नाबालिग बालिका को बहला फुसलाकर कर लें जाने वाले वांछित अभियुक्त पुलिस शिकंजे में। थाना बरौर पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए नाबालिग बालिका को बहला फुसलाकर ले जाने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार।* जनपद कानपुर देहात में महिला सम्बन्धी अपराधों की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में, दिनांक 24.04.2026 को थाना बरौर पर वादी द्वारा दिये गये प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 30/2026 धारा 137(2)/87 बीएनएस बनाम हरिनाम उर्फ हरनाम पुत्र देवीप्रसाद निवासी हथेही थाना घाटमपुर जनपद कानपुर नगर हाल पता ग्राम बेड़ामऊ थाना बरौर जनपद कानपुर देहात पंजीकृत किया गया । थाना बरौर पुलिस टीम द्वारा मुकदमा उपरोक्त में कार्यवाही करते हुए नामित वांछित अभियुक्त हरिनाम उर्फ हरनाम पुत्र देवीप्रसाद निवासी हथेही थाना घाटमपुर जनपद कानपुर नगर हाल पता ग्राम बेड़ामऊ थाना बरौर जनपद कानपुर देहात को दिनांक 05.05.2026 को अगंदपुर मोड़, थाना क्षेत्र बरौर से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है। *गिरफ्तारशुदा अभियुक्त का नाम व पता-* 1. हरिनाम उर्फ हरनाम उम्र करीब 21 वर्ष पुत्र देवीप्रसाद निवासी ग्राम हथेही थाना घाटमपुर जनपद कानपुर नगर हाल पता ग्राम बेड़ामऊ थाना बरौर जनपद कानपुर देहात।
नाबालिग बालिका को बहला फुसलाकर कर लें जाने वाले वांछित अभियुक्त पुलिस शिकंजे में। थाना बरौर पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए नाबालिग बालिका को बहला फुसलाकर ले जाने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार।* जनपद कानपुर देहात में महिला सम्बन्धी अपराधों की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में, दिनांक 24.04.2026 को थाना बरौर पर वादी द्वारा दिये गये प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 30/2026 धारा 137(2)/87 बीएनएस बनाम हरिनाम उर्फ हरनाम पुत्र देवीप्रसाद निवासी हथेही थाना घाटमपुर जनपद कानपुर नगर हाल पता ग्राम बेड़ामऊ थाना बरौर जनपद कानपुर
देहात पंजीकृत किया गया । थाना बरौर पुलिस टीम द्वारा मुकदमा उपरोक्त में कार्यवाही करते हुए नामित वांछित अभियुक्त हरिनाम उर्फ हरनाम पुत्र देवीप्रसाद निवासी हथेही थाना घाटमपुर जनपद कानपुर नगर हाल पता ग्राम बेड़ामऊ थाना बरौर जनपद कानपुर देहात को दिनांक 05.05.2026 को अगंदपुर मोड़, थाना क्षेत्र बरौर से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है। *गिरफ्तारशुदा अभियुक्त का नाम व पता-* 1. हरिनाम उर्फ हरनाम उम्र करीब 21 वर्ष पुत्र देवीप्रसाद निवासी ग्राम हथेही थाना घाटमपुर जनपद कानपुर नगर हाल पता ग्राम बेड़ामऊ थाना बरौर जनपद कानपुर देहात।
- हरियाणा के नूंह में मंगलवार सुबह करीब 10:30 बजे कुंडली-मानेसर-पलवल (KMP) एक्सप्रेस-वे पर ऐसा भीषण हादसा हुआ जिसने पूरे यूपी पुलिस महकमे को झकझोर दिया। जालौन के उरई कोतवाली की SOG टीम, जो एक अपहरण केस में दबिश देकर लौट रही थी, अचानक काल के गाल में समा गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, तेज रफ्तार काली स्कॉर्पियो ने ओवरटेक करने की कोशिश की… लेकिन एक छोटी सी चूक ने सब कुछ खत्म कर दिया। गाड़ी असंतुलित होकर आगे चल रहे वाहन से भयंकर टक्कर में तब्दील हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कॉर्पियो का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया… अंदर बैठे पुलिसकर्मी बुरी तरह फंस गए… और मौके पर ही मौत ने उन्हें घेर लिया। हादसे के बाद का मंजर दिल दहला देने वाला था— टूटी गाड़ी, अंदर फंसे शव, और चारों तरफ अफरा-तफरी… बचाव दल को शव निकालने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। शहीद हुए जांबाज पुलिसकर्मी 👇 उपनिरीक्षक मोहित यादव (मंडी चौकी प्रभारी) उपनिरीक्षक सत्यभान कांस्टेबल अशोक कुमार सिपाही प्रदीप (सर्विलांस टीम) एक वाहन चालक (पहचान अभी बाकी) ये सभी जालौन के उरई कोतवाली में तैनात थे और कानून-व्यवस्था के लिए अपनी जान जोखिम में डालकर ड्यूटी निभा रहे थे। ड्यूटी से लौटते वक्त मौत का सफर टीम नूंह में गुमशुदगी/अपहरण मामले में दबिश देने गई थी वापसी के दौरान एक्सप्रेस-वे पर हादसे का शिकार हुई गाड़ी हरियाणा के जींद RTO में रजिस्टर्ड बताई जा रही है प्रशासन हरकत में, लेकिन सवाल कायम तावडू सदर थाना प्रभारी शीशराम के अनुसार— शवों को बाहर निकालने में काफी समय लगा एंबुलेंस से अस्पताल भेजकर पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है सवाल क्या ओवरस्पीड और लापरवाही बनी मौत की वजह? क्या एक्सप्रेस-वे पर सुरक्षा मानकों की अनदेखी हुई? ड्यूटी पर निकली टीम की सुरक्षा के लिए क्या हैं प्रोटोकॉल? दबिश से लौट रही थी पुलिस… एक्सप्रेस-वे पर मौत ने घेर लिया – 5 जांबाजों की दर्दनाक अंत! नोट: अभी आधिकारिक पुष्टि और पुलिस अधीक्षक जालौन के विस्तृत बयान का इंतजार है। खबर लगातार अपडेट की जा रही है… #JalaunPolice #UPPolice #BreakingNews #KMPExpresswayAccident #NuhAccident #PoliceMartyr #RoadAccident #UttarPradesh #Haryana #DutyDeath #SOGTeam #CrimeNews #IndianPolice #ExpresswayTragedy #Justice #RIPBraveHearts #EmergencyNews #HindiNews #ViralNews #BigBreaking #AccidentAlert1
- प्रदेश सरकार ने शिक्षामित्रों के हित में बड़ा और ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए उनके मानदेय में उल्लेखनीय वृद्धि की है। अब तक 10,000 रुपये प्रतिमाह मानदेय पाने वाले शिक्षामित्रों को 18,000 रुपये प्रतिमाह दिए जाएंगे। यह नई व्यवस्था 01 अप्रैल 2026 से प्रभावी होगी। इसके साथ ही शिक्षामित्रों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा प्रदान करने का भी निर्णय लिया गया है, जिससे उन्हें स्वास्थ्य सुरक्षा का अतिरिक्त लाभ मिलेगा। गोरखपुर स्थित योगिराज बाबा गम्भीरनाथ प्रेक्षागृह एवं सांस्कृतिक केंद्र में आयोजित शिक्षामित्र सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री द्वारा इस निर्णय की घोषणा की गई। कार्यक्रम का सजीव प्रसारण जनपद जालौन के उरई स्थित विकास भवन के रानी लक्ष्मीबाई सभागार में किया गया, जहां बड़ी संख्या में शिक्षामित्रों ने इसे देखा और खुशी जताई। इस अवसर पर जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. घनश्याम अनुरागी सहित कई जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान शिक्षामित्रों में उत्साह का माहौल देखने को मिला और उन्होंने सरकार के इस निर्णय का स्वागत किया।1
- जो भी जनता की उपेक्षा करेगा, सनातन का अपमान करेगा... उसका सूपड़ा साफ होना तय है, बंगाल की जनता ने ये करके दिखाया है... #uttarakhand #bangal #nainital #UttarPradesh1
- कालपी। आज पंकज गुप्ता द्वारा कालपी रेलवे स्टेशन का एक वीडियो मोबाइल फोन से तैयार किया गया, जिसमें स्टेशन की वर्तमान स्थिति को दर्शाया गया है। वीडियो में यात्रियों की आवाजाही, प्लेटफॉर्म की गतिविधियाँ तथा रेलवे व्यवस्थाओं की झलक स्पष्ट रूप से देखी जा सकती है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह वीडियो स्टेशन पर मौजूद सुविधाओं और व्यवस्थाओं को उजागर करता है। इसमें यात्रियों के इंतजार की स्थिति, प्लेटफॉर्म की साफ-सफाई एवं अन्य जरूरी पहलुओं को दिखाया गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस प्रकार के वीडियो से रेलवे प्रशासन का ध्यान जमीनी हकीकत की ओर आकर्षित होता है। वहीं, पंकज गुप्ता का यह प्रयास नागरिक जागरूकता का उदाहरण माना जा रहा है। (रिपोर्ट: पंकज गुप्ता)1
- कर्तव्य पथ पर शहीद : अपहृत बृजेंद्र की तलाश में निकली जालौन पुलिस टीम का नूंह में हादसा, 2 SI और दो सिपाही समेत 5 की मौत!!...1
- जिला परिषद में उपस्थित होकर वीरांगना झलकारी बाई जी के सम्मान में कोंच बस स्टैंड चौराहे का नामकरण कराने की मांग को लेकर जिलाधिकारी महोदय को ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस महत्वपूर्ण मांग के समर्थन में अपनी भागीदारी दर्ज कराई। सभी ने एक स्वर में वीरांगना झलकारी बाई जी के सम्मान में चौराहे का नामकरण किए जाने की मांग को उचित और आवश्यक बताया। ज्ञापन सौंपते हुए पार्टी प्रतिनिधियों ने कहा कि वीरांगना झलकारी बाई जी का योगदान भारतीय इतिहास में अतुलनीय है और उनके सम्मान में यह कदम समाज के लिए प्रेरणादायक सिद्ध होगा। इस मौके पर पार्टी के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। शाक्यसंदेश भारत दर्शन न्यूज़ एजेंसी, जालौन शिवपाल सिंह प्रधान संपादक1
- माती पुलिस कार्यालय में पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय ने अपने कार्यालय में पीड़ा व समस्याओं को लेकर आए लोगों को सम्मान पूर्वक बैठाया और उनकी समस्याओं व शिकायतों को गंभीरता पूर्वक सुना और सभी को न्याय का भरोसा दिलाते हुए उनके प्रार्थना पत्रों को सर्व संबंधित को न्याय पूर्ण, समय सीमा में निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया।1
- जनपद के एट थाना क्षेत्र के शहपुरा गांव में एक पारिवारिक विवाद ने गंभीर और चिंताजनक रूप ले लिया है। गांव निवासी विक्रम सिंह ने अपने ही माता-पिता और छोटे भाई पर मारपीट, उत्पीड़न और जान से मारने की धमकी देने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित ने इस संबंध में जिलाधिकारी से लिखित शिकायत कर न्याय और सुरक्षा की गुहार लगाई है। विक्रम सिंह का आरोप है कि उसके परिवार के सदस्य उसे घर से निकालना चाहते हैं और उसे तथा उसकी पत्नी-बच्चों को साथ रहने नहीं दिया जा रहा है। उसने बताया कि कई बार उसके साथ मारपीट की गई और यहां तक कि सड़क पर भी उसे पीटा गया। पीड़ित का कहना है कि उसके हिस्से की जमीन को बेचने की साजिश रची जा रही है, जिसका वह विरोध कर रहा है।1
- जनपद जालौन के कोतवाली उरई में पंजीकृत अभियोग 256/2026 में अपहृत बिजेन्द्र की सकुशल बरामदगी हेतु जनपद जालौन की पुलिस टीम जालौन से हरियाणा जा रही थी आज प्रातः काल करीब 10.00 बजे एक सड़क दुर्घटना में पुलिस टीम जिसमें 02 उपनिरीक्षक और 02 आरक्षी उनके साथ अभियोग का मुकदमा वादी भी थे सड़क दुर्घटना में इन पांचो व्यक्तियों की मृत्यु हो गयी है । हरियाणा के जनपद नूह के जिला और पुलिस प्रशासन के अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित करायी जा रही है। मृतक के परिजनो के प्रति जनपद जालौन पुलिस शोक संवेदनायें व्यक्त कर रहे हैं । उनके परिजनो को सूचित कर दिया गया है। इस सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक जालौन द्वारा दी गयी बाइट।1