अरियरी प्रखंड के ससबहना में और शेखोपुरसराय प्रखंड के निमी गांव में भाकपा माले ने मजदूर दिवस मनाया। अरियरी प्रखंड के ससबहना में और शेखोपुरसराय प्रखंड के निमी गांव में भाकपा माले ने मजदूर दिवस मनाया। प्रखंड सचिव कमलेश मानव की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में जिला सचिव विजय कुमार विजय, प्रवीण सिंह कुशवाहा, तेतरी देवी, शांति देवी, नरेश महतो, जितेन्द्र मांझी, मंटू मोची, करुणा देवी आदि माले नेता भाग लिए। निमी गांव में रामकृपाल सिंह की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में सदन रजक, सहदेव मलिक, बृजनंदन राम, कार्यानंद सिंह, सुरेन्द्र दास, रंजीत मिश्रा, कारू मांझी, पवन सिंह, अनिल सिंह, साकेती सिंह, राजेंद्र रजक आदि माले नेता भाग लिए। पार्टी झंडा फहराकर संघर्षों में शहीद हुए नेताओं को मौन रहकर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।इस अवसर पर नेताओं ने अमेरिका के शिकागो शहर में 1856 ईस्वी के मजदूर संघर्ष को याद करते हुए श्रमिकों के काम के आठ घंटे, उचित मजदूरी और मजदूरों के मान सम्मान की बात कही। इस अवसर पर जिला सचिव विजय कुमार विजय ने कहा कि मोदी सरकार द्वारा चार श्रमिक कोड लाकर मजदूरों का शोषण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि देखने में यह लगता है कि मोदी या भाजपा की सरकार चल रही है लेकिन वास्तव में कॉरपोरेटों के द्वारा सरकार चलाई जा रही है। अंत में लोगों ने मजदूरों के हक अधिकार की रक्षा करने, उनके काम का उचित मजदूरी दिलाने और उनके मान सम्मान के लिए संघर्ष करते रहने का संकल्प लिया। यह कार्यक्रम शुक्रवार की शाम 4:00 बजे संपन्न हुआ।

- बुद्ध पूर्णिमा, का, अवसर पर BLCP ITS #ASHOK #SAMRAT का, दुनियाँ के हर इंसान को दिया नया पैगाम,1
- माँ तो माँ होती है… बरगी डेम में क्रूज हादसे के लगभग 15 घंटे बाद सामने आई यह तस्वीर हर किसी को अंदर तक झकझोर देती है। आखिरी सांस तक अपने बच्चे का साथ नहीं छोड़ा। इस माँ और अन्य दिवंगत आत्माओं को मेरा शत-शत नमन… 🙏🙏🙏 @sauravjbt1
- अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर शेखपुरा जिले में सामाजिक उत्थान की एक नई पहचान दिया जा रहा है। जिला पदाधिकारी श्री शेखर आनंद द्वारा ईंट भट्ठों पर काम करने वाले प्रवासी और स्थानीय मजदूरों के बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए ‘प्रोजेक्ट स्वाभिमान’ के तहत 'अक्षर लर्निंग सेंटर' का विधिवत शुभारंभ किया गया। शिक्षा के साथ सामाजिक सुरक्षा पर जोर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पदाधिकारी महोदय ने कहा कि ईंट भट्ठों पर काम करने वाले मजदूरों के बच्चे अक्सर शिक्षा से वंचित रह जाते हैं। जिसको 'प्रोजेक्ट स्वाभिमान' का लक्ष्य इन बच्चों को न केवल साक्षर बनाना है, बल्कि उन्हें समाज की मुख्यधारा में शामिल करना है। जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा हर संभव प्रयास कर रहा है कि इन परिवारों को सरकार की सभी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिले। साथ ही बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए 'अक्षर लर्निंग सेंटर' से जोड़ना। उन्होंने कहा कि मजदूरों के लिए लेबर कार्ड, राशन कार्ड और जीविका समूह से जुड़ाव सुनिश्चित करना है। अंत्योदय योजना का लाभ मिले, साथ ही समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुँचाना। जिला पदाधिकारी महोदय ने बताया कि वर्तमान में जिले के 5 अलग-अलग स्किल सेंटरों पर 'अक्षर लर्निंग सेंटर' का संचालन शुरू किया जा रहा है। उन्होंने स्वयं केंद्रों का निरीक्षण किया और वहां बच्चों को दी जाने वाली शिक्षा की गुणवत्ता के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने यह भी कहा कि इस कार्य में सभी विभागों के समन्वय और मिल रहे सहयोग की सराहना भी की। कार्यक्रम की शुरुआत में जिला पदाधिकारी, अपर समाहर्ता, उप विकास आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी और अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी को पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पदाधिकारी और जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थें, जिनमें प्रमुख रूप से अपर समाहर्ता एवं उप विकास आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी महोदया एवं अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी महोदया, जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी, जिला परिषद् अध्यक्षा महोदया तथा ओनामा पंचायत के मुखिया जी तथा कार्यक्रम में प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों के साथ-साथ बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण और श्रमिक परिवार उपस्थित थे। ग्रामीणों ने इस पहल का स्वागत करते हुए इसे क्षेत्र के विकास के लिए एक ऐतिहासिक कदम बताया।1
- Post by S.K SINGH1
- मनवा अधिकार के तरफ से न्यू सभी लोगों से अनुरोध है कि आप सभी को सूचित किया जाता है कि किसी तरह का झूठ कैस हो या किसी तरह किसी उलझन में फसा दिया है उसको सुलझा ने लिया मानव अधिकार है आप लोग को किसी तरह का मदद हो आप हमसे संपर्क1
- नवादा जिला बकरी बाराम हाईवे गड्ढा होने के कारण पानी जमा हो जाता है इसीलिए एक्सीडेंट आए दिन होते रहता है कृपया इस गद्दा को और नल को साफ कियाजाए मदद की गुहार सरकार से सम्राट चौधरी जी अवश्य इस रोड1
- लखीसराय: जिला मुख्यालय स्थित मंत्रणा कक्ष के सभागार में शुक्रवार को मई दिवस के अवसर पर बिहार सरकार के श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग द्वारा एक दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष, सचिव विद्यानंद सागर, जिलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार एवं उप विकास आयुक्त सुमित कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर शिविर का उद्घाटन किया। इस अवसर पर श्रमिकों को उनके अधिकारों, सरकारी योजनाओं एवं कल्याणकारी कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रमिकों की भागीदारी रही, जिससे जागरूकता शिविर सफल रहा।1
- तियाय गांव में गरमा मूंग की फसल लहलहाई, किसानों को बेहतर पैदावार की उम्मीद। गौरतलब है कि चेवाड़ा प्रखंड के तियाय गांव में इन दिनों खेतों में गरमा मूंग की फसल लहराती नजर आ रही है, जिससे किसानों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही है। शुक्रवार की शाम करीब 4:00 बजे खेतों का जायजा लेने पर चारों ओर हरे-भरे पौधों की सुंदर छटा देखने को मिली। इस वर्ष मौसम की अनुकूलता और समय पर की गई खेती के कारण किसानों को अच्छी पैदावार की उम्मीद जगी है। स्थानीय किसानों ने बताया कि इस बार उन्होंने बेहतर बीज और आधुनिक खेती तकनीकों का उपयोग किया है, जिससे फसल की गुणवत्ता में सुधार हुआ है। एक किसान ने कहा कि यदि मौसम इसी तरह अनुकूल बना रहा, तो उत्पादन पिछले वर्षों की तुलना में काफी बेहतर हो सकता है। हालांकि, किसानों ने यह भी चिंता जताई कि यदि अचानक मौसम में बदलाव होता है या तेज बारिश हो जाती है, तो फसल को नुकसान पहुंच सकता है। इसके बावजूद वर्तमान स्थिति को देखते हुए किसान काफी उत्साहित हैं और अच्छी आमदनी की उम्मीद कर रहे हैं। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार, गरमा मूंग की फसल कम समय में तैयार हो जाती है और यह मिट्टी की उर्वरता को भी बढ़ाती है, जिससे अगली फसल के लिए जमीन और उपजाऊ बनती है। ऐसे में तियाय गांव के किसानों का यह प्रयास न सिर्फ उनकी आय बढ़ाने में सहायक होगा, बल्कि क्षेत्र में कृषि विकास को भी नई दिशा देगा।1