जिला युवा कांग्रेस ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज फिर को लेकर किया रोष प्रदर्शन, आरएसएस कार्यालय का किया घेराव कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज एफआईआर को लेकर कांग्रेस का विरोध लगातार तेज होता जा रहा है। इसी कड़ी में मंगलवार को जिला युवा कांग्रेस ने ऊना स्थित आरएसएस कार्यालय का घेराव कर केंद्र सरकार और उत्तराखंड सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष प्रशांत राय की अध्यक्षता में आयोजित इस प्रदर्शन में युवा कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अखिल अग्निहोत्री विशेष रूप से मौजूद रहे। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने भाजपा और आरएसएस की विचारधारा के खिलाफ रोष जताया तथा मनुस्मृति की किताब का पोस्टर फूंककर अपना विरोध दर्ज करवाया। युवा कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अखिल अग्निहोत्री ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े जब उत्तराखंड में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे थे, तो उनके कार्यक्रम से लौटने के बाद कथित तौर पर वहां शुद्धिकरण करवाया गया। उन्होंने इस घटना को भाजपा और आरएसएस की कथित संकीर्ण मानसिकता तथा जातिवादी सोच का प्रतीक करार दिया। उन्होंने कहा कि किसी व्यक्ति के वहां जाने के बाद किसी स्थान का शुद्धिकरण करवाना समाज में भेदभावपूर्ण सोच को बढ़ावा देने वाला कृत्य है, जिसकी लोकतांत्रिक देश में कोई जगह नहीं होनी चाहिए। अखिल अग्निहोत्री ने कहा कि मल्लिकार्जुन खडग़े अनुसूचित जाति समाज से आते हैं और उनके साथ इस तरह का व्यवहार केवल एक व्यक्ति का अपमान नहीं, बल्कि देश के उस बड़े समाज और संविधान की मूल भावना का भी अपमान है। उन्होंने भाजपा और आरएसएस नेताओं से अपनी सोच और मानसिकता में बदलाव लाने की अपील करते हुए कहा कि देश में जाति के आधार पर भेदभाव और राजनीति को बढ़ावा देने के बजाय सामाजिक समानता तथा भाईचारे को मजबूत किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस ने आरएसएस कार्यालय का घेराव कर फिलहाल सांकेतिक और शांतिपूर्ण विरोध दर्ज करवाया है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि भाजपा नेताओं और आरएसएस की ओर से अपनी कथित मानसिकता में बदलाव नहीं किया गया, तो आने वाले दिनों में आंदोलन को और तेज किया जाएगा तथा भाजपा नेताओं के घरों और कार्यालयों का भी घेराव किया जाएगा। जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष प्रशांत राय ने कहा कि किसी दूसरे स्थान को शुद्ध करने की बात करने से पहले भाजपा और संघ से जुड़े नेताओं को अपने मन और विचारों को शुद्ध करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और युवा कांग्रेस सामाजिक समानता, संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए अपनी आवाज उठाती रहेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि मंगलवार को आरएसएस कार्यालय के बाहर किया गया प्रदर्शन शांतिपूर्ण था, लेकिन यदि भाजपा नेताओं का रवैया नहीं बदला तो आने वाले समय में युवा कांग्रेस अपना आंदोलन और तेज करने से पीछे नहीं हटेगी। इस अवसर पर युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता शोभित गौतम, ब्लॉक युवा कांग्रेस अध्यक्ष गुरमुख सिंह, शोंटी, गोल्डी सैणी, सुख सैणी, गौरव सहित अन्य उपस्थित रहे।

- जैन समाज सुजानपुर की नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति के साथ हुआ गठन गौरव जैन प्रधान ब अंकुर जैन बने उप प्रधान सुजानपुर जैन समाज सुजानपुर की कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया। रविवार को आयोजित बैठक में समाज के सभी सदस्यों की उपस्थिति में नए पदाधिकारियों का चुनाव किया गया। चुनाव प्रक्रिया सर्वसम्मति के साथ संपन्न करवाई गई यहां गौरव जैन को प्रधान अंकुर जैन को उप-प्रधान, भविक जैन को महासचिव और मनीष जैन को कोषाध्यक्ष* नियुक्त किया गया, जिसका समाज के सभी सदस्यों ने करतल ध्वनि से स्वागत किया। इस अवसर पर पूर्व प्रधान विमल जैन और महासचिव अरुण जैन विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने नवनियुक्त कार्यकारिणी को बधाई देते हुए समाज हित में कार्य करने का आह्वान किया। नवनियुक्त प्रधान गौरव जैन ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, वह उसे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगे। समाज के उत्थान, एकता और धार्मिक कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए सभी को साथ लेकर चलेंगे। बैठक के अंत में समाज के वरिष्ठ सदस्यों ने नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दी।1
- कुन्नू पुल के पास पहाड़ी टूटी मलबा हाइवे पर गिरा बस ठहराव पर खड़े लोगों को सुरक्षित हटाया एक बड़ा हादसा टला नारला से बिजनी तक बन रहे सुपर हाइवे की गलत कटिंग व सुरक्षा दीवार न लगाने के कारण मलबा सड़क पर बार बार गिर रहा है जिस कारण हाइवे बन्द हो रहा है। मंगलवार दोपहर बाद कुन्नू पुल बस ठहराव के पास पहाड़ी टूटने से मलबा हाइवे पर आ गिरा। इस दौरान हाइवे वाहनों की आवाजाही के लिए बंद हो गया और वाहनों को वाया कुन्नू बाजार होते हुए भेजना पड़ा। घटना के दौरान बस ठहराव के पास काफी लोग खड़े थे। टैक्सी आपरेटर सरदार अमर जीत सिंह, दुर्गा सिंह मौके पर मौजूद थे। पहाड़ी टूटने से धिरे धिरे गिर रहे मलबे की भनक लगने पर दोनों ने हाइवे पर सर्तक रहने की सूचना देते हुए बस ठहराव के पास खड़े लोगों को घटना स्थल से हटाया। अचानक पूरा पहाड़ दरक कर हाइवे पर आ गिरा। इस दौरान दोनों व्यक्तियों की सूझबूझ से एक बड़ी अनहोनी टल गई। एक रोज पहले स्थानीय निवासी राजू, ललित कुमार, देश राज ने पहाड़ी में दरार आने की सूचना सोसल मीडिया में वायरल करते हुए पधर प्रशासन से यहां मौका पर सतर्क रहने के पुख्ता इंतजाम करने की मांग करी थी। एनएचएआई और निर्माण कंपनी ने घटना स्थल पर सर्तकता के साइन बोर्ड लगा दिए थे। मंगलवार दोपहर को अचानक पहाड़ी टूटने से पहले अमर जीत और दुर्गा सिंह की पहल से यहां एक बड़ी घटना होने से टल गई। दोनों ने मौका पर मौजूद और हाइवे से गुजर रहे वाहनों को नहीं रोका होता तो एक बड़ा हाइसा पहाड़ी टूटने से हो सकता था। पुलिस थाना प्रभारी पधर अनिल कटोच ने तुरंत घटना स्थल पर पहुंच कर सुरक्षा के कदम उठाते हुए हाइवे पर गुजर रहे यातायात पर रोक लगा दी। इस दौरान कंपनी ने मलबे को हाइवे से हटाकर यातायात को बहाल किया। पहाड़ी टूटने का क्रम निरंतर जारी है। घटना स्थल पर सुरक्षा गार्ड को तैनात कर दिया गया है। कुन्नू पुल के पास पहाड़ी टूटी मलबा हाइवे पर गिरा बस ठहराव पर खड़े लोगों को सुरक्षित हटाया एक बड़ा हादसा टला नारला से बिजनी तक बन रहे सुपर हाइवे की गलत कटिंग व सुरक्षा दीवार न लगाने के कारण मलबा सड़क पर बार बार गिर रहा है जिस कारण हाइवे बन्द हो रहा है। मंगलवार दोपहर बाद कुन्नू पुल बस ठहराव के पास पहाड़ी टूटने से मलबा हाइवे पर आ गिरा। इस दौरान हाइवे वाहनों की आवाजाही के लिए बंद हो गया और वाहनों को वाया कुन्नू बाजार होते हुए भेजना पड़ा। घटना के दौरान बस ठहराव के पास काफी लोग खड़े थे। टैक्सी आपरेटर सरदार अमर जीत सिंह, दुर्गा सिंह मौके पर मौजूद थे। पहाड़ी टूटने से धिरे धिरे गिर रहे मलबे की भनक लगने पर दोनों ने हाइवे पर सर्तक रहने की सूचना देते हुए बस ठहराव के पास खड़े लोगों को घटना स्थल से हटाया। अचानक पूरा पहाड़ दरक कर हाइवे पर आ गिरा। इस दौरान दोनों व्यक्तियों की सूझबूझ से एक बड़ी अनहोनी टल गई। एक रोज पहले स्थानीय निवासी राजू, ललित कुमार, देश राज ने पहाड़ी में दरार आने की सूचना सोसल मीडिया में वायरल करते हुए पधर प्रशासन से यहां मौका पर सतर्क रहने के पुख्ता इंतजाम करने की मांग करी थी। एनएचएआई और निर्माण कंपनी ने घटना स्थल पर सर्तकता के साइन बोर्ड लगा दिए थे। मंगलवार दोपहर को अचानक पहाड़ी टूटने से पहले अमर जीत और दुर्गा सिंह की पहल से यहां एक बड़ी घटना होने से टल गई। दोनों ने मौका पर मौजूद और हाइवे से गुजर रहे वाहनों को नहीं रोका होता तो एक बड़ा हाइसा पहाड़ी टूटने से हो सकता था। पुलिस थाना प्रभारी पधर अनिल कटोच ने तुरंत घटना स्थल पर पहुंच कर सुरक्षा के कदम उठाते हुए हाइवे पर गुजर रहे यातायात पर रोक लगा दी। इस दौरान कंपनी ने मलबे को हाइवे से हटाकर यातायात को बहाल किया। पहाड़ी टूटने का क्रम निरंतर जारी है। घटना स्थल पर सुरक्षा गार्ड को तैनात कर दिया गया है।1
- गौ सेवा रक्षा दल कुल्लू के माध्यम से गौवंश के लिए हरा-सूखा घास यानी धाम प्रदान की गई कुल्लू। गौ सेवा रक्षा दल कुल्लू के माध्यम से नवीन सूद के परिवार द्वारा गौवंश के लिए हरा एवं सूखा घास (धाम) प्रदान किया गया। इस पुनीत कार्य में गौ सेवकों एवं दानी सज्जनों ने सहयोग देकर गौ सेवा के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई। गौ सेवा रक्षा दल कुल्लू की ओर से नवीन सूद के परिवार सहित सभी दानी सज्जनों, गौ सेवकों एवं सहयोगी साथियों का हार्दिक आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया गया। इस पुनीत कार्य में उमा ठाकुर, गौ सेवक तुलसी देवी, संजय कुमार, छापे राम नेगी, कमलेश ठाकुर, सतीश राणा, अजय शर्मा, टिकम राम, राम राज महंत, भूपेंद्र ठाकुर, सचिन सूद, चन्द्र ठाकुर, बेली राम, तरुण कुमार, नीटू, चन्द्रा महंत, पूर्ण चंद, पिंकू भण्डारी, हुक्म राम, अमर भण्डारी, अमर ठाकुर, अजय, अमन, बोनी, सोनी, नीटू राम, आशु, भवानी दत्त, आलू, खूब राम, किशन सिंह, मन्नत नेगी, प्रदीप ठाकुर, कर्म सिंह, सुमन सूद, कातु राम,1
- ओट से बंजार NH-305 का अधूरा निर्माण कार्य 25 करोड़ से होगा पूर्ण,वर्ष 2027 लक्ष्य। 2027 में कांग्रेस की सरकार होगी रिपीट- राम सिंह रिपोर्ट बुद्धि सिंह ठाकुर NH -305 औट से बंजार सड़क के अधूरे निर्माण कार्य के लिए 25 करोड़ की धनराशि मजूर हो गई है इस सड़क के निर्माण को पूर्ण करने के लिए 2017 का लक्ष्य निर्धारित किया गया है यह बात किसी विपणन समिति कुल्लू एवं लाहौल स्पीति जिला क़े अध्यक्ष राम सिंह मियां ने कुल्लू में पत्रकार वार्ता के दौरान कही।उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में वर्ष 2022 में कांग्रेस की सरकार फिर से दोहराई जाएगी उन्होंने विपक्षी पार्टी बीजेपी बीजेपी की केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार ने युवाओं से रोजगार का वादा किया था लेकिन लोगों को रोजगार छिन जा रहा है शिक्षा स्वास्थ्य को लेकर भी केंद्र सरकार विफल रही है,शिक्षा के क्षेत्र में पेपर लेकर चलते कई छात्रों ने आत्महत्या की है1
- ट्राईसिटी से हिमाचल तक वाहन चोर गैंग का पर्दाफाश, मास्टरमाइंड समेत 4 गिरफ्तार, 12 बाइक-2 कार बरामद1
- पिंजौर में नदी के रास्ते फंसी मरीज को ले जा रही एंबुलेंस, ट्रैक्टर-ट्रॉली से निकाला बाहर पिंजौर के रायतन क्षेत्र में मंगलवार सुबह मरीज को परवाणू ईएसआई अस्पताल ले जा रही एंबुलेंस नदी के रास्ते में फंस गई। लगातार बारिश के कारण नदी का रास्ता पानी और कीचड़ से खराब हो चुका है। मौके पर मौजूद लोगों ने ट्रैक्टर-ट्रॉली की मदद से एंबुलेंस को सुरक्षित बाहर निकाला। ग्रामीणों का कहना है कि बारिश के दौरान यह रास्ता कई घंटों तक बंद रहता है और वर्षों से स्थायी पुल की मांग की जा रही है।1
- कुल्लू एवं लाहौल स्पीति जिला के कृषि विपणन समिति अध्यक्ष राम सिंह मियां की कार्य शैली से प्रभावित बंजार युवा मोर्चा भारतीय जनता पार्टी क़े पूर्व अध्यक्ष झाबे राम ठाकुर ने थामा कांग्रेस का हाथ रिपोर्ट बुद्धि सिंह ठाकुर सैंज कुल्लू एवं लाहौल स्पीति जिला के कृषि विपणन समिति अध्यक्ष राम सिंह मियां की कार्य शैली से प्रभावित बंजार युवा मोर्चा भारतीय जनता पार्टी क़े पूर्व अध्यक्ष झाबे राम ठाकुर ने कांग्रेस का हाथ थाम लिया है। कुल्लू में मंगलवार को मीडिया के समक्ष यह सारी प्रक्रिया पूर्ण की गई।इस अवसर पर झावे राम ठाकुर ने कहा कि राम सिंह मियां की नेतृत्व में व्यवस्था परिवर्तन की राह में बंजार विधानसभा क्षेत्र है1
- पंचकूला ट्रैफिक पुलिस ने क्यों काटा 10500 का चलन थार गाड़ी का पंचकूला ट्रैफिक पुलिस ने कर दी बड़ी कार्रवाई, थार के काले शीशे और नंबर प्लेट छुपानी पड़ी -बड़ी महंगी, 10500 का चालान किया1
- जीरकपुर में 35 वर्षीय महिला की बेरहमी से ह/त्या! चा*कु/ओं से किए कई वार, खू/न से लथ/पथ मिला श*व जीरकपुर में 35 वर्षीय महिला की बेरहमी से ह/त्या! चा*कु/ओं से किए कई वार, खू/न से लथ/पथ मिला श*व जीरकपुर के बिशनपुरा इलाके की दशमेश नगर कॉलोनी में 35 वर्षीय महिला का खून से लथपथ शव मिलने से सनसनी फैल गई। महिला के शरीर पर चाकुओं से कई वार किए जाने की बात सामने आई है। सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल से अहम सबूत जुटाए। शुरुआती तौर पर पुराने मनमुटाव को वारदात की वजह माना जा रहा है और पहले पति पर शक जताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपी की तलाश जारी है।1