Shuru
Apke Nagar Ki App…
मौत को दावत देता जुनिया पुल… न रेलिंग, न चेतावनी… क्या बड़े हादसे का इंतज़ार कर रहा प्रशासन? रायसेन जिले के सिलवानी में स्टेट हाईवे-44 पर बना जुनिया नदी का पुल लोगों के लिए खतरा बनता जा रहा है। पुल पर रेलिंग, रिफ्लेक्टर और चेतावनी संकेत नहीं हैं, जबकि रोज़ाना स्कूल बस, एंबुलेंस और भारी वाहन गुजरते हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द सुरक्षा इंतजाम करने की मांग की है।
KKREPORTER
मौत को दावत देता जुनिया पुल… न रेलिंग, न चेतावनी… क्या बड़े हादसे का इंतज़ार कर रहा प्रशासन? रायसेन जिले के सिलवानी में स्टेट हाईवे-44 पर बना जुनिया नदी का पुल लोगों के लिए खतरा बनता जा रहा है। पुल पर रेलिंग, रिफ्लेक्टर और चेतावनी संकेत नहीं हैं, जबकि रोज़ाना स्कूल बस, एंबुलेंस और भारी वाहन गुजरते हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द सुरक्षा इंतजाम करने की मांग की है।
More news from Madhya Pradesh and nearby areas
- रायसेन में UGC बिल के समर्थन में सौंपा गया ज्ञापन रायसेन। जिले में ओबीसी, एसटी और एससी वर्ग के सामाजिक प्रतिनिधियों ने शनिवार को यूजीसी बिल/विनियम 2026 के समर्थन में प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन माननीय राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री तथा कलेक्टर रायसेन के नाम अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) को दिया गया। ज्ञापन में प्रतिनिधियों ने कहा कि यूजीसी बिल/विनियम 2026 उनके वर्ग के हित में है और इसे पूर्ण रूप से लागू किया जाना चाहिए। उन्होंने भारत सरकार के इस कदम का स्वागत करते हुए इसे सामाजिक न्याय की दिशा में महत्वपूर्ण बताया।1
- Post by PS24NEWS1
- Post by AM NEWS1
- राहुल गोस्वामी की रिपोर्ट सरकार ने होटल और रेस्टोरेंट में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के उपयोग पर लगी रोक हटा दी है। पहले कुछ स्थानों पर नियमों और जांच के कारण कमर्शियल सिलेंडर के इस्तेमाल को लेकर सख्ती की जा रही थी, जिससे होटल-रेस्टोरेंट बंद होने की स्थिति बन रही थी। अब प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि होटल और रेस्टोरेंट कमर्शियल गैस सिलेंडर का उपयोग जारी रख सकेंगे, इसलिए उनके बंद होने का खतरा टल गया है।1
- Post by Asif Khan1
- Post by Naved khan1
- रायसेन। सागर मार्ग पर स्थित एम.आर. गैस एजेंसी के संचालक की कार्यप्रणाली से त्रस्त उपभोक्ताओं का धैर्य शनिवार को जवाब दे गया। एजेंसी की लगातार बढ़ती मनमानी और अव्यवस्थाओं के विरोध में आक्रोशित उपभोक्ताओं ने सागर मार्ग पर चक्काजाम कर दिया, जिससे यातायात पूरी तरह बाधित रहा। सूचना मिलते ही सहायक कलेक्टर कुलदीप पटेल और एसडीएम मनीष शर्मा दल-बल के साथ मौके पर पहुँचे। अधिकारियों ने स्थिति का जायजा लेते हुए एजेंसी संचालक मनीष लालवानी को जमकर फटकार लगाई। सहायक कलेक्टर पटेल ने दो टूक शब्दों में कहा कि "उपभोक्ताओं के साथ किसी भी प्रकार की मनमानी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।" उन्होंने अधीनस्थ अधिकारियों को एजेंसी का स्टॉक और वितरण रिकॉर्ड नियमित रूप से जाँचने के सख्त निर्देश दिए हैं।1
- रील बनाने की सनक: बच्चे को बाइक की डिग्गी में बंद किया, वीडियो वायरल सोशल मीडिया पर रील बनाने की सनक लोगों पर इस कदर हावी हो रही है कि वे अपनी और दूसरों की जान तक जोखिम में डाल रहे हैं। ताजा मामला सामने आया है, जहां एक व्यक्ति ने रील बनाने के लिए मासूम बच्चे को बाइक की डिग्गी में बंद कर दिया।1
- कोलार d mart के सामने ट्रैफिक सिपाही के साथ मारपीट बस रोकने को लेकर हुआ विवाद1