logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

हरदोई!शहर कोतवाली,पत्नी की धारदार हथियार से हत्या, पति पुलिस हिरासत में, पत्नी पर अवैध संबंधों का शक में परिवारिक विवाद की बातें आई सामने

2 hrs ago
user_Anurag yadav
Anurag yadav
हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

हरदोई!शहर कोतवाली,पत्नी की धारदार हथियार से हत्या, पति पुलिस हिरासत में, पत्नी पर अवैध संबंधों का शक में परिवारिक विवाद की बातें आई सामने

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • हरदोई जिले में बुधवार सुबह सुन्नी धाम में गूंजा हर-हर महादेव सुन्नी ग्राम स्थित मां महिषासुर मर्दिनी धाम में बुधवार सुबह भगवान भोलेनाथ का मनमोहक श्रृंगार किया गया। श्रद्धालुओं ने जल अर्पित कर पूजा-अर्चना की और दर्शन किए। मंदिर परिसर में हर-हर महादेव के जयघोष से माहौल भक्तिमय रहा।
    2
    हरदोई जिले में बुधवार सुबह सुन्नी धाम में गूंजा हर-हर महादेव

सुन्नी ग्राम स्थित मां महिषासुर मर्दिनी धाम में बुधवार सुबह भगवान भोलेनाथ का मनमोहक श्रृंगार किया गया। श्रद्धालुओं ने जल अर्पित कर पूजा-अर्चना की और दर्शन किए। मंदिर परिसर में हर-हर महादेव के जयघोष से माहौल भक्तिमय रहा।
    user_सुधीर अवस्थी 'परदेशी' (graminptrkar)
    सुधीर अवस्थी 'परदेशी' (graminptrkar)
    Local News Reporter हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • श्री गणेश महोत्सव में गूंजे गणपति बप्पा के जयकारे, भजनों से भक्तिमय हुआ राम वाटिका वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच हुआ गणपति पूजन, सुन्दर काण्ड के भजनों ने बांधा श्रद्धा का समां शाहाबाद, हरदोई। राम वाटिका में चल रहे 15वें भव्य श्री गणेश महोत्सव के दूसरे दिन पूरा वातावरण गणपति भक्ति से सराबोर नजर आया। प्रातःकाल विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच गणपति बप्पा की दिव्य प्रतिमा का पूजन-अर्चन किया गया। मंत्रों की गूंज और श्रद्धालुओं के जयकारों से राम वाटिका का वातावरण पूरी तरह आध्यात्मिक हो उठा। पूजन-अर्चन के उपरांत आचार्य वासुदेव शरण जी की टीम ने भजनमय एवं भावपूर्ण सुन्दर काण्ड पाठ का मनोहारी गायन प्रस्तुत किया। भक्ति में डूबे श्रद्धालु देर तक सुंदरकांड के मधुर स्वरों और श्रीराम नाम की रसधारा में भावविभोर होते रहे। ऐसा प्रतीत हुआ मानो राम वाटिका में भक्ति और आस्था की अविरल गंगा बह रही हो। महोत्सव के तहत मंगलवार की शाम 7 बजे से जय श्री श्याम जागरण पार्टी (शरद सक्सेना) के गायक कलाकार श्री विशाल राज एवं वैष्णवी जी द्वारा भव्य श्री गणपति भजन संध्या प्रस्तुत की जाएगी। वहीं श्री राजवीर बजरंगी द्वारा मनमोहक एवं आकर्षक धार्मिक झांकियों की प्रस्तुति श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहेगी। श्री गणेश उत्सव मंडल के अनिल मराठा, रमेश मराठा, रमेश गायकवाड़, पंकज गुप्ता, दीपक वर्मा, रमन गुप्ता, सत्येन्द्र श्रीवास्तव, विराट, सार्थक, यश, सुजल, सत्यम, आलोक, मोहित सहित नगर के बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं भक्तगण मौजूद रहे। महोत्सव के दौरान राम वाटिका में ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयघोष, भजनों की मधुर स्वर-लहरियों और श्रद्धालुओं की आस्था ने ऐसा भक्तिमय वातावरण बना दिया, जिसमें हर कोई स्वयं को गणपति की भक्ति में समर्पित करता दिखाई दिया।
    2
    श्री गणेश महोत्सव में गूंजे गणपति बप्पा के जयकारे, भजनों से भक्तिमय हुआ राम वाटिका
वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच हुआ गणपति पूजन, सुन्दर काण्ड के भजनों ने बांधा श्रद्धा का समां
शाहाबाद, हरदोई। राम वाटिका में चल रहे 15वें भव्य श्री गणेश महोत्सव के दूसरे दिन पूरा वातावरण गणपति भक्ति से सराबोर नजर आया। प्रातःकाल विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच गणपति बप्पा की दिव्य प्रतिमा का पूजन-अर्चन किया गया। मंत्रों की गूंज और श्रद्धालुओं के जयकारों से राम वाटिका का वातावरण पूरी तरह आध्यात्मिक हो उठा।
पूजन-अर्चन के उपरांत आचार्य वासुदेव शरण जी की टीम ने भजनमय एवं भावपूर्ण सुन्दर काण्ड पाठ का मनोहारी गायन प्रस्तुत किया। भक्ति में डूबे श्रद्धालु देर तक सुंदरकांड के मधुर स्वरों और श्रीराम नाम की रसधारा में भावविभोर होते रहे। ऐसा प्रतीत हुआ मानो राम वाटिका में भक्ति और आस्था की अविरल गंगा बह रही हो।
महोत्सव के तहत मंगलवार की शाम 7 बजे से जय श्री श्याम जागरण पार्टी (शरद सक्सेना) के गायक कलाकार श्री विशाल राज एवं वैष्णवी जी द्वारा भव्य श्री गणपति भजन संध्या प्रस्तुत की जाएगी। वहीं श्री राजवीर बजरंगी द्वारा मनमोहक एवं आकर्षक धार्मिक झांकियों की प्रस्तुति श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहेगी।
श्री गणेश उत्सव मंडल के अनिल मराठा, रमेश मराठा, रमेश गायकवाड़, पंकज गुप्ता, दीपक वर्मा, रमन गुप्ता, सत्येन्द्र श्रीवास्तव, विराट, सार्थक, यश, सुजल, सत्यम, आलोक, मोहित सहित नगर के बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं भक्तगण मौजूद रहे।
महोत्सव के दौरान राम वाटिका में ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयघोष, भजनों की मधुर स्वर-लहरियों और श्रद्धालुओं की आस्था ने ऐसा भक्तिमय वातावरण बना दिया, जिसमें हर कोई स्वयं को गणपति की भक्ति में समर्पित करता दिखाई दिया।
    user_OmdevDixit (Pappu Dixit)
    OmdevDixit (Pappu Dixit)
    Farmer हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • *अवगत कराना है कि दिनांक 14/09/2026 को ग्राम सतावन खेडा मजरा रामपुर भटौली में पप्पू पुत्र लालता के घर पर उनके दामाद रामदीन पुत्र टिकई (उम्र 36 वर्ष) निवासी गुलाबी खेड़ा थाना कासिमपुर जनपद हरदोई की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु होने की सूचना प्राप्त हुई । सूचना पर स्थानीय पुलिस द्वारा शव को नियमानुसार पंचायतनामा की कार्यवाही पूर्ण कर पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी भेजा गया । प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना कासिमपुर पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है । आवश्यक वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है । उक्त प्रकरण के संबंध में क्षेत्राधिकारी संडीला श्री श्लोक गौतम की बाइट ।*
    1
    *अवगत कराना है कि दिनांक 14/09/2026 को ग्राम सतावन खेडा मजरा रामपुर भटौली में पप्पू पुत्र लालता के घर पर उनके दामाद रामदीन पुत्र टिकई (उम्र 36 वर्ष) निवासी गुलाबी खेड़ा थाना कासिमपुर जनपद हरदोई की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु होने की सूचना प्राप्त हुई । सूचना पर स्थानीय पुलिस द्वारा शव को नियमानुसार पंचायतनामा की कार्यवाही पूर्ण कर पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी भेजा गया । प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना कासिमपुर पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है । आवश्यक वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है । उक्त प्रकरण के संबंध में क्षेत्राधिकारी संडीला श्री श्लोक गौतम की बाइट ।*
    user_संतोष तिवारी ब्यूरो चीफ दैनिक
    संतोष तिवारी ब्यूरो चीफ दैनिक
    Hardoi, Uttar Pradesh•
    14 hrs ago
  • एंटी रोमियो व मिशन शक्ति टीम ने छात्रों ओं को किया जागरूक रियल न्यूज सुरसा/ हरदोई मिशन शक्ति फेज के तहत आज दिनांक 15/09/2026 को सनेही देवी विषयकरण इंटर कॉलेज, दहिगँवा, थाना सुरसा हरदोई में एंटी रोमियो मिशन शक्ति टीम द्वारा नारी शक्ति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। टीम ने बालिकाओं को महिला सुरक्षा से जुड़े सभी मुख्य हेल्पलाइन नंबरों 1090- वुमेन पावर लाइन, 181- महिला हेल्पलाइन, 112- पुलिस आपातकालीन सेवा, 1076- मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 1098- चाइल्ड लाइन तथा 1930- साइबर अपराध हेल्पलाइन की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही सरकार द्वारा बालिकाओं के लिए चलाई जा रही लाभार्थी योजनाओं के बारे में बताते हुए पम्पलेट वितरित किए गए। टीम ने छात्राओं को बताया कि यदि कोई पीछा करता है, परेशान करता है या छेड़छाड़ करता है तो चुप न रहें, तुरंत 112 या 1090 पर सूचना दें या नजदीकी मिशन शक्ति केंद्र पर संपर्क करें। साइबर ठगी से बचने के लिए 1930 पर तुरंत शिकायत करने के लिए भी जागरूक किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य रामनरेश पाल को बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर विशेष रूप से निर्देशित किया गया। जागरूकता करने वाली टीम में शामिल रहीं- महिला उप निरीक्षक सुरेखा शर्मा महिला मुख्य आरक्षी स्नेह लता शुक्ला व नीरज आर्य, नेहा चौहान,कांस्टेबल विपिन कुमार उपस्थित रहे।
    1
    एंटी रोमियो व मिशन शक्ति टीम ने छात्रों ओं को किया जागरूक 
रियल न्यूज 
सुरसा/ हरदोई मिशन शक्ति फेज के तहत आज दिनांक 15/09/2026 को सनेही देवी विषयकरण इंटर कॉलेज, दहिगँवा, थाना सुरसा हरदोई में एंटी रोमियो  मिशन शक्ति टीम द्वारा नारी शक्ति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
टीम ने बालिकाओं को महिला सुरक्षा से जुड़े सभी मुख्य हेल्पलाइन नंबरों 1090- वुमेन पावर लाइन, 181- महिला हेल्पलाइन, 112- पुलिस आपातकालीन सेवा, 1076- मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 1098- चाइल्ड लाइन तथा 1930- साइबर अपराध हेल्पलाइन की विस्तृत जानकारी दी।
साथ ही सरकार द्वारा बालिकाओं के लिए चलाई जा रही लाभार्थी योजनाओं के बारे में बताते हुए पम्पलेट वितरित किए गए। टीम ने छात्राओं को बताया कि यदि कोई पीछा करता है, परेशान करता है या छेड़छाड़ करता है तो चुप न रहें, तुरंत 112 या 1090 पर सूचना दें या नजदीकी मिशन शक्ति केंद्र पर संपर्क करें। साइबर ठगी से बचने के लिए 1930 पर तुरंत शिकायत करने के लिए भी जागरूक किया गया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य रामनरेश पाल को बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर विशेष रूप से निर्देशित किया गया।
जागरूकता करने वाली टीम में शामिल रहीं- महिला उप निरीक्षक सुरेखा शर्मा महिला मुख्य आरक्षी स्नेह लता शुक्ला व नीरज आर्य, नेहा चौहान,कांस्टेबल विपिन कुमार उपस्थित रहे।
    user_राम सागर
    राम सागर
    Local News Reporter हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • ससुराल में दामाद की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मुकदमा दर्ज हरदोई। कासिमपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सतावन खेड़ा मजरा रामपुर भटौली में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान रामदीन पुत्र टिकई, उम्र करीब 36 वर्ष, निवासी गुलाबी खेड़ा थाना कासिमपुर, जनपद हरदोई के रूप में हुई है। बताया गया कि 14 सितंबर 2026 को रामदीन अपने ससुर पप्पू पुत्र लालता के घर ग्राम सतावन खेड़ा में मौजूद था। इसी दौरान उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु होने की सूचना पुलिस को मिली। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर नियमानुसार पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया। पुलिस के अनुसार, मामले में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना कासिमपुर में सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपितों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट समेत अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। बाइट— क्षेत्राधिकारी संडीला श्री श्लोक गौतम
    1
    ससुराल में दामाद की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मुकदमा दर्ज
हरदोई। कासिमपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सतावन खेड़ा मजरा रामपुर भटौली में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान रामदीन पुत्र टिकई, उम्र करीब 36 वर्ष, निवासी गुलाबी खेड़ा थाना कासिमपुर, जनपद हरदोई के रूप में हुई है।
बताया गया कि 14 सितंबर 2026 को रामदीन अपने ससुर पप्पू पुत्र लालता के घर ग्राम सतावन खेड़ा में मौजूद था। इसी दौरान उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु होने की सूचना पुलिस को मिली। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर नियमानुसार पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया।
पुलिस के अनुसार, मामले में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना कासिमपुर में सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपितों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
पुलिस का कहना है कि मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट समेत अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हैं।
बाइट— क्षेत्राधिकारी संडीला श्री श्लोक गौतम
    user_EDITOR IN CHIEF
    EDITOR IN CHIEF
    Local News Reporter हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • सतावन खेड़ा में संदिग्ध परिस्थिति में युवक की मौत, ससुर और ससुराल पक्ष पर मुकदमा दर्ज #हरदोई। ग्राम सतावन खेड़ा मजरा रामपुर भटौली में सोमवार को एक 36 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान रामदीन (36) पुत्र टिकई, निवासी गुलाबी खेड़ा, थाना कासिमपुर के रूप में हुई है, जो अपने ससुर पप्पू पुत्र लालता के घर आया हुआ था। ​घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया। परिजनों से प्राप्त तहरीर के आधार पर पुलिस ने कासिमपुर थाने में सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद अभियुक्तों को हिरासत में ले लिया है और उनसे पूछताछ कर रही है। ​ मामले की जानकारी देते हुए क्षेत्राधिकारी (CO) संडीला, श्लोक गौतम ने बताया, युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की सूचना पर पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है और संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है तथा आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
    1
    सतावन खेड़ा में संदिग्ध परिस्थिति में युवक की मौत, ससुर और ससुराल पक्ष पर मुकदमा दर्ज
#हरदोई। ग्राम सतावन खेड़ा मजरा रामपुर भटौली में सोमवार को एक 36 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान रामदीन (36) पुत्र टिकई, निवासी गुलाबी खेड़ा, थाना कासिमपुर के रूप में हुई है, जो अपने ससुर पप्पू पुत्र लालता के घर आया हुआ था।
​घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया। परिजनों से प्राप्त तहरीर के आधार पर पुलिस ने कासिमपुर थाने में सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद अभियुक्तों को हिरासत में ले लिया है और उनसे पूछताछ कर रही है।
​
मामले की जानकारी देते हुए क्षेत्राधिकारी (CO) संडीला, श्लोक गौतम ने बताया, युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की सूचना पर पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है और संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है तथा आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
    user_प्रवीण कुमार ,Associate Editor
    प्रवीण कुमार ,Associate Editor
    Local News Reporter हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • पत्नी के अवैध संबंध के शक में पति ने धारदार हथियार से की हत्या, आरोपी हिरासत में #​हरदोई। कोतवाली शहर क्षेत्र के टीलिया मोहल्ले में पारिवारिक विवाद के चलते एक पति ने अपनी पत्नी की धारदार हथियार से वार कर निर्मम हत्या कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस और फील्ड यूनिट की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। आरोपी पति को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। ​प्राप्त जानकारी के अनुसार, बेटगंज निवासी परवेज अपनी 30 वर्षीया पत्नी नगमा के साथ कोतवाली शहर के टीलिया मोहल्ले में किराए के मकान में रहता था। बुधवार तड़के करीब 5:00 बजे पुलिस को सूचना मिली कि परवेज ने अपनी पत्नी नगमा पर धारदार वस्तु से हमला कर उसकी हत्या कर दी है। ​घटना की जानकारी मिलते ही उच्चाधिकारी और स्थानीय पुलिस बल तुरंत मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का बारीक निरीक्षण किया। फील्ड यूनिट ने मौके से आवश्यक साक्ष्य जुटाए। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की औपचारिकताएं पूरी कीं और शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया। ​प्राथमिक जांच में सामने आया है कि परवेज को अपनी पत्नी के चरित्र और अवैध संबंधों पर शक था, जिसको लेकर दोनों के बीच अक्सर पारिवारिक विवाद होता रहता था। इसी रंजिश और विवाद के चलते उसने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया। ​मामले की जानकारी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) ने बताया कि आरोपी पति को हिरासत में लेकर गहन पूछताछ की जा रही है। घटना के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
    1
    पत्नी के अवैध संबंध के शक में पति ने धारदार हथियार से की हत्या, आरोपी हिरासत में
#​हरदोई। कोतवाली शहर क्षेत्र के टीलिया मोहल्ले में पारिवारिक विवाद के चलते एक पति ने अपनी पत्नी की धारदार हथियार से वार कर निर्मम हत्या कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस और फील्ड यूनिट की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। आरोपी पति को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
​प्राप्त जानकारी के अनुसार, बेटगंज निवासी परवेज अपनी 30 वर्षीया पत्नी नगमा के साथ कोतवाली शहर के टीलिया मोहल्ले में किराए के मकान में रहता था। बुधवार तड़के करीब 5:00 बजे पुलिस को सूचना मिली कि परवेज ने अपनी पत्नी नगमा पर धारदार वस्तु से हमला कर उसकी हत्या कर दी है।
​घटना की जानकारी मिलते ही उच्चाधिकारी और स्थानीय पुलिस बल तुरंत मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का बारीक निरीक्षण किया। फील्ड यूनिट ने मौके से आवश्यक साक्ष्य जुटाए। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की औपचारिकताएं पूरी कीं और शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया।
​प्राथमिक जांच में सामने आया है कि परवेज को अपनी पत्नी के चरित्र और अवैध संबंधों पर शक था, जिसको लेकर दोनों के बीच अक्सर पारिवारिक विवाद होता रहता था। इसी रंजिश और विवाद के चलते उसने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया।
​मामले की जानकारी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) ने बताया कि आरोपी पति को हिरासत में लेकर गहन पूछताछ की जा रही है। घटना के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
    user_प्रवीण कुमार ,Associate Editor
    प्रवीण कुमार ,Associate Editor
    Local News Reporter हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • हरदोई!शहर कोतवाली,पत्नी की धारदार हथियार से हत्या, पति पुलिस हिरासत में, पत्नी पर अवैध संबंधों का शक में परिवारिक विवाद की बातें आई सामने
    1
    हरदोई!शहर कोतवाली,पत्नी की धारदार हथियार से हत्या, पति पुलिस हिरासत में,
पत्नी पर अवैध संबंधों का शक में परिवारिक विवाद की बातें आई सामने
    user_Anurag yadav
    Anurag yadav
    हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.