logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

20 hrs ago
user_User10473
User10473
Tile contractor Udaipura, Raisen•
20 hrs ago

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • ब्लॉक एवं नगर कांग्रेस कमेटी बनखेड़ी द्वारा आम जनता से जुड़े गंभीर मुद्दों — रसोई गैस की किल्लत, पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ती महंगाई तथा केंद्र सरकार की विफल विदेश नीति — के विरोध में जोरदार विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया। इस विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए जनता की आवाज बुलंद की और केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जोरदार विरोध दर्ज कराया। इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने शनिवार दोपहर 2 बजे बताया कि आम जनता आज महंगाई की मार से त्रस्त है, लेकिन सरकार जनता की समस्याओं की ओर ध्यान देने के बजाय केवल प्रचार में व्यस्त है। कांग्रेस पार्टी जनता के हक और अधिकारों के लिए सदैव संघर्ष करती रहेगी।
    1
    ब्लॉक एवं नगर कांग्रेस कमेटी बनखेड़ी द्वारा आम जनता से जुड़े गंभीर मुद्दों — रसोई गैस की किल्लत, पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ती महंगाई तथा केंद्र सरकार की विफल विदेश नीति — के विरोध में जोरदार विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया।
इस विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए जनता की आवाज बुलंद की और केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जोरदार विरोध दर्ज कराया।
इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने शनिवार दोपहर 2 बजे बताया  कि आम जनता आज महंगाई की मार से त्रस्त है, लेकिन सरकार जनता की समस्याओं की ओर ध्यान देने के बजाय केवल प्रचार में व्यस्त है। कांग्रेस पार्टी जनता के हक और अधिकारों के लिए सदैव संघर्ष करती रहेगी।
    user_Sandeep Mehra
    Sandeep Mehra
    Social Media Manager पिपरिया, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • Post by कृष्णकांत प्रदीप शर्मा करेली
    1
    Post by कृष्णकांत प्रदीप शर्मा करेली
    user_कृष्णकांत प्रदीप शर्मा करेली
    कृष्णकांत प्रदीप शर्मा करेली
    Electrician करेली, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • तवानगर थाना क्षेत्र में हुई दो लूट की घटनाओं के तीनों आरोपी मात्र एक घंटे में गिरफ्तार। दिनांक 13/03/2026 को फरियादी साहबलाल पिता बाबूलाल भूसारे उम्र 60 वर्ष निवासी पिपरिया कला ने अपनी पत्नी फूलवती बाई के साथ थाना तवानगर उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि वे मोटरसाइकिल से रिश्तेदारी ग्राम चांदौन से घर पिपरिया कला लौट रहे थे। शाम करीब 06:00 बजे चौरासी बाबा मोड़ पर जंगल में पहुंचने पर एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन अज्ञात व्यक्तियों ने उनकी मोटरसाइकिल रोकी और फरियादी का विवो कंपनी का मोबाइल तथा उसकी पत्नी के पर्स में रखे 6000 रुपये लूट लिए। फरियादी की रिपोर्ट पर से थाना तवानगर में अपराध क्र. 12/26 धारा 309 (4) बीएनएस दर्ज किया गया। कुछ ही देर बाद ग्राम घोघरी निवासी रामेश्वर भल्लावी पिता सुमेर सिंह भल्लावी ने भी थाना उपस्थित होकर सूचना दी कि वे शाम करीब 07:00 बजे खेत से घर लौट रहे थे। गांव के बाहर चौतरावाली माता मंदिर के पास एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन लड़कों ने उन्हें रोका और डराकर धमकाकर फरियादी का ओप्पो कंपनी का मोबाइल तथा जेब में रखे 500 रुपये लूट लिए। फरियादी की रिपोर्ट पर अपराध क्र. 13/26 धारा 309 (4) बीएनएस दर्ज कर विवेचना आरंभ की गई। एक घंटे के अंतराल में हुई दोनों घटनाओं के संबंध में थाना प्रभारी तवानगर द्वारा पुलिस अधीक्षक नर्मदापुरम को घटना से अवगत कराकर आवश्यक दिशा निर्देश प्राप्त किये। थाना प्रभारी तवानगर द्वारा आरोपियों की पतारसी एवं गिरफ्तारी हेतु पृथक-पृथक टीमें बनाकर खोजबीन शुरु की गई। अनुसंधान टीम द्वारा तकनीकी सहायता एवं आम ग्रामीणों के सहयोग से संदेही व्यक्तियों को चिन्हित कर निम्नलिखित आरोपियों को रात्रि में ही हिरासत में ले लियाः 01 - राहूल बाथरे पिता बैजनाथ बाथरे उम्र 24 वर्ष निवासी भिलाड़िया बरेली हाल गजपुर। 02 - खुमान सिंह उर्फ पिट्ट सिसोदिया उम्र 30 वर्ष निवासी गजपुर थाना रामपुरगुर्रा। 03 - निखिल मालवीय पिता विष्णुप्रसाद मालवीय उम्र 19 वर्ष निवासी गांधी वार्ड सोहागपुर। पूछताछ में आरोपियों ने दोनों घटनाएं कारित करना स्वीकार किया। उनसे लूटे गए दोनों मोबाइल, नगद राशि एवं घटना में प्रयुक्त प्लेटिना मोटरसाइकिल सहित कुल मशरूका मूल्य 50,000 रुपये जप्त कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अधीक्षक नर्मदापुरम द्वारा संपूर्ण टीम को 20,000 रुपये के पुरस्कार से पुरस्कृत करने की घोषणा की है। पुलिस अधीक्षक नर्मदापुरम साई कृष्णा थोटा के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नर्मदापुरम अभिषेक राजन के निर्देशन एवं एसडीओपी इटारसी वीरेन्द्र मिश्रा के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी तवानगर उनि संजय पाण्डे द्वारा हमराह बल के टीम गठित कर संपूर्ण कार्यवाही की गई । उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी तवानगर उनि संजय पाण्डे, सउनि कमलेश कवड़े, प्र.आर. 260 हेमंत सिंह, आर. 891 संजय नरें, आर. 848 सुरेश धुर्वे, आर. 900 अनिल उइके, सायबर सेल से आरक्षक 905 संदीप, आर. 907 दीपेश एवं रक्षा समिति सदस्य अनिल विश्वकर्मा की सक्रिय भूमिका रही।
    1
    तवानगर थाना क्षेत्र में हुई दो लूट की घटनाओं के तीनों आरोपी मात्र एक घंटे में गिरफ्तार।
दिनांक 13/03/2026 को फरियादी साहबलाल पिता बाबूलाल भूसारे उम्र 60 वर्ष निवासी पिपरिया कला ने अपनी पत्नी फूलवती बाई के साथ थाना तवानगर उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि वे मोटरसाइकिल से रिश्तेदारी ग्राम चांदौन से घर पिपरिया कला लौट रहे थे। शाम करीब 06:00 बजे चौरासी बाबा मोड़ पर जंगल में पहुंचने पर एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन अज्ञात व्यक्तियों ने उनकी मोटरसाइकिल रोकी और फरियादी का विवो कंपनी का मोबाइल तथा उसकी पत्नी के पर्स में रखे 6000 रुपये लूट लिए। फरियादी की रिपोर्ट पर से थाना तवानगर में अपराध क्र. 12/26 धारा 309 (4) बीएनएस दर्ज किया गया। कुछ ही देर बाद ग्राम घोघरी निवासी रामेश्वर भल्लावी पिता सुमेर सिंह भल्लावी ने भी थाना उपस्थित होकर सूचना दी कि वे शाम करीब 07:00 बजे खेत से घर लौट रहे थे। गांव के बाहर चौतरावाली माता मंदिर के पास एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन लड़कों ने उन्हें रोका और डराकर धमकाकर फरियादी का ओप्पो कंपनी का मोबाइल तथा जेब में रखे 500 रुपये लूट लिए। फरियादी की रिपोर्ट पर अपराध क्र. 13/26 धारा 309 (4) बीएनएस दर्ज कर विवेचना आरंभ की गई। एक घंटे के अंतराल में हुई दोनों घटनाओं के संबंध में थाना प्रभारी तवानगर द्वारा पुलिस अधीक्षक नर्मदापुरम को घटना से अवगत कराकर आवश्यक दिशा निर्देश प्राप्त किये। थाना प्रभारी तवानगर द्वारा आरोपियों की पतारसी एवं गिरफ्तारी हेतु पृथक-पृथक टीमें बनाकर खोजबीन शुरु की गई। अनुसंधान टीम द्वारा तकनीकी सहायता एवं आम ग्रामीणों के सहयोग से संदेही व्यक्तियों को चिन्हित कर निम्नलिखित आरोपियों को रात्रि में ही हिरासत में ले लियाः
01 - राहूल बाथरे पिता बैजनाथ बाथरे उम्र 24 वर्ष निवासी भिलाड़िया बरेली हाल गजपुर।
02 - खुमान सिंह उर्फ पिट्ट सिसोदिया उम्र 30 वर्ष निवासी गजपुर थाना रामपुरगुर्रा।
03 - निखिल मालवीय पिता विष्णुप्रसाद मालवीय उम्र 19 वर्ष निवासी गांधी वार्ड सोहागपुर।
पूछताछ में आरोपियों ने दोनों घटनाएं कारित करना स्वीकार किया। उनसे लूटे गए दोनों मोबाइल, नगद राशि एवं घटना में प्रयुक्त प्लेटिना मोटरसाइकिल सहित कुल मशरूका मूल्य 50,000 रुपये जप्त कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अधीक्षक नर्मदापुरम द्वारा संपूर्ण टीम को 20,000 रुपये के पुरस्कार से पुरस्कृत करने की घोषणा की है।
पुलिस अधीक्षक नर्मदापुरम साई कृष्णा थोटा के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नर्मदापुरम अभिषेक राजन के निर्देशन एवं एसडीओपी इटारसी वीरेन्द्र मिश्रा के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी तवानगर उनि संजय पाण्डे द्वारा हमराह बल के टीम गठित कर संपूर्ण कार्यवाही की गई ।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी तवानगर उनि संजय पाण्डे, सउनि कमलेश कवड़े, प्र.आर. 260 हेमंत सिंह, आर. 891 संजय नरें, आर. 848 सुरेश धुर्वे, आर. 900 अनिल उइके, सायबर सेल से आरक्षक 905 संदीप, आर. 907 दीपेश एवं रक्षा समिति सदस्य अनिल विश्वकर्मा की सक्रिय भूमिका रही।
    user_सोहागपुर न्यूज़
    सोहागपुर न्यूज़
    Salesperson सोहागपुर, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • बस संचालकों की दादागिरी बस स्टैंड से समय से पहले रोड पर लाकर खड़ी करते बस लगता जाम हो सकता बड़ा हादसा सुल्तानपुर नगर में इन दिनों बस संचालक और ड्राइवरों की दादागिरी देखने को मिल रही हैं बस स्टैंड से पांच से दस मिनट पहले बस की बाहर निकाल कर मेन रोड पर खड़ी करते हैं बस इससे स्कूल के बच्चों के वाहन निकल ने में ओर आम वाहनों को निकल ने में काफी समस्या खड़ी होती है और बस के साइड से निकल ने में सामने से आने वाले वाहन दिखाई नहीं देते हैं इस कारण कभी भी कोई ऐक्सी डेंट जैसी बड़ी घटना घट सकती हैं और इन बसों के रोड पे लाकर खड़े करने से जाम की स्थिति बनती है अगर कोई रोड पे खड़ा करने से मना करता हैं तो ड्राइवर अभद्र व्यवहार गुंडा गर्दी करते नजर आते हैं और इन बसों में शासन द्वारा दिए गए नियमों के पालन भी नहीं किया जा रहा हैं न तो ड्राइवर ड्रेस पहने दिखाई देते हैं और न बसों में कैमरे लगे हुए 4 है और न इन बसों में इमरजेंसी द्वार हैं और न कोई आगजनी घटना रोकने के इंतजाम हैं एवं सवारियों की जान से खिलवाड़ कर रहे बस संचालक कंडम बसों में भेड़ बकरी की तरह सवारियों को भर कर ले जाते हैं 52 सीटर और 32 सीटर बसों में क्षमता से अधिक सवारियां भर कर ले जाते है बस संचालक कुछ बसों में तो क्लीनर हो चला रहे हैं जिनके पास सूत्र बताते हैं लाइसेंस भी कार्शियल नहीं हैं और हैवी वाहन चला रहे हैं इन बसों की अगर जांच की जाए तो कई अनियमितताएं सामने आएंगी इन सभी बसों की जांच की जाए तो बीमा परमिट फिटनेस लाइसेंस जैसे फाल्ट सामने आ सकते हैं सबसे बड़ी बात तो ये हैं समय से पहले रोड पर बसों को लाकर खड़ी करते बसे इसके कारण कोई भी बड़ी घटना हो सकती हैं प्रशासन के अधिकारी इस पर ध्यान देकर बसों को रोड पर खड़ा करना बंद करवाए ताकि कोई घटना न हो और न जांम की स्थिति न बने न तो इन बसों में किराया सूची लगाई जाती हैं मनमाने तरीके से किराया भी वसूला जा रहा हैं सभी बसों में किराया सूची भी लगवाई जाए जो बसे नियम के विरोध रोड़ पर दौड़ रही है लोगो के लिए समस्या बनी हुई हैं कि जांच कर कार्यवाही होना चाहिए ऐसे बस संचालक कानून के नियमों की धज्जियां उड़ा रहे है स्थानीय प्रशासन एवं जिला प्रशासन संज्ञान लेकर ऐसे बस संचालो पर तत्काल कार्यवाही करें
    1
    बस संचालकों की दादागिरी बस स्टैंड से समय से पहले रोड पर  लाकर खड़ी करते बस लगता जाम हो सकता बड़ा हादसा 
सुल्तानपुर नगर में इन दिनों बस संचालक और ड्राइवरों की दादागिरी देखने को मिल रही हैं बस स्टैंड से पांच से दस मिनट पहले बस की बाहर निकाल कर मेन रोड पर खड़ी करते हैं बस इससे स्कूल के बच्चों के वाहन निकल ने में  ओर आम वाहनों को निकल ने में काफी समस्या खड़ी होती है और बस के साइड से निकल ने में सामने से आने वाले वाहन दिखाई नहीं देते हैं इस कारण कभी भी कोई ऐक्सी डेंट जैसी बड़ी घटना घट सकती हैं और इन बसों के रोड पे लाकर खड़े करने से जाम की स्थिति बनती है  अगर कोई रोड पे खड़ा करने से मना करता हैं तो ड्राइवर अभद्र व्यवहार गुंडा गर्दी करते नजर आते हैं  और इन बसों में शासन द्वारा दिए गए नियमों के पालन भी नहीं किया जा रहा हैं न तो ड्राइवर ड्रेस पहने दिखाई देते हैं और न बसों में कैमरे लगे हुए 4 है और न इन बसों में इमरजेंसी द्वार हैं और न कोई आगजनी  घटना रोकने के इंतजाम हैं  एवं सवारियों की जान से खिलवाड़ कर रहे बस संचालक कंडम बसों में भेड़ बकरी की तरह सवारियों को भर कर ले जाते हैं  52 सीटर और 32 सीटर बसों में क्षमता से अधिक सवारियां भर कर ले जाते है बस संचालक  कुछ बसों में तो क्लीनर हो चला रहे हैं जिनके पास सूत्र बताते हैं लाइसेंस भी कार्शियल नहीं हैं और हैवी वाहन चला रहे हैं इन बसों की अगर जांच की जाए तो कई अनियमितताएं सामने आएंगी इन सभी बसों की जांच की जाए तो बीमा परमिट फिटनेस लाइसेंस जैसे फाल्ट सामने आ सकते हैं  सबसे बड़ी बात तो ये हैं समय से पहले  रोड पर बसों को लाकर खड़ी करते बसे इसके कारण कोई भी बड़ी घटना हो सकती हैं प्रशासन के अधिकारी इस पर ध्यान देकर बसों को रोड पर खड़ा करना बंद करवाए ताकि कोई घटना न हो और न जांम की स्थिति न बने न तो इन बसों में किराया सूची लगाई जाती हैं मनमाने तरीके से किराया भी वसूला जा रहा हैं सभी बसों में किराया सूची भी लगवाई जाए जो बसे नियम के विरोध रोड़ पर दौड़ रही है लोगो के लिए समस्या बनी हुई हैं कि जांच कर कार्यवाही होना चाहिए ऐसे बस संचालक कानून के नियमों की धज्जियां उड़ा रहे है स्थानीय प्रशासन एवं जिला प्रशासन संज्ञान लेकर ऐसे बस संचालो पर तत्काल कार्यवाही करें
    user_Khbar ki teh tak
    Khbar ki teh tak
    Voice of people सुल्तानपुर, रायसेन, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
  • जैसीनगर किसानों की खड़ी फसल में लगी आग मची अफरा तफरी
    1
    जैसीनगर किसानों की खड़ी फसल में लगी आग मची अफरा तफरी
    user_पत्रकार प्रशांत दीक्षित जैसीनगर
    पत्रकार प्रशांत दीक्षित जैसीनगर
    Newspaper publisher जैसिनगर, सागर, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • -vineet maheshwari 9981322343 मध्य प्रदेश के छोटे से शहर रायसेन की 21 वर्षीय खुशी गहलोत की कहानी आज उन तमाम युवाओं के लिए प्रेरणा बन गई है जो सीमित संसाधनों में बड़े सपने देखते हैं। एक ड्राइवर की बेटी, जिसने धूल भरे मैदानों से अपना सफर शुरू किया था, अब इंडियन वुमेन्स लीग (IWL) के चकाचौंध भरे मैदानों पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी। संघर्षों से भरा रहा शुरुआती सफर खुशी के लिए फुटबॉल का मैदान चुनना आसान नहीं था। पिता पेशे से ड्राइवर हैं और परिवार की आर्थिक स्थिति ऐसी नहीं थी कि खेल के लिए महंगे स्पाइक्ड जूते या विशेष डाइट का खर्च उठाया जा सके। फुटबॉल को अपनी 'लाइफलाइन' मानने वाली खुशी ने हार नहीं मानी। 2017 में स्कूल से शुरुआत करने के बाद, उन्होंने अपनी ट्रेनिंग और किट का खर्च निकालने के लिए डेढ़ साल तक प्राइवेट नौकरी भी की। वह दिन में काम करती थीं और रातों में जी-तोड़ प्रैक्टिस। तेज रफ्तार और दमदार स्टैमिना बनी पहचान सेंट्रल मिडफील्डर के तौर पर खेलने वाली खुशी को उनकी रफ्तार और स्टैमिना के लिए जाना जाता है। लोकल टूर्नामेंट के दौरान स्काउट किए जाने के बाद उन्होंने रीजनल टीम में जगह बनाई। वर्तमान में वह अपनी टीम डीएफए रायसेन का प्रतिनिधित्व कर रही हैं, जिसने पहली बार IWL के लिए क्वालीफाई कर इतिहास रचा है। लक्ष्य अभी बाकी है सीनियर नेशनल चैंपियनशिप पर फोकस करने के लिए खुशी ने हाल ही में अपनी नौकरी छोड़ दी है। वह कहती हैं, "मैदान पर मेरा हर गोल मेरे परिवार और रायसेन के सम्मान के लिए होता है।" आर्थिक चुनौतियां आज भी बरकरार हैं, लेकिन खुशी का हौसला उनके खेल की तरह ही अडिग है। खुशी ने बताया कि 12 नेशनल खेल चुकी है ।
    1
    -vineet maheshwari 9981322343
मध्य प्रदेश के छोटे से शहर रायसेन की 21 वर्षीय खुशी गहलोत की कहानी आज उन तमाम युवाओं के लिए प्रेरणा बन गई है जो सीमित संसाधनों में बड़े सपने देखते हैं। एक ड्राइवर की बेटी, जिसने धूल भरे मैदानों से अपना सफर शुरू किया था, अब इंडियन वुमेन्स लीग (IWL) के चकाचौंध भरे मैदानों पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी।
संघर्षों से भरा रहा शुरुआती सफर
खुशी के लिए फुटबॉल का मैदान चुनना आसान नहीं था। पिता पेशे से ड्राइवर हैं और परिवार की आर्थिक स्थिति ऐसी नहीं थी कि खेल के लिए महंगे स्पाइक्ड जूते या विशेष डाइट का खर्च उठाया जा सके। फुटबॉल को अपनी 'लाइफलाइन' मानने वाली खुशी ने हार नहीं मानी। 2017 में स्कूल से शुरुआत करने के बाद, उन्होंने अपनी ट्रेनिंग और किट का खर्च निकालने के लिए डेढ़ साल तक प्राइवेट नौकरी भी की। वह दिन में काम करती थीं और रातों में जी-तोड़ प्रैक्टिस।
तेज रफ्तार और दमदार स्टैमिना बनी पहचान
सेंट्रल मिडफील्डर के तौर पर खेलने वाली खुशी को उनकी रफ्तार और स्टैमिना के लिए जाना जाता है। लोकल टूर्नामेंट के दौरान स्काउट किए जाने के बाद उन्होंने रीजनल टीम में जगह बनाई। वर्तमान में वह अपनी टीम डीएफए रायसेन का प्रतिनिधित्व कर रही हैं, जिसने पहली बार IWL के लिए क्वालीफाई कर इतिहास रचा है।
लक्ष्य अभी बाकी है
सीनियर नेशनल चैंपियनशिप पर फोकस करने के लिए खुशी ने हाल ही में अपनी नौकरी छोड़ दी है। वह कहती हैं, "मैदान पर मेरा हर गोल मेरे परिवार और रायसेन के सम्मान के लिए होता है।" आर्थिक चुनौतियां आज भी बरकरार हैं, लेकिन खुशी का हौसला उनके खेल की तरह ही अडिग है। खुशी ने बताया कि 12 नेशनल खेल चुकी है ।
    user_Vineet maheshwari
    Vineet maheshwari
    पत्रकारिता Raisen, Madhya Pradesh•
    1 hr ago
  • रायसेन में UGC बिल के समर्थन में सौंपा गया ज्ञापन रायसेन। जिले में ओबीसी, एसटी और एससी वर्ग के सामाजिक प्रतिनिधियों ने शनिवार को यूजीसी बिल/विनियम 2026 के समर्थन में प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन माननीय राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री तथा कलेक्टर रायसेन के नाम अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) को दिया गया। ज्ञापन में प्रतिनिधियों ने कहा कि यूजीसी बिल/विनियम 2026 उनके वर्ग के हित में है और इसे पूर्ण रूप से लागू किया जाना चाहिए। उन्होंने भारत सरकार के इस कदम का स्वागत करते हुए इसे सामाजिक न्याय की दिशा में महत्वपूर्ण बताया।
    1
    रायसेन में UGC बिल के समर्थन में सौंपा गया ज्ञापन
रायसेन। जिले में ओबीसी, एसटी और एससी वर्ग के सामाजिक प्रतिनिधियों ने शनिवार को यूजीसी बिल/विनियम 2026 के समर्थन में प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन माननीय राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री तथा कलेक्टर रायसेन के नाम अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) को दिया गया।
ज्ञापन में प्रतिनिधियों ने कहा कि यूजीसी बिल/विनियम 2026 उनके वर्ग के हित में है और इसे पूर्ण रूप से लागू किया जाना चाहिए। उन्होंने भारत सरकार के इस कदम का स्वागत करते हुए इसे सामाजिक न्याय की दिशा में महत्वपूर्ण बताया।
    user_Vineet maheshwari
    Vineet maheshwari
    पत्रकारिता Raisen, Madhya Pradesh•
    2 hrs ago
  • Post by पंकज गुप्ता "पत्रकार"
    1
    Post by पंकज गुप्ता "पत्रकार"
    user_पंकज गुप्ता "पत्रकार"
    पंकज गुप्ता "पत्रकार"
    Advertising agency नरसिंहपुर, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • ​अंधी हत्या का 36 घंटे में खुलासा: आपसी रंजिश में महिला की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार ​नरसिंहपुर। जिला पुलिस ने ग्राम रातकरार में हुई महिला की सनसनीखेज 'अंधी हत्या' की गुत्थी को महज 36 घंटों के भीतर सुलझा लिया है। पुलिस ने आरोपी मोहम्मद इरशाद (33 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया है। बीती 10 मार्च को वंदना ठाकुर का शव खून से लथपथ हालत में एक खेत में मिला था। पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के मार्गदर्शन में गठित विशेष टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू की।जांच में सामने आया कि करीब 15 दिन पहले एक सामाजिक पंचायत में आरोपी का मृतिका से विवाद हुआ था। इसी रंजिश के चलते आरोपी ने महिला को घर में अकेला पाकर डंडे से पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी और शव को खेत में फेंक दिया। आरोपी ने पुलिस को गुमराह करने के लिए मृतिका का मोबाइल एक चलते ऑटो में फेंक दिया था, लेकिन पुलिस की सूझबूझ से वह पकड़ा गया करेली थाना प्रभारी निरीक्षक रत्नाकर हिंगवे और उनकी टीम ने आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और डंडा बरामद कर लिया है। आरोपी के विरुद्ध बीएनएस की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
    1
    ​अंधी हत्या का 36 घंटे में खुलासा: आपसी रंजिश में महिला की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार
​नरसिंहपुर। जिला पुलिस ने ग्राम रातकरार में हुई महिला की सनसनीखेज 'अंधी हत्या' की गुत्थी को महज 36 घंटों के भीतर सुलझा लिया है। पुलिस ने आरोपी मोहम्मद इरशाद (33 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया है।
बीती 10 मार्च को वंदना ठाकुर का शव खून से लथपथ हालत में एक खेत में मिला था। पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के मार्गदर्शन में गठित विशेष टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू की।जांच में सामने आया कि करीब 15 दिन पहले एक सामाजिक पंचायत में आरोपी का मृतिका से विवाद हुआ था। इसी रंजिश के चलते आरोपी ने महिला को घर में अकेला पाकर डंडे से पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी और शव को खेत में फेंक दिया। आरोपी ने पुलिस को गुमराह करने के लिए मृतिका का मोबाइल एक चलते ऑटो में फेंक दिया था, लेकिन पुलिस की सूझबूझ से वह पकड़ा गया करेली थाना प्रभारी निरीक्षक रत्नाकर हिंगवे और उनकी टीम ने आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और डंडा बरामद कर लिया है। आरोपी के विरुद्ध बीएनएस की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
    user_Ashish Dubey
    Ashish Dubey
    Media and information sciences faculty नरसिंहपुर, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.