महसी में पेट्रोल, डीजल की कालाबाजारी का वीडियो वायरल, वीडियो में कैद हुई पैट्रोल पंप की कारस्तानी "बहराइच के महसी इलाके में डीजल पेट्रोल का हाहाकार मचा हुआ है एक तरफ जहाँ अन्नदाता एक तरफ फसल मड़ाई के सीजन में बूंद-बूंद डीजल के लिए तरस रहा है, तो वहीं दूसरी तरफ पेट्रोल पंपों पर कालाबाजारी का खेल अपने चरम पर है। अधिकारियों के दावे यहाँ पूरी तरह फेल साबित हो रहे हैं।" "पूरा मामला बहराइच-सीतापुर हाईवे रोड पर रमपुरवा चौकी स्थित नीलकंठ पेट्रोल पंप का है। यहाँ के उपभोक्ताओं का आरोप है कि जब वे अपनी मशीनों और ट्रैक्टरों के लिए तेल लेने पहुँचते हैं, तो उन्हें 'स्टॉक खत्म' होने की बात कहकर टरका दिया जाता है। लेकिन हैरानी की बात यह है कि इसी पंप की एक खिड़की से पर्दे के पीछे कालाबाजारी का गंदा खेल चल रहा है।" "स्थानीय किसानों और उपभोक्ताओं ने गंभीर आरोप लगाए हैं कि पंप के अधिकारी और कर्मचारी मिलीभगत कर 90 रुपये प्रति लीटर के ऊंचे दामों पर गुपचुप तरीके से डीजल बेच रहे हैं। भीषण गर्मी और मड़ाई के इस पीक सीजन में किसान दिन भर पंप के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। पंप पर तेल न होने का बोर्ड लगा दिया जाता है, जबकि अंदर से ब्लैक में बिक्री जारी है।" "प्रशासनिक अधिकारियों की नाक के नीचे चल रहे इस खेल ने महसी के किसानों की कमर तोड़ दी है। अब देखना यह होगा कि क्या जिम्मेदार अधिकारी इस खबर का संज्ञान लेकर नीलकंठ पेट्रोल पंप पर कोई कड़ी कार्रवाई करते हैं, या फिर अन्नदाता इसी तरह कालाबाजारी की भेंट चढ़ता रहेगा?"
महसी में पेट्रोल, डीजल की कालाबाजारी का वीडियो वायरल, वीडियो में कैद हुई पैट्रोल पंप की कारस्तानी "बहराइच के महसी इलाके में डीजल पेट्रोल का हाहाकार मचा हुआ है एक तरफ जहाँ अन्नदाता एक तरफ फसल मड़ाई के सीजन में बूंद-बूंद डीजल के लिए तरस रहा है, तो वहीं दूसरी तरफ पेट्रोल पंपों पर कालाबाजारी का खेल अपने चरम पर है। अधिकारियों के दावे यहाँ पूरी तरह फेल साबित हो रहे हैं।" "पूरा मामला बहराइच-सीतापुर हाईवे रोड पर रमपुरवा चौकी स्थित नीलकंठ पेट्रोल पंप का है। यहाँ के उपभोक्ताओं का आरोप है कि जब वे अपनी मशीनों और ट्रैक्टरों के लिए तेल लेने पहुँचते हैं, तो उन्हें 'स्टॉक खत्म' होने की बात कहकर टरका दिया जाता है। लेकिन हैरानी की बात यह है कि इसी पंप की एक खिड़की से पर्दे के पीछे कालाबाजारी
का गंदा खेल चल रहा है।" "स्थानीय किसानों और उपभोक्ताओं ने गंभीर आरोप लगाए हैं कि पंप के अधिकारी और कर्मचारी मिलीभगत कर 90 रुपये प्रति लीटर के ऊंचे दामों पर गुपचुप तरीके से डीजल बेच रहे हैं। भीषण गर्मी और मड़ाई के इस पीक सीजन में किसान दिन भर पंप के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। पंप पर तेल न होने का बोर्ड लगा दिया जाता है, जबकि अंदर से ब्लैक में बिक्री जारी है।" "प्रशासनिक अधिकारियों की नाक के नीचे चल रहे इस खेल ने महसी के किसानों की कमर तोड़ दी है। अब देखना यह होगा कि क्या जिम्मेदार अधिकारी इस खबर का संज्ञान लेकर नीलकंठ पेट्रोल पंप पर कोई कड़ी कार्रवाई करते हैं, या फिर अन्नदाता इसी तरह कालाबाजारी की भेंट चढ़ता रहेगा?"
- Sanu Malikबहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश👏1 day ago
- Post by आलोक कुमार मिश्रा1
- Post by Sadaf khatoon1
- दिनांक 16अप्रैल,दिन गुरुवार को जिला बहराइच तहसील महसी,थाना खैरीघाट ,रायपुर चौराहे पे बस पे सीट न मिलने के चक्कर में हुआ विवाद ,“मौके पर पहुंची पुलिस टीम, बढ़ते झगड़े को कराया शांत, जांच में जुटी पुलिस” बहराइच से संवाददाता आशीष कुमार मिश्र की रिपोर्ट1
- Post by MOHD NAIM KHAN1
- बहराइच जिले के मूर्तिहा कोतवाली थाना क्षेत्र में गुरूवार देर रात एक युवक ने बीमा क्लेम की रकम के लिए अपनी भाभी के हाथ-पैर बांधकर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी। आरोपी देवर मौके से फरार हो गया, हालांकि पुलिस ने बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया। मृतका आरती देवी (35) के पति की करीब एक वर्ष पूर्व सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। हाल ही में आरती को उस हादसे का बीमा क्लेम मिला था। आरोपी देवर दिनेश यादव उस रकम में हिस्सा मांग रहा था, जिसे आरती ने देने से इनकार कर दिया था। जमीन के बंटवारे को लेकर भी दोनों के बीच विवाद चल रहा था।गुरुवार देर रात आरती किसी रिश्तेदार के यहां जाने की तैयारी कर रही थीं, तभी दिनेश वहां पहुंचा और रकम को लेकर विवाद शुरू हो गया। विरोध करने पर दिनेश ने आरती के हाथ-पैर बांध दिए और कुल्हाड़ी से चेहरे, गले व शरीर के कई हिस्सों पर वार कर हत्या कर दी। इसके बाद वह मौके से फरार हो गया।घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए हैं। कोतवाल राम नरेश ने बताया कि आरोपी दिनेश यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की जांच जारी है।4
- बहराइच में ‘डाकिया वसूली कांड’! ग्राम कंडेला में खुलेआम लूट—गरीबों से ₹50 से ₹500 तक की वसूली, का गंभीर आरोप रिकॉर्डिंग वायरल ।1
- *अवैध अतिक्रमण पर एसडीएम नानपारा की ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी* *एसडीएम मोनालिसा जौहरी ने फिर गरजाई जे.सी.बी* *🚜🚜* *सरकारी भूमि पर बने पक्के निर्माण को जे.सी.बी से कराया ध्वस्त* बहराइच। नानपारा तहसील क्षेत्रान्तर्गत आज ग्राम रामनगर सेमरा परगना चरदा स्थित गाटा संख्या:-56 रकबा 0.122है0 जोकि राजस्व अभिलेखों में नवीन परती के नाम दर्ज है पर ग्राम के ही व्यक्ति के द्वारा लंबे समय से उपरोक्त सरकारी भूमि पर पक्का निर्माण करके अवैध कब्जा कर रखा था को उपजिलाधिकारी नानपारा मोनालिसा जौहरी के निर्देश पर नायब तहसीलदार नबाबगंज अक्षय पांडेय, राजस्व निरीक्षक व क्षेत्रीय लेखपाल ने जे.सी.बी के माध्यम से पक्के बने निर्माण को नियमों के अंतर्गत ध्वस्त करवा दिया। सरकारी भूमि पर लबे समय से बने अतिक्रमण पर जेसीबी से धवस्तीकरण होने पर अवैध कब्जेदारों में हड़कंप मच गया। इस दौरान राजस्व टीम के साथ पुलिस बल भी उपस्थित रहा। तहसील प्रशासन की सख्त कार्रवाई से यह स्पष्ट संदेश क्षेत्र में गया है कि सरकारी संपत्ति पर अवैध कब्जा किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। एसडीएम नानपारा द्वारा लगातार सरकारी भूमि पर से अवैध अतिक्रमण हटवाए जाने पर क्षेत्र में अवैध अतिक्रमणकारियो में भय का माहौल है वही यह भी स्पष्ट हो गया है कि अब प्रशासन अभियान चलाकर अवैध अतिक्रमण पर कड़ी कार्यवाही कर रहा है। क्षेत्रवासियों ने एसडीएम नानपारा की इस निष्पक्ष और जनहितकारी कार्यशैली की खुले तौर पर प्रशंसा की है। आमजन में यह विश्वास और मजबूत हुआ है कि वर्तमान प्रशासन अवैध कब्जाधारियों के विरुद्ध पूरी दृढ़ता से कार्रवाई करने के लिए प्रतिबद्ध है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सरकारी भूमि, तालाब, चकरोड एवं सार्वजनिक संपत्तियों पर किए गए सभी अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा। सरकारी भूमि पर अवैध अतिक्रमण किसी का भी किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। #UPPolice #BahraichPolice #loqnews_new #live_official_qadri_news_ #official_qadri_news_ #DMBahraich #bahraichup401
- Post by OFFICIAL QADRI NEWS 📰🗞️1