Shuru
Apke Nagar Ki App…
कार्यक्रम संपन्न होने के बाद गांव से लाकर जरूरतमंदों को कराए गए भोजन सोहागपुर (होशंगाबाद) -ग्राम बमारी निवासी श्री प्रिंस ठाकुर द्वारा अपने पूज्य पिताजी स्वर्गीय श्री भैरों सिंह पटेल (ठाकुर) की गंगाजली पूजन संपन्न होने के पश्चात राम रहीम रोटी बैंक में आकर इन जरूरतमंद बेघर बेसहारा लोगों एवं नर्मदा परिक्रमावासियों को भी स्वादिष्ट भोजन कराए गए। इस अवसर पर ग्राम से अभिषेक ठाकुर, प्रदीप ठाकुर, राजेश सिंह ठाकुर एवं परिजन भी उपस्थित रहे।
जमील खान "राम रहीम रोटी बैंक
कार्यक्रम संपन्न होने के बाद गांव से लाकर जरूरतमंदों को कराए गए भोजन सोहागपुर (होशंगाबाद) -ग्राम बमारी निवासी श्री प्रिंस ठाकुर द्वारा अपने पूज्य पिताजी स्वर्गीय श्री भैरों सिंह पटेल (ठाकुर) की गंगाजली पूजन संपन्न होने के पश्चात राम रहीम रोटी बैंक में आकर इन जरूरतमंद बेघर बेसहारा लोगों एवं नर्मदा परिक्रमावासियों को भी स्वादिष्ट भोजन कराए गए। इस अवसर पर ग्राम से अभिषेक ठाकुर, प्रदीप ठाकुर, राजेश सिंह ठाकुर एवं परिजन भी उपस्थित रहे।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- ब्लॉक एवं नगर कांग्रेस कमेटी बनखेड़ी द्वारा आम जनता से जुड़े गंभीर मुद्दों — रसोई गैस की किल्लत, पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ती महंगाई तथा केंद्र सरकार की विफल विदेश नीति — के विरोध में जोरदार विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया। इस विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए जनता की आवाज बुलंद की और केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जोरदार विरोध दर्ज कराया। इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने शनिवार दोपहर 2 बजे बताया कि आम जनता आज महंगाई की मार से त्रस्त है, लेकिन सरकार जनता की समस्याओं की ओर ध्यान देने के बजाय केवल प्रचार में व्यस्त है। कांग्रेस पार्टी जनता के हक और अधिकारों के लिए सदैव संघर्ष करती रहेगी।1
- Post by User104731
- https://youtu.be/2xHqWdx_8U8?si=e59p6CyytZGr-YLw खेत में मिली महिला की लाश, सिर और मुंह पर वार कर हत्या करेली थाना क्षेत्र के राकई बसेड़िया गांव से लगे एक खेत में मंगलवार रात एक महिला की हत्या का मामला सामने आया है। मृतिका की पहचान वंदना ठाकुर (लगभग 25 वर्ष) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वंदना अपने पति पुष्पेंद्र के साथ मजदूरी करती थी और दोनों राकई हार में स्थित रिजवान के खेत में रह रहे थे। मंगलवार रात अज्ञात व्यक्ति ने महिला के सिर और मुंह पर वार कर उसकी हत्या कर दी। करेली थाना प्रभारी रचनाकार हिंगवे के अनुसार रात करीब 11 बजे घटना की सूचना मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। वहीं मृतिका के भाई सोनू ठाकुर ने हत्या को लेकर एक व्यक्ति पर शक जताया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है।1
- -vineet maheshwari 9981322343 मध्य प्रदेश के छोटे से शहर रायसेन की 21 वर्षीय खुशी गहलोत की कहानी आज उन तमाम युवाओं के लिए प्रेरणा बन गई है जो सीमित संसाधनों में बड़े सपने देखते हैं। एक ड्राइवर की बेटी, जिसने धूल भरे मैदानों से अपना सफर शुरू किया था, अब इंडियन वुमेन्स लीग (IWL) के चकाचौंध भरे मैदानों पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी। संघर्षों से भरा रहा शुरुआती सफर खुशी के लिए फुटबॉल का मैदान चुनना आसान नहीं था। पिता पेशे से ड्राइवर हैं और परिवार की आर्थिक स्थिति ऐसी नहीं थी कि खेल के लिए महंगे स्पाइक्ड जूते या विशेष डाइट का खर्च उठाया जा सके। फुटबॉल को अपनी 'लाइफलाइन' मानने वाली खुशी ने हार नहीं मानी। 2017 में स्कूल से शुरुआत करने के बाद, उन्होंने अपनी ट्रेनिंग और किट का खर्च निकालने के लिए डेढ़ साल तक प्राइवेट नौकरी भी की। वह दिन में काम करती थीं और रातों में जी-तोड़ प्रैक्टिस। तेज रफ्तार और दमदार स्टैमिना बनी पहचान सेंट्रल मिडफील्डर के तौर पर खेलने वाली खुशी को उनकी रफ्तार और स्टैमिना के लिए जाना जाता है। लोकल टूर्नामेंट के दौरान स्काउट किए जाने के बाद उन्होंने रीजनल टीम में जगह बनाई। वर्तमान में वह अपनी टीम डीएफए रायसेन का प्रतिनिधित्व कर रही हैं, जिसने पहली बार IWL के लिए क्वालीफाई कर इतिहास रचा है। लक्ष्य अभी बाकी है सीनियर नेशनल चैंपियनशिप पर फोकस करने के लिए खुशी ने हाल ही में अपनी नौकरी छोड़ दी है। वह कहती हैं, "मैदान पर मेरा हर गोल मेरे परिवार और रायसेन के सम्मान के लिए होता है।" आर्थिक चुनौतियां आज भी बरकरार हैं, लेकिन खुशी का हौसला उनके खेल की तरह ही अडिग है। खुशी ने बताया कि 12 नेशनल खेल चुकी है ।1
- Post by AMLA NEWS1
- Post by Dharmendra sahu1
- https://youtu.be/f8vQo_g5x_0?si=zDdqgNp8Gzo8v-Dr Narsinghpur जैन मंदिर में लाखों की हुई चोरी,मूर्तियां और नगदी ले उड़े चोर1
- रायसेन में UGC बिल के समर्थन में सौंपा गया ज्ञापन रायसेन। जिले में ओबीसी, एसटी और एससी वर्ग के सामाजिक प्रतिनिधियों ने शनिवार को यूजीसी बिल/विनियम 2026 के समर्थन में प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन माननीय राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री तथा कलेक्टर रायसेन के नाम अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) को दिया गया। ज्ञापन में प्रतिनिधियों ने कहा कि यूजीसी बिल/विनियम 2026 उनके वर्ग के हित में है और इसे पूर्ण रूप से लागू किया जाना चाहिए। उन्होंने भारत सरकार के इस कदम का स्वागत करते हुए इसे सामाजिक न्याय की दिशा में महत्वपूर्ण बताया।1
- emotional story1