ओबरा तहसील में भ्रष्टाचार के खिलाफ अधिवक्ताओं का जोरदार प्रदर्शन, 10 सूत्रीय मांगों का सौंपा ज्ञापन सोनभद्र के ओबरा तहसील में भ्रष्टाचार और मूलभूत सुविधाओं की कमी को लेकर अधिवक्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। तहसील परिसर में अधिवक्ताओं ने प्रशासन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की और दस सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। अधिवक्ता संघर्ष समिति, तहसील ओबरा के बैनर तले दर्जनों अधिवक्ताओं ने तहसील प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। अधिवक्ताओं का कहना है कि तहसील में भ्रष्टाचार चरम पर है और कई महत्वपूर्ण फाइलें लंबे समय से लंबित पड़ी हैं, जिससे वादकारियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अधिवक्ताओं ने उपजिलाधिकारी ओबरा के नाम स्टेनो को ज्ञापन सौंपते हुए दाखिल-खारिज की प्रक्रिया को सरल बनाने, आरके कार्यालय में परवाना की प्रक्रिया को कंप्यूटराइज्ड और समयबद्ध करने, अधिवक्ताओं व वादकारियों के लिए शुद्ध पेयजल की व्यवस्था करने की मांग की। इसके साथ ही उप निबंधन कार्यालय और आपूर्ति कार्यालय को तहसील परिसर में स्थापित करने, तथा कैंटीन और फोटोस्टेट दुकानों को टेंडर प्रक्रिया पूरी कर जल्द संचालित कराने की भी मांग उठाई गई। अधिवक्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि सात दिनों के भीतर उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो वे अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू करेंगे। कार्यक्रम का संचालन एडवोकेट उमेश चंद्र शुक्ला ने किया, जबकि संजीत चौबे, बीएन जायसवाल, सतीश पांडेय समेत कई अधिवक्ता मौजूद रहे।

- Post by Buro chief Sonbhadra Kameshwar Buro Chief1
- Post by कालचिंतन समाचार1
- Post by @PappuKumar-ky6qb you tube my channel1
- *एक मुस्लिम युवक द्वारा एक युवती को बहला-फुसलाकर उसके साथ गलत कार्य करने के प्रकरण में क्षेत्राधिकारी दुद्धी, श्री राजेश कुमार राय की बाइट-👆🏾👆🏾*1
- घोरावल तहसील के ग्राम पंचायत भैसवार में भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति का धरना प्रदर्शन 298 दिन तक पहुंच गया है चकबंदी के गड़बड़ियों के खिलाफ बैठे किसान को आज तक किसी अधिकारी ने संज्ञान नहीं लिया किसने की मांग पांच सूत्री मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया किसने की मांग है कि जब तक पांच सूत्री की जांच नहीं हो जाती है तब तक हमारे गांव में चकबंदी की नवी नहीं की जाएगी भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के जिला अध्यक्ष बिरजू कुशवाहा ने बताया कि हमारे पांच मांग में सूत्री जिलाधिकारी महोदय को ज्ञापन दिया गया था इस पर आज तक कोई ध्यान नहीं दिए अगर इस पर किसी प्रकार की कोई समस्याएं आती है तो जिला अधिकारी महोदय का होगा2
- होटल मां तारा ढाबा, बिहार जमुई देखे व्यवस्थाएं,1
- Post by Buro chief Sonbhadra Kameshwar Buro Chief1
- Post by @PappuKumar-ky6qb you tube my channel1
- मार्कण्डेय महादेव धाम काशी बनारस, मां गंगा तट पर विराजमान मार्कण्डेय महादेव जी का मंदिर काफी प्राचीन है यहां पर मार्कण्डेय महाराज महादेव के दर्शन करने मात्र से ही दहिक, दैविक ,भौतिक , तापों का नाश हो जाता है एवं अकाल मृत्यु से छुटकारा मिल जाता है कैथी नामक जगह पर बना ये बाबा जी का पौराणिक मंदिर जिसको देखने के लिए काफी दूर-दूर से लोग आते हैं अभी वीडियो के माध्यम से देखें, वीडियो अच्छा लगे तो वीडियो शेयर जरूर करें, और चैनल को सब्सक्राइब जरूर करें1