शाहतलाई थाना के अंतर्गत मलहोट में देर रात एक गद्दी समुदाय के व्यक्ति की हत्या, जांच में जुटी पुलिस शाहतलाई थाना के अंतर्गत मलहोट में देर रात एक गद्दी समुदाय के व्यक्ति की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर इस मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि देर रात किसी व्यक्ति ने तेजधार हथियार से गर्दन पर वार कर इस व्यक्ति की हत्या कर दी। यह व्यक्ति कुछ दिनों से यहां पर रह रहा था। वहीं क्षेत्र में हुई अचानक इस घटना को लेकर चर्चा बनी हुई है। बताया जा रहा है कि इस व्यक्ति के साथ एक अन्य व्यक्ति भी था लेकिन वह भी मौके पर नहीं पाया गया है। उधर सुबह के समय सूचना मिलने पर तलाई पुलिस भी मौके पर पहुंची और आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने दावा किया है कि जल्द ही हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं मौके पर फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है। पुलिस हत्या के इस मामले को लेकर जांच में जुटी हुई है। एसपी बिलासपुर संदीप धवल ने कहा कि पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
शाहतलाई थाना के अंतर्गत मलहोट में देर रात एक गद्दी समुदाय के व्यक्ति की हत्या, जांच में जुटी पुलिस शाहतलाई थाना के अंतर्गत मलहोट में देर रात एक गद्दी समुदाय के व्यक्ति की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर इस मामले की जांच शुरू कर दी
है। बताया जा रहा है कि देर रात किसी व्यक्ति ने तेजधार हथियार से गर्दन पर वार कर इस व्यक्ति की हत्या कर दी। यह व्यक्ति कुछ दिनों से यहां पर रह रहा था। वहीं क्षेत्र में हुई अचानक इस घटना को लेकर चर्चा बनी हुई है। बताया जा रहा है
कि इस व्यक्ति के साथ एक अन्य व्यक्ति भी था लेकिन वह भी मौके पर नहीं पाया गया है। उधर सुबह के समय सूचना मिलने पर तलाई पुलिस भी मौके पर पहुंची और आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया
है। पुलिस ने दावा किया है कि जल्द ही हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं मौके पर फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है। पुलिस हत्या के इस मामले को लेकर जांच में जुटी हुई है। एसपी बिलासपुर संदीप धवल ने कहा कि पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
- झंडूता के विधायक जीतराम कटवाल ने कहा कि किसान केवल अन्नदाता नहीं, बल्कि भारत की अर्थव्यवस्था और संस्कृति के आधार स्तंभ भी हैं। विकसित भारत का रास्ता गांवों और खेतों से होकर ही जाता है। जाहिर है कि भारत को मजबूत, आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाने के लिए किसानों की समृद्धि और खुशहाली बेहद जरूरी है। इसी के मद्देनजर मोेदी सरकार ने वर्ष 2019 में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत की थी। इस योजना के माध्यम से देश के 11 करोड़ से अधिक किसानों को हर साल 6-6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर की जा रही है। शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा असम के गुवाहाटी से पीएम किसान सम्मान निधि की 22वीं किश्त जारी करने के अवसर पर कृषि विभाग द्वारा कृषि विज्ञान केंद्र बरठीं में आयोजित जिला स्तरीय किसान गोष्ठी कोे बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए जीतराम कटवाल ने कहा कि यह योजना किसानों की आर्थिक सुरक्षा और आत्मनिर्भरता की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। वर्ष 2019 में शुरू की गई इस योजना के तहत सभी पात्र किसानों को सालाना 6-6 हजार रुपये की राशि सीधे उनके बैंक खाते में ट्रांसफर की जा रही है, ताकि किसी भी स्तर पर गड़बड़ी की कोई गुंजाइश न रहे। शुक्रवार को प्रधानमंत्री ने 22वीं किश्त के रूप में 18,650 करोड़ रुपये की राशि किसानों को जारी की है। अब तक 4.27 लाख करोड़ रुपये से अधिक राशि किसानों को जारी की जा चुकी है। जीतराम कटवाल ने कहा कि मोदी सरकार ने किसानों के कल्याण के लिए कई अन्य महत्वपूर्ण योजनाएं भी शुरू की हैं। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के माध्यम से जहां किसानों को प्राकृतिक आपदाओं से होने वाले नुकसान की भरपाई का सुरक्षा क्वच मिला है, वहीं प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के माध्यम से ‘हर खेत को पानी’ के लक्ष्य के साथ सिंचाई सुविधाओं का विस्तार किया गया है। मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना से किसानों को अपनी भूमि की उर्वरकता की सही जानकारी मिल रही है, जिससे वे बेहतर पैदावार हासिल कर रहे हैं। प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना के तहत छोटे किसानों के लिए पेंशन की व्यवस्था की गई है। इसकेे अलावा आधुनिक तकनीकों, ड्रोन, जैविक खेती और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देकर खेती को लाभकारी बनाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्हांेने किसानों का आह्वान किया कि वे खेतीबाड़ी की नई तकनीकों से उत्पादन बढ़ाएं। उनके बाजार से जुड़ने से देश तेजी के साथ विकास की नई बुलंदियां हासिल करेगा। इस मौके पर भाजपा शाहतलाई मंडल अध्यक्ष रामप्रकाश शर्मा, उपाध्यक्ष मनोज लक्खा, डाॅ. सीमा व सुदर्शन चंदेल समेत लगभग 120 किसान मौजूद थे।1
- गुरुग्राम से दबोचा LSD का मुख्य सप्लायर केरल का शातिर तस्कर और पंजाब का कनेक्शन,व्हाट्सएप कॉल के जरिए चलता था नशे का काला कारोबार हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में नशे के सौदागरों के खिलाफ पुलिस का 'जीरो टॉलरेंस' अभियान रंग ला रहा है। शिमला पुलिस ने एक बड़े अंतरराज्यीय ड्रग नेटवर्क को ध्वस्त करते हुए एलएसडी (LSD) तस्करी के मुख्य सरगना को हरियाणा के गुरुग्राम से गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। विओ : ASP अभिषेक ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी की पहचान 27 वर्षीय नविएल हैरिसन (निवासी कालीकट, केरल) के रूप में हुई है। उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले की शुरुआत पुलिस थाना न्यू शिमला में दर्ज अभियोग संख्या 14/2026 से हुई। पुलिस ने पहले संदीप शर्मा (निवासी मोगा, पंजाब) और प्रिया शर्मा (निवासी ददाहू, सिरमौर) को 11.570 ग्राम एलएसडी (562 स्टांप साइज स्ट्रिप्स) के साथ गिरफ्तार किया था। इन्हीं आरोपियों से हुई कड़ी पूछताछ और डिजिटल साक्ष्यों के विश्लेषण ने पुलिस को गुरुग्राम में बैठे मुख्य सप्लायर नविएल तक पहुँचाया। ASP अभिषेक ने कहा कि जांच में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि आरोपी संदीप शर्मा पुलिस की रडार से बचने के लिए सामान्य फोन कॉल का उपयोग बिल्कुल नहीं करता था। वह केवल व्हाट्सएप के माध्यम से ही अपने नेटवर्क से संपर्क साधता था। यही नहीं, इनके बीच नशे के बदले नशे का व्यापार भी चलता था—संदीप शर्मा मुख्य सप्लायर नविएल को एलएसडी के बदले में कैनाबिस (गांजा) उपलब्ध करवाता था। बाइट : अभिषेक ASP उन्होंने कहा कि इस वर्ष अब तक एनडीपीएस एक्ट के तहत 77 मुकदमे दर्ज कर 144 आरोपियों को सलाखों के पीछे भेजा गया है। इनमें से 14 आरोपी पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार और भारत-नेपाल बॉर्डर जैसे बाहरी क्षेत्रों से 'बैकवर्ड लिंकेज' के तहत गिरफ्तार किए गए हैं। साथ ही, PIT NDPS के कड़े प्रावधानों के तहत पिछले 48 दिनों में 30 शातिर तस्करों को जेल भेजा गया है।1
- मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू जी शुक्रवार को विधानसभा क्षेत्र के लुथान गांव में हिमाचल प्रदेश भवन एवं सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के चेयरमैन नरदेव सिंह कंवर जी के घर पर शोक व्यक्त करने पहुंचे। पिता शक्ति चंद कंवर जी की मृत्यु से शोकग्रस्त नरदेव कंवर जी व परिजन को सांत्वना दी और ढांढस बंधाया। इस दौरान मुख्यमंत्री जी ने वहां मौजूद बच्चों के साथ संवाद भी किया। इस अवसर पर विधायक संजय रत्न जी व चेयरमैन कुलदीप पठानिया जी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष, हमीरपुर सुमन भारती जी भी मौजूद रहे।।1
- जिला ऊना में शनिवार को कुछ रसोई गैस एजेंसियों के बाहर सुबह से ही लोगों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। लोग घरेलू गैस सिलेंडर लेने के लिए एजेंसी पहुंचने लगे, जिससे कई स्थानों पर भीड़ की स्थिति बन गई। अधिकांश लोग इस आशंका के चलते गैस लेने पहुंचे कि अंतरराष्ट्रीय हालातों के कारण आने वाले दिनों में गैस की कमी हो सकती है। जिला प्रशासन ने हालांकि इन आशंकाओं को पूरी तरह निराधार बताया है। उपायुक्त जतिन लाल ने बताया कि खाद्य आपूर्ति विभाग के साथ लगातार संपर्क बनाए रखा गया है और अधिकारियों से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार जिले में घरेलू गैस सिलेंडर की उपलब्धता पर्याप्त है। उन्होंने कहा कि लोगों को पहले की तरह घर-द्वार पर ही रसोई गैस की सप्लाई मिल रही है, इसलिए किसी भी प्रकार की घबराहट या अफवाह फैलाने की आवश्यकता नहीं है। उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि यदि कोई व्यक्ति अनावश्यक रूप से गैस सिलेंडर जमा करने या जमाखोरी करने का प्रयास करता पाया गया तो उसके खिलाफ कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से संयम बनाए रखने और जरूरत के अनुसार ही गैस लेने की अपील की।2
- रिपोर्ट 14 मार्च बुद्ध सिंह ठाकुर सैंज। कुल्लू महाविद्यालय में शनिवार को वार्षिक समारोह का आयोजन किया गया इस आयोजन में पनारसा कॉलेज की प्रधानाचार्य डॉक्टर कुसुम लता बतौर मुख्य अतिथि पधारी उनके यहां पधारने पर कॉलेज प्रबंधन व विद्यार्थियों ने उनका भव्य स्वागत किया।2
- हिल ऑन व्हील्स – साइकिलिंग ग्रुप रामपुर बुशहर 🚴♂️ रामपुर बुशहर | 14 मार्च 2026 आज हिल ऑन व्हील्स साइकिलिंग ग्रुप रामपुर बुशहर द्वारा लगभग 15 किलोमीटर का साइकिलिंग ट्रेक आयोजित किया गया। यह ट्रेक रामपुर से एवरी पट्टी और एवरी पट्टी से वापस रामपुर तक पूरा किया गया। इस दौरान साइकिलिस्टों ने फिटनेस, पर्यावरण संरक्षण और स्वस्थ जीवनशैली का संदेश भी दिया। पहाड़ों की खूबसूरत वादियों के बीच किया गया यह ट्रेक प्रतिभागियों के लिए एक यादगार अनुभव रहा। ग्रुप की ओर से बताया गया कि जो भी साइकिलिंग के शौकीन युवा और लोग इस मुहिम से जुड़ना चाहते हैं, वो इस नंबर पर 62308 42398 संपर्क कर सकते हैं। #kullutodaynews #SachKiAwaaz #MediaPower #HimachalNews #himachalkiawaaz #himachalpradesh #rampur #BreakingNews #shimla #kullu1
- कंडाघाट टैक्सी स्टैंड के पास कार हादसा, दो लोग गंभीर रूप से घायल1
- जिला ऊना के कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के बंगाणा में शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने क्षेत्र के विकास को लेकर कई महत्वपूर्ण घोषणाएं करते हुए 14.92 करोड़ रुपये की जल आपूर्ति योजनाओं का शिलान्यास किया, जिससे लगभग 10 हजार से अधिक लोगों को स्वच्छ और पर्याप्त पेयजल उपलब्ध हो सकेगा। इस अवसर पर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्रिहोत्री भी साथ रहे। कार्यक्रम में स्थानीय विधायक विवेक शर्मा के नेतृत्व में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ मुख्यमंत्री का स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए पंचायत चुनाव और टोल टैक्स जैसे मुद्दों पर भी अपनी सरकार का पक्ष रखा और विपक्ष पर तीखा पलटवार किया।3
- रिपोर्ट 14 मार्च बुद्धि सिंह ठाकुर सैंज। शनिवार दोपहर बाद हरियाणा के सरकार के विधायक हिमाचल प्रदेश की शिमला पहुंचे जहां से उन्होंने प्रसिद्ध पर्यटक स्थल स्थल चाइल की तरफ रुख किया है। हरियाणा में राज्यसभा चुनाव को लेकर विधायकों को यहां सुरक्षित कैंपिंग को लेकर भेजा गया है1