logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बरवाअड्डा में फ़िल्मी स्टाइल में रिटायर्ड आर्मी के आवास से लाखों की लूट बरवाअड्डा. (प्रेम कुमार). थाना क्षेत्र के मिश्रीडीह मोड़ में आर्मी से रिटायर हवलदार कैलाश प्रसाद मिश्रा के घर को बदमाशों ने निशाना बनाते हुए लाखों रुपये की सम्पत्ति लूट ली. बताते चले की करीब दस की संख्या में पहुंचे नकाबपोश अपराधी देर रात घर के पिछले हिस्से से बांस की सीढ़ी के सहारे छत पर चढ़कर अंदर घुस हुए। घर में घुसते ही अपराधियों ने हथियार के बल पर सबसे पहले बच्चों को बंधक बना लिया। बच्चों के सहम जाने से घर के अन्य सदस्य भी डर गए और विरोध करने की स्थिति में नहीं रहे। इसके बाद डकैतों ने पूरे घर की तलाशी ली और एक-एक कमरे को खंगाल डाला। अपराधियों ने करीब साढ़े तीन लाख रुपये नकद और लगभग बीस लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के गहनों की लूट कर ली। इतना ही नहीं, सबूत मिटाने के लिए घर में लगे सीसीटीवी कैमरों को क्षतिग्रस्त कर दिया और डीवीआर भी अपने साथ ले गए। गृहस्वामी कैलाश प्रसाद मिश्रा ने बताया कि वे रात में खाना खाने के बाद छत पर सोने चले गए थे। उन्हें आशंका है कि बदमाशों ने कोई नशीला पदार्थ सुंघा दिया, जिसके कारण इतनी बड़ी घटना के बावजूद उनकी नींद नहीं खुली। घटना के बाद रात करीब 2 बजे परिजनों ने पुलिस को सूचना दी, लेकिन पुलिस सुबह साढ़े चार बजे मौके पर पहुंची। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लोगों में गहरी चिंता देखी जा रही है।

13 hrs ago
user_प्रेम कुमार *पत्रकार*
प्रेम कुमार *पत्रकार*
Local News Reporter बाघमारा-कम-कटरास, धनबाद, झारखंड•

More news from झारखंड and nearby areas
  • कई लोगों की बने की आशंका
    1
    कई लोगों की बने की आशंका
    user_जनता न्यूज़ 24
    जनता न्यूज़ 24
    बाघमारा-कम-कटरास, धनबाद, झारखंड•
    4 hrs ago
  • Post by Adarsh gupta
    1
    Post by Adarsh gupta
    user_Adarsh gupta
    Adarsh gupta
    Media company बाघमारा-कम-कटरास, धनबाद, झारखंड•
    4 hrs ago
  • अब तक की बड़ी खबर - कतरास. सोनारडीह थाना क्षेत्र के टंडा बाड़ी बस्ती में भू -धंसान की बड़ी घटना. जानकारी के अनुसार मंगलवार की संध्या यहाँ भू -धंसान से दो घर जमींदोज होने की सूचना हैं. जबकि एक ही परिवार के तीन लोगो के दबे होने की खबर है. घटना को लेकर सैकड़ों लोग सोनारडीह थाना के समक्ष जमा हैं. लोग बीच सड़क पर बैठे हैं. लोग भू -धंसान में दबे लोगो को निकालने एवं दोषी लोगो पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. लोगो के विरोध के कारण दोनों ओर रोड जाम हो गया है. लोगो ने घटना का कारण अवैध उतखनन बताया है. उक्त घटना को लेकर यहाँ काफ़ी अफरा -तफरी का माहौल है. मालूम हो की इसके पूर्व भी कई बार प्रभावित स्थल पर भू -धंसान की घटना हो चुकी है. कई बार भारी गैस निकलने की घटनाएं हो चुकी है. परन्तु बावजूद इसके अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई. आज की घटना उक्त पूर्व में घटी घटनाओं को नजर अंदाज करने का नतीजा बताया जाता है. भू -धंसान स्थल पर कोयला तस्करों के द्वारा ताबड़तोड़ कोयला निकालने से बार -बार यहाँ भू -धंसान व गैस निकलने की घटनाएं हो चुकी है. घटनास्थल पर भू -धंसान से दबे लोगो को निकालने का प्रयास किया जा रहा है. घटना स्थल पर उचित लाईट के अभाव में काफ़ी परेशानी हो रही है. घटना की सूचना मिलते ही धनबाद एसएसपी धनबाद एसडीएम बाघमारा एसडीपीओ समेत आसपास की थाना की पुलिस बल बीसीसीएल जीएम अन्य अधिकारी व रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची हुई है. प्रशासन द्वारा लोगो को समझाने का प्रयास किया जा रहा है. घटना को लेकर यहाँ स्थिति काफ़ी तनावपूर्ण बनी हुई है.
    1
    अब तक की बड़ी खबर - 
कतरास. सोनारडीह थाना क्षेत्र के टंडा बाड़ी बस्ती में भू -धंसान की बड़ी घटना. जानकारी के अनुसार मंगलवार की संध्या यहाँ भू -धंसान से दो घर जमींदोज होने की सूचना हैं. जबकि एक ही परिवार के तीन लोगो के दबे होने की खबर है. घटना को लेकर सैकड़ों लोग सोनारडीह थाना के समक्ष जमा हैं. लोग बीच सड़क पर बैठे हैं. लोग भू -धंसान में दबे लोगो को निकालने एवं दोषी लोगो पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. लोगो के विरोध के कारण दोनों ओर रोड जाम हो गया है. लोगो ने घटना का कारण अवैध उतखनन बताया है. उक्त घटना को लेकर यहाँ काफ़ी अफरा -तफरी का माहौल है. मालूम हो की इसके पूर्व भी कई बार प्रभावित स्थल पर भू -धंसान की घटना हो चुकी है. कई बार भारी गैस निकलने की घटनाएं हो चुकी है. परन्तु बावजूद इसके अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई. आज की घटना उक्त पूर्व में घटी घटनाओं को नजर अंदाज करने का नतीजा बताया जाता है. भू -धंसान स्थल पर कोयला तस्करों के द्वारा ताबड़तोड़ कोयला निकालने से बार -बार यहाँ भू -धंसान व गैस निकलने की घटनाएं हो चुकी है. घटनास्थल पर भू -धंसान से दबे लोगो को निकालने का प्रयास किया जा रहा है. घटना स्थल पर उचित लाईट के अभाव में काफ़ी परेशानी हो रही है. 
घटना की सूचना मिलते ही
धनबाद एसएसपी धनबाद एसडीएम बाघमारा एसडीपीओ समेत आसपास की थाना की पुलिस बल बीसीसीएल जीएम अन्य अधिकारी व रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची हुई है. प्रशासन द्वारा लोगो को समझाने का प्रयास किया जा रहा है. घटना को लेकर यहाँ स्थिति काफ़ी तनावपूर्ण बनी हुई है.
    user_प्रेम कुमार *पत्रकार*
    प्रेम कुमार *पत्रकार*
    Local News Reporter बाघमारा-कम-कटरास, धनबाद, झारखंड•
    7 hrs ago
  • Post by राम पाण्डेय पत्रकार कतरास
    1
    Post by राम पाण्डेय पत्रकार कतरास
    user_राम पाण्डेय पत्रकार कतरास
    राम पाण्डेय पत्रकार कतरास
    बाघमारा-कम-कटरास, धनबाद, झारखंड•
    15 hrs ago
  • बिहार के नालंदा से मंदिर में पूजा के दौरान 8 श्रद्धालुओं की मौत की खबर से फैल गई सनसनी . ग्राउंड स्तर पर क्या सिस्टम दोषी नहीं है ? यह एक बड़ा सवाल है ? आप अपने संस्थान और प्रतिष्ठान का विज्ञापन के लिए संपर्क करें KCNTVINDIA ( VOICE OF NATION) 8789366223.
    1
    बिहार के नालंदा से मंदिर में पूजा के दौरान 8 श्रद्धालुओं की मौत की खबर से फैल गई सनसनी . ग्राउंड स्तर पर क्या सिस्टम दोषी नहीं है ? यह एक बड़ा सवाल है ? आप अपने संस्थान और प्रतिष्ठान का विज्ञापन के लिए संपर्क करें KCNTVINDIA ( VOICE OF NATION) 8789366223.
    user_JH Media Dhn Zahir Khan Kcn Tv News
    JH Media Dhn Zahir Khan Kcn Tv News
    Doctor धनबाद-कम-केंदुआडीह-कम-जागता, धनबाद, झारखंड•
    8 min ago
  • Post by DWIPAKSHA DARPAN
    1
    Post by DWIPAKSHA DARPAN
    user_DWIPAKSHA DARPAN
    DWIPAKSHA DARPAN
    पत्रकारिता धनबाद-कम-केंदुआडीह-कम-जागता, धनबाद, झारखंड•
    1 hr ago
  • Post by DWIPAKSHA DARPAN
    1
    Post by DWIPAKSHA DARPAN
    user_DWIPAKSHA DARPAN
    DWIPAKSHA DARPAN
    धनबाद-कम-केंदुआडीह-कम-जागता, धनबाद, झारखंड•
    2 hrs ago
  • Post by Adarsh gupta
    1
    Post by Adarsh gupta
    user_Adarsh gupta
    Adarsh gupta
    Media company बाघमारा-कम-कटरास, धनबाद, झारखंड•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.