नारायणगंज के 70 जोड़ो ने लिये फेरे मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में जनप्रतिनिधियों ने दिया नवदंपतियों को आशीर्वाद नारायणगंज के 70 जोड़ो ने लिये फेरे मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में जनप्रतिनिधियों ने दिया नवदंपतियों को आशीर्वाद मंडला । निवास में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत भव्य सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया गया। इस सामूहिक विवाह कार्यक्रम में नारायणगंज के 70 जोड़ों ने वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ सात फेरे लिए। मुख्य अतिथि मंडला सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने नवदंपतियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह योजना सादगी और सामाजिक समानता का प्रतीक है, जो फिजूलखर्ची रोककर समाज को जोड़ती है। समारोह में प्रत्येक जोड़े को सहायता राशि के चेक प्रदान किए गए। इस अवसर पर निवास विधायक सहित अनेक जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे, जिन्होंने इस आयोजन को सामाजिक समरसता का जीवंत उदाहरण बताया। 000000000000000000000000000000

- मंडला स्थित निवास पर बुधवार को दोपहर करीब 3 बजे प्रदेश की लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री संपतिया उइके ने क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियों और विभिन्न वर्गों से आए लोगों से आत्मीय भेंट की। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएं और मांगें लेकर पहुंचे। मंत्री उइके ने सभी आगंतुकों का स्वागत करते हुए एक-एक कर उनकी समस्याएं गंभीरता से सुनीं। उन्होंने मौके पर ही संबंधित अधिकारियों से चर्चा कर कई मामलों में तत्काल कार्रवाई के निर्देश भी दिए। मंत्री ने कहा कि जनता की समस्याओं को सुनना और उनका समय पर निराकरण सुनिश्चित करना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि शासन का उद्देश्य है कि आम नागरिकों को पेयजल, स्वच्छता और आधारभूत सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराई जाएं।1
- देवरी कला में जल जीवन मिशन फेल जर्जर टंकी पर कर दिया रंग-रोगन, हकीकत में टपक रही टंकी मंडला। देवरी कला के ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम पंचायत देवरी कला बवलिया में जल जीवन मिशन भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया है। यहाँ करोड़ों की लागत से बनी पेयजल टंकी के बाद भी ग्रामीण पेयजल को तरस रहे हैं। निर्माणाधीन पानी की टंकी इतनी जर्जर है कि पानी भरते ही रिसने लगती है, जिसे राजस्व विभाग के पंचनामे में भी अनुपयोगी बताया गया है। ग्रामीणों के आरोप है कि पीएचई विभाग और ठेकेदारों की साठगांठ से नई टंकी बनाने के बजाय पुरानी जर्जर टंकी को ही लीप-पोत कर दुरुस्त दिखाया जा रहा है। सरपंच देवचरण पद्ऱाम और संजय सोनी ने बताया कि जनसुनवाई में शिकायत के बावजूद कार्य अपूर्ण है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि घटिया निर्माण की उच्चस्तरीय जांच कर नई टंकी नहीं बनाई गई, तो वे उग्र आंदोलन करेंगे। 00000000000000000000000000000000001
- Post by Salim khan1
- Post by Neelesh THAKUR1
- Post by Govardhan kushwaha1
- मंडला में नगर पालिका ठेकेदार के द्वारा निरक नामा से ऊपर वसूली की जा रही है1
- कलेक्टर के आदेश की अवहेलना: बिना हेलमेट व डिब्बों में धड़ल्ले से पेट्रोल घुघरी/मंडला जिला प्रशासन द्वारा सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बिना हेलमेट वाहन चालकों को पेट्रोल-डीजल न देने के स्पष्ट निर्देश जारी किए गए हैं। इसके बावजूद जिले के एक पेट्रोल पंप पर इन आदेशों की खुलेआम अनदेखी किए जाने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, मां नर्मदा फ्यूल पेट्रोल पंप मोहगांव पर कर्मचारियों द्वारा एक ही हेलमेट को बार-बार अलग-अलग लोगों को देकर पेट्रोल दिया जा रहा है, जिससे कलेक्टर के आदेशों की मंशा पर पानी फिरता नजर आ रहा है। इतना ही नहीं, पेट्रोल पंप पर छोटे-बड़े डिब्बों/कैन में भी पेट्रोल-डीजल दिया जा रहा है, जो कि सुरक्षा मानकों के विरुद्ध है और किसी भी समय दुर्घटना का कारण बन सकता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस प्रकार की लापरवाही से न केवल नियमों की अनदेखी हो रही है, बल्कि आमजन की सुरक्षा भी खतरे में पड़ रही है। प्रशासन से मांग की गई है कि मामले की जांच कर संबंधित पेट्रोल पंप संचालक के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की पुनरावृत्ति न हो।2
- कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे एवं सीईओ जिला पंचायत श्री शाश्वत सिंह मीना के मार्गदर्शन में मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद् विकासखण्ड मंडला जिला मंडला के ग्राम पंचायत हिरदेनगर के कदमाही तालाब में बुधवार को दोपहर 2:00 जल गंगा संवर्धन अभियान जल स्त्रोत सेवा समागम कार्यक्रम अंतर्गत ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति हिरदेनगर के सदस्यों एवं ग्रामीणजनों के सहयोग से श्रमदान कर साफ-सफाई कार्य किया गया। इस अवसर पर विकासखण्ड समन्वयक श्री संतोष कुमार झारिया ने कहा कि जल जल संरक्षण हम सबकी जिम्मेदारी है जल संरक्षण का मुख्य उद्देश्य सीमित ताजे पानी के संसाधनों का सतत प्रबंधन करना, वर्तमान व भविष्य की मानवीय जरूरतों को पूरा करना और पारिस्थितिक तंत्र की रक्षा करना है। यह अनमोल प्राकृतिक संसाधन की बर्बादी को रोककर जल संकट से बचने, भूजल स्तर को सुधारने और पानी की गुणवत्ता बनाए रखने की एक सामूहिक जिम्मेदारी है। इस दौरान ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के अध्यक्ष श्री अभिषेक चौरसिया, श्री दशरथ भैना, श्री ईश्वरीय साहू इत्यादि ग्रामीणजनों की उपस्थिति रही। समिति के सचिव श्री अभिलाष दुबे ने जल संरक्षण की शपथ दिलाई।1