Shuru
Apke Nagar Ki App…
ब्लॉक एवं कांग्रेस कमेटी बनखेड़ी ने रसोई गैस,पेट्रोल डीजल की बढ़ती किल्लत को लेकर किया प्रदर्शन ब्लॉक एवं नगर कांग्रेस कमेटी बनखेड़ी द्वारा आम जनता से जुड़े गंभीर मुद्दों — रसोई गैस की किल्लत, पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ती महंगाई तथा केंद्र सरकार की विफल विदेश नीति — के विरोध में जोरदार विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया। इस विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए जनता की आवाज बुलंद की और केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जोरदार विरोध दर्ज कराया। इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने शनिवार दोपहर 2 बजे बताया कि आम जनता आज महंगाई की मार से त्रस्त है, लेकिन सरकार जनता की समस्याओं की ओर ध्यान देने के बजाय केवल प्रचार में व्यस्त है। कांग्रेस पार्टी जनता के हक और अधिकारों के लिए सदैव संघर्ष करती रहेगी।
Sandeep Mehra
ब्लॉक एवं कांग्रेस कमेटी बनखेड़ी ने रसोई गैस,पेट्रोल डीजल की बढ़ती किल्लत को लेकर किया प्रदर्शन ब्लॉक एवं नगर कांग्रेस कमेटी बनखेड़ी द्वारा आम जनता से जुड़े गंभीर मुद्दों — रसोई गैस की किल्लत, पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ती महंगाई तथा केंद्र सरकार की विफल विदेश नीति — के विरोध में जोरदार विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया। इस विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए जनता की आवाज बुलंद की और केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जोरदार विरोध दर्ज कराया। इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने शनिवार दोपहर 2 बजे बताया कि आम जनता आज महंगाई की मार से त्रस्त है, लेकिन सरकार जनता की समस्याओं की ओर ध्यान देने के बजाय केवल प्रचार में व्यस्त है। कांग्रेस पार्टी जनता के हक और अधिकारों के लिए सदैव संघर्ष करती रहेगी।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- सड़क, पानी, अंडरब्रिज, बाजार और मूलभूत सुविधाओं में पिपरिया आगे… और बनखेड़ी अब भी जर्जर सड़कों, अव्यवस्थाओं और अधूरे कामों से जूझ रहा है। जब दोनों क्षेत्र एक ही विधानसभा में आते हैं और सरकार भी एक ही है, तो आखिर विकास की रफ्तार में इतना अंतर क्यों? यह सवाल अब आम जनता के बीच चर्चा का विषय बनता जा रहा है। क्या बनखेड़ी के साथ विकास में भेदभाव हो रहा है, या जिम्मेदारों की अनदेखी? सोचिए… सवाल आपका है! पिपरिया–बनखेड़ी के विकास में अंतर आखिर कब खत्म होगा?1
- मढ़ई में वन विभाग में कार्यरत महिलाओं की शक्ति और योगदान का मिला सम्मान। "सशक्त नारी, सुरक्षित कार्यक्षेत्र, संतुलित जीवन" विषय पर महिलाओं के सम्मान में सतपुडा टाइगर रिजर्व नर्मदापुरम द्वारा नर्मदापुरम वन वृत्त की महिला अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में 117 प्रतिभागियों को POSH Act के बारे में जानकारी दी गई तथा स्वस्थ वर्क फैमिली लाइफ बैलेंस बनाए रखने पर चर्चा की गई। इस अवसर पर मुख्य वनसंरक्षक नर्मदापुरम अशोक कुमार उपस्थित रहे, जिन्होंने वन विभाग में महिलाओं के योगदान की सराहना की और सभी को प्रेरित किया। कार्यक्रम में श्रीमती राखी नंदा, क्षेत्र संचालक सतपुडा टाइगर रिजर्व द्वारा वर्क-फैमिली लाइफ बैलेंस विषय पर एवं श्रीमती ऋषिभा सिंह नेताम, उप संचालक द्वारा POSH अधिनियम पर सत्र लिया गया। तथा कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने अपने जीवन के अनुभव भी साझा किए और एक-दूसरे को बेहतर बनने के लिए प्रोत्साहित किया।1
- सोहागपुर (होशंगाबाद) -ग्राम बमारी निवासी श्री प्रिंस ठाकुर द्वारा अपने पूज्य पिताजी स्वर्गीय श्री भैरों सिंह पटेल (ठाकुर) की गंगाजली पूजन संपन्न होने के पश्चात राम रहीम रोटी बैंक में आकर इन जरूरतमंद बेघर बेसहारा लोगों एवं नर्मदा परिक्रमावासियों को भी स्वादिष्ट भोजन कराए गए। इस अवसर पर ग्राम से अभिषेक ठाकुर, प्रदीप ठाकुर, राजेश सिंह ठाकुर एवं परिजन भी उपस्थित रहे।1
- Post by User104731
- https://youtu.be/2xHqWdx_8U8?si=e59p6CyytZGr-YLw खेत में मिली महिला की लाश, सिर और मुंह पर वार कर हत्या करेली थाना क्षेत्र के राकई बसेड़िया गांव से लगे एक खेत में मंगलवार रात एक महिला की हत्या का मामला सामने आया है। मृतिका की पहचान वंदना ठाकुर (लगभग 25 वर्ष) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वंदना अपने पति पुष्पेंद्र के साथ मजदूरी करती थी और दोनों राकई हार में स्थित रिजवान के खेत में रह रहे थे। मंगलवार रात अज्ञात व्यक्ति ने महिला के सिर और मुंह पर वार कर उसकी हत्या कर दी। करेली थाना प्रभारी रचनाकार हिंगवे के अनुसार रात करीब 11 बजे घटना की सूचना मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। वहीं मृतिका के भाई सोनू ठाकुर ने हत्या को लेकर एक व्यक्ति पर शक जताया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है।1
- बस संचालकों की दादागिरी बस स्टैंड से समय से पहले रोड पर लाकर खड़ी करते बस लगता जाम हो सकता बड़ा हादसा सुल्तानपुर नगर में इन दिनों बस संचालक और ड्राइवरों की दादागिरी देखने को मिल रही हैं बस स्टैंड से पांच से दस मिनट पहले बस की बाहर निकाल कर मेन रोड पर खड़ी करते हैं बस इससे स्कूल के बच्चों के वाहन निकल ने में ओर आम वाहनों को निकल ने में काफी समस्या खड़ी होती है और बस के साइड से निकल ने में सामने से आने वाले वाहन दिखाई नहीं देते हैं इस कारण कभी भी कोई ऐक्सी डेंट जैसी बड़ी घटना घट सकती हैं और इन बसों के रोड पे लाकर खड़े करने से जाम की स्थिति बनती है अगर कोई रोड पे खड़ा करने से मना करता हैं तो ड्राइवर अभद्र व्यवहार गुंडा गर्दी करते नजर आते हैं और इन बसों में शासन द्वारा दिए गए नियमों के पालन भी नहीं किया जा रहा हैं न तो ड्राइवर ड्रेस पहने दिखाई देते हैं और न बसों में कैमरे लगे हुए 4 है और न इन बसों में इमरजेंसी द्वार हैं और न कोई आगजनी घटना रोकने के इंतजाम हैं एवं सवारियों की जान से खिलवाड़ कर रहे बस संचालक कंडम बसों में भेड़ बकरी की तरह सवारियों को भर कर ले जाते हैं 52 सीटर और 32 सीटर बसों में क्षमता से अधिक सवारियां भर कर ले जाते है बस संचालक कुछ बसों में तो क्लीनर हो चला रहे हैं जिनके पास सूत्र बताते हैं लाइसेंस भी कार्शियल नहीं हैं और हैवी वाहन चला रहे हैं इन बसों की अगर जांच की जाए तो कई अनियमितताएं सामने आएंगी इन सभी बसों की जांच की जाए तो बीमा परमिट फिटनेस लाइसेंस जैसे फाल्ट सामने आ सकते हैं सबसे बड़ी बात तो ये हैं समय से पहले रोड पर बसों को लाकर खड़ी करते बसे इसके कारण कोई भी बड़ी घटना हो सकती हैं प्रशासन के अधिकारी इस पर ध्यान देकर बसों को रोड पर खड़ा करना बंद करवाए ताकि कोई घटना न हो और न जांम की स्थिति न बने न तो इन बसों में किराया सूची लगाई जाती हैं मनमाने तरीके से किराया भी वसूला जा रहा हैं सभी बसों में किराया सूची भी लगवाई जाए जो बसे नियम के विरोध रोड़ पर दौड़ रही है लोगो के लिए समस्या बनी हुई हैं कि जांच कर कार्यवाही होना चाहिए ऐसे बस संचालक कानून के नियमों की धज्जियां उड़ा रहे है स्थानीय प्रशासन एवं जिला प्रशासन संज्ञान लेकर ऐसे बस संचालो पर तत्काल कार्यवाही करें1
- पिपरिया _ जीआरपी पुलिस चौकी पिपरिया से आज शनिवार को शाम 5:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार स्टेशन मास्टर पिपरिया से अज्ञात मृतक के मर्ग का मेमो प्राप्त हुआ जिसके बाद जीआरपी चौकी पिपरिया में पदस्थ प्रधान आरक्षक विशन सिंह व आरक्षक शिवप्रताप सिंह मौके पर पहुंचकर देखा कि अप मेन लाइन खंबा नं. 812/33 पर एक अज्ञात मृतक उम्र करीबन 35 वर्ष का शव मिला जिसकी पंचनामा कार्यवाही की द्वारा की गई । पंचनामा की कार्यवाही में आरक्षक शिवप्रताप सिंह ने अज्ञात मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए शासकीय अस्पताल पिपरिया लाया गया वही डॉ. देवेंद्र सिंह ठाकुर द्वारा कराया गया, अज्ञात मृतक के परिवार की तलाश की जा जारी है ।1
- ब्लॉक एवं नगर कांग्रेस कमेटी बनखेड़ी द्वारा आम जनता से जुड़े गंभीर मुद्दों — रसोई गैस की किल्लत, पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ती महंगाई तथा केंद्र सरकार की विफल विदेश नीति — के विरोध में जोरदार विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया। इस विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए जनता की आवाज बुलंद की और केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जोरदार विरोध दर्ज कराया। इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने शनिवार दोपहर 2 बजे बताया कि आम जनता आज महंगाई की मार से त्रस्त है, लेकिन सरकार जनता की समस्याओं की ओर ध्यान देने के बजाय केवल प्रचार में व्यस्त है। कांग्रेस पार्टी जनता के हक और अधिकारों के लिए सदैव संघर्ष करती रहेगी।1