Shuru
Apke Nagar Ki App…
https://youtu.be/f8vQo_g5x_0?si=zDdqgNp8Gzo8v-Dr Narsinghpur जैन मंदिर में लाखों की हुई चोरी,मूर्तियां और नगदी ले उड़े चोर
पं. सतीश लबानिया
https://youtu.be/f8vQo_g5x_0?si=zDdqgNp8Gzo8v-Dr Narsinghpur जैन मंदिर में लाखों की हुई चोरी,मूर्तियां और नगदी ले उड़े चोर
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- Post by पंकज गुप्ता "पत्रकार"1
- अंधी हत्या का 36 घंटे में खुलासा: आपसी रंजिश में महिला की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार नरसिंहपुर। जिला पुलिस ने ग्राम रातकरार में हुई महिला की सनसनीखेज 'अंधी हत्या' की गुत्थी को महज 36 घंटों के भीतर सुलझा लिया है। पुलिस ने आरोपी मोहम्मद इरशाद (33 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया है। बीती 10 मार्च को वंदना ठाकुर का शव खून से लथपथ हालत में एक खेत में मिला था। पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के मार्गदर्शन में गठित विशेष टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू की।जांच में सामने आया कि करीब 15 दिन पहले एक सामाजिक पंचायत में आरोपी का मृतिका से विवाद हुआ था। इसी रंजिश के चलते आरोपी ने महिला को घर में अकेला पाकर डंडे से पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी और शव को खेत में फेंक दिया। आरोपी ने पुलिस को गुमराह करने के लिए मृतिका का मोबाइल एक चलते ऑटो में फेंक दिया था, लेकिन पुलिस की सूझबूझ से वह पकड़ा गया करेली थाना प्रभारी निरीक्षक रत्नाकर हिंगवे और उनकी टीम ने आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और डंडा बरामद कर लिया है। आरोपी के विरुद्ध बीएनएस की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।1
- नरसिंहपुर जिला न्यायालय परिसर में आज शनिवार वर्ष की पहली नेशनल लोक अदालत का भव्य आयोजन किया गया। मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आपसी सहमति से लंबित मामलों का त्वरित निराकरण करना है।जिला न्यायालय नरसिंहपुर सहित तहसील न्यायालयों में भी विभिन्न खंडपीठों का गठन किया गया था, जहाँ न्यायाधीशों और सुलहकर्ताओं ने पक्षकारों के बीच मध्यस्थता कर विवादों का अंत किया। इस आयोजन से न केवल न्यायालयों में लंबित मुकदमों का बोझ कम हुआ है, बल्कि पक्षकारों को भी समय और धन की बर्बादी से राहत मिलती है।1
- ब्लॉक एवं नगर कांग्रेस कमेटी बनखेड़ी द्वारा आम जनता से जुड़े गंभीर मुद्दों — रसोई गैस की किल्लत, पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ती महंगाई तथा केंद्र सरकार की विफल विदेश नीति — के विरोध में जोरदार विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया। इस विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए जनता की आवाज बुलंद की और केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जोरदार विरोध दर्ज कराया। इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने शनिवार दोपहर 2 बजे बताया कि आम जनता आज महंगाई की मार से त्रस्त है, लेकिन सरकार जनता की समस्याओं की ओर ध्यान देने के बजाय केवल प्रचार में व्यस्त है। कांग्रेस पार्टी जनता के हक और अधिकारों के लिए सदैव संघर्ष करती रहेगी।1
- करेली थाना अंतर्गत महिला की बेरहमी से हत्या,,, 25 वर्षीय महिला की खेत मे हुई हत्या,,, पुलिस जांच में जुटी1
- मढ़ई में वन विभाग में कार्यरत महिलाओं की शक्ति और योगदान का मिला सम्मान। "सशक्त नारी, सुरक्षित कार्यक्षेत्र, संतुलित जीवन" विषय पर महिलाओं के सम्मान में सतपुडा टाइगर रिजर्व नर्मदापुरम द्वारा नर्मदापुरम वन वृत्त की महिला अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में 117 प्रतिभागियों को POSH Act के बारे में जानकारी दी गई तथा स्वस्थ वर्क फैमिली लाइफ बैलेंस बनाए रखने पर चर्चा की गई। इस अवसर पर मुख्य वनसंरक्षक नर्मदापुरम अशोक कुमार उपस्थित रहे, जिन्होंने वन विभाग में महिलाओं के योगदान की सराहना की और सभी को प्रेरित किया। कार्यक्रम में श्रीमती राखी नंदा, क्षेत्र संचालक सतपुडा टाइगर रिजर्व द्वारा वर्क-फैमिली लाइफ बैलेंस विषय पर एवं श्रीमती ऋषिभा सिंह नेताम, उप संचालक द्वारा POSH अधिनियम पर सत्र लिया गया। तथा कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने अपने जीवन के अनुभव भी साझा किए और एक-दूसरे को बेहतर बनने के लिए प्रोत्साहित किया।1
- Post by पंकज गुप्ता "पत्रकार"1
- नरसिंहपुर पुलिस ने ग्राम रातिकरार में हुई महिला की सनसनीखेज 'अंधी हत्या' की गुत्थी को महज 36 घंटों के भीतर सुलझा लिया है। पुलिस ने आरोपी मोहम्मद इरशाद (33 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया है।बीती 10 मार्च को वंदना ठाकुर का शव खून से लथपथ हालत में एक खेत में मिला था। पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के मार्गदर्शन में गठित विशेष टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू की।जांच में सामने आया कि करीब 15 दिन पहले एक सामाजिक पंचायत में आरोपी का मृतिका से विवाद हुआ था। इसी रंजिश के चलते आरोपी ने महिला को घर में अकेला पाकर डंडे से पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी और शव को खेत में फेंक दिया। आरोपी ने पुलिस को गुमराह करने के लिए मृतिका का मोबाइल एक चलते ऑटो में फेंक दिया था, लेकिन पुलिस की सूझबूझ से वह पकड़ा गया करेली थाना प्रभारी निरीक्षक रत्नाकर हिंगवे और उनकी टीम ने आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और डंडा बरामद कर लिया है। आरोपी के विरुद्ध बीएनएस की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।1
- 15 करोड़ के 'म्यूल अकाउंट' गिरोह का भंडाफोड़, 17 आरोपी जेल भेजे गए नरसिंहपुर। ऑनलाइन गेमिंग, साइबर फ्रॉड और सेक्सटॉर्शन जैसे अपराधों के लिए बैंक खातों को किराये पर देने वाले एक बड़े नेटवर्क को नरसिंहपुर पुलिस ने ध्वस्त कर दिया है। पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशन में हुई इस कार्यवाही में अब तक 15 करोड़ रुपये के अवैध लेनदेन का खुलासा हुआ है। लालच देकर खुलवाते थे खाते पुलिस की जांच में यह तथ्य सामने आया कि आरोपी गरीब और भोले-भाले लोगों को थोड़े से पैसों का लालच देकर उनके बैंक खाते, एटीएम और पासबुक हासिल कर लेते थे। इन खातों (म्यूल अकाउंट्स) का उपयोग बाहरी राज्यों से संचालित ऑनलाइन गेमिंग और साइबर ठगी की रकम को छिपाने और ट्रांसफर करने के लिए किया जा रहा था। अब तक करीब 15 करोड़ रुपये का अवैध ट्रांजेक्शन उजागर। जिले में 180 खातों को म्यूल अकाउंट के रूप में चिन्हित किया गया, जिनमें से 35 खाते बंद कराए जा चुके हैं। वही पुलिस के द्वारा 17 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।1