logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

लग गई रसोई गैस एजेंसी के बाहर लंबी लाइनें, लोगों के बीच सिलेंडर उपलब्धता को लेकर फैल गया पैनिक, डीसी बोले सभी को घर द्वार पर मिल रही रसोई गैस, स्टोर करने के चक्कर में तनाव बढ़ा रहे लोग जिला ऊना में शनिवार को कुछ रसोई गैस एजेंसियों के बाहर सुबह से ही लोगों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। लोग घरेलू गैस सिलेंडर लेने के लिए एजेंसी पहुंचने लगे, जिससे कई स्थानों पर भीड़ की स्थिति बन गई। अधिकांश लोग इस आशंका के चलते गैस लेने पहुंचे कि अंतरराष्ट्रीय हालातों के कारण आने वाले दिनों में गैस की कमी हो सकती है। जिला प्रशासन ने हालांकि इन आशंकाओं को पूरी तरह निराधार बताया है। उपायुक्त जतिन लाल ने बताया कि खाद्य आपूर्ति विभाग के साथ लगातार संपर्क बनाए रखा गया है और अधिकारियों से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार जिले में घरेलू गैस सिलेंडर की उपलब्धता पर्याप्त है। उन्होंने कहा कि लोगों को पहले की तरह घर-द्वार पर ही रसोई गैस की सप्लाई मिल रही है, इसलिए किसी भी प्रकार की घबराहट या अफवाह फैलाने की आवश्यकता नहीं है। उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि यदि कोई व्यक्ति अनावश्यक रूप से गैस सिलेंडर जमा करने या जमाखोरी करने का प्रयास करता पाया गया तो उसके खिलाफ कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से संयम बनाए रखने और जरूरत के अनुसार ही गैस लेने की अपील की।

2 hrs ago
user_ऊना की खबर
ऊना की खबर
Local News Reporter ऊना, ऊना, हिमाचल प्रदेश•
2 hrs ago

लग गई रसोई गैस एजेंसी के बाहर लंबी लाइनें, लोगों के बीच सिलेंडर उपलब्धता को लेकर फैल गया पैनिक, डीसी बोले सभी को घर द्वार पर मिल रही रसोई गैस, स्टोर करने के चक्कर में तनाव बढ़ा रहे लोग जिला ऊना में शनिवार को कुछ रसोई गैस एजेंसियों के बाहर सुबह से ही लोगों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। लोग घरेलू गैस सिलेंडर लेने के लिए एजेंसी पहुंचने लगे, जिससे कई स्थानों पर भीड़ की स्थिति बन गई। अधिकांश लोग इस आशंका के चलते गैस लेने पहुंचे कि अंतरराष्ट्रीय हालातों के कारण आने वाले दिनों में गैस की कमी हो सकती है। जिला प्रशासन ने हालांकि इन आशंकाओं को पूरी तरह निराधार बताया

है। उपायुक्त जतिन लाल ने बताया कि खाद्य आपूर्ति विभाग के साथ लगातार संपर्क बनाए रखा गया है और अधिकारियों से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार जिले में घरेलू गैस सिलेंडर की उपलब्धता पर्याप्त है। उन्होंने कहा कि लोगों को पहले की तरह घर-द्वार पर ही रसोई गैस की सप्लाई मिल रही है, इसलिए किसी भी प्रकार की घबराहट या अफवाह फैलाने की आवश्यकता नहीं है। उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि यदि कोई व्यक्ति अनावश्यक रूप से गैस सिलेंडर जमा करने या जमाखोरी करने का प्रयास करता पाया गया तो उसके खिलाफ कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से संयम बनाए रखने और जरूरत के अनुसार ही गैस लेने की अपील की।

More news from हिमाचल प्रदेश and nearby areas
  • जिला ऊना में शनिवार को कुछ रसोई गैस एजेंसियों के बाहर सुबह से ही लोगों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। लोग घरेलू गैस सिलेंडर लेने के लिए एजेंसी पहुंचने लगे, जिससे कई स्थानों पर भीड़ की स्थिति बन गई। अधिकांश लोग इस आशंका के चलते गैस लेने पहुंचे कि अंतरराष्ट्रीय हालातों के कारण आने वाले दिनों में गैस की कमी हो सकती है। जिला प्रशासन ने हालांकि इन आशंकाओं को पूरी तरह निराधार बताया है। उपायुक्त जतिन लाल ने बताया कि खाद्य आपूर्ति विभाग के साथ लगातार संपर्क बनाए रखा गया है और अधिकारियों से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार जिले में घरेलू गैस सिलेंडर की उपलब्धता पर्याप्त है। उन्होंने कहा कि लोगों को पहले की तरह घर-द्वार पर ही रसोई गैस की सप्लाई मिल रही है, इसलिए किसी भी प्रकार की घबराहट या अफवाह फैलाने की आवश्यकता नहीं है। उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि यदि कोई व्यक्ति अनावश्यक रूप से गैस सिलेंडर जमा करने या जमाखोरी करने का प्रयास करता पाया गया तो उसके खिलाफ कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से संयम बनाए रखने और जरूरत के अनुसार ही गैस लेने की अपील की।
    2
    जिला ऊना में शनिवार को कुछ रसोई गैस एजेंसियों के बाहर सुबह से ही लोगों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। लोग घरेलू गैस सिलेंडर लेने के लिए एजेंसी पहुंचने लगे, जिससे कई स्थानों पर भीड़ की स्थिति बन गई। अधिकांश लोग इस आशंका के चलते गैस लेने पहुंचे कि अंतरराष्ट्रीय हालातों के कारण आने वाले दिनों में गैस की कमी हो सकती है। जिला प्रशासन ने हालांकि इन आशंकाओं को पूरी तरह निराधार बताया है। उपायुक्त जतिन लाल ने बताया कि खाद्य आपूर्ति विभाग के साथ लगातार संपर्क बनाए रखा गया है और अधिकारियों से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार जिले में घरेलू गैस सिलेंडर की उपलब्धता पर्याप्त है। उन्होंने कहा कि लोगों को पहले की तरह घर-द्वार पर ही रसोई गैस की सप्लाई मिल रही है, इसलिए किसी भी प्रकार की घबराहट या अफवाह फैलाने की आवश्यकता नहीं है। उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि यदि कोई व्यक्ति अनावश्यक रूप से गैस सिलेंडर जमा करने या जमाखोरी करने का प्रयास करता पाया गया तो उसके खिलाफ कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से संयम बनाए रखने और जरूरत के अनुसार ही गैस लेने की अपील की।
    user_ऊना की खबर
    ऊना की खबर
    Local News Reporter ऊना, ऊना, हिमाचल प्रदेश•
    2 hrs ago
  • ​उपमंडल बंगाणा की बंगाणा शांतला सड़क की हालत इतनी बदतर हो चुकी है कि यहाँ चलना मौत को दावत देने जैसा है। बार-बार गुहार लगाने के बाद भी जब लोक निर्माण विभाग की नींद नहीं खुली, तो आज गांव समलाड़ा के युवाओं और नन्हे बच्चों ने खुद मोर्चा संभाला। ​शनिवार को इन जांबाजों ने खुद मिट्टी-पत्थर जुटाकर सड़क के जानलेवा गड्ढों को भरा। यह शर्मनाक है कि टैक्स देने के बावजूद जनता को अपनी सुरक्षा के लिए खुद फावड़ा उठाना पड़ रहा है। ​क्या प्रशासन किसी बड़े हादसे का इंतज़ार कर रहा है? ​#Bangana #Una #HimachalPradesh #RoadSafety #PublicIssues #Samlada #YouthPower #PWDHimachal #JusticeForVillagers
    1
    ​उपमंडल बंगाणा की बंगाणा शांतला  सड़क की हालत इतनी बदतर हो चुकी है कि यहाँ चलना मौत को दावत देने जैसा है। बार-बार गुहार लगाने के बाद भी जब लोक निर्माण विभाग की नींद नहीं खुली, तो आज गांव समलाड़ा के युवाओं और नन्हे बच्चों ने खुद मोर्चा संभाला।
​शनिवार को इन जांबाजों ने खुद मिट्टी-पत्थर जुटाकर सड़क के जानलेवा गड्ढों को भरा। यह शर्मनाक है कि टैक्स देने के बावजूद जनता को अपनी सुरक्षा के लिए खुद फावड़ा उठाना पड़ रहा है।
​क्या प्रशासन किसी बड़े हादसे का इंतज़ार कर रहा है?
​#Bangana #Una #HimachalPradesh #RoadSafety #PublicIssues #Samlada #YouthPower #PWDHimachal #JusticeForVillagers
    user_Abhishek Kumar Bhatia
    Abhishek Kumar Bhatia
    Local News Reporter बंगाना, ऊना, हिमाचल प्रदेश•
    29 min ago
  • Post by Dinesh Kumar
    1
    Post by Dinesh Kumar
    user_Dinesh Kumar
    Dinesh Kumar
    Farmer भोटा, हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश•
    8 hrs ago
  • मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू जी शुक्रवार को विधानसभा क्षेत्र के लुथान गांव में हिमाचल प्रदेश भवन एवं सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के चेयरमैन नरदेव सिंह कंवर जी के घर पर शोक व्यक्त करने पहुंचे। पिता शक्ति चंद कंवर जी की मृत्यु से शोकग्रस्त नरदेव कंवर जी व परिजन को सांत्वना दी और ढांढस बंधाया। इस दौरान मुख्यमंत्री जी ने वहां मौजूद बच्चों के साथ संवाद भी किया। इस अवसर पर विधायक संजय रत्न जी व चेयरमैन कुलदीप पठानिया जी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष, हमीरपुर सुमन भारती जी भी मौजूद रहे।।
    1
    मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू जी शुक्रवार को  विधानसभा क्षेत्र के लुथान गांव में हिमाचल प्रदेश भवन एवं सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के चेयरमैन नरदेव सिंह कंवर जी के घर पर शोक व्यक्त करने पहुंचे। पिता शक्ति चंद कंवर जी की मृत्यु से शोकग्रस्त नरदेव कंवर जी व परिजन को सांत्वना दी और ढांढस बंधाया। इस दौरान मुख्यमंत्री जी ने वहां मौजूद बच्चों के साथ संवाद भी किया। इस अवसर पर विधायक संजय रत्न जी व चेयरमैन कुलदीप पठानिया जी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष, हमीरपुर सुमन भारती जी भी मौजूद रहे।।
    user_हमीरपुरी पत्रकार
    हमीरपुरी पत्रकार
    लम्बलू, हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश•
    23 hrs ago
  • विजिलेंस ब्यूरो को आरटीआई से बाहर करना असंवैधानिक और तानाशाही निर्णय : रणधीर शर्मा
    1
    विजिलेंस ब्यूरो को आरटीआई से बाहर करना असंवैधानिक और तानाशाही निर्णय : रणधीर शर्मा
    user_Inform News
    Inform News
    बिलासपुर सदर, बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश•
    2 hrs ago
  • शाहतलाई थाना के अंतर्गत मलहोट में देर रात एक गद्दी समुदाय के व्यक्ति की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर इस मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि देर रात किसी व्यक्ति ने तेजधार हथियार से गर्दन पर वार कर इस व्यक्ति की हत्या कर दी। यह व्यक्ति कुछ दिनों से यहां पर रह रहा था। वहीं क्षेत्र में हुई अचानक इस घटना को लेकर चर्चा बनी हुई है। बताया जा रहा है कि इस व्यक्ति के साथ एक अन्य व्यक्ति भी था लेकिन वह भी मौके पर नहीं पाया गया है। उधर सुबह के समय सूचना मिलने पर तलाई पुलिस भी मौके पर पहुंची और आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने दावा किया है कि जल्द ही हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं मौके पर फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है। पुलिस हत्या के इस मामले को लेकर जांच में जुटी हुई है। एसपी बिलासपुर संदीप धवल ने कहा कि पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
    4
    शाहतलाई थाना के अंतर्गत मलहोट में देर रात एक गद्दी समुदाय के व्यक्ति की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर इस मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि देर रात किसी व्यक्ति ने तेजधार हथियार से गर्दन पर वार कर इस व्यक्ति की हत्या कर दी। यह व्यक्ति कुछ दिनों से यहां पर रह रहा था। वहीं क्षेत्र में हुई अचानक इस घटना को लेकर चर्चा बनी हुई है। बताया जा रहा है कि इस व्यक्ति के साथ एक अन्य व्यक्ति भी था लेकिन वह भी मौके पर नहीं पाया गया है। उधर सुबह के समय सूचना मिलने पर तलाई पुलिस भी मौके पर पहुंची और आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने दावा किया है कि जल्द ही हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं मौके पर फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है। पुलिस हत्या के इस मामले को लेकर जांच में जुटी हुई है।
एसपी बिलासपुर संदीप धवल ने कहा कि पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
    user_Sanjeev ranout
    Sanjeev ranout
    बिलासपुर सदर, बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश•
    2 hrs ago
  • गुरुग्राम स्थित सीपी कार्यालय जाने का अवसर प्राप्त हुआ। वहाँ से फ्री होने के पश्चात पूर्व आईएएस विनय जी से दूरभाष पर संपर्क किया। उन्होंने स्नेहपूर्वक अपने निवास पर आने का आग्रह किया। उनके घर पहुँचने पर आत्मीय स्वागत किया गया और कई महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। इस दौरान उन्होंने सादर भोजन भी कराया। साथ ही हमने पूर्व पुलिस महानिदेशक गुजरात अनिल प्रथम जी तथा राज्यसभा सांसद संगीता जी से भी दूरभाष के माध्यम से बातचीत करवाई। यह मुलाकात अत्यंत प्रेरणादायक और सार्थक रही। ऐसे स्नेह, सम्मान और मार्गदर्शन के लिए विनय जी का हृदय से आभार।
    1
    गुरुग्राम स्थित सीपी कार्यालय जाने का अवसर प्राप्त हुआ। वहाँ से फ्री होने के पश्चात पूर्व आईएएस विनय जी से दूरभाष पर संपर्क किया। उन्होंने स्नेहपूर्वक अपने निवास पर आने का आग्रह किया। उनके घर पहुँचने पर आत्मीय स्वागत किया गया और कई महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई।
इस दौरान उन्होंने सादर भोजन भी कराया। साथ ही हमने पूर्व पुलिस महानिदेशक गुजरात अनिल प्रथम जी तथा राज्यसभा सांसद संगीता जी से भी दूरभाष के माध्यम से बातचीत करवाई। यह मुलाकात अत्यंत प्रेरणादायक और सार्थक रही।
ऐसे स्नेह, सम्मान और मार्गदर्शन के लिए विनय जी का हृदय से आभार।
    user_Misty Helping Foundation
    Misty Helping Foundation
    Voice of people Krishangarh, Solan•
    4 hrs ago
  • जिला ऊना के कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के बंगाणा में शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने क्षेत्र के विकास को लेकर कई महत्वपूर्ण घोषणाएं करते हुए 14.92 करोड़ रुपये की जल आपूर्ति योजनाओं का शिलान्यास किया, जिससे लगभग 10 हजार से अधिक लोगों को स्वच्छ और पर्याप्त पेयजल उपलब्ध हो सकेगा। इस अवसर पर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्रिहोत्री भी साथ रहे। कार्यक्रम में स्थानीय विधायक विवेक शर्मा के नेतृत्व में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ मुख्यमंत्री का स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए पंचायत चुनाव और टोल टैक्स जैसे मुद्दों पर भी अपनी सरकार का पक्ष रखा और विपक्ष पर तीखा पलटवार किया।
    3
    जिला ऊना के कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के बंगाणा में शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने क्षेत्र के विकास को लेकर कई महत्वपूर्ण घोषणाएं करते हुए 14.92 करोड़ रुपये की जल आपूर्ति योजनाओं का शिलान्यास किया, जिससे लगभग 10 हजार से अधिक लोगों को स्वच्छ और पर्याप्त पेयजल उपलब्ध हो सकेगा। इस अवसर पर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्रिहोत्री भी साथ रहे। कार्यक्रम में स्थानीय विधायक विवेक शर्मा के नेतृत्व में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ मुख्यमंत्री का स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए पंचायत चुनाव और टोल टैक्स जैसे मुद्दों पर भी अपनी सरकार का पक्ष रखा और विपक्ष पर तीखा पलटवार किया।
    user_ऊना की खबर
    ऊना की खबर
    Local News Reporter ऊना, ऊना, हिमाचल प्रदेश•
    23 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.