़ा सवाल यह है कि बरामद मारफीन की सप्लाई कहां से हुई और इसके पीछे नशे के नेटवर्क में और कौन-कौन लोग जुड़े हैं?*
    1
    271 ग्राम मारफीन के साथ नशे के सौदागरों पर आलापुर पुलिस का शिकंजा, दो गिरफ्तार
मुखबिर की सूचना पर आमादेपुर चौराहे के पास दबिश, 03 पैकेट में बरामद हुई 271 ग्राम अवैध मारफीन*
*आलापुर/अम्बेडकरनगर।*
*नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान में आलापुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो कथित नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 03 पैकेट में कुल 271 ग्राम अवैध मारफीन बरामद की गई है।*
*पुलिस प्रेस नोट के अनुसार 13 सितंबर 2026 की सुबह करीब 6:50 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने आमादेपुर चौराहे के पास घेराबंदी कर दो अभियुक्तों को दबोच लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान गुलाब गोस्वामी (21 वर्ष) पुत्र बच्चालाल गोस्वामी तथा सौकेट गोस्वामी (25 वर्ष) पुत्र गिरजा शंकर गोस्वामी, निवासी ग्राम मसेना मिर्जापुर, थाना आलापुर के रूप में हुई।*
*मामला मु0अ0सं0 189/2026, धारा 8/21 NDPS Act से संबंधित बताया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।*
*गुलाब गोस्वामी का आपराधिक इतिहास भी सामने आया*
*पुलिस प्रेस नोट के मुताबिक गिरफ्तार अभियुक्त गुलाब गोस्वामी के खिलाफ थाना आलापुर में पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं। इनमें धारा 147, 148, 308, 323, 324, 352, 504, 506 भादवि समेत अन्य धाराओं के मुकदमे शामिल बताए गए हैं।*
*इन पुलिसकर्मियों की रही अहम भूमिका*
*कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अरुण कुमार सिंह, उपनिरीक्षक बालमुकुन्द यादव, कांस्टेबल वैभव यादव और कांस्टेबल मान सिंह शामिल रहे।*
*नशे के कारोबार पर पुलिस की यह कार्रवाई इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है। अब बड़ा सवाल यह है कि बरामद मारफीन की सप्लाई कहां से हुई और इसके पीछे नशे के नेटवर्क में और कौन-कौन लोग जुड़े हैं?*
    user_Amarjeet Panday
    Amarjeet Panday
    Security Guard सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • भड़काऊ भाषण से मचा बवाल: 'संविधान नहीं करेगा रक्षा, घरों में रखो लोहा', वायरल वीडियो ने बढ़ाई सरगर्मी* उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर से सोशल मीडिया पर एक बेहद सनसनीखेज और भड़काऊ वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया है। इस वीडियो में एक व्यक्ति खुले मंच से आग उगलते हुए भीड़ को उकसा रहा है। सरेआम माइक से कहा जा रहा है कि *"संविधान तुम्हारी रक्षा नहीं करेगा", और खुद की तथा अपनी बेटियों की सुरक्षा के लिए हर घर में हथियार यानी 'लोहा' रखने* की खुलेआम अपील की जा रही है। सरेआम उन्माद फैलाने वाली इस बयानबाजी ने जिले का सियासी और सामाजिक पारा अचानक से काफी चढ़ा दिया है। इस वीडियो में साफ सुना जा सकता है कि कैसे भीड़ को भड़काते हुए घरों की सुरक्षा का डर दिखाया जा रहा है। वक्ता लोगों से कह रहा है कि जब तक पुलिस या कोई संवैधानिक मदद पहुंचे, तब तक अपनी सुरक्षा के लिए हर घर में *'इमरजेंसी किट'* होनी चाहिए। कानून को ताक पर रखकर सरेआम भीड़ को इस तरह भड़काने और खौफ का माहौल बनाने की इस घटना से हर तरफ सनसनी फैल गई है। अब इस वीडियो के सामने आने के बाद मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए उचित कानूनी जांच और सख्त कार्रवाई की उम्मीद की जा रही है, ताकि इलाके में शांति और सौहार्द पूरी तरह से कायम रहे। *अस्वीकरण - वायरल वीडियो की पुष्टि हम नहीं करते है*
    1
    भड़काऊ भाषण से मचा बवाल: 'संविधान नहीं करेगा रक्षा, घरों में रखो लोहा', वायरल वीडियो ने बढ़ाई सरगर्मी*
उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर से सोशल मीडिया पर एक बेहद सनसनीखेज और भड़काऊ वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया है। इस वीडियो में एक व्यक्ति खुले मंच से आग उगलते हुए भीड़ को उकसा रहा है। सरेआम माइक से कहा जा रहा है कि *"संविधान तुम्हारी रक्षा नहीं करेगा", और खुद की तथा अपनी बेटियों की सुरक्षा के लिए हर घर में हथियार यानी 'लोहा' रखने* की खुलेआम अपील की जा रही है। सरेआम उन्माद फैलाने वाली इस बयानबाजी ने जिले का सियासी और सामाजिक पारा अचानक से काफी चढ़ा दिया है।
इस वीडियो में साफ सुना जा सकता है कि कैसे भीड़ को भड़काते हुए घरों की सुरक्षा का डर दिखाया जा रहा है। वक्ता लोगों से कह रहा है कि जब तक पुलिस या कोई संवैधानिक मदद पहुंचे, तब तक अपनी सुरक्षा के लिए हर घर में *'इमरजेंसी किट'* होनी चाहिए। कानून को ताक पर रखकर सरेआम भीड़ को इस तरह भड़काने और खौफ का माहौल बनाने की इस घटना से हर तरफ सनसनी फैल गई है। अब इस वीडियो के सामने आने के बाद मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए उचित कानूनी जांच और सख्त कार्रवाई की उम्मीद की जा रही है, ताकि इलाके में शांति और सौहार्द पूरी तरह से कायम रहे। 
*अस्वीकरण - वायरल वीडियो की पुष्टि हम नहीं करते है*
    user_क्राइम ब्यूरो लखनऊ उत्तर प्रदे
    क्राइम ब्यूरो लखनऊ उत्तर प्रदे
    Court reporter Sultanpur, Uttar Pradesh•
    10 hrs ago
  • कादीपुर में आबकारी विभाग की टीम ने 35 लीटर अवैध कच्ची शराब किया बरामद, सौ किलोग्राम लहन को किया नष्ट आबकारी स्पेक्टर कादीपुर ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दबिश दी, जहां पर दबिश के दौरान टीम द्वारा 35 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद किया और सौ किलोग्राम लहन को तत्काल नष्ट किया गया, वहीं दूसरी तरफ क्षेत्र में हड़कंप भी मचा रहा, इसी दौरान तीन पर अभियोग भी पंजीकृत किया गया
    1
    कादीपुर में आबकारी विभाग की टीम ने 35 लीटर अवैध कच्ची शराब किया बरामद, सौ किलोग्राम लहन को किया नष्ट
आबकारी स्पेक्टर कादीपुर ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दबिश दी, जहां पर दबिश के दौरान टीम द्वारा 35 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद किया और सौ किलोग्राम लहन को तत्काल नष्ट किया गया, वहीं दूसरी तरफ क्षेत्र में हड़कंप भी मचा रहा, इसी दौरान तीन पर अभियोग भी पंजीकृत किया गया
    user_Ghanshyam Verma
    Ghanshyam Verma
    जयसिंहपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • अधिवक्ताओं के लिए बड़ी घोषणा 5 लाख तक की कैशलेस मेडिकल सेवा सुविधा लखनऊ। उत्तर प्रदेश में अधिवक्ताओं के हित में बड़ी घोषणा सामने आई है। हाईकोर्ट से लेकर जिला न्यायालयों तक सक्रिय रूप से प्रैक्टिस करने वाले अधिवक्ताओं को अब ₹5 लाख प्रतिवर्ष तक की कैशलेस मेडिकल इंश्योरेंस स्कीम की सुविधा उपलब्ध कराने की घोषणा की गई है। इस पहल से प्रदेश के बड़ी संख्या में सक्रिय अधिवक्ताओं और उनके परिवारों को बेहतर चिकित्सा सुविधा का लाभ मिलने की उम्मीद है। लंबे समय से अधिवक्ता समुदाय की ओर से स्वास्थ्य सुरक्षा को लेकर उठाई जा रही मांगों के बीच यह घोषणा राहत और सामाजिक सुरक्षा की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। अधिवक्ताओं ने इस पहल को स्वागत योग्य बताते हुए इसे न्यायिक व्यवस्था से जुड़े लोगों के हित में अहम निर्णय बताया है।
    1
    अधिवक्ताओं के लिए बड़ी घोषणा 5 लाख तक की कैशलेस मेडिकल सेवा सुविधा
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में अधिवक्ताओं के हित में बड़ी घोषणा सामने आई है। हाईकोर्ट से लेकर जिला न्यायालयों तक सक्रिय रूप से प्रैक्टिस करने वाले अधिवक्ताओं  को अब ₹5 लाख प्रतिवर्ष तक की कैशलेस मेडिकल इंश्योरेंस स्कीम की सुविधा उपलब्ध कराने की घोषणा की गई है।
इस पहल से प्रदेश के बड़ी संख्या में सक्रिय अधिवक्ताओं और उनके परिवारों को बेहतर चिकित्सा सुविधा का लाभ मिलने की उम्मीद है। लंबे समय से अधिवक्ता समुदाय की ओर से स्वास्थ्य सुरक्षा को लेकर उठाई जा रही मांगों के बीच यह घोषणा राहत और सामाजिक सुरक्षा की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
अधिवक्ताओं ने इस पहल को स्वागत योग्य बताते हुए इसे न्यायिक व्यवस्था से जुड़े लोगों के हित में अहम निर्णय बताया है।
    user_पत्रकार पांडे
    पत्रकार पांडे
    Comedy club जयसिंहपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • *ग्रुप केंद्र सीआरपीएफ त्रिसुंडी, अमेठी का 19वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया *अमेठी।* ग्रुप केन्द्र, केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल त्रिसुंडी अमेठी का 19वां स्थापना दिवस सोमवार दिनांक 15/09/2026 को मनाया जा रहा है। इस उपलक्ष्य में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। कार्यालय पुलिस उप महानिरीक्षक, ग्रुप केन्द्र अमेठी द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार आज दिनांक 15/09/2026 को ग्रुप केन्द्र परिसर में एक भव्य मेले का शुभारम्भ मुख्य अतिथि डीआईजी श्री मदन कुमार द्वारा किया गया। मेले में अधिकारियों एवं कार्मिकों के साथ-साथ उनके परिवार के सदस्यों एवं बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इसी क्रम में शहीद स्मारक पर शहीदों को पुष्प अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दी गई। तत्पश्चात क्वार्टर गार्ड पर मुख्य अतिथि श्री मदन कुमार, डीआईजी ग्रुप केन्द्र अमेठी को गार्ड द्वारा सलामी दी गई। इसके बाद डीआईजी महोदय द्वारा स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में सैनिक सम्मेलन को संबोधित किया गया। संध्या में खेल-कूद प्रतियोगिता एवं रात्रि में बड़े खाने का आयोजन किया गया है।
    4
    *ग्रुप केंद्र सीआरपीएफ त्रिसुंडी, अमेठी का 19वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया

*अमेठी।* ग्रुप केन्द्र, केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल त्रिसुंडी अमेठी का 19वां स्थापना दिवस सोमवार दिनांक 15/09/2026 को मनाया जा रहा है। इस उपलक्ष्य में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।
कार्यालय पुलिस उप महानिरीक्षक, ग्रुप केन्द्र अमेठी द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार आज दिनांक 15/09/2026 को ग्रुप केन्द्र परिसर में एक भव्य मेले का शुभारम्भ मुख्य अतिथि डीआईजी श्री मदन कुमार द्वारा किया गया। मेले में अधिकारियों एवं कार्मिकों के साथ-साथ उनके परिवार के सदस्यों एवं बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
इसी क्रम में शहीद स्मारक पर शहीदों को पुष्प अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दी गई। तत्पश्चात क्वार्टर गार्ड पर मुख्य अतिथि श्री मदन कुमार, डीआईजी ग्रुप केन्द्र अमेठी को गार्ड द्वारा सलामी दी गई। इसके बाद डीआईजी महोदय द्वारा स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में सैनिक सम्मेलन को संबोधित किया गया।
संध्या में खेल-कूद प्रतियोगिता एवं रात्रि में बड़े खाने का आयोजन किया गया है।
    user_M news
    M news
    अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    12 min ago
  • प्रभारी मंत्री ने सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों की समीक्षा की,अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश 17 सितम्बर को शाम 7 बजे ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाकर विकसित भारत का लिया जाएगा संकल्प जनभागीदारी से सफल होगा सेवा संकल्प अभियान, अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ-प्रभारी मंत्री अमेठी।उत्तर प्रदेश सरकार में महिला कल्याण,बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की राज्यमंत्री तथा जनपद अमेठी की प्रभारी मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने आगामी 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाले ‘‘सेवा संकल्प अभियान’’ की तैयारियों को लेकर आज विकास भवन सभागार में अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ समीक्षा बैठक की।बैठक में अभियान के सफल संचालन, विभिन्न कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन तथा जनसामान्य की अधिकतम सहभागिता सुनिश्चित करने के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि, विधायक गौरीगंज राकेश प्रताप सिंह, जिलाधिकारी संजय चौहान, पुलिस अधीक्षक सरवणन टी.,मुख्य विकास अधिकारी पूजा साहू,भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ला सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक को संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन एवं सेवा काल की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने तथा नागरिकों को ‘विकसित भारत-2047’ के राष्ट्रीय संकल्प से जोड़ने के उद्देश्य से ‘‘सेवा संकल्प अभियान’’ का आयोजन किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि यह अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं बल्कि जनसेवा,सुशासन और जनभागीदारी को मजबूत करने का एक व्यापक जनआंदोलन है।इसके माध्यम से केंद्र सरकार के 12 वर्षों तथा उत्तर प्रदेश सरकार के 10 वर्षों में हुए विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाई जाएगी तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ने का कार्य भी किया जाएगा। प्रभारी मंत्री ने बताया कि अभियान का शुभारंभ 17 सितम्बर को ‘‘सेवा दिवस-आशीर्वाद का दीया’’ थीम के साथ किया जाएगा। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की 25 वर्षों की जनसेवा के प्रति आभार व्यक्त करते हुए तथा विकसित भारत-2047 के सामूहिक संकल्प के प्रतीक स्वरूप सायं 7 बजे दीप प्रज्वलन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।उन्होंने बताया कि केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित परिवारों सहित आम नागरिक अपने घरों, प्रतिष्ठानों,सरकारी भवनों,विकास परियोजनाओं,सार्वजनिक स्थलों तथा आवासों पर दीप जलाकर राष्ट्र निर्माण के इस अभियान में सहभागिता करेंगे।साथ ही जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों,युवाओं,स्वयंसेवी संस्थाओं एवं सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स से ‘आशीर्वाद का दीया’ के साथ अपने फोटो एवं वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करने की अपील भी की गई है।बैठक के दौरान प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक विकास खण्ड में एक सप्ताह तक विशेष शिविर आयोजित किए जाएं, जिनमें आमजन की समस्याओं का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप लोगों को उनके द्वार पर ही योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया जाए तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी शिविरों में उपस्थित रहकर समस्याओं का समाधान करें। प्रभारी मंत्री ने बताया कि 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विभिन्न विषयों पर आधारित कार्यक्रम चरणबद्ध रूप से आयोजित किए जाएंगे।इनमें ‘मेरे सपनों का भारत-चित्र सेवा’, ‘नमो सेवा-अनकही कहानियां’, ‘आंगन मिलन सेवा’, ‘सेवा की कहानी’ डिजिटल एवं रील्स अभियान, ‘सेवा ज्योति कलश यात्रा-विकसित भारत का संकल्प’, ‘वडनगर से वाराणसी यात्रा’, ‘सेवा मेरा योगदान’, ‘सेवा सेतु अभियान’, ‘सेवा के संग-राष्ट्र के संग’, ‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज’ तथा ‘सुशासन सेवा संवाद’ जैसे महत्वपूर्ण कार्यक्रम शामिल हैं।उन्होंने कहा कि इन कार्यक्रमों के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों को जोड़ते हुए राष्ट्र निर्माण में उनकी सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। साथ ही युवाओं, महिलाओं, किसानों, विद्यार्थियों, स्वयं सहायता समूहों तथा विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को भी अभियान से जोड़ने का विशेष प्रयास किया जाएगा।प्रभारी मंत्री ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने विभागों से संबंधित योजनाओं के लाभार्थियों का अद्यतन एवं प्रमाणिक डाटा बैंक तैयार करें। उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान पात्र व्यक्तियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने और जनसंपर्क गतिविधियों को प्रभावी बनाने के लिए सटीक आंकड़ों का होना आवश्यक है। उन्होंने कार्यक्रम स्थलों के चिन्हीकरण, रूट व्यवस्था, सुरक्षा, पेयजल, विद्युत, स्वच्छता, प्रचार-प्रसार तथा विभागीय समन्वय से संबंधित सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि अभियान की सफलता के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें तथा प्रत्येक गतिविधि का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें। बैठक के अंत में प्रभारी मंत्री ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का मूल उद्देश्य समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाना तथा जनभागीदारी को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि जब आम नागरिक, जनप्रतिनिधि, अधिकारी और विभिन्न सामाजिक संगठन एकजुट होकर इस अभियान में सहभागिता करेंगे, तभी विकसित भारत-2047 के संकल्प को साकार करने की दिशा में सार्थक परिणाम प्राप्त होंगे। उन्होंने सभी अधिकारियों से जिम्मेदारी, समर्पण एवं संवेदनशीलता के साथ कार्य करने का आह्वान करते हुए कहा कि अमेठी जनपद इस अभियान को जनआंदोलन का स्वरूप देकर प्रदेश में एक उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करे।बैठक में विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं संबंधित कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया।
    1
    प्रभारी मंत्री ने सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों की समीक्षा की,अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
17 सितम्बर को शाम 7 बजे ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाकर विकसित भारत का लिया जाएगा संकल्प
जनभागीदारी से सफल होगा सेवा संकल्प अभियान, अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ-प्रभारी मंत्री
अमेठी।उत्तर प्रदेश सरकार में महिला कल्याण,बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की राज्यमंत्री तथा जनपद अमेठी की प्रभारी मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने आगामी 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाले ‘‘सेवा संकल्प अभियान’’ की तैयारियों को लेकर आज विकास भवन सभागार में अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ समीक्षा बैठक की।बैठक में अभियान के सफल संचालन, विभिन्न कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन तथा जनसामान्य की अधिकतम सहभागिता सुनिश्चित करने के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि, विधायक गौरीगंज राकेश प्रताप सिंह, जिलाधिकारी संजय चौहान, पुलिस अधीक्षक सरवणन टी.,मुख्य विकास अधिकारी पूजा साहू,भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ला सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक को संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन एवं सेवा काल की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने तथा नागरिकों को ‘विकसित भारत-2047’ के राष्ट्रीय संकल्प से जोड़ने के उद्देश्य से ‘‘सेवा संकल्प अभियान’’ का आयोजन किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि यह अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं बल्कि जनसेवा,सुशासन और जनभागीदारी को मजबूत करने का एक व्यापक जनआंदोलन है।इसके माध्यम से केंद्र सरकार के 12 वर्षों तथा उत्तर प्रदेश सरकार के 10 वर्षों में हुए विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाई जाएगी तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ने का कार्य भी किया जाएगा। प्रभारी मंत्री ने बताया कि अभियान का शुभारंभ 17 सितम्बर को ‘‘सेवा दिवस-आशीर्वाद का दीया’’ थीम के साथ किया जाएगा। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की 25 वर्षों की जनसेवा के प्रति आभार व्यक्त करते हुए तथा विकसित भारत-2047 के सामूहिक संकल्प के प्रतीक स्वरूप सायं 7 बजे दीप प्रज्वलन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।उन्होंने बताया कि केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित परिवारों सहित आम नागरिक अपने घरों, प्रतिष्ठानों,सरकारी भवनों,विकास परियोजनाओं,सार्वजनिक स्थलों तथा आवासों पर दीप जलाकर राष्ट्र निर्माण के इस अभियान में सहभागिता करेंगे।साथ ही जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों,युवाओं,स्वयंसेवी संस्थाओं एवं सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स से ‘आशीर्वाद का दीया’ के साथ अपने फोटो एवं वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करने की अपील भी की गई है।बैठक के दौरान प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक विकास खण्ड में एक सप्ताह तक विशेष शिविर आयोजित किए जाएं, जिनमें आमजन की समस्याओं का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप लोगों को उनके द्वार पर ही योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया जाए तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी शिविरों में उपस्थित रहकर समस्याओं का समाधान करें। प्रभारी मंत्री ने बताया कि 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विभिन्न विषयों पर आधारित कार्यक्रम चरणबद्ध रूप से आयोजित किए जाएंगे।इनमें ‘मेरे सपनों का भारत-चित्र सेवा’, ‘नमो सेवा-अनकही कहानियां’, ‘आंगन मिलन सेवा’, ‘सेवा की कहानी’ डिजिटल एवं रील्स अभियान, ‘सेवा ज्योति कलश यात्रा-विकसित भारत का संकल्प’, ‘वडनगर से वाराणसी यात्रा’, ‘सेवा मेरा योगदान’, ‘सेवा सेतु अभियान’, ‘सेवा के संग-राष्ट्र के संग’, ‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज’ तथा ‘सुशासन सेवा संवाद’ जैसे महत्वपूर्ण कार्यक्रम शामिल हैं।उन्होंने कहा कि इन कार्यक्रमों के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों को जोड़ते हुए राष्ट्र निर्माण में उनकी सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। साथ ही युवाओं, महिलाओं, किसानों, विद्यार्थियों, स्वयं सहायता समूहों तथा विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को भी अभियान से जोड़ने का विशेष प्रयास किया जाएगा।प्रभारी मंत्री ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने विभागों से संबंधित योजनाओं के लाभार्थियों का अद्यतन एवं प्रमाणिक डाटा बैंक तैयार करें। उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान पात्र व्यक्तियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने और जनसंपर्क गतिविधियों को प्रभावी बनाने के लिए सटीक आंकड़ों का होना आवश्यक है। उन्होंने कार्यक्रम स्थलों के चिन्हीकरण, रूट व्यवस्था, सुरक्षा, पेयजल, विद्युत, स्वच्छता, प्रचार-प्रसार तथा विभागीय समन्वय से संबंधित सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि अभियान की सफलता के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें तथा प्रत्येक गतिविधि का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें। बैठक के अंत में प्रभारी मंत्री ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का मूल उद्देश्य समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाना तथा जनभागीदारी को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि जब आम नागरिक, जनप्रतिनिधि, अधिकारी और विभिन्न सामाजिक संगठन एकजुट होकर इस अभियान में सहभागिता करेंगे, तभी विकसित भारत-2047 के संकल्प को साकार करने की दिशा में सार्थक परिणाम प्राप्त होंगे। उन्होंने सभी अधिकारियों से जिम्मेदारी, समर्पण एवं संवेदनशीलता के साथ कार्य करने का आह्वान करते हुए कहा कि अमेठी जनपद इस अभियान को जनआंदोलन का स्वरूप देकर प्रदेश में एक उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करे।बैठक में विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं संबंधित कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया।
    user_पवन कुमार द्विवेदी
    पवन कुमार द्विवेदी
    Local News Reporter अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    52 min ago
  • कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय बोले-संजय निषाद को तत्काल मंत्रिमंडल से इस्तीफा देकर अपने समाज के पीड़ित परिवार की लड़नी चाहिए लड़ाई उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय बुधवार को सुल्तानपुर पहुंचे। उन्होंने यहां एसएसबी जवान के परिवार से कुड़वार स्थित नेवरा गांव पहुंचकर मुलाकात की और अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। इस दौरान अजय राय ने मीडिया से भी बात की। अजय राय ने कहा कि विनोद साहनी (निषाद समाज के व्यक्ति) की हत्या के मामले में मंत्री संजय निषाद को तत्काल मंत्रिमंडल से इस्तीफा देना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर संजय निषाद में जरा भी नैतिकता है, तो उन्हें अपने समाज के पीड़ित परिवार की लड़ाई लड़नी चाहिए। INDIA गठबंधन के तहत चुनाव लड़ने या अकेले मैदान में उतरने के सवाल पर अजय राय ने कहा कि इस पर फैसला राष्ट्रीय नेतृत्व करेगा। उन्होंने बताया कि कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदेश भर में दिन-रात मेहनत कर रहे हैं। वे गोंडा, बरेली, बदायूं, बनारस और बुंदेलखंड समेत 403 विधानसभा सीटों पर संगठन को मजबूत कर रहे हैं। चुनाव प्रचार में AI-जनरेटेड वीडियो के इस्तेमाल पर अजय राय ने कहा कि यह AI का दौर है। हालांकि, धरातल पर काम करने वाला व्यक्ति ही असली राजनीति करता है। जनता उसी के साथ खड़ी होती है, जो उनके सुख-दुख में शामिल होता है। मस्जिदों और धार्मिक स्थलों पर हो रही कार्रवाइयों पर अजय राय ने कहा कि कांग्रेस हर पीड़ित के साथ खड़ी है, चाहे वह हिंदू हो या मुसलमान। उन्होंने आरोप लगाया कि बनारस में मंदिरों को तोड़ा गया और कई जगहों पर पक्षपातपूर्ण कार्रवाई की जा रही है। नेताओं को पीड़ित परिवारों से मिलने से रोके जाने पर उन्होंने कहा कि सरकार बुरी तरह घबराई हुई है। दुख और शोक संवेदना व्यक्त करने से रोकना गलत है। उन्होंने कहा कि सुख में भले न पाएं, लेकिन दुख की घड़ी में साथ खड़ा होना हमारी परंपरा है।
    1
    कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय बोले-संजय निषाद को तत्काल मंत्रिमंडल से इस्तीफा देकर अपने समाज के पीड़ित परिवार की लड़नी चाहिए लड़ाई
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय बुधवार को सुल्तानपुर पहुंचे। उन्होंने यहां एसएसबी जवान के परिवार से कुड़वार स्थित नेवरा गांव पहुंचकर मुलाकात की और अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। इस दौरान अजय राय ने मीडिया से भी बात की।
अजय राय ने कहा कि विनोद साहनी (निषाद समाज के व्यक्ति) की हत्या के मामले में मंत्री संजय निषाद को तत्काल मंत्रिमंडल से इस्तीफा देना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर संजय निषाद में जरा भी नैतिकता है, तो उन्हें अपने समाज के पीड़ित परिवार की लड़ाई लड़नी चाहिए।
INDIA गठबंधन के तहत चुनाव लड़ने या अकेले मैदान में उतरने के सवाल पर अजय राय ने कहा कि इस पर फैसला राष्ट्रीय नेतृत्व करेगा। उन्होंने बताया कि कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदेश भर में दिन-रात मेहनत कर रहे हैं। वे गोंडा, बरेली, बदायूं, बनारस और बुंदेलखंड समेत 403 विधानसभा सीटों पर संगठन को मजबूत कर रहे हैं।
चुनाव प्रचार में AI-जनरेटेड वीडियो के इस्तेमाल पर अजय राय ने कहा कि यह AI का दौर है। हालांकि, धरातल पर काम करने वाला व्यक्ति ही असली राजनीति करता है। जनता उसी के साथ खड़ी होती है, जो उनके सुख-दुख में शामिल होता है।
मस्जिदों और धार्मिक स्थलों पर हो रही कार्रवाइयों पर अजय राय ने कहा कि कांग्रेस हर पीड़ित के साथ खड़ी है, चाहे वह हिंदू हो या मुसलमान। उन्होंने आरोप लगाया कि बनारस में मंदिरों को तोड़ा गया और कई जगहों पर पक्षपातपूर्ण कार्रवाई की जा रही है। नेताओं को पीड़ित परिवारों से मिलने से रोके जाने पर उन्होंने कहा कि सरकार बुरी तरह घबराई हुई है। दुख और शोक संवेदना व्यक्त करने से रोकना गलत है। उन्होंने कहा कि सुख में भले न पाएं, लेकिन दुख की घड़ी में साथ खड़ा होना हमारी परंपरा है।
    user_BREAKINGNEWS
    BREAKINGNEWS
    सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    45 min ago
  • लखनऊ-वाराणसी हाइवे पर मरीज को ट्रक ने रौंदा 50 मीटर तक घसीटा, कमर से नीचे का हिस्सा क्षत-विक्षत; लखनऊ से इलाज कराकर लौट रहे थे सुल्तानपुर में मंगलवार दोपहर करीब 2:30 बजे लखनऊ-वाराणसी हाइवे पर एक सड़क हादसे में मरीज की मौत हो गई। एक कोयला लदे ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वे सीधे ट्रक के पिछले पहिए के नीचे आ गए। ट्रक चालक उन्हें 50 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया, जिससे उनकी कमर से नीचे का हिस्सा बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया। मृतक की पहचान वाराणसी जिले के सिद्धनाथ नगर निवासी 53 वर्षीय विजय धींगरा के रूप में हुई है। वे श्याम सुंदर धींगरा के बेटे थे। विजय धींगरा अपने परिवार, पत्नी, बेटे चिराग धींगरा और बहू के साथ लखनऊ के पीजीआई अस्पताल में इलाज कराकर घर लौट रहे थे। उन्हें पेशाब की नली लगी हुई थी। हाइवे पर 56 एनएच पर सभी भोजन और नाश्ते के लिए रुके थे। परिवार के सदस्य नाश्ता कर रहे थे, तभी विजय धींगरा बाहर टहलने निकल गए। इसी दौरान लखनऊ की ओर जा रहे एक कोयला लदे ट्रक के सामने वे आ गए। ट्रक का अगला और फिर पिछला पहिया उनके ऊपर से गुजर गया। वे पहिए में फंसकर 50 मीटर तक घिसटते रहे। हादसे के बाद परिजन चिल्लाते रहे। विजय धींगरा को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है।
    1
    लखनऊ-वाराणसी हाइवे पर मरीज को ट्रक ने रौंदा
50 मीटर तक घसीटा, कमर से नीचे का हिस्सा क्षत-विक्षत; लखनऊ से इलाज कराकर लौट रहे थे
सुल्तानपुर में मंगलवार दोपहर करीब 2:30 बजे लखनऊ-वाराणसी हाइवे पर एक सड़क हादसे में मरीज की मौत हो गई। एक कोयला लदे ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वे सीधे ट्रक के पिछले पहिए के नीचे आ गए। ट्रक चालक उन्हें 50 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया, जिससे उनकी कमर से नीचे का हिस्सा बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया।
मृतक की पहचान वाराणसी जिले के सिद्धनाथ नगर निवासी 53 वर्षीय विजय धींगरा के रूप में हुई है। वे श्याम सुंदर धींगरा के बेटे थे। विजय धींगरा अपने परिवार, पत्नी, बेटे चिराग धींगरा और बहू के साथ लखनऊ के पीजीआई अस्पताल में इलाज कराकर घर लौट रहे थे। उन्हें पेशाब की नली लगी हुई थी।
हाइवे पर 56 एनएच पर सभी भोजन और नाश्ते के लिए रुके थे। परिवार के सदस्य नाश्ता कर रहे थे, तभी विजय धींगरा बाहर टहलने निकल गए। इसी दौरान लखनऊ की ओर जा रहे एक कोयला लदे ट्रक के सामने वे आ गए। ट्रक का अगला और फिर पिछला पहिया उनके ऊपर से गुजर गया। वे पहिए में फंसकर 50 मीटर तक घिसटते रहे।
हादसे के बाद परिजन चिल्लाते रहे। विजय धींगरा को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है।
    user_BREAKINGNEWS
    BREAKINGNEWS
    सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    42 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.