Shuru
Apke Nagar Ki App…
Dinesh Kumar
More news from हिमाचल प्रदेश and nearby areas
- Post by Dinesh Kumar1
- मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू जी शुक्रवार को विधानसभा क्षेत्र के लुथान गांव में हिमाचल प्रदेश भवन एवं सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के चेयरमैन नरदेव सिंह कंवर जी के घर पर शोक व्यक्त करने पहुंचे। पिता शक्ति चंद कंवर जी की मृत्यु से शोकग्रस्त नरदेव कंवर जी व परिजन को सांत्वना दी और ढांढस बंधाया। इस दौरान मुख्यमंत्री जी ने वहां मौजूद बच्चों के साथ संवाद भी किया। इस अवसर पर विधायक संजय रत्न जी व चेयरमैन कुलदीप पठानिया जी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष, हमीरपुर सुमन भारती जी भी मौजूद रहे।।1
- सुजानपुर मुख्यमंत्री सदन के भीतर भी झूठ बोलते हैं और बाहर आकर भी झूठ बोलते हैं, जब से प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनी है तब से लेकर आज तक मुख्यमंत्री लगातार झूठ की राजनीति करते आए हैं यह बात हमीरपुर सदर विधायक आशीष शर्मा शुक्रवार को सुजानपुर पुलिस स्टेशन में पुलिस कार्रवाई में सहयोग देने से पहले मीडिया से मूखातिब होते हुए कहि आशीष शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को लेकर जो बयान दिया है वह बेहद शर्मनाक है जबकि जयराम ठाकुर ने अपने कार्यकाल के दौरान हिमाचल प्रदेश में हर वर्ग का ख्याल रखा किसी भी वर्ग को किसी भी तरह की कोई कमी नहीं आने दे लेकिन प्रदेश के मुख्यमंत्री ना कुछ करते हैं और जो पूर्व में जय राम ठाकुर ने हिमाचल के लोगों के लिए किया है उसको भी छुपाने का काम करते हैं बताते चलें कि विधायक आशीष शर्मा शुक्रवार को अवैध खनन मामले की जांच पड़ताल को लेकर सुजानपुर पुलिस स्टेशन में हाजिर हुए थे आशीष शर्मा ने कहा कि पुलिस कार्रवाई में वह लगातार सहयोग करते आए हैं और आगे भी कर रहे हैं जब भी पुलिस बुलाएगी वह सुजानपुर थाना में पहुंचेंगे एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि उनके ऊपर जो भी आप जो भी मामले बनाए गए हैं न्यायालय के अधीन है और न्यायालय की कार्य प्रणाली पर उन्हें पूरा भरोसा है आशीष शर्मा ने कहा कि हिमाचल में थर्ड फ्रंट कभी कामयाब नहीं हुआ है और ना ही कभी बना है हिमाचल में भाजपा और कांग्रेस यही दो राजनीतिक पार्टियों हैं लेकिन अगर हिमाचल में थर्ड फ्रंट बन रहा है तो उसे कोई रोक नहीं सकता किसी का भी हक है कि वह चुनाव मैदान में उतरे उन्हें कोई रोक नहीं सकता आशीष शर्मा ने कहा कि राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी अनुराग शर्मा ने अगर अपनी संपत्ति की जानकारी पूरी नहीं दी है तो यह दुर्भाग्यपूर्ण बात है जबकि ऐसा नहीं होना चाहिए चुनाव कोई भी हो लेकिन जो नियम बनाए गए हैं उन नियमों की पूरी पालना होनी चाहिए उसमें जो भी आए व्यय चल अचल संपत्ति का व्योरा मांगा जाता है तो उसे पूरा दिखाना चाहिए ताकि भविष्य में किसी भी तरह की कोई दिक्कत ना हो।2
- विजिलेंस ब्यूरो को आरटीआई से बाहर करना असंवैधानिक और तानाशाही निर्णय : रणधीर शर्मा1
- शाहतलाई थाना के अंतर्गत मलहोट में देर रात एक गद्दी समुदाय के व्यक्ति की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर इस मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि देर रात किसी व्यक्ति ने तेजधार हथियार से गर्दन पर वार कर इस व्यक्ति की हत्या कर दी। यह व्यक्ति कुछ दिनों से यहां पर रह रहा था। वहीं क्षेत्र में हुई अचानक इस घटना को लेकर चर्चा बनी हुई है। बताया जा रहा है कि इस व्यक्ति के साथ एक अन्य व्यक्ति भी था लेकिन वह भी मौके पर नहीं पाया गया है। उधर सुबह के समय सूचना मिलने पर तलाई पुलिस भी मौके पर पहुंची और आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने दावा किया है कि जल्द ही हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं मौके पर फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है। पुलिस हत्या के इस मामले को लेकर जांच में जुटी हुई है। एसपी बिलासपुर संदीप धवल ने कहा कि पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।4
- जिला ऊना में शनिवार को कुछ रसोई गैस एजेंसियों के बाहर सुबह से ही लोगों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। लोग घरेलू गैस सिलेंडर लेने के लिए एजेंसी पहुंचने लगे, जिससे कई स्थानों पर भीड़ की स्थिति बन गई। अधिकांश लोग इस आशंका के चलते गैस लेने पहुंचे कि अंतरराष्ट्रीय हालातों के कारण आने वाले दिनों में गैस की कमी हो सकती है। जिला प्रशासन ने हालांकि इन आशंकाओं को पूरी तरह निराधार बताया है। उपायुक्त जतिन लाल ने बताया कि खाद्य आपूर्ति विभाग के साथ लगातार संपर्क बनाए रखा गया है और अधिकारियों से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार जिले में घरेलू गैस सिलेंडर की उपलब्धता पर्याप्त है। उन्होंने कहा कि लोगों को पहले की तरह घर-द्वार पर ही रसोई गैस की सप्लाई मिल रही है, इसलिए किसी भी प्रकार की घबराहट या अफवाह फैलाने की आवश्यकता नहीं है। उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि यदि कोई व्यक्ति अनावश्यक रूप से गैस सिलेंडर जमा करने या जमाखोरी करने का प्रयास करता पाया गया तो उसके खिलाफ कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से संयम बनाए रखने और जरूरत के अनुसार ही गैस लेने की अपील की।2
- Post by Himachal Update 24 News1
- जिला बिलासपुर के बस स्टैंड पर जबली से आए एक व्यक्ति की जेब से पर्स चोरी हो गया।1