Shuru
Apke Nagar Ki App…
बीच रोड़ पर तीन युवकों ने एक युवक को पटककर बेरहमी से पीटा,वीडिओ वायरल ग्वालियर के महाराजपुरा थाना क्षेत्र के डीडी नगर चौराहे पर मुख्यमंत्री का काफिला गुजरने के कुछ ही देर बाद तीन लड़कों ने जमीन पर पटककर एक युवक को बेरहमी से पीट दिया। इस दौरान काफी देर तक मौके पर हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। घटना वीडिओ किसी बाइक सवार ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पुलिस मामले की जाँचपड़ताल कर रही है।
कृष्ण कांत शर्मा
बीच रोड़ पर तीन युवकों ने एक युवक को पटककर बेरहमी से पीटा,वीडिओ वायरल ग्वालियर के महाराजपुरा थाना क्षेत्र के डीडी नगर चौराहे पर मुख्यमंत्री का काफिला गुजरने के कुछ ही देर बाद तीन लड़कों ने जमीन पर पटककर एक युवक को बेरहमी से पीट दिया। इस दौरान काफी देर तक मौके पर हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। घटना वीडिओ किसी बाइक सवार ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पुलिस मामले की जाँचपड़ताल कर रही है।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- वीडियो वायरल प्रेमिका से मिलने की चाहत पड़ी भारी: 'प्यार' के चक्कर में हुआ भारी ब्लंडर मामला यूपी के एक गांव का है, जहां एक प्रेमी अपनी प्रेमिका से छिपकर मिलने उसके घर पहुंच गया। दोनों एकांत में वक्त बिता ही रहे थे कि तभी परिजनों और ग्रामीणों की नजर उन पर पड़ गई। फिर क्या था, जिसे 'रोमांटिक मुलाक़ात' होना था, वह 'पब्लिक ब्लंडर' में बदल गई। वीडियो में देखा जा सकता है कि पकड़े जाने के बाद प्रेमी बेचारा अपनी जान बचाने के बहाने ढूंढ रहा है, जबकि गांव वाले मजे ले रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो को 'दिल लगा कर देखो' जैसे कैप्शन के साथ जमकर शेयर कर रहे हैं। हालांकि, अंत में गांव वालों ने दोनों को नसीहत देकर मामला शांत कराया, लेकिन इस 'पकड़म-पकड़ाई' के खेल ने युवक को रातों-रात इंटरनेट पर वायरल कर दिया है।1
- ग्वालियर के महाराजपुरा थाना क्षेत्र के डीडी नगर चौराहे पर मुख्यमंत्री का काफिला गुजरने के कुछ ही देर बाद तीन लड़कों ने जमीन पर पटककर एक युवक को बेरहमी से पीट दिया। इस दौरान काफी देर तक मौके पर हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। घटना वीडिओ किसी बाइक सवार ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पुलिस मामले की जाँचपड़ताल कर रही है।1
- Post by Rahul Singh1
- *इटावा में फाइनेंसरों की गुंडागर्दी कार रोककर सवारियों से मारपीट* 👉 इटावा जिले से फाइनेंस कंपनियों की गुंडागर्दी का एक मामला सामने आया है यहां फाइनेंसरों ने बीच सड़क पर एक कार को रोक लिया कार ड्राइवर सहित यार्ड पर लेकर पहुंचे तभी कार स्वामी को सूचना दी गई कार स्वामी अपने परिवार के साथ यार्ड पर पहुंचा तो परिवार के साथ यार्ड कर्मियों ने जमकर मारपीट और बदसलूकी कर डाली यार्ड पर परिवार के साथ एक युवती भी मौजूद थी तभी यार्ड कर्मियों ने घर वालों के साथ मारपीट शुरू कर दी यह देख युवती ने अपने मोबाइल से वीडियो बनाने की कोशिश की तो यार्ड कर्मी उस युवती पर टूट पड़े युवती अपनी जान बचाकर भागी यार्ड कर्मियों के द्वारा पूरी घटना से इलाके में दहशत का माहौल है 👉 मामला इटावा के फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र का है रविवार दोपहर 12:00 बजे एक निजी फाइनेंस कंपनी के 10 12 कर्मचारियों ने थाना फ्रेंड्स कॉलोनी क्षेत्र में एक कार को ओवरटेक कर जबरन रोक लिया कार में सिर्फ चालक ही मौजूद था प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक फाइनेंसरों ने कार की चाबी निकाल ली और चालक को नीचे उतारकर मारपीट शुरू कर दी 👉 इटावा के थाना फ्रेंड्स कॉलोनी क्षेत्र में सक्रिय फाइनेंसर हेमंत और उसके गुर्गे इस तरह सक्रिय है मानो उन्हें प्रशासन का कोई खौफ नहीं हद तो तब पार हो गई जब फाइनेंसरी के दौरान हेमंत और हेमंत के गुर्गों द्वारा एक युवती पर गलत तरीके से हाथ डाला गया आरोप है कि फाइनेंसर कर्ज के बदले गलत दबाव बना रहे थे युवती ने विरोध किया तो धमकिया और मारपीट कर डाली फाइनेंसर द्वारा एक युवती को अपनी इज्जत बचाकर भागना पड़ा 👉 उत्तर प्रदेश में योगी सरकार के तमाम दावों के बाद भी युवतियां आज सड़कों पर सुरक्षित नहीं है छेड़खानी पीछा करने और अपराध की घटनाएं रोज सामने आती हैं एंटी रोमियो स्क्वाड के बावजूद बहन बेटियां शाम होते ही घर से निकलने में डरती हैं मानो कानून का खौफ अपराधियों में नहीं दिखता है 👉 आपको बताते चलें कि आरबीआई के नियमों के मुताबिक कोई भी फाइनेंस कंपनी या रिकवरी एजेंट कर्जदार के साथ दुर्व्यवहार नहीं कर सकता सुबह 7:00 बजे से पहले और शाम 7:00 बजे के बाद फोन भी नहीं कर सकते गाड़ी जप्त करने के लिए भी कोर्ट से आदेश लेना जरूरी होता है लेकिन इटावा में फाइनेंस कंपनियां लगातार नियमों की धज्जियां उड़ा रही हैं पिछले कुछ दिनों में इस तरह की कई शिकायते आ चुकी है लेकिन अभी तक इन फाइनेंसरो के भेष मैं गुंडों पर कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है शायद इसी के चलते इनके हौसले बुलंद हो गए है 👉 थाना फ्रेंड्स कॉलोनी क्षेत्र में दिनदहाड़े हुई यह घटना कई सवाल खड़े करती है पहला क्या फाइनेंस कंपनियों को पुलिस का कोई डर नहीं है दूसरा जब आरबीआई की साफ गाइडलाइन है तो उसका पालन क्यों नहीं हो रहा है सवाल यह है कि कब तक आम आदमी फाइनेंसरों की इस गुंडागर्दी का शिकार होता रहेगा 👉 फाइनेंसरों के काले कारनामों का जल्द खुलासा होगा इन फाइनेंसरों की करतूत और धमकियों की पूरी जानकारी जिले के पुलिस कप्तान को सौंपी जाएगी और प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की जाएगी मामले की जांच के बाद बड़े नाम सामने आ सकते हैं1
- आगरा ब्रेकिंग... आगरा में स्मार्ट मीटरों के द्वारा गलत बिल दिए जाने के विरोध में लगातार विधुत कार्यालयों पर हो रहे प्रदर्शन, विधुत उपखण्ड बाह पर दर्जनों महिलाओं ने एकत्रित होकर विधुत उपखण्ड बाह का किया घेराव, उपखण्ड अधिकारी बाह नितिन माहेश्वरी समेत विधुत कर्मचारियों और महिलाओं में हुई तीखी नौकझोंक, किसान यूनियन, समाजवादी पार्टी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ साथ विधुत उपभोक्ताओं का मुख्यालयों पर लगातार हो रहा प्रदर्शन, किन्तु स्तिथि जस की तस पूर्व में अकोला में विद्युत विभाग के खिलाफ हुए प्रदर्शन के बाद विद्युत विभाग ने 16 नामजद और करीब 600 अज्ञात पर कराई है प्राथमिकी दर्ज, जिसके कारण उपभोक्ताओं और तमाम संगठनों में देखी जा रही है खासी नाराजगी। रविन्द्र सेजवार, आगरा।1
- जसवंत नगर कोतवाली पुलिस ने तमंचा रखने के आरोप में दो आरोपियों को नहर पुल से किया गिरफ्तार, भेजा कोर्ट जसवंत नगर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कमल भाटी ने बताया है कि थाना पुलिस ने भोगनीपुर नहर पुल के पास से आरोपी अशोक और मोहन क़ो अवैध तमंचा और कारतूस रखने के आरोप में गिरफ्तार किया है आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में कानूनी कार्रवाई करने के बाद आरोपियों को माननीय न्यायालय में भेजा है1
- शोकसंवेदना व्यक्त करने पहुंचे पूर्व ब्लाक प्रमुख हाकिम वर्मा जिला पंचायत सदस्य एवं सांसद प्रतिनिधि बाह, श्री मुन्ना लंबरदार जी के पूज्य पिताजी के निधन का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। उनका सरल स्वभाव, स्नेहपूर्ण व्यवहार एवं समाज के प्रति समर्पण सदैव स्मरणीय रहेगा। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें एवं उन्हें मोक्ष प्रदान करें। इस कठिन घड़ी में शोकसंवेदना व्यक्त करने पहुंचे पूर्व ब्लाक प्रमुख हाकिम सिंह वर्मा ने परिवार को धैर्य, साहस एवं शक्ति प्रदान करें। हम सभी की संवेदनाएँ परिवार के साथ हैं।दी ॐ शांति3
- गोहद (भिंड): मध्य प्रदेश के भिंड जिले के गोहद कस्बे में इन दिनों रसोई गैस की भारी किल्लत ने आम जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। हालात यह हैं कि भीषण गर्मी के बावजूद लोग गैस सिलेंडर के लिए दर-दर भटकने को मजबूर हैं, लेकिन शासन और प्रशासन इस गंभीर समस्या से मुंह मोड़े बैठा है। 25 हजार की आबादी,पर एक भी एजेंसी नहीं.... हैरानी की बात यह है कि करीब 25 हजार की आबादी वाले गोहद कस्बे में आज तक एक भी स्थानीय गैस एजेंसी नहीं है। इस वजह से यहां के निवासियों को अपनी रसोई का चूल्हा जलाने के लिए पूरी तरह से बाहरी क्षेत्रों पर निर्भर रहना पड़ता है। स्थानीय स्तर पर व्यवस्था न होने का खामियाजा अब जनता को लंबी लाइनों और भारी असुविधा के रूप में भुगतना पड़ रहा है। 10 किलोमीटर का सफर और आधी रात से पहरा.... गैस सिलेंडर पाने के लिए लोग गोहद से लगभग 10 किलोमीटर दूर सौंधा गांव स्थित 'बलराम गैस एजेंसी' जाने को मजबूर हैं। सिलेंडर वितरण की अव्यवस्था का आलम यह है कि लोग आधी रात के बाद से ही एजेंसी के बाहर कतारों में लग जाते हैं। सूरज उगने से पहले ही सैकड़ों की संख्या में भीड़ जमा हो जाती है। भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों के बीच घंटों खड़े रहने के बाद भी कई लोगों को खाली हाथ ही वापस लौटना पड़ता है। सिस्टम की विफलता और अधिकारियों की बेरुखी स्थानीय लोगों का आरोप है कि गैस की मांग और आपूर्ति के बीच भारी अंतर है। उपभोक्ताओं ने बताया कि वे अपना काम-धंधा छोड़कर सिलेंडर के लिए भटक रहे हैं, लेकिन 'बलराम गैस एजेंसी' पर उमड़ रही भारी भीड़ को नियंत्रित करने या सुचारू वितरण सुनिश्चित करने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं। वहीं, इस पूरे मामले में जिम्मेदार अधिकारियों ने अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया है, जिससे आम जनता में भारी आक्रोश व्याप्त है। भीषण गर्मी की मार...... तपती धूप में बुजुर्ग और महिलाएं भी घंटों लाइन में खड़े रहने को विवश हैं। वितरण केंद्र की दूरी....... गोहद में एजेंसी न होने से 10 किमी दूर सौंधा जाना लोगों की मजबूरी। अनिश्चितता....... घंटों लाइन में लगने के बाद भी सिलेंडर मिलने की कोई गारंटी नहीं। गोहद की जनता अब प्रशासन से गुहार लगा रही है कि जल्द से जल्द कस्बे में नई गैस एजेंसी की स्वीकृति दी जाए या वर्तमान संकट को देखते हुए वितरण की वैकल्पिक व्यवस्था की जाए, ताकि लोगों को इस मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना से मुक्ति मिल सके।4