logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जालौन में पारिवारिक विवाद ने लिया गंभीर रूप, युवक ने जिलाधिकारी से मांगी सुरक्षा जनपद के एट थाना क्षेत्र के शहपुरा गांव में एक पारिवारिक विवाद ने गंभीर और चिंताजनक रूप ले लिया है। गांव निवासी विक्रम सिंह ने अपने ही माता-पिता और छोटे भाई पर मारपीट, उत्पीड़न और जान से मारने की धमकी देने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित ने इस संबंध में जिलाधिकारी से लिखित शिकायत कर न्याय और सुरक्षा की गुहार लगाई है। विक्रम सिंह का आरोप है कि उसके परिवार के सदस्य उसे घर से निकालना चाहते हैं और उसे तथा उसकी पत्नी-बच्चों को साथ रहने नहीं दिया जा रहा है। उसने बताया कि कई बार उसके साथ मारपीट की गई और यहां तक कि सड़क पर भी उसे पीटा गया। पीड़ित का कहना है कि उसके हिस्से की जमीन को बेचने की साजिश रची जा रही है, जिसका वह विरोध कर रहा है।

2 hrs ago
user_Reporter
Reporter
Credit reporting agency उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

जालौन में पारिवारिक विवाद ने लिया गंभीर रूप, युवक ने जिलाधिकारी से मांगी सुरक्षा जनपद के एट थाना क्षेत्र के शहपुरा गांव में एक पारिवारिक विवाद ने गंभीर और चिंताजनक रूप ले लिया है। गांव निवासी विक्रम सिंह ने अपने ही माता-पिता और छोटे भाई पर मारपीट, उत्पीड़न और जान से मारने की धमकी देने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित ने इस संबंध में जिलाधिकारी से लिखित शिकायत कर न्याय और सुरक्षा की गुहार लगाई है। विक्रम सिंह का आरोप है कि उसके परिवार के सदस्य उसे घर से निकालना चाहते हैं और उसे तथा उसकी पत्नी-बच्चों को साथ रहने नहीं दिया जा रहा है। उसने बताया कि कई बार उसके साथ मारपीट की गई और यहां तक कि सड़क पर भी उसे पीटा गया। पीड़ित का कहना है कि उसके हिस्से की जमीन को बेचने की साजिश रची जा रही है, जिसका वह विरोध कर रहा है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • प्रदेश सरकार ने शिक्षामित्रों के हित में बड़ा और ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए उनके मानदेय में उल्लेखनीय वृद्धि की है। अब तक 10,000 रुपये प्रतिमाह मानदेय पाने वाले शिक्षामित्रों को 18,000 रुपये प्रतिमाह दिए जाएंगे। यह नई व्यवस्था 01 अप्रैल 2026 से प्रभावी होगी। इसके साथ ही शिक्षामित्रों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा प्रदान करने का भी निर्णय लिया गया है, जिससे उन्हें स्वास्थ्य सुरक्षा का अतिरिक्त लाभ मिलेगा। गोरखपुर स्थित योगिराज बाबा गम्भीरनाथ प्रेक्षागृह एवं सांस्कृतिक केंद्र में आयोजित शिक्षामित्र सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री द्वारा इस निर्णय की घोषणा की गई। कार्यक्रम का सजीव प्रसारण जनपद जालौन के उरई स्थित विकास भवन के रानी लक्ष्मीबाई सभागार में किया गया, जहां बड़ी संख्या में शिक्षामित्रों ने इसे देखा और खुशी जताई। इस अवसर पर जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. घनश्याम अनुरागी सहित कई जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान शिक्षामित्रों में उत्साह का माहौल देखने को मिला और उन्होंने सरकार के इस निर्णय का स्वागत किया।
    1
    प्रदेश सरकार ने शिक्षामित्रों के हित में बड़ा और ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए उनके मानदेय में उल्लेखनीय वृद्धि की है। अब तक 10,000 रुपये प्रतिमाह मानदेय पाने वाले शिक्षामित्रों को 18,000 रुपये प्रतिमाह दिए जाएंगे। यह नई व्यवस्था 01 अप्रैल 2026 से प्रभावी होगी। इसके साथ ही शिक्षामित्रों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा प्रदान करने का भी निर्णय लिया गया है, जिससे उन्हें स्वास्थ्य सुरक्षा का अतिरिक्त लाभ मिलेगा।
गोरखपुर स्थित योगिराज बाबा गम्भीरनाथ प्रेक्षागृह एवं सांस्कृतिक केंद्र में आयोजित शिक्षामित्र सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री द्वारा इस निर्णय की घोषणा की गई। कार्यक्रम का सजीव प्रसारण जनपद जालौन के उरई स्थित विकास भवन के रानी लक्ष्मीबाई सभागार में किया गया, जहां बड़ी संख्या में शिक्षामित्रों ने इसे देखा और खुशी जताई।
इस अवसर पर जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. घनश्याम अनुरागी सहित कई जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान शिक्षामित्रों में उत्साह का माहौल देखने को मिला और उन्होंने सरकार के इस निर्णय का स्वागत किया।
    user_Reporter
    Reporter
    Credit reporting agency उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • जो भी जनता की उपेक्षा करेगा, सनातन का अपमान करेगा... उसका सूपड़ा साफ होना तय है, बंगाल की जनता ने ये करके दिखाया है... #uttarakhand #bangal #nainital #UttarPradesh
    1
    जो भी जनता की उपेक्षा करेगा, सनातन का अपमान करेगा...
उसका सूपड़ा साफ होना तय है,
बंगाल की जनता ने ये करके दिखाया है...
#uttarakhand #bangal #nainital #UttarPradesh
    user_Uttar pradesh ki takat
    Uttar pradesh ki takat
    Newspaper publisher उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • कालपी। आज पंकज गुप्ता द्वारा कालपी रेलवे स्टेशन का एक वीडियो मोबाइल फोन से तैयार किया गया, जिसमें स्टेशन की वर्तमान स्थिति को दर्शाया गया है। वीडियो में यात्रियों की आवाजाही, प्लेटफॉर्म की गतिविधियाँ तथा रेलवे व्यवस्थाओं की झलक स्पष्ट रूप से देखी जा सकती है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह वीडियो स्टेशन पर मौजूद सुविधाओं और व्यवस्थाओं को उजागर करता है। इसमें यात्रियों के इंतजार की स्थिति, प्लेटफॉर्म की साफ-सफाई एवं अन्य जरूरी पहलुओं को दिखाया गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस प्रकार के वीडियो से रेलवे प्रशासन का ध्यान जमीनी हकीकत की ओर आकर्षित होता है। वहीं, पंकज गुप्ता का यह प्रयास नागरिक जागरूकता का उदाहरण माना जा रहा है। (रिपोर्ट: पंकज गुप्ता)
    1
    कालपी। आज पंकज गुप्ता द्वारा कालपी रेलवे स्टेशन का एक वीडियो मोबाइल फोन से तैयार किया गया, जिसमें स्टेशन की वर्तमान स्थिति को दर्शाया गया है। वीडियो में यात्रियों की आवाजाही, प्लेटफॉर्म की गतिविधियाँ तथा रेलवे व्यवस्थाओं की झलक स्पष्ट रूप से देखी जा सकती है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह वीडियो स्टेशन पर मौजूद सुविधाओं और व्यवस्थाओं को उजागर करता है। इसमें यात्रियों के इंतजार की स्थिति, प्लेटफॉर्म की साफ-सफाई एवं अन्य जरूरी पहलुओं को दिखाया गया है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस प्रकार के वीडियो से रेलवे प्रशासन का ध्यान जमीनी हकीकत की ओर आकर्षित होता है। वहीं, पंकज गुप्ता का यह प्रयास नागरिक जागरूकता का उदाहरण माना जा रहा है।
(रिपोर्ट: पंकज गुप्ता)
    user_Pankaj Gupta
    Pankaj Gupta
    Media and information sciences faculty उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • कर्तव्य पथ पर शहीद : अपहृत बृजेंद्र की तलाश में निकली जालौन पुलिस टीम का नूंह में हादसा, 2 SI और दो सिपाही समेत 5 की मौत!!...
    1
    कर्तव्य पथ पर शहीद : अपहृत बृजेंद्र की तलाश में निकली जालौन पुलिस टीम का नूंह में हादसा, 2 SI और दो सिपाही समेत 5 की मौत!!...
    user_Harsh Samvad
    Harsh Samvad
    Newspaper publisher उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • जिला परिषद में उपस्थित होकर वीरांगना झलकारी बाई जी के सम्मान में कोंच बस स्टैंड चौराहे का नामकरण कराने की मांग को लेकर जिलाधिकारी महोदय को ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस महत्वपूर्ण मांग के समर्थन में अपनी भागीदारी दर्ज कराई। सभी ने एक स्वर में वीरांगना झलकारी बाई जी के सम्मान में चौराहे का नामकरण किए जाने की मांग को उचित और आवश्यक बताया। ज्ञापन सौंपते हुए पार्टी प्रतिनिधियों ने कहा कि वीरांगना झलकारी बाई जी का योगदान भारतीय इतिहास में अतुलनीय है और उनके सम्मान में यह कदम समाज के लिए प्रेरणादायक सिद्ध होगा। इस मौके पर पार्टी के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। शाक्यसंदेश भारत दर्शन न्यूज़ एजेंसी, जालौन शिवपाल सिंह प्रधान संपादक
    1
    जिला परिषद में उपस्थित होकर वीरांगना झलकारी बाई जी के सम्मान में कोंच बस स्टैंड चौराहे का नामकरण कराने की मांग को लेकर जिलाधिकारी महोदय को ज्ञापन सौंपा।
इस अवसर पर पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस महत्वपूर्ण मांग के समर्थन में अपनी भागीदारी दर्ज कराई। सभी ने एक स्वर में वीरांगना झलकारी बाई जी के सम्मान में चौराहे का नामकरण किए जाने की मांग को उचित और आवश्यक बताया।
ज्ञापन सौंपते हुए पार्टी प्रतिनिधियों ने कहा कि वीरांगना झलकारी बाई जी का योगदान भारतीय इतिहास में अतुलनीय है और उनके सम्मान में यह कदम समाज के लिए प्रेरणादायक सिद्ध होगा।
इस मौके पर पार्टी के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
शाक्यसंदेश भारत दर्शन न्यूज़ एजेंसी, जालौन
शिवपाल सिंह
प्रधान संपादक
    user_SHIVPAL SINGH
    SHIVPAL SINGH
    Publisher उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • थाना बरौर पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए नाबालिग बालिका को बहला फुसलाकर ले जाने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार।* जनपद कानपुर देहात में महिला सम्बन्धी अपराधों की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में, दिनांक 24.04.2026 को थाना बरौर पर वादी द्वारा दिये गये प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 30/2026 धारा 137(2)/87 बीएनएस बनाम हरिनाम उर्फ हरनाम पुत्र देवीप्रसाद निवासी हथेही थाना घाटमपुर जनपद कानपुर नगर हाल पता ग्राम बेड़ामऊ थाना बरौर जनपद कानपुर देहात पंजीकृत किया गया । थाना बरौर पुलिस टीम द्वारा मुकदमा उपरोक्त में कार्यवाही करते हुए नामित वांछित अभियुक्त हरिनाम उर्फ हरनाम पुत्र देवीप्रसाद निवासी हथेही थाना घाटमपुर जनपद कानपुर नगर हाल पता ग्राम बेड़ामऊ थाना बरौर जनपद कानपुर देहात को दिनांक 05.05.2026 को अगंदपुर मोड़, थाना क्षेत्र बरौर से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है। *गिरफ्तारशुदा अभियुक्त का नाम व पता-* 1. हरिनाम उर्फ हरनाम उम्र करीब 21 वर्ष पुत्र देवीप्रसाद निवासी ग्राम हथेही थाना घाटमपुर जनपद कानपुर नगर हाल पता ग्राम बेड़ामऊ थाना बरौर जनपद कानपुर देहात।
    2
    थाना बरौर पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए नाबालिग बालिका को बहला फुसलाकर ले जाने वाले  अभियुक्त को किया  गिरफ्तार।*
जनपद कानपुर देहात में महिला सम्बन्धी अपराधों की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में, दिनांक 24.04.2026 को थाना बरौर पर वादी द्वारा दिये गये प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 30/2026 धारा 137(2)/87 बीएनएस  बनाम हरिनाम उर्फ हरनाम पुत्र देवीप्रसाद निवासी हथेही थाना घाटमपुर जनपद कानपुर नगर हाल पता ग्राम बेड़ामऊ थाना बरौर जनपद कानपुर देहात पंजीकृत किया गया । थाना बरौर पुलिस टीम द्वारा मुकदमा उपरोक्त में कार्यवाही करते हुए नामित वांछित अभियुक्त हरिनाम उर्फ हरनाम पुत्र देवीप्रसाद निवासी हथेही थाना घाटमपुर जनपद कानपुर नगर हाल पता ग्राम बेड़ामऊ थाना बरौर जनपद कानपुर देहात  को दिनांक 05.05.2026 को अगंदपुर मोड़, थाना क्षेत्र बरौर से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।
*गिरफ्तारशुदा अभियुक्त का नाम व पता-*
1.	हरिनाम उर्फ हरनाम उम्र करीब 21 वर्ष पुत्र देवीप्रसाद निवासी ग्राम हथेही थाना घाटमपुर जनपद कानपुर नगर हाल पता ग्राम बेड़ामऊ थाना बरौर जनपद कानपुर देहात।
    user_Anupam Kumar MEDIA
    Anupam Kumar MEDIA
    Salesperson अकबरपुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    52 min ago
  • जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र में एक महिला के साथ छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने मंगलवार शाम 6 बजे में कोतवाली में शिकायत देकर आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। शिकायती पत्र के अनुसार, कोंच कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी महिला ने बताया कि कोंच में स्थित एक ज्वैलरी दुकान पर काम करती हैं। उन्होंने अपनी शिकायत में बताया कि वह रोजाना घर से दुकान तक आना-जाना करती हैं। इसी दौरान कुछ समय से नगर का रहने वाला एक युवक उन्हें देखकर अश्लील टिप्पणियां करता था और गलत हरकतें करता था। पीड़िता के अनुसार, दिनांक 4 मई 2026 को शाम करीब 8:15 बजे जब वह दुकान से अपने घर जा रही थीं, तभी नई बस्ती के विरहा इलाके में आरोपी ने अपनी बाइक उनके सामने लगाकर रास्ता रोक लिया। इसके बाद उसने कथित रूप से अश्लील हरकतें कीं और अभद्र टिप्पणियां करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के बाद पीड़िता ने थाना कोंच में लिखित शिकायत देकर अपनी सुरक्षा और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली प्रभारी ब्रजेश बहादुर का कहना है कि शिकायत प्राप्त हो गई है और मामले की जांच की जा रही है। दोषी पाए जाने पर आरोपी के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    1
    जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र में एक महिला के साथ छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने मंगलवार शाम 6 बजे में कोतवाली में शिकायत देकर आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
शिकायती पत्र के अनुसार, कोंच कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी महिला ने बताया कि कोंच में स्थित एक ज्वैलरी दुकान पर काम करती हैं। उन्होंने अपनी शिकायत में बताया कि वह रोजाना घर से दुकान तक आना-जाना करती हैं। इसी दौरान कुछ समय से नगर का रहने वाला एक युवक उन्हें देखकर अश्लील टिप्पणियां करता था और गलत हरकतें करता था।
पीड़िता के अनुसार, दिनांक 4 मई 2026 को शाम करीब 8:15 बजे जब वह दुकान से अपने घर जा रही थीं, तभी नई बस्ती के विरहा इलाके में आरोपी ने अपनी बाइक उनके सामने लगाकर रास्ता रोक लिया। इसके बाद उसने कथित रूप से अश्लील हरकतें कीं और अभद्र टिप्पणियां करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी।
घटना के बाद पीड़िता ने थाना कोंच में लिखित शिकायत देकर अपनी सुरक्षा और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली प्रभारी ब्रजेश बहादुर का कहना है कि शिकायत प्राप्त हो गई है और मामले की जांच की जा रही है। दोषी पाए जाने पर आरोपी के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    user_Vivek Dwivedi public news
    Vivek Dwivedi public news
    पत्रकार Konch, Jalaun•
    1 hr ago
  • जनपद के एट थाना क्षेत्र के शहपुरा गांव में एक पारिवारिक विवाद ने गंभीर और चिंताजनक रूप ले लिया है। गांव निवासी विक्रम सिंह ने अपने ही माता-पिता और छोटे भाई पर मारपीट, उत्पीड़न और जान से मारने की धमकी देने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित ने इस संबंध में जिलाधिकारी से लिखित शिकायत कर न्याय और सुरक्षा की गुहार लगाई है। विक्रम सिंह का आरोप है कि उसके परिवार के सदस्य उसे घर से निकालना चाहते हैं और उसे तथा उसकी पत्नी-बच्चों को साथ रहने नहीं दिया जा रहा है। उसने बताया कि कई बार उसके साथ मारपीट की गई और यहां तक कि सड़क पर भी उसे पीटा गया। पीड़ित का कहना है कि उसके हिस्से की जमीन को बेचने की साजिश रची जा रही है, जिसका वह विरोध कर रहा है।
    1
    जनपद के एट थाना क्षेत्र के शहपुरा गांव में एक पारिवारिक विवाद ने गंभीर और चिंताजनक रूप ले लिया है। गांव निवासी विक्रम सिंह ने अपने ही माता-पिता और छोटे भाई पर मारपीट, उत्पीड़न और जान से मारने की धमकी देने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित ने इस संबंध में जिलाधिकारी से लिखित शिकायत कर न्याय और सुरक्षा की गुहार लगाई है।
विक्रम सिंह का आरोप है कि उसके परिवार के सदस्य उसे घर से निकालना चाहते हैं और उसे तथा उसकी पत्नी-बच्चों को साथ रहने नहीं दिया जा रहा है। उसने बताया कि कई बार उसके साथ मारपीट की गई और यहां तक कि सड़क पर भी उसे पीटा गया। पीड़ित का कहना है कि उसके हिस्से की जमीन को बेचने की साजिश रची जा रही है, जिसका वह विरोध कर रहा है।
    user_Reporter
    Reporter
    Credit reporting agency उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.