देवरी कला में जल जीवन मिशन फेल जर्जर टंकी पर कर दिया रंग-रोगन, हकीकत में टपक रही टंकी देवरी कला में जल जीवन मिशन फेल जर्जर टंकी पर कर दिया रंग-रोगन, हकीकत में टपक रही टंकी मंडला। देवरी कला के ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम पंचायत देवरी कला बवलिया में जल जीवन मिशन भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया है। यहाँ करोड़ों की लागत से बनी पेयजल टंकी के बाद भी ग्रामीण पेयजल को तरस रहे हैं। निर्माणाधीन पानी की टंकी इतनी जर्जर है कि पानी भरते ही रिसने लगती है, जिसे राजस्व विभाग के पंचनामे में भी अनुपयोगी बताया गया है। ग्रामीणों के आरोप है कि पीएचई विभाग और ठेकेदारों की साठगांठ से नई टंकी बनाने के बजाय पुरानी जर्जर टंकी को ही लीप-पोत कर दुरुस्त दिखाया जा रहा है। सरपंच देवचरण पद्ऱाम और संजय सोनी ने बताया कि जनसुनवाई में शिकायत के बावजूद कार्य अपूर्ण है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि घटिया निर्माण की उच्चस्तरीय जांच कर नई टंकी नहीं बनाई गई, तो वे उग्र आंदोलन करेंगे। 0000000000000000000000000000000000

- नारायणगंज के 70 जोड़ो ने लिये फेरे मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में जनप्रतिनिधियों ने दिया नवदंपतियों को आशीर्वाद मंडला । निवास में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत भव्य सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया गया। इस सामूहिक विवाह कार्यक्रम में नारायणगंज के 70 जोड़ों ने वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ सात फेरे लिए। मुख्य अतिथि मंडला सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने नवदंपतियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह योजना सादगी और सामाजिक समानता का प्रतीक है, जो फिजूलखर्ची रोककर समाज को जोड़ती है। समारोह में प्रत्येक जोड़े को सहायता राशि के चेक प्रदान किए गए। इस अवसर पर निवास विधायक सहित अनेक जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे, जिन्होंने इस आयोजन को सामाजिक समरसता का जीवंत उदाहरण बताया। 0000000000000000000000000000001
- Post by Govardhan kushwaha1
- Post by Akash Chakarwarti1
- नल-जल योजना से बढ़ी परेशानी घंसौर। ग्रामीण क्षेत्रों में नल-जल योजना के तहत पाइपलाइन डालने का कार्य जारी है, लेकिन इससे लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क किनारे मशीन खड़ी कर खुदाई करने से रास्ते बाधित हो रहे हैं और आवागमन प्रभावित हो रहा है। आज 29 अप्रैल टोला गांव के पास रोड पर मशीन खड़ी कर पाइपलाइन का कार्य किया जा रहा था जहां पर आवागमन पर भारी परेशानी हो रही थी ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द व्यवस्था सुधारने की मांग की है।1
- चटुआ ग्राम पंचायत में नल 15 दिन से बंद है जिसका पानी दो चार डब्बा आता है बस इसमें इसमें दो-तीन पाइप बढ़ा दिए जाने वाले और बसर भी फटा है1
- Post by Rishi Rajak1
- नारायणगंज में जनभागीदारी से चमके देवरी नदी के घाट देवरी नदी में बोरी बंधान से बढ़ा जलस्तर, ग्रामीणों ने ली स्वच्छता की शपथ मंडला। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत नारायणगंज के ग्राम देवरी में नदी संरक्षण का महाअभियान चलाया गया। जिला समन्वयक राजेंद्र चौधरी के नेतृत्व में टीम और नवांकुर संस्था ने देवरी नदी के घाटों से काई और कचरा साफ कर ग्रामीणों को जल-जनित रोगों से बचाने की पहल की। विशेष बात यह है कि नदी में किए गए बोरी बंधान और पत्थरों के बांध के कारण भीषण गर्मी में भी जलस्तर बना हुआ है, जो जल प्रबंधन की मिसाल पेश कर रहा है। अभियान के दौरान कलश यात्रा और आरती-पूजन जैसे आयोजन भी किए गए। कार्यक्रम में प्रस्फुटन समिति और ग्रामीणों ने सप्ताह में एक दिन श्रमदान करने का संकल्प लिया। आयोजन में राकेश अग्रवाल, वीरेंद्र अग्रवाल और स्थानीय जनप्रतिनिधियों का सराहनीय योगदान रहा। 00000000000000000000000001
- युवक ने लगाई फांसी, अस्पताल में डॉक्टर ने किया मृत घोषित घंसौर थाना क्षेत्र अंतर्गत दारोट और टोला के बीच रास्ते पर एक युवक द्वारा फांसी लगाए जाने का मामला सामने आया है। घटना सोमवार रात करीब 10 बजे की बताई जा रही है रंजीत इनवाती उम्र 27 वर्ष पिता अशोक इनवाती निवासी घंसौर किसी शादी समारोह से घर लौट रहा था इसी दौरान अज्ञात कारणों के चलते उसने रास्ते में पेड़ पर कमर की बेल्ट से फांसी लगा ली घटना की जानकारी मिलते ही युवक के भाई और मामा मौके पर पहुंचे और उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घंसौर लेकर आए जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया सूचना पर घंसौर पुलिस ने मामला दर्ज कर पंचनामा कार्यवाही की और शव का पोस्टमार्टम कराया आज दिनांक 28 अप्रैल 2026 को शव परिजनों को सौंप दिया गया फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है1
- Post by MP 20 News1