बहन से मिलने पहुंचे प्रेमी को भाइयों ने उतारा मौत के घाट, 5 आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल वारासिवनी। थाना रामपायली के ग्राम गर्राबोडी के पास सड़क किनारे झाड़ियों में मिली 23 वर्षीय युवक तरुण लिल्हारे की लाश के रहस्य को सुलझाते हुए रामपायली पुलिस ने 5 लोगों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है। सभी आरोपी ग्राम येरवाटोला निवासी है। मृतक युवक तरुण का येरवाघाट की युवती सरिता से लगभग 5 वर्षों से प्रेम संबंध था। लेकिन परिजनों द्वारा सरिता की शादी 5 मई को किसी अन्य से की जा रही थी। जिस पर सरिता ने तरुण को मिलने के लिए बुलाया था। तरुण के शादी समारोह में पहुंचने पर उसे सरिता के भाइयों ने देख लिया, तो उसे पकड़ कर बेरहमी से उसकी पिटाई कर दी। जिससे उसकी मौत हो गई। इस कारनामे को छुपाने के लिए उनके द्वारा दुर्घटना का रूप देने का प्रयास किया गया। लेकिन पुलिस की सतर्कता और शादी समारोह की वीडियो रिकार्डिंग ने उनकी योजना पर पानी फेर दिया और पुलिस ने तरुण की हत्या के आरोप में 5 युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।

- खेत जाते समय महिला पर मधुमक्खियों ने किया हमला घायल महिला को जिला अस्पताल में कराया भर्ती1
- वारासिवनी पुलिस ने कुख्यात सूदखोर सुनील अरोरा को गिरफ्तार कर उसके काले साम्राज्य का भंडाफोड़ किया है। अरोरा लोगों को 5 से 10% के भारी ब्याज पर कर्ज देकर उनके एटीएम, चेक और जमीन के दस्तावेज हड़प लेता था। वह पीड़ितों पर झूठे केस भी दर्ज करवाता और उन्हें जमीन बेचने पर मजबूर कर सस्ते में हथिया लेता था।1
- बालाघाट के आगरवाड़ा में अज्ञात चोरों ने एक यात्री प्रतीक्षालय से लोहे के एंगल और चद्दरें चुरा लीं। चोरी के कारण प्रतीक्षालय जर्जर हो गया है और अब यात्रियों को धूप में खड़े होकर बसों का इंतजार करना पड़ रहा है। यह प्रतीक्षालय करीब चार साल पहले विधायक निधि से बनाया गया था।1
- सिवनी कलेक्टर नेहा मीना ने ज़िले को कृषि कल्याण वर्ष में उन्नत और नवाचार आधारित कृषि मॉडल बनाने का लक्ष्य तय किया है। उन्होंने कृषि और संबद्ध विभागों की समीक्षा कर किसानों की आय बढ़ाने, प्राकृतिक खेती और आधुनिक तकनीकों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। आगामी खरीफ सीज़न की तैयारियों के तहत दलहन और तिलहन फसलों का रकबा बढ़ाने पर भी जोर दिया गया।1
- मनुष्य की पहचान उसके जन्म, जाति या धर्म से नहीं, बल्कि श्रेष्ठ कर्मों से होती है। इसलिए हर इंसान को इस दुनिया में अपने कर्मों को ही श्रेष्ठ बनाने पर ध्यान देना चाहिए।1
- मध्य प्रदेश की सतना केंद्रीय जेल में एक अनोखा विवाह संपन्न हुआ। जेल की दीवारों के भीतर पनपा यह प्यार अब राज्य भर में चर्चा का विषय बन गया है।1
- तेज रफ्तार डंपर ने ट्रक चालक को मारी टक्कर,गंभीर हालत में किया हायर सेंटर रेफर, वारासिवनी रोड स्थित ग्राम गर्रा का मामला।1
- मध्य प्रदेश के सहकारिता विभाग में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहाँ 62 वर्ष की सेवानिवृत्ति आयु पूरी करने के बाद भी एक शाखा प्रबंधक पद पर बना हुआ है। प्रशासक का दावा है कि आमसभा ने उनका कार्यकाल दो साल के लिए बढ़ाया है, जिस पर विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी सवाल उठा रहे हैं। गेहूं खरीदी जैसे संवेदनशील कार्य में नियमों की अनदेखी से भ्रष्टाचार और अनियमितताओं की आशंका जताई जा रही है।3
- बंगाल की जनता को मंच से PM मोदी का दंडवत प्रणाम1