चिरैयाकोट में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहावना, गर्मी से मिली राहत चिरैयाकोट (मऊ): कस्बे और आसपास के इलाकों में आज हुई मूसलाधार बारिश से लोगों को भीषण उमस और गर्मी से राहत मिली है। बारिश होने से मौसम खुशनुमा हो गया और तापमान में गिरावट दर्ज की गई। बारिश के कारण बाजार और मुख्य रास्तों पर सन्नाटा देखने को मिला। दुकानों के छज्जों और टीन शेड से पानी तेज रफ्तार से बहता रहा, जिससे सड़कों और नालियों में जलभराव की स्थिति बन गई। बारिश की वजह से आम जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हुआ और लोग दुकानों व घरों के शेड के नीचे शरण लेते नजर आए। किसानों के चेहरे पर इस बारिश से खुशी देखने को मिल रही है, क्योंकि फसलों के लिए यह बारिश बेहद फायदेमंद मानी जा रही है। हालांकि, स्थानीय लोगों का कहना है कि जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने से कस्बे की सड़कों पर पानी जमा हो गया है, जिससे आवागमन में थोड़ी परेशानी हो रही है।
चिरैयाकोट में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहावना, गर्मी से मिली राहत चिरैयाकोट (मऊ): कस्बे और आसपास के इलाकों में आज हुई मूसलाधार बारिश से लोगों को भीषण उमस और गर्मी से राहत मिली है। बारिश होने से मौसम खुशनुमा हो गया और तापमान में गिरावट दर्ज की गई। बारिश के कारण बाजार और मुख्य रास्तों पर सन्नाटा देखने को मिला। दुकानों के छज्जों और टीन शेड से पानी तेज रफ्तार से बहता रहा, जिससे सड़कों और नालियों में जलभराव की स्थिति बन गई। बारिश की वजह से आम जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हुआ और लोग दुकानों व घरों के शेड के नीचे शरण लेते नजर आए। किसानों के चेहरे पर इस बारिश से खुशी देखने को मिल रही है, क्योंकि फसलों के लिए यह बारिश बेहद फायदेमंद मानी जा रही है। हालांकि, स्थानीय लोगों का कहना है कि जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने से कस्बे की सड़कों पर पानी जमा हो गया है, जिससे आवागमन में थोड़ी परेशानी हो रही है।
- हाफिजपुर ग्राम पंचायत का सचिवालय बंद, ग्रामीणों को नहीं मिल रहा अधिकारियों का लाभ ग्राम पंचायत हाफिजपुर में बना पंचायत सचिवालय ग्रामीणों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। ग्रामीणों का आरोप है कि पंचायत सचिवालय अक्सर बंद रहता है और मौके पर न तो पंचायत सचिव मिलते हैं और न ही अन्य संबंधित अधिकारी-कर्मचारी। मौके की तस्वीरों में पंचायत सचिवालय के कमरे के दरवाजे बंद दिखाई दे रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि सचिवालय का उद्देश्य गांव के लोगों को पंचायत से जुड़ी विभिन्न सेवाएं और योजनाओं की जानकारी आसानी से उपलब्ध कराना है, लेकिन नियमित रूप से कार्यालय नहीं खुलने के कारण उन्हें संबंधित अधिकारियों से मिलने के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता है। ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से पंचायत सचिवालय के नियमित संचालन, अधिकारियों की उपस्थिति और निर्धारित समय पर कार्यालय खोलने की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है। अब देखना यह है कि जिम्मेदार अधिकारी इस मामले का संज्ञान लेकर पंचायत सचिवालय को नियमित रूप से संचालित कराने के लिए क्या कदम उठाते हैं।3
- जनसुनवाई में पुलिस अधीक्षक ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं मऊ। जनशिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित कराने के क्रम में मंगलवार को पुलिस अधीक्षक मऊ श्री कमलेश बहादुर ने पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई की। इस दौरान उन्होंने पुलिस कार्यालय पहुंचे फरियादियों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता से सुना। पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को प्राप्त शिकायतों का नियमानुसार त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनशिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और फरियादियों को अनावश्यक रूप से परेशान न होना पड़े। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों की जांच निष्पक्षता के साथ करते हुए निर्धारित समयावधि में कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। जनसुनवाई के दौरान पुलिस कार्यालय के संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।4
- श्री राम जानकी मंदिर पर विशाल भंडारे का हुआ आयोजन लोगों ने किया भंडारे का प्रसाद ग्रहण आजमगढ़ जिले के ईश्वरपुर पवनी बाजार में श्री कृष्ण बरही के अवसर पर जहां भंडाररे का आयोजन किया गया दूर-दूर से आए हुए लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया हर वर्ष इसी बात भंडारे का आयोजन किया जाता है इस मौके पर देवी प्रसाद बरनवाल अंकुर गुप्ता, विनोद सेठ, रामचंद्र यादव,गुडलक सिंह1
- गरीब समाज पार्टी का तहसील पर प्रदर्शन, 10 सूत्रीय मांगों को लेकर जमकर नारेबाजी बेरोजगारी और महंगाई के मुद्दे पर सरकार के खिलाफ जताई नाराजगी गरीब समाज पार्टी ने तहसील परिसर में 10 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने बेरोजगारी और लगातार बढ़ती महंगाई को लेकर जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि महंगाई बढ़ने से गरीब परिवारों के सामने आर्थिक संकट गहरा गया है। बेरोजगारी के कारण बड़ी संख्या में लोगों के पास आय का कोई स्थायी स्रोत नहीं है, जिससे परिवार का खर्च चलाना मुश्किल हो रहा है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने सरकार से 10 सूत्रीय मांगों पर गंभीरता से विचार करते हुए गरीब, मजदूर और बेरोजगार वर्ग के हित में ठोस कदम उठाने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान तहसील परिसर में काफी देर तक नारेबाजी होती रही।1
- *कक्षा-1 की छात्रा समारा नाज की शिकायत पर पूर्ण हुआ रास्ते का निर्माण।* *कक्षा-1 की छात्रा समारा नाज की शिकायत पर पूर्ण हुआ रास्ते का निर्माण।* *जिलाधिकारी ने भटकुला पट्टी पहुंचकर सड़क की गुणवत्ता का किया स्थलीय निरीक्षण।* *समस्याओं के त्वरित निस्तारण के साथ जनसुविधाओं का ध्यान रखना जिला प्रशासन की प्राथमिकता : जिलाधिकारी।* नगर पालिका परिषद मऊ के अंतर्गत भटकुला पट्टी स्थित वार्ड नंबर-17 में रास्ता निर्माण को लेकर कक्षा-1 की छात्रा समारा नाज द्वारा जनसुनवाई के दौरान जिलाधिकारी महोदय के समक्ष शिकायत की गई थी। जिला प्रशासन द्वारा शिकायत का तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए, जिसके क्रम में रास्ता निर्माण का कार्य पूर्ण करा लिया गया। आज जिलाधिकारी श्री आनंद वर्द्धन द्वारा मौके पर पहुंचकर नवनिर्मित रास्ते का स्थलीय निरीक्षण किया गया तथा निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच की गई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से निर्माण कार्य की गुणवत्ता एवं अन्य आवश्यक बिंदुओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की तथा आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने आसपास की गलियों का भी सर्वे कराकर आवश्यकतानुसार कार्रवाई करने के निर्देश अधिशासी अधिकारी नगरपालिका को दिए। उन्होंने स्थानीय लोगों से संवाद कर क्षेत्र की अन्य समस्याओं एवं मूलभूत सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली तथा प्राप्त समस्याओं के नियमानुसार एवं समयबद्ध ढंग से समाधान के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। निरीक्षण के उपरांत जिलाधिकारी ने छात्रा समारा नाज से मुलाकात की तथा उसे साइकिल एवं चॉकलेट उपहार स्वरूप भेंट की। रास्ते का निर्माण पूर्ण होने और उपहार पाकर समारा नाज काफी प्रसन्न हुई। बच्ची एवं उसके परिजनों द्वारा जिला प्रशासन की त्वरित कार्रवाई के लिए जिलाधिकारी के प्रति आभार व्यक्त किया गया। इस दौरान आसपास के स्थानीय लोगों ने भी क्षेत्र में कराए गए कार्यों तथा जिलाधिकारी द्वारा मौके पर पहुंचकर समस्याओं का जायजा लेने और उनके समाधान के लिए दिए गए निर्देशों की सराहना की। निरीक्षण के दौरान अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद मऊ सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।2
- अतरौलिया और अहरौला थाना प्रभारी निलंबित, एसएसपी के एक्शन से पुलिस महकमे में मचा हड़कंप!1
- आजमगढ़ : गणेश पंडाल से सजावट कर निकले नौ किशोरों की कार पेड़ से टकराई, तीन की मौत; छह घायल आजमगढ़। फूलपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार तड़के तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। भीषण हादसे में कार सवार तीन किशोरों की मौत हो गई, जबकि छह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा फूलपुर-सरायमीर मार्ग पर सुबह करीब 4:30 बजे हुआ। बताया गया कि कार में सवार सभी नौ किशोर 16 से 17 वर्ष के थे। वे फूलपुर कस्बे में गणेश पंडाल की सजावट का काम करने के बाद तड़के चाय पीने के लिए सरायमीर जा रहे थे। रास्ते में अचानक कार अनियंत्रित हुई और सड़क किनारे पेड़ से भिड़ गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और किशोर अंदर फंस गए। सूचना पर सरायमीर पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से कार में फंसे सभी किशोरों को बाहर निकालकर ताहिर अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे में सत्यम मोदनवाल (17), निखिल मद्धेशिया (17) और लकी सोनकर की मौत हो गई। सक्षम बरनवाल और अंश सोनकर समेत छह घायल उपचाराधीन हैं। सीओ फूलपुर किरण पाल सिंह ने बताया कि हादसे की जांच की जा रही है। तीन किशोरों की मौत की खबर से उनके परिवारों में कोहराम मच गया।1
- सरेशाम राह चलते 21 वर्षी दलित युवक की गोली मारकर हत्या, मचा हड़कंप मऊ थाना चिरैयाकोट के अंतर्गत सरसेना पेट्रोल पम्प के पास 21 वर्षीय अवनीश कुमार को बाइक सवार युवकों ने घेर कर गोली मारी। इस घटना के बताया जा रहा है कि अनीश कुमार अपने बुआ के यहां से अपने दोस्त के साथ लौट रहा था। तब बदमाशो ने से घेर कर गोली मारी। उसके साथ हंसराज जो की बीएससी का छात्र है ने बताया की हम रिश्तेदार यहां से लौट रहे थे, कि कुछ युवकों ने उस घेर कर गोली मार दी मुझे शक है कि गोलू नाम का युवक इस घटना में शामिल है। क्योंकी गोलू को सरसेना के पास कुछ युवकों ने मार्केट दिया था जिसके चलते गोलू मृतक अवनीश पर उस मरवाने का शक करता था। जिला चिकित्सालय के आकास्मिक विभाग के प्रभारी डॉ एस.के. नितिन ने बताया की एक गनशॉट युवक आया था जो मृतक था उसके सिर में गोली लगी थी।3