Shuru
Apke Nagar Ki App…
कुल्लू एवं लाहौल स्पीति जिला के कृषि विपणन समिति अध्यक्ष राम सिंह मियां की कार्य शैली से प्रभावित बंजार युवा मोर्चा भारतीय जनता पार्टी क़े पूर्व अध्यक्ष झाबे राम ठाकुर ने थामा कांग्रेस का हाथ रिपोर्ट बुद्धि सिंह ठाकुर सैंज कुल्लू एवं लाहौल स्पीति जिला के कृषि विपणन समिति अध्यक्ष राम सिंह मियां की कार्य शैली से प्रभावित बंजार युवा मोर्चा भारतीय जनता पार्टी क़े पूर्व अध्यक्ष झाबे राम ठाकुर ने कांग्रेस का हाथ थाम लिया है। कुल्लू में मंगलवार को मीडिया के समक्ष यह सारी प्रक्रिया पूर्ण की गई।इस अवसर पर झावे राम ठाकुर ने कहा कि राम सिंह मियां की नेतृत्व में व्यवस्था परिवर्तन की राह में बंजार विधानसभा क्षेत्र है
Budhi Singh Thakur
कुल्लू एवं लाहौल स्पीति जिला के कृषि विपणन समिति अध्यक्ष राम सिंह मियां की कार्य शैली से प्रभावित बंजार युवा मोर्चा भारतीय जनता पार्टी क़े पूर्व अध्यक्ष झाबे राम ठाकुर ने थामा कांग्रेस का हाथ रिपोर्ट बुद्धि सिंह ठाकुर सैंज कुल्लू एवं लाहौल स्पीति जिला के कृषि विपणन समिति अध्यक्ष राम सिंह मियां की कार्य शैली से प्रभावित बंजार युवा मोर्चा भारतीय जनता पार्टी क़े पूर्व अध्यक्ष झाबे राम ठाकुर ने कांग्रेस का हाथ थाम लिया है। कुल्लू में मंगलवार को मीडिया के समक्ष यह सारी प्रक्रिया पूर्ण की गई।इस अवसर पर झावे राम ठाकुर ने कहा कि राम सिंह मियां की नेतृत्व में व्यवस्था परिवर्तन की राह में बंजार विधानसभा क्षेत्र है
More news from हिमाचल प्रदेश and nearby areas
- मिशन दृष्टि अभियान का एडीसी बिलासपुर रूपेंद्र कौर ने किया शुभारंभ बच्चों में दृष्टि संबंधी समस्याओं की समय पर पहचान और उचित उपचार सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार की महत्वाकांक्षी पहल ‘मिशन दृष्टि बिलासपुर’ का आज राजकीय प्राथमिक पाठशाला रौड़ा में विधिवत शुभारंभ किया गया। अतिरिक्त उपायुक्त बिलासपुर रुपिंदर कौर ने अभियान का शुभारंभ किया। अभियान के शुभारंभ अवसर पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने राजकीय प्राथमिक पाठशाला रौड़ा और संबंधित आंगनबाड़ी केंद्र के कुल 50 बच्चों की आंखों की जांच की गई। इनमें आंगनबाड़ी केंद्र के 12 बच्चों की स्क्रीनिंग में किसी भी बच्चे में दृष्टि संबंधी दोष नहीं पाया गया, जबकि प्राथमिक पाठशाला के 38 बच्चों की जांच में 2 बच्चों में दृष्टि संबंधी दोष सामने आए। अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि कम उम्र में बच्चों की आंखों में होने वाली दृष्टि संबंधी समस्या की समय पर पहचान न होने से इसका सीधा असर उनकी पढ़ाई, सीखने की क्षमता और समग्र विकास पर पड़ सकता है। छोटे बच्चे अक्सर अपनी दृष्टि संबंधी परेशानी को स्वयं पहचान या स्पष्ट रूप से बता नहीं पाते। ऐसे में नियमित स्क्रीनिंग के माध्यम से आंखों की समस्या का शुरुआती स्तर पर पता लगाना बेहद महत्वपूर्ण है। समय रहते समस्या की पहचान होने पर आवश्यक उपचार और चश्मे के माध्यम से बच्चे की दृष्टि को बेहतर किया जा सकता है। अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि ‘मिशन दृष्टि बिलासपुर’ के तहत 1 सितंबर 2026 से जिले के स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में 3 से 8 वर्ष के बच्चों की आंखों की स्क्रीनिंग की जाएगी। अभियान का मुख्य उद्देश्य बच्चों की आंखों की समय पर जांच कर दृष्टि संबंधी कमियों की प्रारंभिक स्तर पर पहचान करना और आवश्यकता के अनुसार उन्हें उचित उपचार उपलब्ध करवाना है, ताकि आंखों की समस्या उनकी पढ़ाई और भविष्य में बाधा न बने। मुख्य चिकित्सा अधिकारी शशि दत्त शर्मा ने बताया कि स्क्रीनिंग की प्रक्रिया चरणबद्ध तरीके से पूरी की जाएगी। सबसे पहले बच्चों का स्नेलन चार्ट के माध्यम से विजन टेस्ट किया जाएगा। यदि प्रारंभिक जांच में दृष्टि संबंधी दोष पाया जाता है, तो बच्चे की आगे की जांच ऑटो-रिफ्रैक्टर मशीन के माध्यम से की जाएगी। इस उपकरण से बच्चे की आंखों में रिफ्रैक्टिव एरर तथा चश्मे के संभावित नंबर का आकलन किया जाएगा। जिन बच्चों में दृष्टि संबंधी समस्या पाई जाएगी, उन्हें आगे ऑप्थैल्मोलॉजिस्ट/आई स्पेशलिस्ट के पास भेजा जाएगा। विशेषज्ञ चिकित्सक की जांच के बाद यदि बच्चे को चश्मे की आवश्यकता होगी, तो चश्मे का नंबर निर्धारित किया जाएगा तथा आवश्यकतानुसार चश्मा उपलब्ध करवाने की व्यवस्था की जाएगी। अभियान को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की टीमों को इसमें शामिल किया गया है। जिले के प्रत्येक ब्लॉक में की टीमें कार्यरत हैं। कई ब्लॉकों में दो-दो टीमें हैं, जबकि नैना देवी ब्लॉक में एक टीम उपलब्ध है। ये टीमें स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में जाकर बच्चों की स्क्रीनिंग करेंगी। अन्य बताया कि वर्तमान में विभाग के पास एक ऑटो-रिफ्रैक्टर मशीन उपलब्ध है। अभियान को जिलेभर में प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए प्रशासन द्वारा अतिरिक्त मशीनें उपलब्ध करवाने की प्रक्रिया शुरू की गई है और इनकी खरीद प्रक्रिया जारी है। अतिरिक्त मशीनें उपलब्ध होने के बाद प्रत्येक ब्लॉक को एक-एक मशीन उपलब्ध करवाने की योजना है। जब तक सभी मशीनें उपलब्ध नहीं हो जातीं, तब तक उपलब्ध मशीन को 15-15 दिन की शिफ्ट के आधार पर विभिन्न ब्लॉकों में भेजकर स्क्रीनिंग की जाएगी। संबंधित ब्लॉक की आरकेबीएस टीमें स्कूलों में जाकर बच्चों की स्क्रीनिंग करेंगी। मशीन उपलब्ध होने से पहले संबंधित टीमों को इसके संचालन के लिए आवश्यक प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि सदर ब्लॉक की आरकेबीएस टीम को ऑटो-रिफ्रैक्टर मशीन के संचालन के लिए पहले ही प्रशिक्षण दिया जा चुका है। टीम को मशीन के उपयोग और स्क्रीनिंग प्रक्रिया का प्रशिक्षण प्रदान किया गया है। अन्य ब्लॉकों की टीमों को भी मशीन उपलब्ध करवाने से पहले आवश्यक प्रशिक्षण दिया जाएगा, ताकि बच्चों की जांच निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार प्रभावी ढंग से की जा सके। उन्होंने बताया कि मिशन दृष्टि के पायलट चरण में प्राथमिक विद्यालय डियारा और आंगनबाड़ी केंद्र और डीएवी स्कूल चंगर में बच्चों की आंखों की स्क्रीनिंग की गई। डियारा में जांच किए गए 52 बच्चों में 11 बच्चों में दृष्टि संबंधी दोष पाए गए, जबकि डीएवी स्कूल चंगर में करीब 100 बच्चों की स्क्रीनिंग में लगभग 20 बच्चों में दृष्टि संबंधी समस्या अथवा रिफ्रैक्टिव एरर के संकेत मिले। पायलट चरण के इन परिणामों ने कम उम्र में नियमित नेत्र स्क्रीनिंग की आवश्यकता को रेखांकित किया है।1
- जैन समाज सुजानपुर की नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति के साथ हुआ गठन गौरव जैन प्रधान ब अंकुर जैन बने उप प्रधान सुजानपुर जैन समाज सुजानपुर की कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया। रविवार को आयोजित बैठक में समाज के सभी सदस्यों की उपस्थिति में नए पदाधिकारियों का चुनाव किया गया। चुनाव प्रक्रिया सर्वसम्मति के साथ संपन्न करवाई गई यहां गौरव जैन को प्रधान अंकुर जैन को उप-प्रधान, भविक जैन को महासचिव और मनीष जैन को कोषाध्यक्ष* नियुक्त किया गया, जिसका समाज के सभी सदस्यों ने करतल ध्वनि से स्वागत किया। इस अवसर पर पूर्व प्रधान विमल जैन और महासचिव अरुण जैन विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने नवनियुक्त कार्यकारिणी को बधाई देते हुए समाज हित में कार्य करने का आह्वान किया। नवनियुक्त प्रधान गौरव जैन ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, वह उसे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगे। समाज के उत्थान, एकता और धार्मिक कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए सभी को साथ लेकर चलेंगे। बैठक के अंत में समाज के वरिष्ठ सदस्यों ने नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दी।1
- “कांग्रेस आल्टो कार में नहीं, बल्कि स्कूटी पर विधानसभा आएगी; मनुस्मृति जलाना निंदनीय” — भाजपा युवा मोर्चा जिला ऊना उपाध्यक्ष अमन शर्मा1
- जिला युवा कांग्रेस ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज फिर को लेकर किया रोष प्रदर्शन, आरएसएस कार्यालय का किया घेराव कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज एफआईआर को लेकर कांग्रेस का विरोध लगातार तेज होता जा रहा है। इसी कड़ी में मंगलवार को जिला युवा कांग्रेस ने ऊना स्थित आरएसएस कार्यालय का घेराव कर केंद्र सरकार और उत्तराखंड सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष प्रशांत राय की अध्यक्षता में आयोजित इस प्रदर्शन में युवा कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अखिल अग्निहोत्री विशेष रूप से मौजूद रहे। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने भाजपा और आरएसएस की विचारधारा के खिलाफ रोष जताया तथा मनुस्मृति की किताब का पोस्टर फूंककर अपना विरोध दर्ज करवाया। युवा कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अखिल अग्निहोत्री ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े जब उत्तराखंड में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे थे, तो उनके कार्यक्रम से लौटने के बाद कथित तौर पर वहां शुद्धिकरण करवाया गया। उन्होंने इस घटना को भाजपा और आरएसएस की कथित संकीर्ण मानसिकता तथा जातिवादी सोच का प्रतीक करार दिया। उन्होंने कहा कि किसी व्यक्ति के वहां जाने के बाद किसी स्थान का शुद्धिकरण करवाना समाज में भेदभावपूर्ण सोच को बढ़ावा देने वाला कृत्य है, जिसकी लोकतांत्रिक देश में कोई जगह नहीं होनी चाहिए। अखिल अग्निहोत्री ने कहा कि मल्लिकार्जुन खडग़े अनुसूचित जाति समाज से आते हैं और उनके साथ इस तरह का व्यवहार केवल एक व्यक्ति का अपमान नहीं, बल्कि देश के उस बड़े समाज और संविधान की मूल भावना का भी अपमान है। उन्होंने भाजपा और आरएसएस नेताओं से अपनी सोच और मानसिकता में बदलाव लाने की अपील करते हुए कहा कि देश में जाति के आधार पर भेदभाव और राजनीति को बढ़ावा देने के बजाय सामाजिक समानता तथा भाईचारे को मजबूत किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस ने आरएसएस कार्यालय का घेराव कर फिलहाल सांकेतिक और शांतिपूर्ण विरोध दर्ज करवाया है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि भाजपा नेताओं और आरएसएस की ओर से अपनी कथित मानसिकता में बदलाव नहीं किया गया, तो आने वाले दिनों में आंदोलन को और तेज किया जाएगा तथा भाजपा नेताओं के घरों और कार्यालयों का भी घेराव किया जाएगा। जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष प्रशांत राय ने कहा कि किसी दूसरे स्थान को शुद्ध करने की बात करने से पहले भाजपा और संघ से जुड़े नेताओं को अपने मन और विचारों को शुद्ध करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और युवा कांग्रेस सामाजिक समानता, संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए अपनी आवाज उठाती रहेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि मंगलवार को आरएसएस कार्यालय के बाहर किया गया प्रदर्शन शांतिपूर्ण था, लेकिन यदि भाजपा नेताओं का रवैया नहीं बदला तो आने वाले समय में युवा कांग्रेस अपना आंदोलन और तेज करने से पीछे नहीं हटेगी। इस अवसर पर युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता शोभित गौतम, ब्लॉक युवा कांग्रेस अध्यक्ष गुरमुख सिंह, शोंटी, गोल्डी सैणी, सुख सैणी, गौरव सहित अन्य उपस्थित रहे।1
- संदीप कौशिक राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित जी फाउंडेशन स्वावलम्बी ने कांग्रेस पर साधा निशाना1
- ट्राईसिटी से हिमाचल तक वाहन चोर गैंग का पर्दाफाश, मास्टरमाइंड समेत 4 गिरफ्तार, 12 बाइक-2 कार बरामद1
- 15 दिनों तक जानवर नहीं आएंगे आप के खेत में, दवाई के एक बार इस्तेमाल से होगा लाभ, पशु पालन विभाग के माध्यम से किसानों को मिली जानकारी1
- पिंजौर में नदी के रास्ते फंसी मरीज को ले जा रही एंबुलेंस, ट्रैक्टर-ट्रॉली से निकाला बाहर पिंजौर के रायतन क्षेत्र में मंगलवार सुबह मरीज को परवाणू ईएसआई अस्पताल ले जा रही एंबुलेंस नदी के रास्ते में फंस गई। लगातार बारिश के कारण नदी का रास्ता पानी और कीचड़ से खराब हो चुका है। मौके पर मौजूद लोगों ने ट्रैक्टर-ट्रॉली की मदद से एंबुलेंस को सुरक्षित बाहर निकाला। ग्रामीणों का कहना है कि बारिश के दौरान यह रास्ता कई घंटों तक बंद रहता है और वर्षों से स्थायी पुल की मांग की जा रही है।1
- पंचकूला ट्रैफिक पुलिस ने क्यों काटा 10500 का चलन थार गाड़ी का पंचकूला ट्रैफिक पुलिस ने कर दी बड़ी कार्रवाई, थार के काले शीशे और नंबर प्लेट छुपानी पड़ी -बड़ी महंगी, 10500 का चालान किया1