logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

आउटसोर्स कर्मचारियों के हक में उतरा भारतीय मजदूर संघ, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन दतिया। भारतीय मजदूर संघ के बैनर तले जिले के आउटसोर्स कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आवाज बुलंद की। संगठन के पदाधिकारियों और कर्मचारियों ने पहले रामलला मंदिर पर एकत्र होकर बैठक की, इसके बाद रैली के रूप में जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। जिला अध्यक्ष एवं महामंत्री के नेतृत्व में पहुंचे कर्मचारियों ने बताया कि आउटसोर्स और सरकारी कर्मचारी समान कार्य करते हैं, लेकिन सुविधाओं में भारी असमानता है। उनका कहना है कि आउटसोर्स कर्मचारियों को न तो बच्चों की शिक्षा में किसी प्रकार की सहायता मिलती है और न ही दुर्घटना या अन्य आपात स्थिति में आर्थिक सुरक्षा उपलब्ध होती है। इसके विपरीत सरकारी कर्मचारियों को वेतन, भत्ते, बीमा सहित कई सुविधाएं प्राप्त होती हैं। कर्मचारियों ने इस भेदभाव को समाप्त करते हुए “समान कार्य के लिए समान सुविधा” लागू करने की मांग की। ज्ञापन के माध्यम से संगठन ने सरकार से मांग की है कि आउटसोर्स कर्मचारियों को भी सामाजिक सुरक्षा, बीमा, शिक्षा सहायता और अन्य मूलभूत सुविधाएं प्रदान की जाएं, ताकि उनके साथ हो रहे अन्याय को खत्म किया जा सके।

3 hrs ago
user_P Goyal
P Goyal
दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
3 hrs ago

आउटसोर्स कर्मचारियों के हक में उतरा भारतीय मजदूर संघ, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन दतिया। भारतीय मजदूर संघ के बैनर तले जिले के आउटसोर्स कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आवाज बुलंद की। संगठन के पदाधिकारियों और कर्मचारियों ने पहले रामलला मंदिर पर एकत्र होकर बैठक की, इसके बाद रैली के रूप में जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। जिला अध्यक्ष एवं महामंत्री के नेतृत्व में पहुंचे कर्मचारियों ने बताया कि आउटसोर्स और सरकारी कर्मचारी समान कार्य करते हैं, लेकिन सुविधाओं में भारी असमानता है। उनका कहना है कि आउटसोर्स कर्मचारियों को न तो बच्चों की शिक्षा में किसी प्रकार की सहायता मिलती है और न ही दुर्घटना या अन्य आपात स्थिति में आर्थिक सुरक्षा उपलब्ध होती है। इसके विपरीत सरकारी कर्मचारियों को वेतन, भत्ते, बीमा सहित कई सुविधाएं प्राप्त होती हैं। कर्मचारियों ने इस भेदभाव को समाप्त करते हुए “समान कार्य के लिए समान सुविधा” लागू करने की मांग की। ज्ञापन के माध्यम से संगठन ने सरकार से मांग की है कि आउटसोर्स कर्मचारियों को भी सामाजिक सुरक्षा, बीमा, शिक्षा सहायता और अन्य मूलभूत सुविधाएं प्रदान की जाएं, ताकि उनके साथ हो रहे अन्याय को खत्म किया जा सके।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • दतिया जिले के पंडोखर थाना क्षेत्र के ग्राम रामनेर में 25 वर्षीय युवक जसवंत धाकड़ ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। प्रारंभिक जानकारी में युवक के शराब के नशे का आदी होने की बात सामने आई है। बताया गया कि उसने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर यह कदम उठाया। परिजनों ने खिड़की से झांककर उसे फंदे पर लटका देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भांडेर अस्पताल भेजा। सूचना रामानंद धाकड़ ने दी थी, जो घटना के समय घर के बाहर थे। पंडोखर पुलिस ने मंगलवार दोपहर 01 बजे मर्ग दर्ज किया है। थाना प्रभारी रिपुदमन सिंह राजावत ने बताया कि मामले की जांच जारी है। आत्महत्या के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो पाया है।
    1
    दतिया जिले के पंडोखर थाना क्षेत्र के ग्राम रामनेर में  25 वर्षीय युवक जसवंत धाकड़ ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। प्रारंभिक जानकारी में युवक के शराब के नशे का आदी होने की बात सामने आई है। बताया गया कि उसने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर यह कदम उठाया। परिजनों ने खिड़की से झांककर उसे फंदे पर लटका देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भांडेर अस्पताल भेजा। सूचना रामानंद धाकड़ ने दी थी, जो घटना के समय घर के बाहर थे। पंडोखर पुलिस ने मंगलवार दोपहर 01 बजे मर्ग दर्ज किया है। थाना प्रभारी रिपुदमन सिंह राजावत ने बताया कि मामले की जांच जारी है। आत्महत्या के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो पाया है।
    user_Shahid Qureshi
    Shahid Qureshi
    दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • Post by BOLTA MP
    1
    Post by BOLTA MP
    user_BOLTA MP
    BOLTA MP
    News anchoring news reporter. दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • ब्राह्मणों के ऐतिहासिक योगदान एवं दामोदर यादव को आइना दिखाया सूर्य मंदिर के पुजारी ने
    1
    ब्राह्मणों के ऐतिहासिक योगदान एवं दामोदर यादव को 
आइना दिखाया सूर्य मंदिर के पुजारी ने
    user_MBKS डिजिटल न्यूज़
    MBKS डिजिटल न्यूज़
    Newspaper publisher दतिया नगर, दतिया, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
  • दतिया के मां बगलामुखी देवी की जयंती के अवसर पर विश्व प्रसिद्ध तांत्रिक पीठ श्री पीतांबरा पीठ मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। देशभर से पहुंचे भक्त माता के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं। इसी क्रम में मंगलवार सुबह करीब 7 बजे आतंक विरोधी दस्ता के प्रमुख मनिंदरजीत सिंह बिट्टा मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने विधि-विधान से मां बगलामुखी की पूजा-अर्चना की। इस दौरान वे मां धूमावती की आरती में भी शामिल हुए और मंदिर परिसर में ध्यान लगाकर आध्यात्मिक साधना की। दर्शन के दौरान उन्होंने स्वामी जी महाराज की समाधि, अमृतसर महादेव मंदिर और ध्यान हॉल में पहुंचकर भी श्रद्धा भाव से पूजा-अर्चना की। साथ ही महाभारत कालीन वानखंडेश्वर महादेव का जलाभिषेक कर आशीर्वाद लिया। करीब डेढ़ घंटे के प्रवास के दौरान मंदिर परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। पुलिस बल तैनात रहा और वीआईपी मूवमेंट को लेकर व्यवस्थाएं चाक-चौबंद नजर आईं। मां बगलामुखी जयंती के अवसर पर मंदिर में भक्तों की आस्था और उत्साह देखने लायक रहा।
    1
    दतिया के मां बगलामुखी देवी की जयंती के अवसर पर विश्व प्रसिद्ध तांत्रिक पीठ श्री पीतांबरा पीठ मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। देशभर से पहुंचे भक्त माता के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं।
इसी क्रम में मंगलवार सुबह करीब 7 बजे आतंक विरोधी दस्ता के प्रमुख मनिंदरजीत सिंह बिट्टा मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने विधि-विधान से मां बगलामुखी की पूजा-अर्चना की। इस दौरान वे मां धूमावती की आरती में भी शामिल हुए और मंदिर परिसर में ध्यान लगाकर आध्यात्मिक साधना की।
दर्शन के दौरान उन्होंने स्वामी जी महाराज की समाधि, अमृतसर महादेव मंदिर और ध्यान हॉल में पहुंचकर भी श्रद्धा भाव से पूजा-अर्चना की। साथ ही महाभारत कालीन वानखंडेश्वर महादेव का जलाभिषेक कर आशीर्वाद लिया।
करीब डेढ़ घंटे के प्रवास के दौरान मंदिर परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। पुलिस बल तैनात रहा और वीआईपी मूवमेंट को लेकर व्यवस्थाएं चाक-चौबंद नजर आईं।
मां बगलामुखी जयंती के अवसर पर मंदिर में भक्तों की आस्था और उत्साह देखने लायक रहा।
    user_Vikas Sen
    Vikas Sen
    Photographer दतिया नगर, दतिया, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • मां बगलामुखी देवी की जयंती के अवसर पर विश्व प्रसिद्ध तांत्रिक पीठ श्री पीतांबरा पीठ मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। इसी क्रम में कई वीआईपी भी मंदिर पहुंचकर दर्शन-पूजन कर रहे हैं। मंगलवार सुबह आतंक विरोधी दस्ता के प्रमुख मनिंदरजीत सिंह बिट्टा मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने विधि-विधान से मां बगलामुखी की पूजा-अर्चना की। इस दौरान वे मां धूमावती की आरती में भी शामिल हुए और ध्यान लगाया। इसके बाद उन्होंने मंदिर परिसर में स्थित स्वामी जी महाराज की समाधि, अमृतसर महादेव एवं ध्यान हाल में जाकर दर्शन किए। साथ ही महाभारत कालीन वानखंडेश्वर महादेव का जलाभिषेक भी किया। करीब डेढ़ घंटे तक मंदिर में प्रवास के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे और पुलिस बल तैनात रहा।
    1
    मां बगलामुखी देवी की जयंती के अवसर पर विश्व प्रसिद्ध तांत्रिक पीठ श्री पीतांबरा पीठ मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। इसी क्रम में कई वीआईपी भी मंदिर पहुंचकर दर्शन-पूजन कर रहे हैं।
मंगलवार सुबह आतंक विरोधी दस्ता के प्रमुख मनिंदरजीत सिंह बिट्टा मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने विधि-विधान से मां बगलामुखी की पूजा-अर्चना की। इस दौरान वे मां धूमावती की आरती में भी शामिल हुए और ध्यान लगाया।
इसके बाद उन्होंने मंदिर परिसर में स्थित स्वामी जी महाराज की समाधि, अमृतसर महादेव एवं ध्यान हाल में जाकर दर्शन किए। साथ ही महाभारत कालीन वानखंडेश्वर महादेव का जलाभिषेक भी किया।
करीब डेढ़ घंटे तक मंदिर में प्रवास के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे और पुलिस बल तैनात रहा।
    user_Jitendra
    Jitendra
    दतिया नगर, दतिया, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
  • पुलिस ने नेशनल हाईवे स्थित आलाघाट कट के पास से आरोपी राजा जोशी (निवासी एकता कॉलोनी) को दबोचा। आरोपी के पास से 6 नग पीली धातु, 1 नग सफेद धातु, 5 सफेद धातु के बर्तन और ₹11,400 नकद बरामद। थाना सीपरी बाजार में दर्ज मु.अ.सं. 164/2026 के तहत हुई कार्रवाई। आरोपी पर BNS की धाराओं 316(4), 305(ए) और 317(2) के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया। प्रभारी निरीक्षक चन्द्र देव यादव के नेतृत्व में टीम ने की सफल घेराबंदी।
    1
    पुलिस ने नेशनल हाईवे स्थित आलाघाट कट के पास से आरोपी राजा जोशी (निवासी एकता कॉलोनी) को दबोचा।
आरोपी के पास से 6 नग पीली धातु, 1 नग सफेद धातु, 5 सफेद धातु के बर्तन और ₹11,400 नकद बरामद।
थाना सीपरी बाजार में दर्ज मु.अ.सं. 164/2026 के तहत हुई कार्रवाई। आरोपी पर BNS की धाराओं 316(4), 305(ए) और 317(2) के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया।
प्रभारी निरीक्षक चन्द्र देव यादव के नेतृत्व में टीम ने की सफल घेराबंदी।
    user_Amir Sohail
    Amir Sohail
    झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    21 min ago
  • *ग्वालियर krg कॉलेज के पास रात 10 बजे लड़की से छेड़खानी का मामला सामने आया है।* *लड़की ने कहा ग्वालियर सुरक्षित नहीं है लड़कियों के लिए।* *अधिकांश थानों में थाना प्रभारी महिला है,सीएसपी महिलाएं है,कलेक्टर महिला है फिर भी लड़की ने क्यों कहां कि ग्वालियर सुरक्षित नहीं लड़कियों के लिए।*
    1
    *ग्वालियर krg कॉलेज के पास रात 10 बजे लड़की से छेड़खानी का मामला सामने आया है।*
*लड़की ने कहा ग्वालियर सुरक्षित नहीं है लड़कियों के लिए।*
*अधिकांश थानों में थाना प्रभारी महिला है,सीएसपी महिलाएं है,कलेक्टर महिला है फिर भी लड़की ने क्यों कहां कि ग्वालियर सुरक्षित नहीं लड़कियों के लिए।*
    user_Shahid Qureshi
    Shahid Qureshi
    दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • में पिता के रूप में आया हूं बेटियों-पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना दुर्गापुर में हुए शामिल
    1
    में पिता के रूप में आया हूं बेटियों-पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना दुर्गापुर में हुए शामिल
    user_MBKS डिजिटल न्यूज़
    MBKS डिजिटल न्यूज़
    Newspaper publisher दतिया नगर, दतिया, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
  • झांसी सागर गेट वार्ड नंबर 33 में नाला निर्माण कार्य शुरू किया गया था जो केवल सात दिन चलने के बाद बंद कर दिया गया। अब नाले की स्थिति देखे पानी निकासी नहीं होने पर गंदगी का अंबार भरा पड़ा है, दूषित पानी की निकासी नहीं होने से दुर्गंध फैल रही है। सड़क भी खुदी पड़ी है।
    1
    झांसी सागर गेट वार्ड नंबर 33 में नाला
निर्माण कार्य शुरू किया गया था जो केवल सात दिन चलने के बाद बंद कर दिया गया। अब नाले की स्थिति देखे पानी निकासी नहीं होने पर गंदगी का अंबार भरा पड़ा है, दूषित पानी की निकासी नहीं होने से दुर्गंध फैल रही है। सड़क भी खुदी पड़ी है।
    user_Amir Sohail
    Amir Sohail
    झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    24 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.