*ग्रुप केंद्र सीआरपीएफ त्रिसुंडी, अमेठी का 19वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया *अमेठी।* ग्रुप केन्द्र, केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल त्रिसुंडी अमेठी का 19वां स्थापना दिवस सोमवार दिनांक 15/09/2026 को मनाया जा रहा है। इस उपलक्ष्य में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। कार्यालय पुलिस उप महानिरीक्षक, ग्रुप केन्द्र अमेठी द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार आज दिनांक 15/09/2026 को ग्रुप केन्द्र परिसर में एक भव्य मेले का शुभारम्भ मुख्य अतिथि डीआईजी श्री मदन कुमार द्वारा किया गया। मेले में अधिकारियों एवं कार्मिकों के साथ-साथ उनके परिवार के सदस्यों एवं बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इसी क्रम में शहीद स्मारक पर शहीदों को पुष्प अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दी गई। तत्पश्चात क्वार्टर गार्ड पर मुख्य अतिथि श्री मदन कुमार, डीआईजी ग्रुप केन्द्र अमेठी को गार्ड द्वारा सलामी दी गई। इसके बाद डीआईजी महोदय द्वारा स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में सैनिक सम्मेलन को संबोधित किया गया। संध्या में खेल-कूद प्रतियोगिता एवं रात्रि में बड़े खाने का आयोजन किया गया है।
*ग्रुप केंद्र सीआरपीएफ त्रिसुंडी, अमेठी का 19वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया *अमेठी।* ग्रुप केन्द्र, केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल त्रिसुंडी अमेठी का 19वां स्थापना दिवस सोमवार दिनांक 15/09/2026 को मनाया जा रहा है। इस उपलक्ष्य में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन
किया जा रहा है। कार्यालय पुलिस उप महानिरीक्षक, ग्रुप केन्द्र अमेठी द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार आज दिनांक 15/09/2026 को ग्रुप केन्द्र परिसर में एक भव्य मेले का शुभारम्भ मुख्य अतिथि डीआईजी श्री मदन कुमार द्वारा किया गया। मेले में
अधिकारियों एवं कार्मिकों के साथ-साथ उनके परिवार के सदस्यों एवं बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इसी क्रम में शहीद स्मारक पर शहीदों को पुष्प अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दी गई। तत्पश्चात क्वार्टर गार्ड पर मुख्य अतिथि श्री मदन कुमार, डीआईजी ग्रुप
केन्द्र अमेठी को गार्ड द्वारा सलामी दी गई। इसके बाद डीआईजी महोदय द्वारा स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में सैनिक सम्मेलन को संबोधित किया गया। संध्या में खेल-कूद प्रतियोगिता एवं रात्रि में बड़े खाने का आयोजन किया गया है।
- नशे में ई-रिक्शा चलाने का आरोप, पाइप लदा ई-रिक्शा सड़क किनारे पलटा अमेठी। कोतवाली अमेठी क्षेत्र में सड़क पर पाइप लादकर जा रहा एक ई-रिक्शा अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ई-रिक्शा चालक को चोटें आईं। मिली जानकारी के अनुसार, ई-रिक्शा पर पाइप लादकर चालक अपने घर की ओर जा रहा था। रास्ते में यादव चूना के पास ई-रिक्शा अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों के मुताबिक, चालक के शराब के नशे में होने की बात सामने आई है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी। हादसे में चालक को चोट लगने की जानकारी है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने चालक की मदद की। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।4
- *ग्रुप केंद्र सीआरपीएफ त्रिसुंडी, अमेठी का 19वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया *अमेठी।* ग्रुप केन्द्र, केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल त्रिसुंडी अमेठी का 19वां स्थापना दिवस सोमवार दिनांक 15/09/2026 को मनाया जा रहा है। इस उपलक्ष्य में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। कार्यालय पुलिस उप महानिरीक्षक, ग्रुप केन्द्र अमेठी द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार आज दिनांक 15/09/2026 को ग्रुप केन्द्र परिसर में एक भव्य मेले का शुभारम्भ मुख्य अतिथि डीआईजी श्री मदन कुमार द्वारा किया गया। मेले में अधिकारियों एवं कार्मिकों के साथ-साथ उनके परिवार के सदस्यों एवं बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इसी क्रम में शहीद स्मारक पर शहीदों को पुष्प अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दी गई। तत्पश्चात क्वार्टर गार्ड पर मुख्य अतिथि श्री मदन कुमार, डीआईजी ग्रुप केन्द्र अमेठी को गार्ड द्वारा सलामी दी गई। इसके बाद डीआईजी महोदय द्वारा स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में सैनिक सम्मेलन को संबोधित किया गया। संध्या में खेल-कूद प्रतियोगिता एवं रात्रि में बड़े खाने का आयोजन किया गया है।4
- प्रभारी मंत्री ने सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों की समीक्षा की,अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश 17 सितम्बर को शाम 7 बजे ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाकर विकसित भारत का लिया जाएगा संकल्प जनभागीदारी से सफल होगा सेवा संकल्प अभियान, अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ-प्रभारी मंत्री अमेठी।उत्तर प्रदेश सरकार में महिला कल्याण,बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की राज्यमंत्री तथा जनपद अमेठी की प्रभारी मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने आगामी 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाले ‘‘सेवा संकल्प अभियान’’ की तैयारियों को लेकर आज विकास भवन सभागार में अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ समीक्षा बैठक की।बैठक में अभियान के सफल संचालन, विभिन्न कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन तथा जनसामान्य की अधिकतम सहभागिता सुनिश्चित करने के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि, विधायक गौरीगंज राकेश प्रताप सिंह, जिलाधिकारी संजय चौहान, पुलिस अधीक्षक सरवणन टी.,मुख्य विकास अधिकारी पूजा साहू,भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ला सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक को संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन एवं सेवा काल की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने तथा नागरिकों को ‘विकसित भारत-2047’ के राष्ट्रीय संकल्प से जोड़ने के उद्देश्य से ‘‘सेवा संकल्प अभियान’’ का आयोजन किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि यह अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं बल्कि जनसेवा,सुशासन और जनभागीदारी को मजबूत करने का एक व्यापक जनआंदोलन है।इसके माध्यम से केंद्र सरकार के 12 वर्षों तथा उत्तर प्रदेश सरकार के 10 वर्षों में हुए विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाई जाएगी तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ने का कार्य भी किया जाएगा। प्रभारी मंत्री ने बताया कि अभियान का शुभारंभ 17 सितम्बर को ‘‘सेवा दिवस-आशीर्वाद का दीया’’ थीम के साथ किया जाएगा। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की 25 वर्षों की जनसेवा के प्रति आभार व्यक्त करते हुए तथा विकसित भारत-2047 के सामूहिक संकल्प के प्रतीक स्वरूप सायं 7 बजे दीप प्रज्वलन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।उन्होंने बताया कि केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित परिवारों सहित आम नागरिक अपने घरों, प्रतिष्ठानों,सरकारी भवनों,विकास परियोजनाओं,सार्वजनिक स्थलों तथा आवासों पर दीप जलाकर राष्ट्र निर्माण के इस अभियान में सहभागिता करेंगे।साथ ही जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों,युवाओं,स्वयंसेवी संस्थाओं एवं सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स से ‘आशीर्वाद का दीया’ के साथ अपने फोटो एवं वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करने की अपील भी की गई है।बैठक के दौरान प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक विकास खण्ड में एक सप्ताह तक विशेष शिविर आयोजित किए जाएं, जिनमें आमजन की समस्याओं का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप लोगों को उनके द्वार पर ही योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया जाए तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी शिविरों में उपस्थित रहकर समस्याओं का समाधान करें। प्रभारी मंत्री ने बताया कि 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विभिन्न विषयों पर आधारित कार्यक्रम चरणबद्ध रूप से आयोजित किए जाएंगे।इनमें ‘मेरे सपनों का भारत-चित्र सेवा’, ‘नमो सेवा-अनकही कहानियां’, ‘आंगन मिलन सेवा’, ‘सेवा की कहानी’ डिजिटल एवं रील्स अभियान, ‘सेवा ज्योति कलश यात्रा-विकसित भारत का संकल्प’, ‘वडनगर से वाराणसी यात्रा’, ‘सेवा मेरा योगदान’, ‘सेवा सेतु अभियान’, ‘सेवा के संग-राष्ट्र के संग’, ‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज’ तथा ‘सुशासन सेवा संवाद’ जैसे महत्वपूर्ण कार्यक्रम शामिल हैं।उन्होंने कहा कि इन कार्यक्रमों के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों को जोड़ते हुए राष्ट्र निर्माण में उनकी सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। साथ ही युवाओं, महिलाओं, किसानों, विद्यार्थियों, स्वयं सहायता समूहों तथा विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को भी अभियान से जोड़ने का विशेष प्रयास किया जाएगा।प्रभारी मंत्री ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने विभागों से संबंधित योजनाओं के लाभार्थियों का अद्यतन एवं प्रमाणिक डाटा बैंक तैयार करें। उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान पात्र व्यक्तियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने और जनसंपर्क गतिविधियों को प्रभावी बनाने के लिए सटीक आंकड़ों का होना आवश्यक है। उन्होंने कार्यक्रम स्थलों के चिन्हीकरण, रूट व्यवस्था, सुरक्षा, पेयजल, विद्युत, स्वच्छता, प्रचार-प्रसार तथा विभागीय समन्वय से संबंधित सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि अभियान की सफलता के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें तथा प्रत्येक गतिविधि का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें। बैठक के अंत में प्रभारी मंत्री ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का मूल उद्देश्य समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाना तथा जनभागीदारी को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि जब आम नागरिक, जनप्रतिनिधि, अधिकारी और विभिन्न सामाजिक संगठन एकजुट होकर इस अभियान में सहभागिता करेंगे, तभी विकसित भारत-2047 के संकल्प को साकार करने की दिशा में सार्थक परिणाम प्राप्त होंगे। उन्होंने सभी अधिकारियों से जिम्मेदारी, समर्पण एवं संवेदनशीलता के साथ कार्य करने का आह्वान करते हुए कहा कि अमेठी जनपद इस अभियान को जनआंदोलन का स्वरूप देकर प्रदेश में एक उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करे।बैठक में विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं संबंधित कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया।1
- बसपा की सेक्टर-बूथ समीक्षा में 2027 की तैयारी पर मंथन, चारों सीटें जीतने का दावा बसपा की सेक्टर-बूथ समीक्षा में 2027 की तैयारी पर मंथन, चारों सीटें जीतने का दावा अमेठी। भेंटुआ विकासखंड के कोरारी हीरशाह सेक्टर में मंगलवार को बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की ओर से एक दिवसीय सेक्टर एवं बूथ समीक्षा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बसपा के प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने संगठन की गतिविधियों की समीक्षा करते हुए आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से चर्चा की। कोरारी हीरशाह सेक्टर में कुल 11 बूथ हैं। प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और सभी वर्गों के लोगों को पार्टी से जोड़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि बसपा सभी समाज और वर्गों को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है। कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून का राज स्थापित करने में बसपा सक्षम है। कार्यक्रम के दौरान करीब 30 लोगों के बसपा की सदस्यता ग्रहण करने का पार्टी ने दावा किया। पदाधिकारियों के मुताबिक इनमें 13 लोग समाजवादी पार्टी छोड़कर बसपा में शामिल हुए। विश्वनाथ पाल ने दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में बसपा अमेठी की चारों विधानसभा सीटों पर जीत हासिल करेगी। उन्होंने कहा कि 2027 में बसपा के मजबूत होने से सपा, भाजपा और कांग्रेस की चिंता बढ़ेगी। उन्होंने मायावती के दोबारा उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री बनने का भी विश्वास जताया। कार्यक्रम में जितेंद्र मिश्रा, नन्हे सिंह चौहान, संजय कुमार, लक्ष्मण प्रसाद गौतम, संजीव भारती, शमशेर बौद्ध, राम अभिलाष बौद्ध, कुलरोशन एडवोकेट, राजाराम और भीमराव बौद्ध समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।4
- गौरीगंज तहसील में घूसखोरी का आरोप, जमानत के नाम पर रीडर ने मांगे 1000 रुपये - रीडर बोला आरोप निराधार गौरीगंज तहसील में घूसखोरी का आरोप, जमानत के नाम पर रीडर ने मांगे 1000 रुपये - रीडर बोला आरोप निराधार गौरीगंज-अमेठी। गौरीगंज तहसील परिसर से भ्रष्टाचार का बड़ा आरोप सामने आया है। अधिवक्ता ने एसडीएम के रीडर पर जमानत के बदले एक हजार रुपये मांगने का आरोप लगाया है। अधिवक्ता भूपेंद्र तिवारी के अनुसार, गौरीगंज थाना पुलिस ने धारा 151 के तहत उनके दो मुवक्किल हरिश्चंद्र और राम खेलावन का चालान किया था। जमानत के लिए वह तहसील पहुंचे और वकालतनामा के साथ मुचलका दाखिल किया। आरोप है कि इस दौरान एसडीएम के रीडर शशि प्रकाश ने जमानत की प्रक्रिया पूरी करने के लिए एक हजार रुपये की मांग की। अधिवक्ता का कहना है कि रुपये देने के बाद ही उनके दोनों क्लाइंटों की रिहाई हो सकी। अधिवक्ता ने पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है। वहीं, इस मामले में एसडीएम के रीडर शशि प्रकाश ने सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए निराधार बताया है। उनका कहना है कि उन्होंने किसी से कोई रुपये नहीं मांगे हैं।1
- चिलबिला हनुमान मंदिर में श्रीकृष्ण बरही पर छप्पन भोग और विशाल भंडारा, रोशनलाल उमरवैश्य ने किया पूजन प्रतापगढ़। श्री हनुमान मंदिर चिलबिला में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की बरही श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाई गई। बरही के अवसर पर भगवान श्रीकृष्ण को छप्पन प्रकार के व्यंजनों का भोग अर्पित किया गया।इसके बाद विधिवत पूजन-अर्चन एवं आरती कर श्रद्धालुओं ने सुख-समृद्धि की कामना की। भव्य आयोजन को लेकर मंदिर परिसर आकर्षक ढंग से सजाया गया था। मंदिर समिति के महासचिव एवं समाजसेवी रोशनलाल उमरवैश्य ने भगवान श्रीकृष्ण, हनुमान जी महाराज, माता जी, राम दरबार एवं भगवान भोलेनाथ का विधिवत पूजन-आरती की। इसके पश्चात ब्राह्मण पूजन एवं भोज कराया गया और विशाल भंडारे का शुभारंभ हुआ। ब्राह्मणों को वस्त्र दान कर श्रद्धालुओं ने आशीर्वाद प्राप्त किया। समाजसेवी रोशनलाल उमरवैश्य ने कहा कि हनुमान मंदिर चिलबिला में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की बरही पर भंडारे की परंपरा करीब 135 वर्षों से चली आ रही है। पीढ़ियों से चली आ रही इस धार्मिक परंपरा को आज भी पूरी श्रद्धा और उत्साह के साथ निभाया जा रहा है। बरही के दौरान महिलाओं ने मंगलगीत और सोहर गाकर भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की खुशियां मनाईं। माखन खिलाकर कान्हा की बरही की रस्म पूरी की गई। मंदिर परिसर में दिनभर श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही। भंडारे में बड़ी संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।भंडारे के प्रभारी सूरज उमरवैश्य अपने सहयोगियों के साथ व्यवस्था संभालते रहे। आयोजन को सफल बनाने में सुरेश अग्रवाल, रामगोपाल, विवेक उमरवैश्य, संतोष कुमार, छेदीलाल, देवानंद, पुल्लू, राकेश बनिया, शनि महाराज, सोनू महाराज, अशोक लाइट, ननका, शुभम, सचिन, मनीष, अमन गुप्ता, श्याम बाबू, अमित, रवि गुप्ता, दीपू, विपिन, सनी गुप्ता, सुरेश पांडे नेताजी, विवेक यादव, राजकुमार, राजू महुली सहित बड़ी संख्या में हनुमान भक्तों ने सहयोग किया।1
- थाना पीपरपुर पुलिस द्वारा चोरी में प्रयोग करने वाले विभिन्न उपकरणों के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार, अभियुक्त की निशानदेही से चोरी का 01 गैस सिलेण्डर बरामद अमेठी।पुलिस अधीक्षक अमेठी सरवणन टी. के निर्देशन में एवं अपर पुलिस अधीक्षक अमेठी ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में जनपद अमेठी में संदिग्धों की चेकिंग एवं अपराध व अपराधियों की धर पकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत क्षेत्राधिकारी अमेठी मनोज कुमार मिश्रा के कुशल नेतृत्व में दिनांक 15.09.2026 को थाना पीपरपुर पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर साइकिल सवार अभियुक्त करम राज पुत्र स्व0 पूरन निवासी ग्राम हारीपुर बाजार तिराहा थाना पीपरपुर जनपद अमेठी उम्र करीब 28 वर्ष को गिरफ्तार किया गया।अभियुक्त करम राज के कब्जे से लोहे की 01 हथौड़ी, लोहे की 01 छेनी, कुछ प्लास्टिक की बोतले व ईट पाथने का सांचा बरामद हुआ।पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह बाहर पडे लोगों का सामान व कबाड़ उठ लेता है जिससे लोगों को लगे की वह कबाड़ उठाने का काम करता है इसी हथौड़ी व छेनी से 08-09 दिन पहले मादापुर स्कूल के रसोई घर का ताला तोड़कर 01 गैस सिलेण्डर चोरी किया था जिसे लौटते समय एक गन्ने के खेत में छिपा दिया था।अभियुक्त की निशानदेही से चोरी का 01 गैस सिलेण्डर बरामद हबरामदगी व गिरफ्तारी के संबंध में थाना पीपरपुर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की जा रही है।1
- लखनऊ-वाराणसी हाइवे पर मरीज को ट्रक ने रौंदा 50 मीटर तक घसीटा, कमर से नीचे का हिस्सा क्षत-विक्षत; लखनऊ से इलाज कराकर लौट रहे थे सुल्तानपुर में मंगलवार दोपहर करीब 2:30 बजे लखनऊ-वाराणसी हाइवे पर एक सड़क हादसे में मरीज की मौत हो गई। एक कोयला लदे ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वे सीधे ट्रक के पिछले पहिए के नीचे आ गए। ट्रक चालक उन्हें 50 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया, जिससे उनकी कमर से नीचे का हिस्सा बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया। मृतक की पहचान वाराणसी जिले के सिद्धनाथ नगर निवासी 53 वर्षीय विजय धींगरा के रूप में हुई है। वे श्याम सुंदर धींगरा के बेटे थे। विजय धींगरा अपने परिवार, पत्नी, बेटे चिराग धींगरा और बहू के साथ लखनऊ के पीजीआई अस्पताल में इलाज कराकर घर लौट रहे थे। उन्हें पेशाब की नली लगी हुई थी। हाइवे पर 56 एनएच पर सभी भोजन और नाश्ते के लिए रुके थे। परिवार के सदस्य नाश्ता कर रहे थे, तभी विजय धींगरा बाहर टहलने निकल गए। इसी दौरान लखनऊ की ओर जा रहे एक कोयला लदे ट्रक के सामने वे आ गए। ट्रक का अगला और फिर पिछला पहिया उनके ऊपर से गुजर गया। वे पहिए में फंसकर 50 मीटर तक घिसटते रहे। हादसे के बाद परिजन चिल्लाते रहे। विजय धींगरा को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है।1