logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

एडीसी ने पूजा-अर्चना, हवन और झंडा रस्म के साथ किया बाबा बालक नाथ मेले का शुभारंभ हमीरपुर उत्तर भारत के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में चैत्र मास मेले शनिवार से आरंभ हो गए। हमीरपुर के एडीसी अभिषेक गर्ग ने मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना, हवन और झंडा रस्म के साथ चैत्र मास मेलों का शुभारंभ किया। एडीसी ने एसडीएम एवं बाबा बालक नाथ मंदिर न्यास की अध्यक्ष स्वाति डोगरा, डीएसपी एवं मेला पुलिस अधिकारी लालमन शर्मा, मंदिर अधिकारी केशव सिंह, मंदिर के महंत राजेंद्र गिरि, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुभाष ढटवालिया, पूर्व विधायक मनजीत डोगरा, मंदिर न्यास के सदस्यों तथा क्षेत्र के अन्य गणमान्य लोगों के साथ मंदिर में पूजा-अर्चना और हवन किया तथा उसके बाद झंडा रस्म में भाग लिया। एक माह तक चलने वाले इन मेलों के शुभारंभ अवसर पर श्रद्धालुओं की काफी भीड़ उमड़ी। झंडा रस्म और अन्य परंपराओं के निर्वहन के बाद एडीसी ने मंदिर परिसर में विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा मेलों के संचालन के संबंध में अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किए। अभिषेक गर्ग ने बताया कि चैत्र मास मेलों के दौरान बाबा बालक नाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के मद्देनजर सभी आवश्यक प्रबंध किए गए हैं। इस दौरान मंदिर को 24 घंटे खुला रखने का निर्णय लिया गया है। मंदिर परिसर में सुरक्षा, सफाई व्यवस्था, बिजली-पानी, चिकित्सा, लंगर, पार्किंग और अन्य सभी आवश्यक प्रबंध किए गए हैं। दियोटसिद्ध के आस-पास की सभी सडक़ों पर यातायात सुचारू बनाए रखने के लिए भी पर्याप्त संख्या में पुलिस और होमगार्ड्स की तैनाती की गई है। एडीसी ने कहा कि मंदिर परिसर को इस बार विशेष रूप से सजाया गया है तथा पूरे दियोटसिद्ध क्षेत्र में सफाई और यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के लिए स्थानीय संगठनों एवं संस्थाओं तथा वालंटियर्स की मदद भी ली जा रही है। उन्होंने बताया कि 13 अप्रैल को आधिकारिक रूप से चैत्र मास मेले की समाप्ति के बाद भी दियोटसिद्ध में जून के आखिरी हफ्ते तक श्रद्धालुओं की काफी भीड़ रहती है। इसलिए, मंदिर परिसर और इसके आस-पास के क्षेत्रों में इसी अवधि के अनुसार प्रबंध किए गए हैं। इस अवसर पर एडीसी ने बाहर से बड़ी संख्या में आए श्रद्धालुओं से भी बातचीत की और मंदिर परिसर में उपलब्ध करवाई जा रही विभिन्न सुविधाओं के संबंध में फीडबैक लिया।

1 hr ago
user_खबरी लाल
खबरी लाल
रिपोर्टर हमीरपुर, हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश•
1 hr ago

एडीसी ने पूजा-अर्चना, हवन और झंडा रस्म के साथ किया बाबा बालक नाथ मेले का शुभारंभ हमीरपुर उत्तर भारत के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में चैत्र मास मेले शनिवार से आरंभ हो गए। हमीरपुर के एडीसी अभिषेक गर्ग ने मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना, हवन और झंडा रस्म के साथ चैत्र मास मेलों का शुभारंभ किया। एडीसी ने एसडीएम एवं बाबा बालक नाथ मंदिर न्यास की अध्यक्ष स्वाति डोगरा, डीएसपी एवं मेला पुलिस अधिकारी लालमन शर्मा, मंदिर अधिकारी केशव सिंह, मंदिर के महंत राजेंद्र गिरि, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुभाष ढटवालिया, पूर्व विधायक मनजीत डोगरा, मंदिर न्यास के सदस्यों तथा क्षेत्र के अन्य गणमान्य लोगों के साथ मंदिर में पूजा-अर्चना और हवन किया तथा उसके बाद झंडा रस्म में भाग लिया। एक माह तक चलने वाले इन मेलों के शुभारंभ अवसर पर श्रद्धालुओं की काफी भीड़ उमड़ी। झंडा रस्म और अन्य परंपराओं के निर्वहन के बाद एडीसी ने मंदिर परिसर में विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा मेलों के संचालन के संबंध में अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किए। अभिषेक गर्ग ने बताया कि चैत्र मास मेलों के दौरान बाबा बालक नाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के मद्देनजर सभी आवश्यक प्रबंध किए गए हैं। इस दौरान मंदिर को 24 घंटे खुला रखने का निर्णय लिया गया है। मंदिर परिसर में सुरक्षा, सफाई व्यवस्था, बिजली-पानी, चिकित्सा, लंगर, पार्किंग और अन्य सभी आवश्यक प्रबंध किए गए हैं। दियोटसिद्ध के आस-पास की सभी सडक़ों पर यातायात सुचारू बनाए रखने के लिए भी पर्याप्त संख्या में पुलिस और होमगार्ड्स की तैनाती की गई है। एडीसी ने कहा कि मंदिर परिसर को इस बार विशेष रूप से सजाया गया है तथा पूरे दियोटसिद्ध क्षेत्र में सफाई और यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के लिए स्थानीय संगठनों एवं संस्थाओं तथा वालंटियर्स की मदद भी ली जा रही है। उन्होंने बताया कि 13 अप्रैल को आधिकारिक रूप से चैत्र मास मेले की समाप्ति के बाद भी दियोटसिद्ध में जून के आखिरी हफ्ते तक श्रद्धालुओं की काफी भीड़ रहती है। इसलिए, मंदिर परिसर और इसके आस-पास के क्षेत्रों में इसी अवधि के अनुसार प्रबंध किए गए हैं। इस अवसर पर एडीसी ने बाहर से बड़ी संख्या में आए श्रद्धालुओं से भी बातचीत की और मंदिर परिसर में उपलब्ध करवाई जा रही विभिन्न सुविधाओं के संबंध में फीडबैक लिया।

More news from हिमाचल प्रदेश and nearby areas
  • बिलासपुर में मादक द्रव्य एवं मनोप्रभावी पदार्थ अधिनियम के प्रावधानों पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन
    1
    बिलासपुर में मादक द्रव्य एवं मनोप्रभावी पदार्थ अधिनियम के प्रावधानों पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन
    user_Inform News
    Inform News
    बिलासपुर सदर, बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश•
    2 hrs ago
  • शाहतलाई थाना के अंतर्गत मलहोट में देर रात एक गद्दी समुदाय के व्यक्ति की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर इस मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि देर रात किसी व्यक्ति ने तेजधार हथियार से गर्दन पर वार कर इस व्यक्ति की हत्या कर दी। यह व्यक्ति कुछ दिनों से यहां पर रह रहा था। वहीं क्षेत्र में हुई अचानक इस घटना को लेकर चर्चा बनी हुई है। बताया जा रहा है कि इस व्यक्ति के साथ एक अन्य व्यक्ति भी था लेकिन वह भी मौके पर नहीं पाया गया है। उधर सुबह के समय सूचना मिलने पर तलाई पुलिस भी मौके पर पहुंची और आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने दावा किया है कि जल्द ही हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं मौके पर फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है। पुलिस हत्या के इस मामले को लेकर जांच में जुटी हुई है। एसपी बिलासपुर संदीप धवल ने कहा कि पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
    4
    शाहतलाई थाना के अंतर्गत मलहोट में देर रात एक गद्दी समुदाय के व्यक्ति की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर इस मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि देर रात किसी व्यक्ति ने तेजधार हथियार से गर्दन पर वार कर इस व्यक्ति की हत्या कर दी। यह व्यक्ति कुछ दिनों से यहां पर रह रहा था। वहीं क्षेत्र में हुई अचानक इस घटना को लेकर चर्चा बनी हुई है। बताया जा रहा है कि इस व्यक्ति के साथ एक अन्य व्यक्ति भी था लेकिन वह भी मौके पर नहीं पाया गया है। उधर सुबह के समय सूचना मिलने पर तलाई पुलिस भी मौके पर पहुंची और आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने दावा किया है कि जल्द ही हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं मौके पर फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है। पुलिस हत्या के इस मामले को लेकर जांच में जुटी हुई है।
एसपी बिलासपुर संदीप धवल ने कहा कि पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
    user_Sanjeev ranout
    Sanjeev ranout
    बिलासपुर सदर, बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश•
    5 hrs ago
  • Where style meets smart planning. This open-concept design perfectly blends the living area, dining space, and kitchen into one seamless, modern home layout. Designed for comfort, flow, and everyday living. For interior design ideas and customized solutions, contact Decoory Interiors 📩 DM for inquiries 📞 Contact us: 9821545511 📍Location: GF -71, Gaur City Center, Greater Noida West, Gautam Buddha Nagar, Uttar Pradesh 201318
    1
    Where style meets smart planning. This open-concept design perfectly blends the living area, dining space, and kitchen into one seamless, modern home layout. Designed for comfort, flow, and everyday living.
For interior design ideas and customized solutions, contact Decoory Interiors
📩 DM for inquiries
📞 Contact us: 9821545511
📍Location: GF -71, Gaur City Center, Greater Noida West, Gautam Buddha Nagar, Uttar Pradesh 201318
    user_Decoory Interiors
    Decoory Interiors
    Interior designer कुल्लू, कुल्लू, हिमाचल प्रदेश•
    1 hr ago
  • Post by Himachal Update 24 News
    1
    Post by Himachal Update 24 News
    user_Himachal Update 24 News
    Himachal Update 24 News
    Business Analyst कुल्लू, कुल्लू, हिमाचल प्रदेश•
    5 hrs ago
  • माहुनाग मंदिर. ढकरियाना मेले मे कुस्ती के लाईव प्रसारण पवन सिंघ के साथ
    1
    माहुनाग  मंदिर. ढकरियाना  मेले मे कुस्ती के लाईव  प्रसारण
पवन सिंघ के साथ
    user_Journalist Pawan Kumar Singh
    Journalist Pawan Kumar Singh
    कुनिहार, सोलन, हिमाचल प्रदेश•
    2 hrs ago
  • रिपोर्ट 14 मार्च बुद्ध सिंह ठाकुर सैंज। कुल्लू महाविद्यालय में शनिवार को वार्षिक समारोह का आयोजन किया गया इस आयोजन में पनारसा कॉलेज की प्रधानाचार्य डॉक्टर कुसुम लता बतौर मुख्य अतिथि पधारी उनके यहां पधारने पर कॉलेज प्रबंधन व विद्यार्थियों ने उनका भव्य स्वागत किया।
    2
    रिपोर्ट 14 मार्च बुद्ध सिंह ठाकुर सैंज।
कुल्लू महाविद्यालय में शनिवार को वार्षिक समारोह का आयोजन किया गया इस आयोजन में पनारसा कॉलेज की प्रधानाचार्य डॉक्टर कुसुम लता बतौर मुख्य अतिथि पधारी उनके यहां पधारने पर कॉलेज प्रबंधन व विद्यार्थियों ने उनका भव्य स्वागत किया।
    user_Budhi Singh Thakur
    Budhi Singh Thakur
    Local News Reporter Sainj, Kullu•
    3 hrs ago
  • विजिलेंस ब्यूरो को आरटीआई से बाहर करना असंवैधानिक और तानाशाही निर्णय : रणधीर शर्मा
    1
    विजिलेंस ब्यूरो को आरटीआई से बाहर करना असंवैधानिक और तानाशाही निर्णय : रणधीर शर्मा
    user_Inform News
    Inform News
    बिलासपुर सदर, बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश•
    5 hrs ago
  • झंडूता के विधायक जीतराम कटवाल ने कहा कि किसान केवल अन्नदाता नहीं, बल्कि भारत की अर्थव्यवस्था और संस्कृति के आधार स्तंभ भी हैं। विकसित भारत का रास्ता गांवों और खेतों से होकर ही जाता है। जाहिर है कि भारत को मजबूत, आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाने के लिए किसानों की समृद्धि और खुशहाली बेहद जरूरी है। इसी के मद्देनजर मोेदी सरकार ने वर्ष 2019 में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत की थी। इस योजना के माध्यम से देश के 11 करोड़ से अधिक किसानों को हर साल 6-6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर की जा रही है। शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा असम के गुवाहाटी से पीएम किसान सम्मान निधि की 22वीं किश्त जारी करने के अवसर पर कृषि विभाग द्वारा कृषि विज्ञान केंद्र बरठीं में आयोजित जिला स्तरीय किसान गोष्ठी कोे बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए जीतराम कटवाल ने कहा कि यह योजना किसानों की आर्थिक सुरक्षा और आत्मनिर्भरता की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। वर्ष 2019 में शुरू की गई इस योजना के तहत सभी पात्र किसानों को सालाना 6-6 हजार रुपये की राशि सीधे उनके बैंक खाते में ट्रांसफर की जा रही है, ताकि किसी भी स्तर पर गड़बड़ी की कोई गुंजाइश न रहे। शुक्रवार को प्रधानमंत्री ने 22वीं किश्त के रूप में 18,650 करोड़ रुपये की राशि किसानों को जारी की है। अब तक 4.27 लाख करोड़ रुपये से अधिक राशि किसानों को जारी की जा चुकी है। जीतराम कटवाल ने कहा कि मोदी सरकार ने किसानों के कल्याण के लिए कई अन्य महत्वपूर्ण योजनाएं भी शुरू की हैं। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के माध्यम से जहां किसानों को प्राकृतिक आपदाओं से होने वाले नुकसान की भरपाई का सुरक्षा क्वच मिला है, वहीं प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के माध्यम से ‘हर खेत को पानी’ के लक्ष्य के साथ सिंचाई सुविधाओं का विस्तार किया गया है। मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना से किसानों को अपनी भूमि की उर्वरकता की सही जानकारी मिल रही है, जिससे वे बेहतर पैदावार हासिल कर रहे हैं। प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना के तहत छोटे किसानों के लिए पेंशन की व्यवस्था की गई है। इसकेे अलावा आधुनिक तकनीकों, ड्रोन, जैविक खेती और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देकर खेती को लाभकारी बनाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्हांेने किसानों का आह्वान किया कि वे खेतीबाड़ी की नई तकनीकों से उत्पादन बढ़ाएं। उनके बाजार से जुड़ने से देश तेजी के साथ विकास की नई बुलंदियां हासिल करेगा। इस मौके पर भाजपा शाहतलाई मंडल अध्यक्ष रामप्रकाश शर्मा, उपाध्यक्ष मनोज लक्खा, डाॅ. सीमा व सुदर्शन चंदेल समेत लगभग 120 किसान मौजूद थे।
    1
    झंडूता के विधायक जीतराम कटवाल ने कहा कि किसान केवल अन्नदाता नहीं, बल्कि भारत की अर्थव्यवस्था और संस्कृति के आधार स्तंभ भी हैं। विकसित भारत का रास्ता गांवों और खेतों से होकर ही जाता है। जाहिर है कि भारत को मजबूत, आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाने के लिए किसानों की समृद्धि और खुशहाली बेहद जरूरी है। इसी के मद्देनजर मोेदी सरकार ने वर्ष 2019 में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत की थी। इस योजना के माध्यम से देश के 11 करोड़ से अधिक किसानों को हर साल 6-6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर की जा रही है।
शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा असम के गुवाहाटी से पीएम किसान सम्मान निधि की 22वीं किश्त जारी करने के अवसर पर कृषि विभाग द्वारा कृषि विज्ञान केंद्र बरठीं में आयोजित जिला स्तरीय किसान गोष्ठी कोे बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए जीतराम कटवाल ने कहा कि यह योजना किसानों की आर्थिक सुरक्षा और आत्मनिर्भरता की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। वर्ष 2019 में शुरू की गई इस योजना के तहत सभी पात्र किसानों को सालाना 6-6 हजार रुपये की राशि सीधे उनके बैंक खाते में ट्रांसफर की जा रही है, ताकि किसी भी स्तर पर गड़बड़ी की कोई गुंजाइश न रहे। शुक्रवार को प्रधानमंत्री ने 22वीं किश्त के रूप में 18,650 करोड़ रुपये की राशि किसानों को जारी की है। अब तक 4.27 लाख करोड़ रुपये से अधिक राशि किसानों को जारी की जा चुकी है।
जीतराम कटवाल ने कहा कि मोदी सरकार ने किसानों के कल्याण के लिए कई अन्य महत्वपूर्ण योजनाएं भी शुरू की हैं। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के माध्यम से जहां किसानों को प्राकृतिक आपदाओं से होने वाले नुकसान की भरपाई का सुरक्षा क्वच मिला है, वहीं प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के माध्यम से ‘हर खेत को पानी’ के लक्ष्य के साथ सिंचाई सुविधाओं का विस्तार किया गया है। मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना से किसानों को अपनी भूमि की उर्वरकता की सही जानकारी मिल रही है, जिससे वे बेहतर पैदावार हासिल कर रहे हैं। प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना के तहत छोटे किसानों के लिए पेंशन की व्यवस्था की गई है। इसकेे अलावा आधुनिक तकनीकों, ड्रोन, जैविक खेती और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देकर खेती को लाभकारी बनाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्हांेने किसानों का आह्वान किया कि वे खेतीबाड़ी की नई तकनीकों से उत्पादन बढ़ाएं। उनके बाजार से जुड़ने से देश तेजी के साथ विकास की नई बुलंदियां हासिल करेगा। इस मौके पर भाजपा शाहतलाई मंडल अध्यक्ष रामप्रकाश शर्मा, उपाध्यक्ष मनोज लक्खा, डाॅ. सीमा व सुदर्शन चंदेल समेत लगभग 120 किसान मौजूद थे।
    user_Sanjeev ranout
    Sanjeev ranout
    बिलासपुर सदर, बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश•
    1 day ago
  • #kullu : सेउबाग जवाड़ी मेले से जिलाभर में खुलते हैं सभी मेलो के द्वार,प्राचीन देव परंपरा के साथ समृद्ध संस्कृति और खेल प्रतियोगिताओं को युवा संगठन ने रखा है जीवंत ,,,,,,,, Himachal Update 24 News
    1
    #kullu : सेउबाग जवाड़ी मेले से जिलाभर में खुलते हैं सभी मेलो के द्वार,प्राचीन देव परंपरा के साथ समृद्ध संस्कृति और खेल प्रतियोगिताओं को युवा संगठन ने रखा है जीवंत ,,,,,,,, 
Himachal Update 24 News
    user_Himachal Update 24 News
    Himachal Update 24 News
    Business Analyst कुल्लू, कुल्लू, हिमाचल प्रदेश•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.