गेहूं के खेत में लगी भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा नुकसान। मिल्कीपुर अयोध्या हैरिंग्टनगंज ब्लॉक क्षेत्र के उरूवा वैश्य गांव स्थित कुबेरी तालाब के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई जब हरीनाथ यादव के गेहूं के खेत में अचानक अज्ञात कारणों से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और करीब 10 बिस्सा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और बिना समय गंवाए आग बुझाने में जुट गए। ग्रामीणों ने बाल्टी, पानी और अन्य संसाधनों की मदद से कड़ी मशक्कत करते हुए आग पर काबू पाया। आग की लपटें तेज होने के कारण स्थिति गंभीर हो सकती थी, लेकिन ग्रामीणों की सूझबूझ और एकजुटता से बड़ा नुकसान होने से बच गया। आग बुझाने के बाद एहतियात के तौर पर तत्काल ट्रैक्टर मंगवाकर आसपास के खेतों को जोत दिया गया, जिससे आग आगे न फैल सके। इस त्वरित कार्रवाई से अन्य किसानों की फसल सुरक्षित रही। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता, तो कई बीघा फसल जलकर नष्ट हो सकती थी। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। इस घटना ने एक बार फिर ग्रामीण एकजुटता और संकट के समय सहयोग की मिसाल पेश की है।
गेहूं के खेत में लगी भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा नुकसान। मिल्कीपुर अयोध्या हैरिंग्टनगंज ब्लॉक क्षेत्र के उरूवा वैश्य गांव स्थित कुबेरी तालाब के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई जब हरीनाथ यादव के गेहूं के खेत में अचानक अज्ञात कारणों से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप
धारण कर लिया और करीब 10 बिस्सा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और बिना समय गंवाए आग बुझाने में जुट गए। ग्रामीणों ने बाल्टी, पानी और अन्य संसाधनों की मदद से कड़ी मशक्कत करते हुए आग पर काबू पाया। आग की
लपटें तेज होने के कारण स्थिति गंभीर हो सकती थी, लेकिन ग्रामीणों की सूझबूझ और एकजुटता से बड़ा नुकसान होने से बच गया। आग बुझाने के बाद एहतियात के तौर पर तत्काल ट्रैक्टर मंगवाकर आसपास के खेतों को जोत दिया गया, जिससे आग आगे न फैल सके। इस त्वरित कार्रवाई से अन्य किसानों की फसल
सुरक्षित रही। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता, तो कई बीघा फसल जलकर नष्ट हो सकती थी। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। इस घटना ने एक बार फिर ग्रामीण एकजुटता और संकट के समय सहयोग की मिसाल पेश की है।
- मिल्कीपुर अयोध्या हैरिंग्टनगंज (अयोध्या)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैरिंग्टनगंज में मातृत्व दिवस के अवसर पर आयोजित विशेष स्वास्थ्य शिविर में 40 गर्भवती महिलाओं की जांच की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं के स्वास्थ्य को बेहतर बनाना तथा सुरक्षित मातृत्व को बढ़ावा देना रहा। स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रत्येक माह की 1, 9, 16 और 24 तारीख को मनाए जाने वाले मातृत्व दिवस के तहत आयोजित इस शिविर में डॉ. अनिल कुमार ने महिलाओं की जांच कर आवश्यक परामर्श दिया। जांच के दौरान कई महिलाओं में एनीमिया की समस्या पाई गई, जिन्हें दवा लेने और पौष्टिक आहार अपनाने की सलाह दी गई। हालांकि शिविर में व्यवस्थाओं को लेकर लाभार्थियों ने नाराजगी जताई। अन्नू, रेखा, मिथिलेश, दुर्गावती सहित कई महिलाओं ने आरोप लगाया कि उन्हें फल व दूध नहीं मिला और बैठने की भी समुचित व्यवस्था नहीं थी। कुछ ने एंबुलेंस सुविधा न मिलने की भी शिकायत की। इस संबंध में सीएचसी अधीक्षक डॉ. रविंद्र कुमार शुक्ला ने बताया कि बजट के अभाव में फिलहाल ये सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराई जा सकीं, बजट मिलने पर व्यवस्था बहाल की जाएगी।3
- *ब्रेकिंग* *मिल्कीपुर/अयोध्या।* इंटरलॉकिंग कार्य को लेकर दो पक्षों में जबरदस्त मारपीट,चले लाठी-डंडे, मारपीट में तीन हुए लहूलुहान व एक घायल।थाना इनायतनगर के ऊछाहपाली गांव का मामला,सूचना पर पहुंची पुलिस,घायलों को सीएचसी मिल्कीपुर पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने घायलों की चोट गंभीर देख किया रेफर।दोनों पक्षों में पहले भी किसी बात को लेकर हो चुका है विवाद।पुलिस ने मिले शिकायती पत्र के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।2
- Post by UP 42 Ayodhya Live1
- Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी1
- Post by Ramjeet Verma1
- उप्र में101से 30 अप्रैल 26 तक विशेष संचारी रोग निवारण अभियान चल रहा है जिसमें की अनेक मच्छरों से मलेरिया आदि से यदि बुखार आए तो तुरंत अपने नजदीकी जिला अस्पताल में इलाज करवाये ।।।।।। ।।आज सुबह टाइम्स टीम।।। रिपोर्टिंग Lal Chand Soni।।। लखनऊ ।।।1
- अयोध्या जिले में सीबीएसई बोर्ड परीक्षा हाईस्कूल में विद्यार्थियों ने मारी बाजी गरीब किसान मोहन कुमार दूबे के पुत्र अप्रमेय दूबे द्वारा हाईस्कूल सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में 95प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपने माता पिता व परिवार के चेहरे पर खुशियां बिखेरी ग्रामीण इलाके से प्रतिभा शाली छात्र द्वारा ज्योति पब्लिक स्कूल बीकापुर अयोध्या से शिक्षा ग्रहण कर परीक्षा में 95 प्रतिशत अंक लाकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया इंजीनियर बनकर देश व समाज की सेवा करना चाहता है अप्रमेय दूबे,परीक्षा फल घोषित होने के बाद परीक्षाफल की जानकारी होते ही परिजनों द्वारा अप्रमेय दूबे को फूलों की माला पहनाकर स्वागत किया गया और मिठाई खिलाकर उत्साह वर्धन किया गया,उत्साह वर्धन करने वालों में पिता मोहन दूबे,माता पुष्पा, राजीव दूबे एडवोकेट,पति,पत्नी, व बहन शामिल रही,शिक्षा व परीक्षाफल के बारे में अप्रमेय दूबे,माता पुष्पा व पिता मोहन कुमार दूबे द्वारा जानकारी दी गई।1
- मिल्कीपुर अयोध्या हैरिंग्टनगंज ब्लॉक क्षेत्र के उरूवा वैश्य गांव स्थित कुबेरी तालाब के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई जब हरीनाथ यादव के गेहूं के खेत में अचानक अज्ञात कारणों से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और करीब 10 बिस्सा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और बिना समय गंवाए आग बुझाने में जुट गए। ग्रामीणों ने बाल्टी, पानी और अन्य संसाधनों की मदद से कड़ी मशक्कत करते हुए आग पर काबू पाया। आग की लपटें तेज होने के कारण स्थिति गंभीर हो सकती थी, लेकिन ग्रामीणों की सूझबूझ और एकजुटता से बड़ा नुकसान होने से बच गया। आग बुझाने के बाद एहतियात के तौर पर तत्काल ट्रैक्टर मंगवाकर आसपास के खेतों को जोत दिया गया, जिससे आग आगे न फैल सके। इस त्वरित कार्रवाई से अन्य किसानों की फसल सुरक्षित रही। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता, तो कई बीघा फसल जलकर नष्ट हो सकती थी। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। इस घटना ने एक बार फिर ग्रामीण एकजुटता और संकट के समय सहयोग की मिसाल पेश की है।4