Shuru
Apke Nagar Ki App…
जो भी जनता की उपेक्षा करेगा, सनातन का अपमान करेगा...उसका सूपड़ा साफ होना तय है, जो भी जनता की उपेक्षा करेगा, सनातन का अपमान करेगा... उसका सूपड़ा साफ होना तय है, बंगाल की जनता ने ये करके दिखाया है... #uttarakhand #bangal #nainital #UttarPradesh
Uttar pradesh ki takat
जो भी जनता की उपेक्षा करेगा, सनातन का अपमान करेगा...उसका सूपड़ा साफ होना तय है, जो भी जनता की उपेक्षा करेगा, सनातन का अपमान करेगा... उसका सूपड़ा साफ होना तय है, बंगाल की जनता ने ये करके दिखाया है... #uttarakhand #bangal #nainital #UttarPradesh
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- जो भी जनता की उपेक्षा करेगा, सनातन का अपमान करेगा... उसका सूपड़ा साफ होना तय है, बंगाल की जनता ने ये करके दिखाया है... #uttarakhand #bangal #nainital #UttarPradesh1
- कालपी। आज पंकज गुप्ता द्वारा कालपी रेलवे स्टेशन का एक वीडियो मोबाइल फोन से तैयार किया गया, जिसमें स्टेशन की वर्तमान स्थिति को दर्शाया गया है। वीडियो में यात्रियों की आवाजाही, प्लेटफॉर्म की गतिविधियाँ तथा रेलवे व्यवस्थाओं की झलक स्पष्ट रूप से देखी जा सकती है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह वीडियो स्टेशन पर मौजूद सुविधाओं और व्यवस्थाओं को उजागर करता है। इसमें यात्रियों के इंतजार की स्थिति, प्लेटफॉर्म की साफ-सफाई एवं अन्य जरूरी पहलुओं को दिखाया गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस प्रकार के वीडियो से रेलवे प्रशासन का ध्यान जमीनी हकीकत की ओर आकर्षित होता है। वहीं, पंकज गुप्ता का यह प्रयास नागरिक जागरूकता का उदाहरण माना जा रहा है। (रिपोर्ट: पंकज गुप्ता)1
- कर्तव्य पथ पर शहीद : अपहृत बृजेंद्र की तलाश में निकली जालौन पुलिस टीम का नूंह में हादसा, 2 SI और दो सिपाही समेत 5 की मौत!!...1
- जिला परिषद में उपस्थित होकर वीरांगना झलकारी बाई जी के सम्मान में कोंच बस स्टैंड चौराहे का नामकरण कराने की मांग को लेकर जिलाधिकारी महोदय को ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस महत्वपूर्ण मांग के समर्थन में अपनी भागीदारी दर्ज कराई। सभी ने एक स्वर में वीरांगना झलकारी बाई जी के सम्मान में चौराहे का नामकरण किए जाने की मांग को उचित और आवश्यक बताया। ज्ञापन सौंपते हुए पार्टी प्रतिनिधियों ने कहा कि वीरांगना झलकारी बाई जी का योगदान भारतीय इतिहास में अतुलनीय है और उनके सम्मान में यह कदम समाज के लिए प्रेरणादायक सिद्ध होगा। इस मौके पर पार्टी के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। शाक्यसंदेश भारत दर्शन न्यूज़ एजेंसी, जालौन शिवपाल सिंह प्रधान संपादक1
- जनपद जालौन से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां एक भीषण सड़क हादसे में 6 लोगों की जान चली गई। यह हादसा झांसी-कानपुर नेशनल हाईवे-27 पर कालपी के पास 84 गुंबद के नजदीक हुआ है। जब तेज रफ्तार टवेरा कार आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार पूरी तरह चकनाचूर हो गई। बताया जा रहा है कि कार में सवार लोग अयोध्या से दर्शन कर वापस ललितपुर लौट रहे थे। तभी सुबह करीब 6 बजे चालक को झपकी आ गई, जिससे गाड़ी अनियंत्रित हो गई और हादसा हो गया। मौके पर ही 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 2 ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। 4 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और पुलिस को सूचना दी। काफी मशक्कत के बाद घायलों को कार से बाहर निकाला गया। सूचना मिलते ही प्रशासन के अलाधिकारी अस्पताल पहुंचे और घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश दिए। इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले कि जाँच में जुटी।1
- माती में शिक्षामित्रों के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री राकेश सचान शामिल हुए।कैबिनेट मंत्री ने शिक्षमित्रों को 10,000 रुपए से बढ़ाए गए मानदेय 18,000 रुपए की चेक वितरित की।कार्यक्रम में उन्होंने बताया कि अब शिक्षामित्रों को निःशुल्क 5 लाख का स्वास्थ बीमा भी मिलेगा।1
- नमस्कार दोस्तों आज़ हम आपको जालौन जिले से एक ऐसी खबर दिखाने जा रहे हैं जो हृदयविदारक और अपूर्णीय क्षति से जुड़ी हुई है देखें खास रिपोर्ट देवेश कुमार स्वर्णकार के साथ द न्यूज जालौन पर शुरू एप्प के साथ1
- जनपद जालौन के कोतवाली उरई में पंजीकृत अभियोग 256/2026 में अपहृत बिजेन्द्र की सकुशल बरामदगी हेतु जनपद जालौन की पुलिस टीम जालौन से हरियाणा जा रही थी आज प्रातः काल करीब 10.00 बजे एक सड़क दुर्घटना में पुलिस टीम जिसमें 02 उपनिरीक्षक और 02 आरक्षी उनके साथ अभियोग का मुकदमा वादी भी थे सड़क दुर्घटना में इन पांचो व्यक्तियों की मृत्यु हो गयी है । हरियाणा के जनपद नूह के जिला और पुलिस प्रशासन के अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित करायी जा रही है। मृतक के परिजनो के प्रति जनपद जालौन पुलिस शोक संवेदनायें व्यक्त कर रहे हैं । उनके परिजनो को सूचित कर दिया गया है। इस सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक जालौन द्वारा दी गयी बाइट।1