कोंच कोतवाली क्षेत्र में महिला से छेड़छाड़ और धमकी का आरोप, पीड़िता ने पुलिस से कार्रवाई की मांग जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र में एक महिला के साथ छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने मंगलवार शाम 6 बजे में कोतवाली में शिकायत देकर आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। शिकायती पत्र के अनुसार, कोंच कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी महिला ने बताया कि कोंच में स्थित एक ज्वैलरी दुकान पर काम करती हैं। उन्होंने अपनी शिकायत में बताया कि वह रोजाना घर से दुकान तक आना-जाना करती हैं। इसी दौरान कुछ समय से नगर का रहने वाला एक युवक उन्हें देखकर अश्लील टिप्पणियां करता था और गलत हरकतें करता था। पीड़िता के अनुसार, दिनांक 4 मई 2026 को शाम करीब 8:15 बजे जब वह दुकान से अपने घर जा रही थीं, तभी नई बस्ती के विरहा इलाके में आरोपी ने अपनी बाइक उनके सामने लगाकर रास्ता रोक लिया। इसके बाद उसने कथित रूप से अश्लील हरकतें कीं और अभद्र टिप्पणियां करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के बाद पीड़िता ने थाना कोंच में लिखित शिकायत देकर अपनी सुरक्षा और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली प्रभारी ब्रजेश बहादुर का कहना है कि शिकायत प्राप्त हो गई है और मामले की जांच की जा रही है। दोषी पाए जाने पर आरोपी के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

- कोंच क्षेत्र में शादी समारोह के दौरान महिला के जेवर व नकदी गायब, ससुराल पक्ष पर चोरी का आरोप, शिकायत करने पर जेठ ने की मारपीट, महिला घायल1
- Post by GIRENDRA SINGH1
- #पंजाब की 6 राज्यसभा सीटों पर डाका डाला है भाजपा ने। उसका बदला पंजाब के लोग अगले साल चुनाव में लेंगे। #punjab #UttarPradesh #bangal #Assam1
- जनपद जालौन से समीर मंसूरी की रिपोट *सड़क हादसे में जालौन पुलिस टीम समेत 5 की मौत अपहृत की तलाश में जा रहे थे हरियाणा* उत्तर प्रदेश जनपद जालौन से एक दुखद खबर सामने आई कोतवाली उरई में दर्ज अभियोग संख्या 256/2026 में अपहृत बिजेंद्र की बरामदगी के लिए पुलिस टीम हरियाणा जा रही थी वही आज सुबह करीब 10 बजे हरियाणा के नूंह जिले में पुलिस वाहन एक सड़क दुर्घटना का शिकार हुए हादसा इतना भीषण था कि वाहन में सवार सभी पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई आप को बता दें कि मृतकों में दो उपनिरीक्षक दो आरक्षी और मुकदमे के वादी शामिल हैं वहीं मृतकों की पहचान इस प्रकार है उपनिरीक्षक सत्यभान सिंह उपनिरीक्षक मोहित कुमार यादव व आरक्षी प्रदीप कुमार आरक्षी अशोक कुमार तथा वादी अमरीक सिंह निवासी संगरूर पंजाब घटना के बाद हरियाणा के नूंह जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर आगे की वैधानिक कार्यवाही की जा रही है इसी के मद्देनजर रखते हुए हम आप को बता दें कि जालौन के तेज तर्रार पुलिस अधीक्षक व पूरे पुलिस महकमे ने हादसे पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए वहीं मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदनाएं प्रकट की सभी परिजनों को सूचना दे दी गई1
- प्रदेश सरकार ने शिक्षामित्रों के हित में बड़ा और ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए उनके मानदेय में उल्लेखनीय वृद्धि की है। अब तक 10,000 रुपये प्रतिमाह मानदेय पाने वाले शिक्षामित्रों को 18,000 रुपये प्रतिमाह दिए जाएंगे। यह नई व्यवस्था 01 अप्रैल 2026 से प्रभावी होगी। इसके साथ ही शिक्षामित्रों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा प्रदान करने का भी निर्णय लिया गया है, जिससे उन्हें स्वास्थ्य सुरक्षा का अतिरिक्त लाभ मिलेगा। गोरखपुर स्थित योगिराज बाबा गम्भीरनाथ प्रेक्षागृह एवं सांस्कृतिक केंद्र में आयोजित शिक्षामित्र सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री द्वारा इस निर्णय की घोषणा की गई। कार्यक्रम का सजीव प्रसारण जनपद जालौन के उरई स्थित विकास भवन के रानी लक्ष्मीबाई सभागार में किया गया, जहां बड़ी संख्या में शिक्षामित्रों ने इसे देखा और खुशी जताई। इस अवसर पर जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. घनश्याम अनुरागी सहित कई जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान शिक्षामित्रों में उत्साह का माहौल देखने को मिला और उन्होंने सरकार के इस निर्णय का स्वागत किया।1
- कालपी। आज पंकज गुप्ता द्वारा कालपी रेलवे स्टेशन का एक वीडियो मोबाइल फोन से तैयार किया गया, जिसमें स्टेशन की वर्तमान स्थिति को दर्शाया गया है। वीडियो में यात्रियों की आवाजाही, प्लेटफॉर्म की गतिविधियाँ तथा रेलवे व्यवस्थाओं की झलक स्पष्ट रूप से देखी जा सकती है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह वीडियो स्टेशन पर मौजूद सुविधाओं और व्यवस्थाओं को उजागर करता है। इसमें यात्रियों के इंतजार की स्थिति, प्लेटफॉर्म की साफ-सफाई एवं अन्य जरूरी पहलुओं को दिखाया गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस प्रकार के वीडियो से रेलवे प्रशासन का ध्यान जमीनी हकीकत की ओर आकर्षित होता है। वहीं, पंकज गुप्ता का यह प्रयास नागरिक जागरूकता का उदाहरण माना जा रहा है। (रिपोर्ट: पंकज गुप्ता)1
- कर्तव्य पथ पर शहीद : अपहृत बृजेंद्र की तलाश में निकली जालौन पुलिस टीम का नूंह में हादसा, 2 SI और दो सिपाही समेत 5 की मौत!!...1
- जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र में एक महिला के साथ छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने मंगलवार शाम 6 बजे में कोतवाली में शिकायत देकर आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। शिकायती पत्र के अनुसार, कोंच कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी महिला ने बताया कि कोंच में स्थित एक ज्वैलरी दुकान पर काम करती हैं। उन्होंने अपनी शिकायत में बताया कि वह रोजाना घर से दुकान तक आना-जाना करती हैं। इसी दौरान कुछ समय से नगर का रहने वाला एक युवक उन्हें देखकर अश्लील टिप्पणियां करता था और गलत हरकतें करता था। पीड़िता के अनुसार, दिनांक 4 मई 2026 को शाम करीब 8:15 बजे जब वह दुकान से अपने घर जा रही थीं, तभी नई बस्ती के विरहा इलाके में आरोपी ने अपनी बाइक उनके सामने लगाकर रास्ता रोक लिया। इसके बाद उसने कथित रूप से अश्लील हरकतें कीं और अभद्र टिप्पणियां करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के बाद पीड़िता ने थाना कोंच में लिखित शिकायत देकर अपनी सुरक्षा और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली प्रभारी ब्रजेश बहादुर का कहना है कि शिकायत प्राप्त हो गई है और मामले की जांच की जा रही है। दोषी पाए जाने पर आरोपी के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।1