बस संचालकों की दादागिरी बस स्टैंड से समय से पहले रोड पर लाकर खड़ी करते बस लगता जाम हो सकता बड़ा हादसा सुल्तानपुर नगर में इन दिनों बस संचालक और ड्राइवरों की दादागिरी देखने को मिल रही हैं बस स्टैंड से पांच से दस मिनट पहले बस की बाहर निकाल कर मेन रोड पर खड़ी करते हैं बस इससे स्कूल के बच्चों के वाहन निकल ने में ओर आम वाहनों को निकल ने में काफी समस्या खड़ी होती है और बस के साइड से निकल ने में सामने से आने वाले वाहन दिखाई नहीं देते हैं इस कारण कभी भी कोई ऐक्सी डेंट जैसी बड़ी घटना घट सकती हैं और इन बसों के रोड पे लाकर खड़े करने से जाम की स्थिति बनती है अगर कोई रोड पे खड़ा करने से मना करता हैं तो ड्राइवर अभद्र व्यवहार गुंडा गर्दी करते नजर आते हैं और इन बसों में शासन द्वारा दिए गए नियमों के पालन भी नहीं किया जा रहा हैं न तो ड्राइवर ड्रेस पहने दिखाई देते हैं और न बसों में कैमरे लगे हुए 4 है और न इन बसों में इमरजेंसी द्वार हैं और न कोई आगजनी घटना रोकने के इंतजाम हैं एवं सवारियों की जान से खिलवाड़ कर रहे बस संचालक कंडम बसों में भेड़ बकरी की तरह सवारियों को भर कर ले जाते हैं 52 सीटर और 32 सीटर बसों में क्षमता से अधिक सवारियां भर कर ले जाते है बस संचालक कुछ बसों में तो क्लीनर हो चला रहे हैं जिनके पास सूत्र बताते हैं लाइसेंस भी कार्शियल नहीं हैं और हैवी वाहन चला रहे हैं इन बसों की अगर जांच की जाए तो कई अनियमितताएं सामने आएंगी इन सभी बसों की जांच की जाए तो बीमा परमिट फिटनेस लाइसेंस जैसे फाल्ट सामने आ सकते हैं सबसे बड़ी बात तो ये हैं समय से पहले रोड पर बसों को लाकर खड़ी करते बसे इसके कारण कोई भी बड़ी घटना हो सकती हैं प्रशासन के अधिकारी इस पर ध्यान देकर बसों को रोड पर खड़ा करना बंद करवाए ताकि कोई घटना न हो और न जांम की स्थिति न बने न तो इन बसों में किराया सूची लगाई जाती हैं मनमाने तरीके से किराया भी वसूला जा रहा हैं सभी बसों में किराया सूची भी लगवाई जाए जो बसे नियम के विरोध रोड़ पर दौड़ रही है लोगो के लिए समस्या बनी हुई हैं कि जांच कर कार्यवाही होना चाहिए ऐसे बस संचालक कानून के नियमों की धज्जियां उड़ा रहे है स्थानीय प्रशासन एवं जिला प्रशासन संज्ञान लेकर ऐसे बस संचालो पर तत्काल कार्यवाही करें

- Post by PS24NEWS1
- तवानगर थाना क्षेत्र में हुई दो लूट की घटनाओं के तीनों आरोपी मात्र एक घंटे में गिरफ्तार। दिनांक 13/03/2026 को फरियादी साहबलाल पिता बाबूलाल भूसारे उम्र 60 वर्ष निवासी पिपरिया कला ने अपनी पत्नी फूलवती बाई के साथ थाना तवानगर उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि वे मोटरसाइकिल से रिश्तेदारी ग्राम चांदौन से घर पिपरिया कला लौट रहे थे। शाम करीब 06:00 बजे चौरासी बाबा मोड़ पर जंगल में पहुंचने पर एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन अज्ञात व्यक्तियों ने उनकी मोटरसाइकिल रोकी और फरियादी का विवो कंपनी का मोबाइल तथा उसकी पत्नी के पर्स में रखे 6000 रुपये लूट लिए। फरियादी की रिपोर्ट पर से थाना तवानगर में अपराध क्र. 12/26 धारा 309 (4) बीएनएस दर्ज किया गया। कुछ ही देर बाद ग्राम घोघरी निवासी रामेश्वर भल्लावी पिता सुमेर सिंह भल्लावी ने भी थाना उपस्थित होकर सूचना दी कि वे शाम करीब 07:00 बजे खेत से घर लौट रहे थे। गांव के बाहर चौतरावाली माता मंदिर के पास एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन लड़कों ने उन्हें रोका और डराकर धमकाकर फरियादी का ओप्पो कंपनी का मोबाइल तथा जेब में रखे 500 रुपये लूट लिए। फरियादी की रिपोर्ट पर अपराध क्र. 13/26 धारा 309 (4) बीएनएस दर्ज कर विवेचना आरंभ की गई। एक घंटे के अंतराल में हुई दोनों घटनाओं के संबंध में थाना प्रभारी तवानगर द्वारा पुलिस अधीक्षक नर्मदापुरम को घटना से अवगत कराकर आवश्यक दिशा निर्देश प्राप्त किये। थाना प्रभारी तवानगर द्वारा आरोपियों की पतारसी एवं गिरफ्तारी हेतु पृथक-पृथक टीमें बनाकर खोजबीन शुरु की गई। अनुसंधान टीम द्वारा तकनीकी सहायता एवं आम ग्रामीणों के सहयोग से संदेही व्यक्तियों को चिन्हित कर निम्नलिखित आरोपियों को रात्रि में ही हिरासत में ले लियाः 01 - राहूल बाथरे पिता बैजनाथ बाथरे उम्र 24 वर्ष निवासी भिलाड़िया बरेली हाल गजपुर। 02 - खुमान सिंह उर्फ पिट्ट सिसोदिया उम्र 30 वर्ष निवासी गजपुर थाना रामपुरगुर्रा। 03 - निखिल मालवीय पिता विष्णुप्रसाद मालवीय उम्र 19 वर्ष निवासी गांधी वार्ड सोहागपुर। पूछताछ में आरोपियों ने दोनों घटनाएं कारित करना स्वीकार किया। उनसे लूटे गए दोनों मोबाइल, नगद राशि एवं घटना में प्रयुक्त प्लेटिना मोटरसाइकिल सहित कुल मशरूका मूल्य 50,000 रुपये जप्त कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अधीक्षक नर्मदापुरम द्वारा संपूर्ण टीम को 20,000 रुपये के पुरस्कार से पुरस्कृत करने की घोषणा की है। पुलिस अधीक्षक नर्मदापुरम साई कृष्णा थोटा के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नर्मदापुरम अभिषेक राजन के निर्देशन एवं एसडीओपी इटारसी वीरेन्द्र मिश्रा के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी तवानगर उनि संजय पाण्डे द्वारा हमराह बल के टीम गठित कर संपूर्ण कार्यवाही की गई । उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी तवानगर उनि संजय पाण्डे, सउनि कमलेश कवड़े, प्र.आर. 260 हेमंत सिंह, आर. 891 संजय नरें, आर. 848 सुरेश धुर्वे, आर. 900 अनिल उइके, सायबर सेल से आरक्षक 905 संदीप, आर. 907 दीपेश एवं रक्षा समिति सदस्य अनिल विश्वकर्मा की सक्रिय भूमिका रही।1
- स्कूटी के डिक्की में बच्चे को ठूंसा और करने लगी ड्राइव, खतरे में डाली मासूम की जान वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स भड़क गए और बच्चे की सुरक्षा को खतरे में डालकर कंटेंट बनाने पर कड़ी आलोचना की. कई लोगों ने प्रशासन से ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की मांग भी की है. मध्यप्रदेश से एक चौंकाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में एक महिला अपने छोटे बच्चे को स्कूटी के डिक्की में रखकर स्कूटी चलाती हुई दिखाई दे रही है. यह वीडियो इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया था, जिसके लाखों फॉलोअर्स हैं. वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स भड़क गए और बच्चे की सुरक्षा को खतरे में डालकर कंटेंट बनाने पर कड़ी आलोचना की. कई लोगों ने प्रशासन से ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की मांग भी की है. वीडियो में देख सकते हैं कि महिला पहले बच्चे को गोद में लेकर स्कूटी के पास आती है. इसके बाद वह स्कूटी की डिक्की खोलती है और बच्चे को उसके अंदर बैठा देती है. फिर वह डिक्की बंद कर देती है और स्कूटी स्टार्ट करके वहां से चली जाती है. पूरी घटना को पास खड़ा कोई व्यक्ति कैमरे में रिकॉर्ड करता रहता है.1
- ब्लॉक एवं नगर कांग्रेस कमेटी बनखेड़ी द्वारा आम जनता से जुड़े गंभीर मुद्दों — रसोई गैस की किल्लत, पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ती महंगाई तथा केंद्र सरकार की विफल विदेश नीति — के विरोध में जोरदार विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया। इस विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए जनता की आवाज बुलंद की और केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जोरदार विरोध दर्ज कराया। इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने शनिवार दोपहर 2 बजे बताया कि आम जनता आज महंगाई की मार से त्रस्त है, लेकिन सरकार जनता की समस्याओं की ओर ध्यान देने के बजाय केवल प्रचार में व्यस्त है। कांग्रेस पार्टी जनता के हक और अधिकारों के लिए सदैव संघर्ष करती रहेगी।1
- Post by User104731
- मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव का बयान किसान समृद्ध होगा, तो प्रदेश और देश भी समृद्ध होगावर्ष 2026 को हमने "किसान कल्याण वर्ष" के लिए समर्पित किया है। एक तरफ हम कृषि में फसलों1
- रायसेन। सागर मार्ग पर स्थित एम.आर. गैस एजेंसी के संचालक की कार्यप्रणाली से त्रस्त उपभोक्ताओं का धैर्य शनिवार को जवाब दे गया। एजेंसी की लगातार बढ़ती मनमानी और अव्यवस्थाओं के विरोध में आक्रोशित उपभोक्ताओं ने सागर मार्ग पर चक्काजाम कर दिया, जिससे यातायात पूरी तरह बाधित रहा। सूचना मिलते ही सहायक कलेक्टर कुलदीप पटेल और एसडीएम मनीष शर्मा दल-बल के साथ मौके पर पहुँचे। अधिकारियों ने स्थिति का जायजा लेते हुए एजेंसी संचालक मनीष लालवानी को जमकर फटकार लगाई। सहायक कलेक्टर पटेल ने दो टूक शब्दों में कहा कि "उपभोक्ताओं के साथ किसी भी प्रकार की मनमानी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।" उन्होंने अधीनस्थ अधिकारियों को एजेंसी का स्टॉक और वितरण रिकॉर्ड नियमित रूप से जाँचने के सख्त निर्देश दिए हैं।1
- Post by PS24NEWS1
- भोपाल ब्लैकमेलर राजेश तिवारी सरकारी अफसरों को ट्रेप कराने फंसाने की भी लेता था सुपारी अफसर ही अफसर को फंसाने राजेश तिवारी को करते थे उपयोग जेल अफसरों की राजनीति में भी सक्रिय था राजेश तिवारी राजेश तिवारी का जेल की सलाखों में कबूलनामा भोपाल जेल अधीक्षक बनाने, हटाने खूब रचा गया षड्यंत्र महिला जेल अफसर से करवाई गई झूठी FIR महिला जेल अफसर पूर्व जेल अधीक्षक के इशारे पर कर रही थी काम जेल विभाग से जुड़ा राजेश तिवारी वायरल वीडियो में जेल अफसरों की षड्यंत्र की पेशगी अब जेल मुख्यालय DG जेल कर सकते हैं जांच खड़ी, जेल के सींखचों में राजेश तिवारी के कबूलनामे की जांच झूठी शिकायत, षड्यंत्र के तहत साजिश और मुकदमे के पीछे जेल के अफसरों का हो सकता है पर्दाफाश1