logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

2 hrs ago
user_Sadaf khatoon
Sadaf khatoon
महासी, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by Sadaf khatoon
    1
    Post by Sadaf khatoon
    user_Sadaf khatoon
    Sadaf khatoon
    महासी, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • दिनांक 16अप्रैल,दिन गुरुवार को जिला बहराइच तहसील महसी,थाना खैरीघाट ,रायपुर चौराहे पे बस पे सीट न मिलने के चक्कर में हुआ विवाद ,“मौके पर पहुंची पुलिस टीम, बढ़ते झगड़े को कराया शांत, जांच में जुटी पुलिस” बहराइच से संवाददाता आशीष कुमार मिश्र की रिपोर्ट
    1
    दिनांक 16अप्रैल,दिन गुरुवार को जिला बहराइच तहसील महसी,थाना खैरीघाट ,रायपुर चौराहे पे बस पे सीट न मिलने के चक्कर में हुआ विवाद ,“मौके पर पहुंची पुलिस टीम, बढ़ते झगड़े को कराया शांत, जांच में जुटी पुलिस” बहराइच से संवाददाता आशीष कुमार मिश्र की रिपोर्ट
    user_आशीष मिश्र बहराइच
    आशीष मिश्र बहराइच
    TV News Anchor महासी, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • बहराइच कैसरगंज महसी नानपारा इलाके के कई पेट्रोल पंप पर डीजल के लिए किसान दिखाई पड़ रहा परेशान आस पास के पेट्रोल पंपों पर भी नहीं है डीजल और पेट्रोल। जानकारी के अनुसार देर शाम तक डीजल पेट्रोल वितरण किया जायेगा।
    1
    बहराइच कैसरगंज महसी नानपारा इलाके के कई  पेट्रोल पंप पर डीजल के लिए किसान दिखाई पड़ रहा परेशान आस पास के पेट्रोल पंपों पर भी नहीं है डीजल और पेट्रोल।
जानकारी के अनुसार देर शाम तक  डीजल पेट्रोल वितरण  किया जायेगा।
    user_आलोक कुमार मिश्रा
    आलोक कुमार मिश्रा
    Local News Reporter महासी, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • नानपारा, बहराइच। तहसील क्षेत्र में इन दिनों पेट्रोल पंपों पर डीजल व पेट्रोल की भारी कमी से हालात बिगड़ते जा रहे हैं। आमजन को घंटों लाइन में लगने के बाद भी ईंधन नहीं मिल पा रहा है, जिससे लोग अपनी गाड़ियां लेकर वापस लौटने को मजबूर हैं। खासतौर पर गेहूं की कटाई के इस महत्वपूर्ण समय में डीजल की कमी ने किसानों की परेशानियां और बढ़ा दी हैं। ग्रामीण क्षेत्रों से ट्रैक्टर लेकर आए किसान पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारों में खड़े दिखाई दे रहे हैं, लेकिन डीजल न मिलने से उन्हें निराश होकर लौटना पड़ रहा है। किसानों का कहना है कि कटाई का समय तेजी से निकल रहा है, लेकिन डीजल के अभाव में हार्वेस्टर और ट्रैक्टर बंद पड़े हैं। इससे फसल खेतों में खड़ी है और समय पर कटाई न होने से नुकसान का खतरा मंडरा रहा है। वहीं, शहर के लोग भी अपने दैनिक कार्यों के लिए वाहनों का उपयोग नहीं कर पा रहे हैं, जिससे आवागमन प्रभावित हो रहा है। कई पेट्रोल पंपों पर सुबह से ही लंबी-लंबी कतारें लगी रहती हैं और सीमित मात्रा में ही ईंधन दिया जा रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार अचानक सप्लाई कम होने से यह समस्या उत्पन्न हुई है, जिससे पूरे क्षेत्र में ईंधन संकट गहराता जा रहा है। जनता ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति सुचारू कराई जाए, ताकि किसानों की फसल समय पर कट सके और आमजन को राहत मिल सके।
    3
    नानपारा, बहराइच।
तहसील क्षेत्र में इन दिनों पेट्रोल पंपों पर डीजल व पेट्रोल की भारी कमी से हालात बिगड़ते जा रहे हैं। आमजन को घंटों लाइन में लगने के बाद भी ईंधन नहीं मिल पा रहा है, जिससे लोग अपनी गाड़ियां लेकर वापस लौटने को मजबूर हैं।
खासतौर पर गेहूं की कटाई के इस महत्वपूर्ण समय में डीजल की कमी ने किसानों की परेशानियां और बढ़ा दी हैं। ग्रामीण क्षेत्रों से ट्रैक्टर लेकर आए किसान पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारों में खड़े दिखाई दे रहे हैं, लेकिन डीजल न मिलने से उन्हें निराश होकर लौटना पड़ रहा है।
किसानों का कहना है कि कटाई का समय तेजी से निकल रहा है, लेकिन डीजल के अभाव में हार्वेस्टर और ट्रैक्टर बंद पड़े हैं। इससे फसल खेतों में खड़ी है और समय पर कटाई न होने से नुकसान का खतरा मंडरा रहा है।
वहीं, शहर के लोग भी अपने दैनिक कार्यों के लिए वाहनों का उपयोग नहीं कर पा रहे हैं, जिससे आवागमन प्रभावित हो रहा है। कई पेट्रोल पंपों पर सुबह से ही लंबी-लंबी कतारें लगी रहती हैं और सीमित मात्रा में ही ईंधन दिया जा रहा है।
स्थानीय लोगों के अनुसार अचानक सप्लाई कम होने से यह समस्या उत्पन्न हुई है, जिससे पूरे क्षेत्र में ईंधन संकट गहराता जा रहा है।
जनता ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति सुचारू कराई जाए, ताकि किसानों की फसल समय पर कट सके और आमजन को राहत मिल सके।
    user_डॉ0सै0अब्दुल ख़बीर स्वतंत्र पत्रकार
    डॉ0सै0अब्दुल ख़बीर स्वतंत्र पत्रकार
    Voice of people Nanpara, Bahraich•
    1 hr ago
  • बहराइच घाघरा घाट संजय सेतु पीपा पुल पर सिर्फ थ्री व्हीलर प्राइवेट फोर व्हीलर को ही जाने दिया जा रहा है किसी प्रकार की लोडिंग गाड़ी नहीं जाने दे रहे हैं । हैवी वाहनों के लिए रूट बदला गया सुरक्षा के लिये स्वास्थ्य विभाग,जल विभाग, पुलिस फोर्स, NHI की टीम लगी हुये है।
    1
    बहराइच घाघरा घाट संजय सेतु पीपा पुल पर सिर्फ थ्री व्हीलर प्राइवेट फोर व्हीलर को ही जाने दिया जा रहा है किसी प्रकार की लोडिंग गाड़ी नहीं जाने दे रहे हैं । हैवी वाहनों के लिए रूट बदला गया सुरक्षा के लिये स्वास्थ्य विभाग,जल विभाग, पुलिस फोर्स, NHI की टीम लगी हुये है।
    user_MOHD NAIM KHAN
    MOHD NAIM KHAN
    Farmer नानपारा, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • Post by Latest news india
    1
    Post by Latest news india
    user_Latest news india
    Latest news india
    Local News Reporter Bahraich, Uttar Pradesh•
    2 hrs ago
  • ब्रेकिंग न्यूज़ | बहराइच में भीषण आग से तबाही, परिवार हुआ बेघर बहराइच। जनपद के थाना रानीपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत बुलहा में एक भीषण अग्निकांड ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। अजीबुल्लाह खान के घर में अचानक लगी आग ने कुछ ही मिनटों में विकराल रूप धारण कर लिया और देखते ही देखते पूरा मड़हा (छप्पर), गृहस्थी का सामान, अनाज, कपड़े सहित वर्षों की मेहनत जलकर राख हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग की शुरुआत घर के ऊपर से गुजर रही 11000 वोल्ट की हाईटेंशन लाइन से निकली चिंगारी से हुई। बताया जा रहा है कि लाइन के जम्पर से स्पार्क हुआ, जिसने पास में रखे सूखे छप्पर को अपनी चपेट में ले लिया। तेज हवाओं के चलते आग ने तेजी से फैलकर पूरे घर को अपनी गिरफ्त में ले लिया। घटना के समय गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। महिलाएं और बच्चे दहशत में इधर-उधर भागते नजर आए, जबकि ग्रामीणों ने अपनी जान जोखिम में डालकर आग बुझाने का प्रयास किया। आग की लपटें कई फीट ऊंचाई तक उठ रही थीं और काला धुआं दूर-दूर तक दिखाई दे रहा था। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी रानीपुर संतोष अवस्थी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों के सहयोग से घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि तब तक पीड़ित परिवार का सब कुछ जलकर नष्ट हो चुका था। मौके पर पहुंचे उपकेंद्र रंजीतपुर के अधिकारी पंकज कुमार प्रजापति ने प्राथमिक जांच में बताया कि हाईटेंशन लाइन के नीचे छप्पर रखा होना इस हादसे की मुख्य वजह है। उन्होंने आशंका जताई कि किसी पक्षी के करंट की चपेट में आने के बाद जलकर गिरने से आग भड़की हो सकती है। विद्युत विभाग ने लोगों से अपील की है कि हाईटेंशन लाइन के नीचे किसी भी प्रकार की ज्वलनशील सामग्री जैसे भूसा, लकड़ी या छप्पर न रखें तथा कम से कम 50 मीटर की दूरी बनाए रखें। प्रशासन की चेतावनी: “जरा सी लापरवाही भारी नुकसान में बदल सकती है। सतर्क रहें, सुरक्षित रहें।” अब स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता एवं पुनर्वास दिलाने की मांग की है।
    1
    ब्रेकिंग न्यूज़ | बहराइच में भीषण आग से तबाही, परिवार हुआ बेघर
बहराइच। जनपद के थाना रानीपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत बुलहा में एक भीषण अग्निकांड ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। अजीबुल्लाह खान के घर में अचानक लगी आग ने कुछ ही मिनटों में विकराल रूप धारण कर लिया और देखते ही देखते पूरा मड़हा (छप्पर), गृहस्थी का सामान, अनाज, कपड़े सहित वर्षों की मेहनत जलकर राख हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग की शुरुआत घर के ऊपर से गुजर रही 11000 वोल्ट की हाईटेंशन लाइन से निकली चिंगारी से हुई। बताया जा रहा है कि लाइन के जम्पर से स्पार्क हुआ, जिसने पास में रखे सूखे छप्पर को अपनी चपेट में ले लिया। तेज हवाओं के चलते आग ने तेजी से फैलकर पूरे घर को अपनी गिरफ्त में ले लिया।
घटना के समय गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। महिलाएं और बच्चे दहशत में इधर-उधर भागते नजर आए, जबकि ग्रामीणों ने अपनी जान जोखिम में डालकर आग बुझाने का प्रयास किया। आग की लपटें कई फीट ऊंचाई तक उठ रही थीं और काला धुआं दूर-दूर तक दिखाई दे रहा था।
सूचना मिलते ही थाना प्रभारी रानीपुर संतोष अवस्थी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों के सहयोग से घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि तब तक पीड़ित परिवार का सब कुछ जलकर नष्ट हो चुका था।
मौके पर पहुंचे उपकेंद्र रंजीतपुर के अधिकारी पंकज कुमार प्रजापति ने प्राथमिक जांच में बताया कि हाईटेंशन लाइन के नीचे छप्पर रखा होना इस हादसे की मुख्य वजह है। उन्होंने आशंका जताई कि किसी पक्षी के करंट की चपेट में आने के बाद जलकर गिरने से आग भड़की हो सकती है।
विद्युत विभाग ने लोगों से अपील की है कि हाईटेंशन लाइन के नीचे किसी भी प्रकार की ज्वलनशील सामग्री जैसे भूसा, लकड़ी या छप्पर न रखें तथा कम से कम 50 मीटर की दूरी बनाए रखें।
प्रशासन की चेतावनी:
“जरा सी लापरवाही भारी नुकसान में बदल सकती है। सतर्क रहें, सुरक्षित रहें।”
अब स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता एवं पुनर्वास दिलाने की मांग की है।
    user_Fariyad Ali
    Fariyad Ali
    Local News Reporter बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • Post by आलोक कुमार मिश्रा
    1
    Post by आलोक कुमार मिश्रा
    user_आलोक कुमार मिश्रा
    आलोक कुमार मिश्रा
    Local News Reporter महासी, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.