गैस एजेंसी की मनमानी पर फूटा जनता का गुस्सा, सहायक कलेक्टर ने दी कड़ी चेतावनी रायसेन। सागर मार्ग पर स्थित एम.आर. गैस एजेंसी के संचालक की कार्यप्रणाली से त्रस्त उपभोक्ताओं का धैर्य शनिवार को जवाब दे गया। एजेंसी की लगातार बढ़ती मनमानी और अव्यवस्थाओं के विरोध में आक्रोशित उपभोक्ताओं ने सागर मार्ग पर चक्काजाम कर दिया, जिससे यातायात पूरी तरह बाधित रहा। सूचना मिलते ही सहायक कलेक्टर कुलदीप पटेल और एसडीएम मनीष शर्मा दल-बल के साथ मौके पर पहुँचे। अधिकारियों ने स्थिति का जायजा लेते हुए एजेंसी संचालक मनीष लालवानी को जमकर फटकार लगाई। सहायक कलेक्टर पटेल ने दो टूक शब्दों में कहा कि "उपभोक्ताओं के साथ किसी भी प्रकार की मनमानी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।" उन्होंने अधीनस्थ अधिकारियों को एजेंसी का स्टॉक और वितरण रिकॉर्ड नियमित रूप से जाँचने के सख्त निर्देश दिए हैं।
गैस एजेंसी की मनमानी पर फूटा जनता का गुस्सा, सहायक कलेक्टर ने दी कड़ी चेतावनी रायसेन। सागर मार्ग पर स्थित एम.आर. गैस एजेंसी के संचालक की कार्यप्रणाली से त्रस्त उपभोक्ताओं का धैर्य शनिवार को जवाब दे गया। एजेंसी की लगातार बढ़ती मनमानी और अव्यवस्थाओं के विरोध में आक्रोशित उपभोक्ताओं ने सागर मार्ग पर चक्काजाम कर दिया, जिससे यातायात पूरी तरह बाधित रहा। सूचना मिलते ही सहायक कलेक्टर कुलदीप पटेल और एसडीएम मनीष शर्मा दल-बल के साथ मौके पर पहुँचे। अधिकारियों ने स्थिति का जायजा लेते हुए एजेंसी संचालक मनीष लालवानी को जमकर फटकार लगाई। सहायक कलेक्टर पटेल ने दो टूक शब्दों में कहा कि "उपभोक्ताओं के साथ किसी भी प्रकार की मनमानी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।" उन्होंने अधीनस्थ अधिकारियों को एजेंसी का स्टॉक और वितरण रिकॉर्ड नियमित रूप से जाँचने के सख्त निर्देश दिए हैं।
- -vineet maheshwari 9981322343 मध्य प्रदेश के छोटे से शहर रायसेन की 21 वर्षीय खुशी गहलोत की कहानी आज उन तमाम युवाओं के लिए प्रेरणा बन गई है जो सीमित संसाधनों में बड़े सपने देखते हैं। एक ड्राइवर की बेटी, जिसने धूल भरे मैदानों से अपना सफर शुरू किया था, अब इंडियन वुमेन्स लीग (IWL) के चकाचौंध भरे मैदानों पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी। संघर्षों से भरा रहा शुरुआती सफर खुशी के लिए फुटबॉल का मैदान चुनना आसान नहीं था। पिता पेशे से ड्राइवर हैं और परिवार की आर्थिक स्थिति ऐसी नहीं थी कि खेल के लिए महंगे स्पाइक्ड जूते या विशेष डाइट का खर्च उठाया जा सके। फुटबॉल को अपनी 'लाइफलाइन' मानने वाली खुशी ने हार नहीं मानी। 2017 में स्कूल से शुरुआत करने के बाद, उन्होंने अपनी ट्रेनिंग और किट का खर्च निकालने के लिए डेढ़ साल तक प्राइवेट नौकरी भी की। वह दिन में काम करती थीं और रातों में जी-तोड़ प्रैक्टिस। तेज रफ्तार और दमदार स्टैमिना बनी पहचान सेंट्रल मिडफील्डर के तौर पर खेलने वाली खुशी को उनकी रफ्तार और स्टैमिना के लिए जाना जाता है। लोकल टूर्नामेंट के दौरान स्काउट किए जाने के बाद उन्होंने रीजनल टीम में जगह बनाई। वर्तमान में वह अपनी टीम डीएफए रायसेन का प्रतिनिधित्व कर रही हैं, जिसने पहली बार IWL के लिए क्वालीफाई कर इतिहास रचा है। लक्ष्य अभी बाकी है सीनियर नेशनल चैंपियनशिप पर फोकस करने के लिए खुशी ने हाल ही में अपनी नौकरी छोड़ दी है। वह कहती हैं, "मैदान पर मेरा हर गोल मेरे परिवार और रायसेन के सम्मान के लिए होता है।" आर्थिक चुनौतियां आज भी बरकरार हैं, लेकिन खुशी का हौसला उनके खेल की तरह ही अडिग है। खुशी ने बताया कि 12 नेशनल खेल चुकी है ।1
- बस संचालकों की दादागिरी बस स्टैंड से समय से पहले रोड पर लाकर खड़ी करते बस लगता जाम हो सकता बड़ा हादसा सुल्तानपुर नगर में इन दिनों बस संचालक और ड्राइवरों की दादागिरी देखने को मिल रही हैं बस स्टैंड से पांच से दस मिनट पहले बस की बाहर निकाल कर मेन रोड पर खड़ी करते हैं बस इससे स्कूल के बच्चों के वाहन निकल ने में ओर आम वाहनों को निकल ने में काफी समस्या खड़ी होती है और बस के साइड से निकल ने में सामने से आने वाले वाहन दिखाई नहीं देते हैं इस कारण कभी भी कोई ऐक्सी डेंट जैसी बड़ी घटना घट सकती हैं और इन बसों के रोड पे लाकर खड़े करने से जाम की स्थिति बनती है अगर कोई रोड पे खड़ा करने से मना करता हैं तो ड्राइवर अभद्र व्यवहार गुंडा गर्दी करते नजर आते हैं और इन बसों में शासन द्वारा दिए गए नियमों के पालन भी नहीं किया जा रहा हैं न तो ड्राइवर ड्रेस पहने दिखाई देते हैं और न बसों में कैमरे लगे हुए 4 है और न इन बसों में इमरजेंसी द्वार हैं और न कोई आगजनी घटना रोकने के इंतजाम हैं एवं सवारियों की जान से खिलवाड़ कर रहे बस संचालक कंडम बसों में भेड़ बकरी की तरह सवारियों को भर कर ले जाते हैं 52 सीटर और 32 सीटर बसों में क्षमता से अधिक सवारियां भर कर ले जाते है बस संचालक कुछ बसों में तो क्लीनर हो चला रहे हैं जिनके पास सूत्र बताते हैं लाइसेंस भी कार्शियल नहीं हैं और हैवी वाहन चला रहे हैं इन बसों की अगर जांच की जाए तो कई अनियमितताएं सामने आएंगी इन सभी बसों की जांच की जाए तो बीमा परमिट फिटनेस लाइसेंस जैसे फाल्ट सामने आ सकते हैं सबसे बड़ी बात तो ये हैं समय से पहले रोड पर बसों को लाकर खड़ी करते बसे इसके कारण कोई भी बड़ी घटना हो सकती हैं प्रशासन के अधिकारी इस पर ध्यान देकर बसों को रोड पर खड़ा करना बंद करवाए ताकि कोई घटना न हो और न जांम की स्थिति न बने न तो इन बसों में किराया सूची लगाई जाती हैं मनमाने तरीके से किराया भी वसूला जा रहा हैं सभी बसों में किराया सूची भी लगवाई जाए जो बसे नियम के विरोध रोड़ पर दौड़ रही है लोगो के लिए समस्या बनी हुई हैं कि जांच कर कार्यवाही होना चाहिए ऐसे बस संचालक कानून के नियमों की धज्जियां उड़ा रहे है स्थानीय प्रशासन एवं जिला प्रशासन संज्ञान लेकर ऐसे बस संचालो पर तत्काल कार्यवाही करें1
- Post by PS24NEWS1
- स्कूटी के डिक्की में बच्चे को ठूंसा और करने लगी ड्राइव, खतरे में डाली मासूम की जान वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स भड़क गए और बच्चे की सुरक्षा को खतरे में डालकर कंटेंट बनाने पर कड़ी आलोचना की. कई लोगों ने प्रशासन से ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की मांग भी की है. मध्यप्रदेश से एक चौंकाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में एक महिला अपने छोटे बच्चे को स्कूटी के डिक्की में रखकर स्कूटी चलाती हुई दिखाई दे रही है. यह वीडियो इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया था, जिसके लाखों फॉलोअर्स हैं. वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स भड़क गए और बच्चे की सुरक्षा को खतरे में डालकर कंटेंट बनाने पर कड़ी आलोचना की. कई लोगों ने प्रशासन से ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की मांग भी की है. वीडियो में देख सकते हैं कि महिला पहले बच्चे को गोद में लेकर स्कूटी के पास आती है. इसके बाद वह स्कूटी की डिक्की खोलती है और बच्चे को उसके अंदर बैठा देती है. फिर वह डिक्की बंद कर देती है और स्कूटी स्टार्ट करके वहां से चली जाती है. पूरी घटना को पास खड़ा कोई व्यक्ति कैमरे में रिकॉर्ड करता रहता है.1
- Post by Prakash Meena4
- Om namah Shivay Om namah Shivay Om namah Shivay Om namah Shivay Om namah Shivay Om namah shivaya Om namah Shivay Om namah Shivay Om namah Shivay Om namah Shivay Om namah Shivay Om namah Shivay Om namah Shivay Om namah1
- भोपाल जिले के बैरसिया इलाके में बड़ा सड़क हादसा सामने आया है। तेज रफ्तार बस ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। संवाददाता - राहुल गोस्वामी हादसे की मुख्य जानकारी हादसा बैरसिया रोड पर गुरुकुल कॉलेज के सामने हुआ। तेज रफ्तार बस ने बाइक को जोरदार टक्कर मारी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार महिला टक्कर के बाद करीब 30 फीट दूर जा गिरी। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है।1
- रायसेन में UGC बिल के समर्थन में सौंपा गया ज्ञापन रायसेन। जिले में ओबीसी, एसटी और एससी वर्ग के सामाजिक प्रतिनिधियों ने शनिवार को यूजीसी बिल/विनियम 2026 के समर्थन में प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन माननीय राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री तथा कलेक्टर रायसेन के नाम अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) को दिया गया। ज्ञापन में प्रतिनिधियों ने कहा कि यूजीसी बिल/विनियम 2026 उनके वर्ग के हित में है और इसे पूर्ण रूप से लागू किया जाना चाहिए। उन्होंने भारत सरकार के इस कदम का स्वागत करते हुए इसे सामाजिक न्याय की दिशा में महत्वपूर्ण बताया।1