logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मौदहानगर में तूफानी बारिश हुआ ओला वृष्टि से भारी नुकसान पेड़ बिजली पोल गिरे नगर में यातायात पूरी तरह प्रभावित मौदहा (हमीरपुर)। मंगलवार शाम नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में आई तेज आंधी, तूफानी बारिश और ओलावृष्टि ने व्यापक तबाही मचा दी। तेज हवाओं के चलते कई स्थानों पर पेड़ और बिजली के पोल गिर गए, जिससे बिजली आपूर्ति बाधित रही और जनजीवन प्रभावित हुआ। कृषि उत्पादन मंडी समिति में सरकारी खरीद केंद्रों के बाहर खुले में रखा हजारों कुंतल गेहूं भीगकर खराब हो गया, जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। किसानों का कहना है कि गेहूं के सुरक्षित भंडारण की व्यवस्था न होने से यह नुकसान हुआ। आंधी-तूफान के चलते कुछ जगहों पर मकानों की टीनशेड उड़ने और दीवारें क्षतिग्रस्त होने की भी सूचना है। प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लेना शुरू कर दिया है, जबकि किसान मुआवजे की मांग कर रहे हैं।

1 hr ago
user_ISLAM
ISLAM
Local News Reporter मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago

मौदहानगर में तूफानी बारिश हुआ ओला वृष्टि से भारी नुकसान पेड़ बिजली पोल गिरे नगर में यातायात पूरी तरह प्रभावित मौदहा (हमीरपुर)। मंगलवार शाम नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में आई तेज आंधी, तूफानी बारिश और ओलावृष्टि ने व्यापक तबाही मचा दी। तेज हवाओं के चलते कई स्थानों पर पेड़ और बिजली के पोल गिर गए, जिससे बिजली आपूर्ति बाधित रही और जनजीवन प्रभावित हुआ। कृषि उत्पादन मंडी समिति में सरकारी खरीद केंद्रों के बाहर खुले में रखा हजारों कुंतल गेहूं भीगकर खराब हो गया, जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। किसानों का कहना है कि गेहूं के सुरक्षित भंडारण की व्यवस्था न होने से यह नुकसान हुआ। आंधी-तूफान के चलते कुछ जगहों पर मकानों की टीनशेड उड़ने और दीवारें क्षतिग्रस्त होने की भी सूचना है। प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लेना शुरू कर दिया है, जबकि किसान मुआवजे की मांग कर रहे हैं।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • 👉 मौदहा में डीएम अभिषेक गोयल का औचक निरीक्षण 👉 पीडब्ल्यूडी निर्माण कार्यों की जांच से मचा हड़कंप 👉 बिना सूचना पहुंचे डीएम, अधिकारियों में मची अफरा-तफरी 👉 स्टेशन रोड पर कार्यों का किया निरीक्षण 👉 गुणवत्ता बनाए रखने के सख्त निर्देश 👉 लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी 👉 स्थानीय लोगों ने कार्रवाई को सराहा
    1
    👉 मौदहा में डीएम अभिषेक गोयल का औचक निरीक्षण
👉 पीडब्ल्यूडी निर्माण कार्यों की जांच से मचा हड़कंप
👉 बिना सूचना पहुंचे डीएम, अधिकारियों में मची अफरा-तफरी
👉 स्टेशन रोड पर कार्यों का किया निरीक्षण
👉 गुणवत्ता बनाए रखने के सख्त निर्देश
👉 लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी
👉 स्थानीय लोगों ने कार्रवाई को सराहा
    user_ISLAM
    ISLAM
    Local News Reporter मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • *सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष बने रामलाल प्रजापति* बांदा। मंगलवार को समाजवादी पार्टी बांदा विधानसभा की बैठक कैंप कार्यालय बड़ोखर बुजुर्ग में सम्पन्न हुई।बैठक की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष लालमन यादव ने की मुख्य अतिथि के रूप में लोक सभा प्रभारी जिला उपाध्यक्ष उमेश यादव रहे।बैठक में प्रमुख मुद्दे रहे जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाना,18 वर्ष पूरे करने वालों का मतदाता सूची में नाम बढ़वाने के लिए जोर शोर से मेहनत करना जरूरी है,लोक सभा प्रभारी ने अपने भाषण में सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर गांव गांव जाकर समाजवादी नीतियों को बताकर अखिलेश भईया को मुख्यमंत्री बनाना है,पूरे विधानसभा में पीडीए की बैठक का प्रमुख बिंदु रहा,वही पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के द्वारा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव राम लाल प्रजापति को बनाए जाने और पूरे बांदा चित्रकूट मंडल की जिम्मेदारी दिए जाने पर कार्यालय में माला पहनाकर स्वागत किया गया और कार्यक्रम में मुख्य रूप से यूजन सभा के राष्ट्रीय सचिव ओम नारायण त्रिपाठी ने अपने भाषण में बताया कि दैवीय आपदा से हुए किसानों के नुकसान की सरकार भरपाई करे,जिला मीडिया प्रभारी ध्प्रवक्ता प्रमोद गुप्ता राजा, वरिष्ठ नेता ईशान सिंह लवी ने अपने भाषण में लगे हुए स्मार्ट मीटर को हटवा कर वही पुराने मीटर लगाए जाए। इस मौके पर वीरेंद्र गुप्ता बाबू,नीलम गुप्ता,उर्मिला वर्मा,लोधी महेंद्र पाल वर्मा,अबरार फारूकी,राजकुमार गुप्ता,आमिर खान मन्नी,जितेन्द्र यादव,मुश्ताक अहमद,इरफान खान,दुर्गा यादव,पंकज यादव,अनुज कुशवाहा,मधुराज यादव, अर्जुन कुशवाहा,मनी कश्यप,मुन्ना खान,मिथलेश कुमार,आदि आधा सैकड़ा कार्यकर्ता पदाधिकारी नेता उपस्थिति रहे सभा का कुशल संचालन रवि दिवाकर ने किया
    1
    *सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष बने रामलाल प्रजापति* 
बांदा। मंगलवार को समाजवादी पार्टी बांदा विधानसभा की बैठक कैंप कार्यालय बड़ोखर बुजुर्ग में सम्पन्न हुई।बैठक की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष लालमन यादव ने की मुख्य अतिथि के रूप में लोक सभा प्रभारी जिला उपाध्यक्ष उमेश यादव रहे।बैठक में प्रमुख मुद्दे रहे जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाना,18 वर्ष पूरे करने वालों का मतदाता सूची में नाम बढ़वाने के लिए जोर शोर से मेहनत करना जरूरी है,लोक सभा प्रभारी ने अपने भाषण में सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर गांव गांव जाकर समाजवादी नीतियों को बताकर अखिलेश भईया को मुख्यमंत्री बनाना है,पूरे विधानसभा में पीडीए की बैठक का प्रमुख बिंदु रहा,वही पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के द्वारा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव राम लाल प्रजापति को बनाए जाने और पूरे बांदा चित्रकूट मंडल की जिम्मेदारी दिए जाने पर कार्यालय में माला पहनाकर स्वागत किया गया और कार्यक्रम में मुख्य रूप से यूजन सभा के राष्ट्रीय सचिव ओम नारायण त्रिपाठी ने अपने भाषण में बताया कि दैवीय आपदा से हुए किसानों के नुकसान की सरकार भरपाई करे,जिला मीडिया प्रभारी ध्प्रवक्ता प्रमोद गुप्ता राजा, वरिष्ठ नेता ईशान सिंह लवी ने अपने भाषण में लगे हुए स्मार्ट मीटर को हटवा कर वही पुराने मीटर लगाए जाए। इस मौके पर वीरेंद्र गुप्ता बाबू,नीलम गुप्ता,उर्मिला वर्मा,लोधी महेंद्र पाल वर्मा,अबरार फारूकी,राजकुमार गुप्ता,आमिर खान मन्नी,जितेन्द्र यादव,मुश्ताक अहमद,इरफान खान,दुर्गा यादव,पंकज यादव,अनुज कुशवाहा,मधुराज यादव, अर्जुन कुशवाहा,मनी कश्यप,मुन्ना खान,मिथलेश कुमार,आदि आधा सैकड़ा कार्यकर्ता पदाधिकारी नेता उपस्थिति रहे सभा का कुशल संचालन रवि दिवाकर ने किया
    user_Altmush Husain
    Altmush Husain
    बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • हमीरपुर :- भाजपा के पूर्व युवा मोर्चा अध्यक्ष की अमूल एजेंसी पर छापा, एक्सपायरी माल पर दर्ज होगी FIR, सहायक आयुक्त सहायक आयुक्त की टीम ने 5 दुकानों पर छापा मारा, अमूल व पेप्सी एजेंसी समेत कई दुकानों से सैंपल लिए, डेयरी उत्पाद जांच के लिए भेजे गए, एक्सपायरी माल बेचने वालों पर केस दर्ज, कार्रवाई से दुकानदारों में हड़कंप, सुमेरपुर में फूड विभाग की बड़ी कार्यवाहीब्स मचा हड़कंप।
    4
    हमीरपुर :- भाजपा के पूर्व युवा मोर्चा अध्यक्ष की अमूल एजेंसी पर छापा, एक्सपायरी माल पर दर्ज होगी FIR, सहायक आयुक्त
सहायक आयुक्त की टीम ने 5 दुकानों पर छापा मारा,
अमूल व पेप्सी एजेंसी समेत कई दुकानों से सैंपल लिए, डेयरी उत्पाद जांच के लिए भेजे गए,
एक्सपायरी माल बेचने वालों पर केस दर्ज, कार्रवाई से दुकानदारों में हड़कंप,
सुमेरपुर में फूड विभाग की बड़ी कार्यवाहीब्स मचा हड़कंप।
    user_Mukesh kumar
    Mukesh kumar
    हमीरपुर, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • पुलिस अधीक्षक बांदा कार्यालय में एक बालिग महिला द्वारा एक प्रार्थना पत्र दिया गया जिसमें उसने एक सिपाही पर कुछ तथाकथित आरोप लगाए हैं वह सिपाही वर्ष 2021 में थाना कालिंजर में नियुक्त था । उसी दौरान उस महिला से शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने आदि के आरोप लगाए गए हैं। इसकी गहराई से जांच की गई चूंकि मामला संवेदनशील है, इसलिए समीचीन धाराओं में अभियोग भी पंजीकृत कर लिया गया है। इस मामले में अन्य विधिक व विभागीय कार्यवाही प्रचलित है। बाइट सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर सुश्री मेविस टॉक।
    1
    पुलिस अधीक्षक बांदा कार्यालय में एक बालिग महिला द्वारा एक प्रार्थना पत्र दिया गया जिसमें उसने एक सिपाही पर कुछ तथाकथित आरोप लगाए हैं वह सिपाही वर्ष 2021 में थाना कालिंजर में नियुक्त था । 
उसी दौरान उस महिला से शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने आदि के आरोप लगाए गए हैं। इसकी गहराई से जांच की गई चूंकि मामला संवेदनशील है, इसलिए समीचीन धाराओं में अभियोग भी पंजीकृत कर लिया गया है। 
इस मामले में अन्य विधिक व विभागीय कार्यवाही प्रचलित है। 
बाइट सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर सुश्री मेविस टॉक।
    user_Surash Sahu
    Surash Sahu
    बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • हमीरपुर। मंगलवार दोपहर महोबा डिपो की एक बस और बाइक की टक्कर में मां की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बेटा घायल हो गया। हादसे की वजह से नेशनल हाईवे पर लंबा जाम लग गया जिसको खुलवाने की कोशिश में पुलिस को लंबी जद्दोजहद करनी पड़ी है। सदर कोतवाली क्षेत्र के जरैली मड़ैया निवासी फूलकली 55 वर्ष पत्नी पावनी निषाद अपने पुत्र वीरू 30 वर्ष के साथ सुबह करीब 10.30 बजे बड़ागांव में भतीजे के तिलक समारोह में शामिल होने जा रही थीं। जैसे ही उनकी बाइक बेतवा पुल पार कर रही थी, सामने से आ रही महोबा डिपो की बस ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद फूलकली सड़क पर गिर गईं और बस का पहिया उनके सिर के ऊपर से गुजर गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई और कुछ ही देर में लंबा जाम लग गया। सूचना मिलते ही मृतका के परिजन मौके पर पहुंच गए और शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। परिजन मुआवजा और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा करने लगे। जाम के कारण हाईवे के दोनों ओर सैकड़ों वाहन फंस गए। घटना की सूचना पर एसडीएम सदर अभिषेक कुमार, सीओ सदर राजेश कमल और चेयरमैन कुलदीप निषाद पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों द्वारा परिजनों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाने का प्रयास किया गया। बताया जा रहा है कि मृतका पांच बेटियों की मां थीं। परिवार में खुशी का माहौल था, क्योंकि मंगलवार को भतीजे का तिलक और बुधवार को बारात जानी थी, लेकिन इस हादसे ने खुशियों को मातम में बदल दिया।
    4
    हमीरपुर। मंगलवार दोपहर महोबा डिपो की एक बस और बाइक की टक्कर में मां की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बेटा घायल हो गया। हादसे की वजह से नेशनल हाईवे पर लंबा जाम लग गया जिसको खुलवाने की कोशिश में पुलिस को लंबी जद्दोजहद करनी पड़ी है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के जरैली मड़ैया निवासी फूलकली 55 वर्ष पत्नी पावनी निषाद अपने पुत्र वीरू 30 वर्ष के साथ सुबह करीब 10.30 बजे बड़ागांव में भतीजे के तिलक समारोह में शामिल होने जा रही थीं। जैसे ही उनकी बाइक बेतवा पुल पार कर रही थी, सामने से आ रही महोबा डिपो की बस ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद फूलकली सड़क पर गिर गईं और बस का पहिया उनके सिर के ऊपर से गुजर गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई और कुछ ही देर में लंबा जाम लग गया। सूचना मिलते ही मृतका के परिजन मौके पर पहुंच गए और शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। परिजन मुआवजा और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा करने लगे। जाम के कारण हाईवे के दोनों ओर सैकड़ों वाहन फंस गए। घटना की सूचना पर एसडीएम सदर अभिषेक कुमार, सीओ सदर राजेश कमल और चेयरमैन कुलदीप निषाद पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों द्वारा परिजनों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाने का प्रयास किया गया। बताया जा रहा है कि मृतका पांच बेटियों की मां थीं। परिवार में खुशी का माहौल था, क्योंकि मंगलवार को भतीजे का तिलक और बुधवार को बारात जानी थी, लेकिन इस हादसे ने खुशियों को मातम में बदल दिया।
    user_संतोष कुमार चक्रवर्ती
    संतोष कुमार चक्रवर्ती
    Journalist हमीरपुर, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • थाना बरौर पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए नाबालिग बालिका को बहला फुसलाकर ले जाने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार।* जनपद कानपुर देहात में महिला सम्बन्धी अपराधों की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में, दिनांक 24.04.2026 को थाना बरौर पर वादी द्वारा दिये गये प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 30/2026 धारा 137(2)/87 बीएनएस बनाम हरिनाम उर्फ हरनाम पुत्र देवीप्रसाद निवासी हथेही थाना घाटमपुर जनपद कानपुर नगर हाल पता ग्राम बेड़ामऊ थाना बरौर जनपद कानपुर देहात पंजीकृत किया गया । थाना बरौर पुलिस टीम द्वारा मुकदमा उपरोक्त में कार्यवाही करते हुए नामित वांछित अभियुक्त हरिनाम उर्फ हरनाम पुत्र देवीप्रसाद निवासी हथेही थाना घाटमपुर जनपद कानपुर नगर हाल पता ग्राम बेड़ामऊ थाना बरौर जनपद कानपुर देहात को दिनांक 05.05.2026 को अगंदपुर मोड़, थाना क्षेत्र बरौर से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है। *गिरफ्तारशुदा अभियुक्त का नाम व पता-* 1. हरिनाम उर्फ हरनाम उम्र करीब 21 वर्ष पुत्र देवीप्रसाद निवासी ग्राम हथेही थाना घाटमपुर जनपद कानपुर नगर हाल पता ग्राम बेड़ामऊ थाना बरौर जनपद कानपुर देहात।
    2
    थाना बरौर पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए नाबालिग बालिका को बहला फुसलाकर ले जाने वाले  अभियुक्त को किया  गिरफ्तार।*
जनपद कानपुर देहात में महिला सम्बन्धी अपराधों की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में, दिनांक 24.04.2026 को थाना बरौर पर वादी द्वारा दिये गये प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 30/2026 धारा 137(2)/87 बीएनएस  बनाम हरिनाम उर्फ हरनाम पुत्र देवीप्रसाद निवासी हथेही थाना घाटमपुर जनपद कानपुर नगर हाल पता ग्राम बेड़ामऊ थाना बरौर जनपद कानपुर देहात पंजीकृत किया गया । थाना बरौर पुलिस टीम द्वारा मुकदमा उपरोक्त में कार्यवाही करते हुए नामित वांछित अभियुक्त हरिनाम उर्फ हरनाम पुत्र देवीप्रसाद निवासी हथेही थाना घाटमपुर जनपद कानपुर नगर हाल पता ग्राम बेड़ामऊ थाना बरौर जनपद कानपुर देहात  को दिनांक 05.05.2026 को अगंदपुर मोड़, थाना क्षेत्र बरौर से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।
*गिरफ्तारशुदा अभियुक्त का नाम व पता-*
1.	हरिनाम उर्फ हरनाम उम्र करीब 21 वर्ष पुत्र देवीप्रसाद निवासी ग्राम हथेही थाना घाटमपुर जनपद कानपुर नगर हाल पता ग्राम बेड़ामऊ थाना बरौर जनपद कानपुर देहात।
    user_Anupam Kumar MEDIA
    Anupam Kumar MEDIA
    Salesperson अकबरपुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • ➡️ खंडेह गांव के पास नायब तहसीलदार की कार्रवाई ➡️ मोरम से लदा ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ा गया ट्रैक्टर पुलिस के हवाले ➡️ चालक रोहित (अछरौड़, बांदा) गिरफ्तार मालिक ज्ञान सिंह बताया गया ➡️ केन नदी से अवैध खनन पर प्रशासन की सख्ती 👉 क्षेत्र में लंबे समय से जारी अवैध मोरम खनन पर कार्रवाई से मचा हड़कंप
    1
    ➡️ खंडेह गांव के पास नायब तहसीलदार की कार्रवाई
➡️ मोरम से लदा ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ा गया
ट्रैक्टर पुलिस के हवाले
➡️ चालक रोहित (अछरौड़, बांदा) गिरफ्तार
मालिक ज्ञान सिंह बताया गया
➡️ केन नदी से अवैध खनन पर प्रशासन की सख्ती
👉 क्षेत्र में लंबे समय से जारी अवैध मोरम खनन पर कार्रवाई से मचा हड़कंप
    user_ISLAM
    ISLAM
    Local News Reporter मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • *मंत्री व छात्र नेता के बीच हुई तीखी नोकझोंक* ​बांदा। जनपद में योगी सरकार के मंत्री कलेक्ट्रेट परिसर में शिक्षामित्रो को सम्मान व बढ़े हुए मानदेय का भुगतान चैक देने के कार्यक्रम में पहुंचे थे जहां पर कार्यक्रम के बाद मंत्री के बाहर निकलने पर कुछ देर के लिए अपना-आपरी का माहौल हो गया दरअसल उत्तर प्रदेश स्टूडेंट्स यूनियन के जिलाध्यक्ष व भाजपा कार्यकर्ता शैलेन्द्र कुमार वर्मा एडवोकेट ने कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता 'नंदी' से मुलाकात कर बांदा में वर्षों से तैयार खड़े 300 बेड के मंडलीय चिकित्सालय को तत्काल शुरू करने की पुरजोर मांग की। स्थिति उस समय तनावपूर्ण हो गई जब अपनी बात रख रहे शैलेन्द्र वर्मा पर मंत्री ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त कर दी। ज्ञापन सौंपते समय शैलेन्द्र वर्मा ने जनहित की बात करते हुए प्रभारी मंत्री से स्वयं को भाजपा का कार्यकर्ता बताया, तो मंत्री नंदी ने तंज कसते हुए कहा कि "कहो तो यहाँ भाषण का मंच लगवा दूँ" और साथ ही यह भी कह दिया कि "तुम भाजपा के कार्यकर्ता हो ही नही सकते।​इस पर छात्र नेता व अधिवक्ता शैलेन्द्र वर्मा ने मंत्री को जवाब देते हुए कहा कि वह कोई भाषण नहीं दे रहे हैं बल्कि पिछले 10 वर्षों से भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में क्षेत्र की जायज और कानूनी मांग उनके समक्ष रख रहे हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि बुंदेलखंड जैसे पिछड़े क्षेत्र में लगभग 200 करोड़ की लागत से बना यह विशाल अस्पताल संसाधनों और डॉक्टरों के अभाव में सफेद हाथी साबित हो रहा है। उन्होंने प्रभारी मंत्री को याद दिलाया कि इससे पूर्व वह स्वयं उन्हें और केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल को भी इस संबंध में अवगत करा चुके हैं, लेकिन लंबे समय बाद भी कार्यवाही न होना सरकार की छवि को धूमिल कर रहा है।करोड़ों के सार्वजनिक धन से निर्मित यह भवन आज भी बंद पड़ा है, जिसके कारण बांदा और आसपास के जनपदों के गरीब मरीजों को इलाज के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है और वे बड़े शहरों की ओर पलायन को मजबूर हैं। इस अवसर पर शैलेन्द्र कुमार वर्मा के साथ मुख्य रूप से देवेश कुमार मोनू, पवन धुरिया, पंकज खटिक और आदित्य सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में मांग की कि इस 300 बेड के अस्पताल को अविलंब शुरू कर जनता को राहत प्रदान की जाए, अन्यथा क्षेत्र की जनता और छात्र संगठन बड़े स्तर पर विरोध प्रदर्शन को बाध्य होंगे।
    1
    *मंत्री व छात्र नेता के बीच हुई तीखी नोकझोंक*
​बांदा। जनपद में योगी सरकार के मंत्री कलेक्ट्रेट परिसर में शिक्षामित्रो को सम्मान व बढ़े हुए मानदेय का भुगतान चैक देने के कार्यक्रम में पहुंचे थे जहां पर कार्यक्रम के बाद मंत्री के बाहर निकलने पर कुछ देर के लिए अपना-आपरी का माहौल हो गया दरअसल उत्तर प्रदेश स्टूडेंट्स यूनियन के जिलाध्यक्ष व भाजपा कार्यकर्ता शैलेन्द्र कुमार वर्मा एडवोकेट ने कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता 'नंदी' से मुलाकात कर बांदा में वर्षों से तैयार खड़े 300 बेड के मंडलीय चिकित्सालय को तत्काल शुरू करने की पुरजोर मांग की। स्थिति उस समय तनावपूर्ण हो गई जब अपनी बात रख रहे शैलेन्द्र वर्मा पर मंत्री ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त कर दी। ज्ञापन सौंपते समय  शैलेन्द्र वर्मा ने जनहित की बात करते हुए प्रभारी मंत्री से स्वयं को भाजपा का कार्यकर्ता बताया, तो मंत्री नंदी ने तंज कसते हुए कहा कि "कहो तो यहाँ भाषण का मंच लगवा दूँ" और साथ ही यह भी कह दिया कि "तुम भाजपा के कार्यकर्ता हो ही नही सकते।​इस पर छात्र नेता व अधिवक्ता शैलेन्द्र वर्मा ने मंत्री को जवाब देते हुए कहा कि वह कोई भाषण नहीं दे रहे हैं बल्कि पिछले 10 वर्षों से भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में क्षेत्र की जायज और कानूनी मांग उनके समक्ष रख रहे हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि बुंदेलखंड जैसे पिछड़े क्षेत्र में लगभग 200 करोड़ की लागत से बना यह विशाल अस्पताल संसाधनों और डॉक्टरों के अभाव में सफेद हाथी साबित हो रहा है। उन्होंने प्रभारी मंत्री को याद दिलाया कि इससे पूर्व वह स्वयं उन्हें और केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल को भी इस संबंध में अवगत करा चुके हैं, लेकिन लंबे समय बाद भी कार्यवाही न होना सरकार की छवि को धूमिल कर रहा है।करोड़ों के सार्वजनिक धन से निर्मित यह भवन आज भी बंद पड़ा है, जिसके कारण बांदा और आसपास के जनपदों के गरीब मरीजों को इलाज के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है और वे बड़े शहरों की ओर पलायन को मजबूर हैं। इस अवसर पर शैलेन्द्र कुमार वर्मा के साथ मुख्य रूप से देवेश कुमार मोनू, पवन धुरिया, पंकज खटिक और आदित्य सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में मांग की कि इस 300 बेड के अस्पताल को अविलंब शुरू कर जनता को राहत प्रदान की जाए, अन्यथा क्षेत्र की जनता और छात्र संगठन बड़े स्तर पर विरोध प्रदर्शन को बाध्य होंगे।
    user_Altmush Husain
    Altmush Husain
    बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत की खुशी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार जश्न मनाया।
    1
    पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत की खुशी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार जश्न मनाया।
    user_Surash Sahu
    Surash Sahu
    बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.