बाली नगर पालिका में कांग्रेस के दो पार्षदों ने ली शपथ, विपक्ष में रहकर जनता की आवाज उठाने का दावा वार्ड 17 और 20 से निर्वाचित पार्षदों ने ली शपथ, चेयरमैन पद के लिए बुधवार दोपहर 3 बजे तक नामांकन बाली। बाली नगर पालिका चुनाव में कांग्रेस के निर्वाचित दो पार्षदों ने मंगलवार को पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। वार्ड 17 और वार्ड 20 से निर्वाचित कांग्रेस पार्षदों को निर्वाचन अधिकारी नरेश बुनकर ने शपथ दिलाई। नगर पालिका के चेयरमैन पद के लिए नामांकन प्रक्रिया भी जारी है। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख बुधवार है। दोपहर 3 बजे तक प्रत्याशी अपना नामांकन दाखिल कर सकेंगे। इस दौरान कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष यशपाल सिंह राजपुरोहित ने चुनाव परिणाम को जनता का जनादेश बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और प्रत्याशियों ने पूरी मजबूती के साथ चुनाव लड़ा। राजपुरोहित ने चुनाव के दौरान धनबल और डराने-धमकाने के जरिए लोकतांत्रिक प्रक्रिया को प्रभावित करने के प्रयासों का आरोप भी लगाया। हालांकि उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनता के फैसले को स्वीकार करती है। राजपुरोहित ने कहा कि नगर पालिका में कांग्रेस के केवल दो पार्षद निर्वाचित हुए हैं, लेकिन वे विपक्ष में रहकर भी 11 पार्षदों के बराबर मजबूती से जनता के मुद्दे उठाएंगे। सड़क से लेकर नगर पालिका तक आमजन की समस्याओं को लेकर कांग्रेस संघर्ष करती रहेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी चुनाव परिणाम की समीक्षा करेगी और अपनी कमियों को चिन्हित कर संगठन को मजबूत करने की दिशा में काम करेगी। कांग्रेस ने आगामी समय में संगठन को मजबूत करते हुए दो से 20 तक पहुंचने का लक्ष्य रखा है। गौरतलब है कि वर्ष 2021 के नगर पालिका चुनाव में कांग्रेस के पांच पार्षद निर्वाचित हुए थे, जबकि इस बार पार्टी को केवल दो सीटों पर जीत मिली है। चुनाव में हुए इस बदलाव को लेकर कांग्रेस नेतृत्व ने हार के कारणों की समीक्षा करने और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की बात कही है।

- भारतीय जनता पार्टी अपनी इज्जत गवां चुकी है नगर निकाय के अंदर वोट नहीं राजस्थान सरकार हो फिर केन्द्र सरकार जनता का विश्वास खो चुकी है अमित शाह जब भी प्रेस को जवाब देना हाय एक ही शब्द निकलता है मैं जब दिल्ली के अंदर प्रेस कॉन्फ्रेंस करुंगा भया जवाब दूंगा काई जगह अगर सरकार से कोई सवाल पूछो तो जेल या फिर नौकरी गई ये एक आपातकाल लगता है इंदिरा गांधी को संकटकाल की बात करने वाली भाजपा खुद के अंदर राजीव गांधी जिम्मेदार है नितिन नवीन को मालूम नहीं है कांग्रेस ने देश हित के लिए किया है अनपढ़ों की फौज भाजपा ने खादी कारी हुई है जब आज एक वोट से नुकसान नहीं मिला है चाण्क्य खाने से कोई चाण्क्य की बरबरी नहीं कर सकता देश को हिंदू मुस्लिम मस्जिद मंदिर के अंदर उलझन और देश को गुमराह करना कोई अर्थ नहीं है कभी मन मछली पर ज्ञान देना शोभा नहीं देता मुर्खता वाली बात करना 70 से 75% आज भी जनता मनसा हरी है खुद के राष्ट्रियआधिनायक जब सावन मास के अंदर खाते हैं दुख नहीं होता है आहत नहीं होते हैं बंगाल सीएम मछली खाते वेदियो बांटते हैं दिखता नहीं मगर किस जाति की दुकान से धर्म आहत होता है ऐसी करण भाजपा आज घुटन पे है जल्दी ही बहार होगी जाति धर्म से देश नहीं चलता है एससी एसटी ओबीसी को गलत साबित करना है भाजपा का दुर्भाग्य है मुस्लिम हिंदू छोड़ो देश हित की बात है1
- निम्बाडा में एक शाम पुरब जी महाराज के नाम विशाल भजन संध्या सोमेसर @ निकटवर्ती निम्बाडा गाँव मे एक शाम पूरब जी महाराज के नाम विशाल भजन संध्या का आयोजन हुआ । घीसुलाल सैन ने बताया कि हर वर्ष कि तरह इस साल भी भजन संध्या में गणपति वंदना पपु भाई खेताव व गुरु वंदना गोविन्द सिंह व रामसिंह ने साथ हि मांगीलाल बुसी ने बालाजी कि महिमा व श्रवणदास निम्बाडा ने पुरब जी कि प्रस्तुति दी।इस मौके भंवरलाल, घीसुलाल सैन,पारस सैन,अशोक कुमार टेवाली,भेर,दिपक आदी आसपास गाँवों को सैंकड़ो भक्तजन उपस्थित रहेंगे।2
- कांग्रेस ने दिखाया अपना शक्ति प्रदर्शन नव पार्षदों ने ली शपथ कांग्रेस महापौर की रणनीति में पाली। नगर निगम चुनाव में 29 वार्डों में जीत दर्ज करने के बाद कांग्रेस अब महापौर बनाने की रणनीति में जुट गई है। कांग्रेस के नवनिर्वाचित पार्षदों को बाड़ाबंदी के बीच नगर निगम लाया गया, जहां रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष 24 नवनिर्वाचित पार्षदों ने शपथ ली। शपथ ग्रहण के दौरान महापौर की प्रबल दावेदार मानी जा रहीं राजबाला हिंगड़ के समर्थन में जमकर नारेबाजी हुई। समर्थकों की नारेबाजी से राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा तेज हो गई कि कांग्रेस राजबाला हिंगड़ को ही महापौर बनाने की तैयारी कर रही है। हालांकि चुनाव प्रभारी हेमसिंह शेखावत और विधायक भीमराज भाटी ने अभी तक आधिकारिक तौर पर महापौर पद के नाम का खुलासा नहीं किया है। कांग्रेस के पास 29 पार्षद हैं, जबकि 15 निर्दलीय पार्षदों की भूमिका भी बेहद अहम हो गई है। अब महापौर की कुर्सी का गणित निर्दलीयों के रुख पर टिका है। निर्दलीय पार्षद जिस खेमे के साथ जाएंगे, उसी के पक्ष में बहुमत का समीकरण मजबूत होगा। ऐसे में कांग्रेस के सामने अपने पार्षदों को एकजुट रखने के साथ निर्दलीयों को साधने की चुनौती भी है। आने वाले दिनों में पाली नगर निगम की सियासत में महापौर को लेकर तस्वीर और साफ होने की उम्मीद है।2
- डेंगू के मच्छर साफ पानी में पनपते हैं।और मलेरिया के मच्छर गंदे पानी में। आपके घरों में कुलर फ्रिज गमले पक्षियों के पानी पीने के पात्र पशुओं के पानी पीने की प्याऊ घर के आसपास नालिया पानी की टंकियां पानी के टैंक या घर के आसपास कहीं पर भी पानी का गद्दा भरा हुआ मिले तो साफ सफाई जरूर रखें ताकि डेंगू या मलेरिया जैसे रोग से हमारे परिवार और हमारे पड़ोसी ना हो स्वस्थ रहें सुरक्षित रहे1
- पाली में गणेश उत्सव की धूम: BVM ग्रुप ने ढोल-नगाड़ों के साथ किया गणपति बप्पा का भव्य स्वागत, आर्यन जोशी और प्रताप मारवाड़ी का हुआ नागरिक अभिनंदन पाली (राजस्थान)। धर्मनगरी पाली में इन दिनों गणेश उत्सव का पर्व बड़े ही धूमधाम, भक्तिभाव और हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। शहर के कोने-कोने में स्थापित पंडालों में 'गणपति बप्पा मोरया' के जयकारे गूंज रहे हैं। इसी पावन श्रृंखला में BVM ग्रुप द्वारा बप्पा की भव्य प्रतिमा की स्थापना की गई, जिसके तहत एक विशाल स्वागत एवं अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गणपति बप्पा के आगमन के अवसर पर BVM ग्रुप के सदस्यों और श्रद्धालुओं ने पारंपरिक ढोल-नगाड़ों की थाप पर जमकर नृत्य किया और बप्पा का भव्य स्वागत किया। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर बप्पा के प्रति अपनी अगाध श्रद्धा व्यक्त की, जिससे माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया। कार्यक्रम के दौरान आयोजन के मुख्य प्रायोजक (स्पॉन्सर) आर्यन जोशी तथा विशेष अतिथि प्रताप मारवाड़ी का BVM ग्रुप की ओर से साफा पहनाकर, माल्यार्पण कर एवं स्मृति चिह्न भेंट कर भव्य स्वागत व नागरिक अभिनंदन किया गया। उपस्थित अतिथियों ने BVM ग्रुप द्वारा समाज में इस प्रकार के सांस्कृतिक एवं धार्मिक आयोजनों के सफल आयोजन की भूरि-भूरि प्रशंसा की। बप्पा की स्थापना के पश्चात श्रद्धालुओं द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ महाआरती का आयोजन किया गया। आरती के उपरांत सभी भक्तों में मोदक का प्रसाद वितरित किया गया और क्षेत्र में सुख-शांति, समृद्धि तथा खुशहाली की मंगल कामना की गई। इस दौरान आयोजन समिति के पदाधिकारियों सहित BVM ग्रुप के सदस्य, स्थानीय प्रबुद्ध नागरिक, युवा और बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालु उपस्थित रहे।4
- मावली में नवनिर्वाचित कांग्रेस पार्षदों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ, विधायक पुष्कर लाल डांगी सहित वरिष्ठ नेता रहे मौजूद उदयपुर जिले के मावली नगरपालिका के नवनिर्वाचित कांग्रेस पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह उपखंड कार्यालय में आयोजित किया गया। समारोह में उपखंड अधिकारी मावली ने सभी नवनिर्वाचित पार्षदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर विधायक पुष्कर लाल डांगी विशेष रूप से मौजूद रहे। उनके साथ मावली ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजेन्द्र कुमार गोखरू, खेमली ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र सिंह राणावत, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह गुर्जर, पूर्व युवा कांग्रेस अध्यक्ष निरंजन चौधरी तथा मावली के पूर्व सरपंच मोहन लाल जाट उपस्थित रहे।1
- मारवाड़ जंक्शन में निर्दलीय पार्षद अबरार खान का निधन, हार्ट अटैक से मौत की आशंका पाली। मारवाड़ जंक्शन नगर पालिका के वार्ड संख्या 7 से निर्दलीय पार्षद अबरार खान का मंगलवार को निधन हो गया। अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें पाली के बांगड़ अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हार्ट अटैक के कारण मौत होने की बात सामने आ रही है। पार्षद के निधन की सूचना मिलते ही उनके परिजन और परिचित बड़ी संख्या में अस्पताल पहुंच गए। अस्पताल परिसर में परिजनों का जमावड़ा लग गया। घटना की जानकारी के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है।2
- तखतगढ़ नगर पालिका चुनाव में वार्ड 19 से कांग्रेस प्रत्याशी अनराज मेवाड़ा ओर वार्ड 16 से उनकी पत्नी सरोज मेवाड़ा ने पार्षद पद पर जीत हासिल की है तखतगढ़ वार्ड नंबर 19 वार्डवासियों स्नेह आशीर्वाद विश्वास सहयोग एवं समर्थन के फलस्वरूप में आपका अनराज मेवाड़ा पिछले 45 वर्षों से भाजपा के अभेद्य गढ़ के रूप में पहचाने जाने वाले वार्ड संख्या 19 में कांग्रेस की विजय का इतिहास रचने में सफ़ल हुआ हूं। यह मेरे जीवन का अत्यंत भावुक गौरवपूर्ण एवं अतिस्मरणीय क्षण है। जिस वार्ड से भाजपा के दो - दो चैयरमेन विजयी होकर नगर का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। यह मेरे जीवन का अत्यंत भावुक गौरवपूर्ण एवं अविस्मरणीय क्षण है। जिस वार्ड से भाजपा के दो दो चैयरमेन विजयी होकर नगर का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं, हॉट सीट पर कांग्रेस की विजय की मैंने कभी कल्पना भी नहीं की थी। परंतु आप अभी के अटूट प्रेम विश्वास और आशीर्वाद ने यह सिद्ध कर दिया है कि जब जनता का स्नेह और अपनों का साथ मिल जाए, तो वर्षों पुराने मजबूत से मजबूत गढ़ को भी लोकतांत्रिक तरीके से फतह किया जा सकता है सम्माननीय मतदाता ने जिस आत्मीयता विश्वास और अपनत्व के साथ मेरा साथ दिया है। उसे में जीवनभर अपने हृदय में संजोकर रखूंगा। आम सभी का यह स्नेह और विश्वास मेरे लिए किसी अमूल्य धरोहर से कम नहीं है। आपके इस अपार उपकार का ऋण में जीवन के अंतिम क्षण तक नहीं चुका पाऊंगा1
- .…...…..................….....…….....…................1