Shuru
Apke Nagar Ki App…
कोडरमा में पुलिस टीम की बोलेरो को ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर, संदिग्ध ट्रक का पीछा करना पड़ा भारी! 🟧◼️ *कोडरमा जिले के चंदवारा थाना क्षेत्र में शनिवार को संदिग्ध ट्रक का पीछा करना पुलिस टीम के लिए हादसे में बदल गया। मदनगुंडी टोल प्लाजा से करीब एक किलोमीटर आगे रेलवे ओवरब्रिज के समीप कोयला लदे 12 चक्का ट्रक ने पुलिस की बोलेरो में जोरदार टक्कर मार दी।*
Bikram reporting News
कोडरमा में पुलिस टीम की बोलेरो को ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर, संदिग्ध ट्रक का पीछा करना पड़ा भारी! 🟧◼️ *कोडरमा जिले के चंदवारा थाना क्षेत्र में शनिवार को संदिग्ध ट्रक का पीछा करना पुलिस टीम के लिए हादसे में बदल गया। मदनगुंडी टोल प्लाजा से करीब एक किलोमीटर आगे रेलवे ओवरब्रिज के समीप कोयला लदे 12 चक्का ट्रक ने पुलिस की बोलेरो में जोरदार टक्कर मार दी।*
More news from Palamu and nearby areas
- कोडरमा में पुलिस टीम की बोलेरो को ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर, संदिग्ध ट्रक का पीछा करना पड़ा भारी! 🟧◼️ *कोडरमा जिले के चंदवारा थाना क्षेत्र में शनिवार को संदिग्ध ट्रक का पीछा करना पुलिस टीम के लिए हादसे में बदल गया। मदनगुंडी टोल प्लाजा से करीब एक किलोमीटर आगे रेलवे ओवरब्रिज के समीप कोयला लदे 12 चक्का ट्रक ने पुलिस की बोलेरो में जोरदार टक्कर मार दी।*1
- छठ पूजा क्लब बुढ़वासाले मनिका के द्वारा छठ घाट का किया गया साफ सफाई विधि व्यवस्था को लेकर की गई चर्चा छठ पूजा क्लब के लोगों ने बताएं कि क्लब के द्वारा छठ पर्व करने वाले लोगों को असुविधा ना हो जिसके लिए कमेटी पूरी तैयारी कर ली है3
- झारखंड के रैयतों के लिए बड़ी खबर! क्या आपकी भी पुश्तैनी जमीन को NGDRS पोर्टल की 'प्रतिबंधित सूची' में डालकर रजिस्ट्री रोक दी गई थी? झारखंड हाईकोर्ट ने सख्त आदेश देते हुए पोर्टल से अवैध लिस्ट को तत्काल हटाने और वैध दस्तावेजों की रजिस्ट्री सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। दफ्तरों के मनमाने खेल और रैयतों के कानूनी हक पर देखिए जनसंवाद न्यूज़ की यह रिपोर्ट। पूरा वीडियो देखें 👇1
- राज्यसभा सांसद बैजनाथ राम ने लातेहार सहित पूरे झारखंड वासियों को दीपावली एवं छठ पर्व की शुभकामनाएं दिया। रविवार की शाम 5:00 राज्यसभा सांसद बैजनाथ राम ने लातेहार जिला वासियों सहित समस्त झारखंड वासियों को दीपावली एवं छठ पर्व पर की हार्दिक शुभकामनाएं दिल्ली से लातेहार आने पहुंचने पर दिया है ।1
- दीपावली पर दिलीप मशीनरी की खास पहल, चाय-बिस्कुट से मेहमानों का स्वागत कर राजेश अग्रवाल ने बांटी खुशियां, संतोष कुमार लातेहार। दीपावली के पावन अवसर पर दिलीप मशीनरी की ओर से चाय एवं बिस्कुट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन प्रतिष्ठान के संचालक राजेश अग्रवाल के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जवाहर प्रसाद अग्रवाल उपस्थित रहे। मौके पर बृजेश अग्रवाल, विपिन कुमार, अशोक प्रसाद सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे। सभी ने एक-दूसरे को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए चाय-बिस्कुट का आनंद लिया।इस अवसर पर संचालक राजेश अग्रवाल ने सभी को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दीपावली खुशियां बांटने, आपसी प्रेम, सद्भाव और भाईचारे का पर्व है। इसी भावना को ध्यान में रखते हुए इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। उन्होंने बताया कि यह आयोजन सुबह 11 बजे से शाम 8 बजे तक चलेगा। उन्होंने शहरवासियों एवं सभी लोगों से कार्यक्रम में पहुंचकर चाय-बिस्कुट का आनंद उठाने की अपील की।4
- निशा भगत को न्याय दिलाने की मांग पर भाजपा का प्रदर्शन, सीएम हेमंत सोरेन का पुतला दहन लातेहार। झारखंड की सामाजिक कार्यकर्ता निशा भगत की मौत के मामले को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने लातेहार में राज्य सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन कर घटना पर आक्रोश जताया। प्रदर्शन के दौरान मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग उठाई गई। मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष बंशी यादव ने कहा कि निशा भगत की मौत राज्य की प्रशासनिक व्यवस्था और सरकार की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े करती है। उन्होंने इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर सच्चाई सामने लाने की मांग की।भाजपा नेता राजीव रंजन पांडेय ने कहा कि उच्च शिक्षित निशा भगत ने अपने निजी सुख-सुविधाओं को दरकिनार कर आदिवासी समाज, महिलाओं और आम लोगों के अधिकारों के लिए संघर्ष किया था। जिला परिषद अध्यक्ष पूनम देवी ने कहा कि निशा भगत जल, जंगल और जमीन के मुद्दों को लेकर लगातार आवाज उठाती रही थीं। उन्होंने आरोप लगाया कि व्यवस्था और प्रशासन से निराशा के कारण उन्हें यह कदम उठाना पड़ा। वहीं मुखिया संघ के जिलाध्यक्ष सुभाष सिंह ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की। मौके पर जिला प्रभारी पंकज कुमार सिंह, जिला परिषद अध्यक्ष पूनम देवी, उपाध्यक्ष राकेश दुबे, जिला महामंत्री अमलेश कुमार सिंह, जिला कोषाध्यक्ष विष्णुदेव गुप्ता, अनिल सिंह, पवन गुप्ता, आशा देवी, ध्रुव पांडेय, मुकेश पांडेय, परशुराम लोहारा, सुभाष सिंह, रामदेव सिंह, रितेश कुमार, सौरभ पांडेय, सोनू कुमार सिंह, राम गणेश सिंह, भगवत सिंह, नागमणि कुमार, पिंटू रजक, अवधेश चंद्रवंशी, गिरधारी पाठक एवं संतोष कुमार पांडेय समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।1
- रंका।तेतरडीह मध्य विद्यालय के सहायक अध्यापक अवधेश पांडेय के सेवानिवृत्त होने पर विदाई सह सम्मान समारोह का हुआ आयोजन इस संबंध में आज रविवार एक बजे सहायक अध्यापक विंदू पांडेय ने बताया की रंका प्रखंड के तेतरडीह मध्य विद्यालय में सहायक अध्यापक अवधेश पांडेय के सेवानिवृत्त होने के अवसर पर विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन विद्यालय परिसर में किया गया । समारोह में विद्यालय परिवार, शिक्षक-शिक्षिकाओं, जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने उन्हें भावभीनी विदाई दी और उनके लंबे शैक्षणिक कार्यकाल की सराहना की। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि शिक्षक कभी सेवानिवृत्त नहीं होता, बल्कि उसके द्वारा विद्यार्थियों को दी गई शिक्षा, संस्कार और मार्गदर्शन हमेशा समाज में जीवित रहते हैं। अवधेश पांडेय ने अपने सेवाकाल के दौरान पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन किया। उन्होंने अनेक विद्यार्थियों के भविष्य को संवारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। समारोह के दौरान उपस्थित लोगों ने उनके साथ बिताए गए विद्यालय के अनुभवों को साझा किया तथा उनके स्वस्थ, सुखमय एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस मौके पर उन्हें फूलमाला एवं उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का माहौल भावुक हो गया। सहकर्मी शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने नम आंखों से उन्हें विदाई दी और उनके योगदान को याद किया।1
- नेतरहाट थाना क्षेत्र अंतर्गत दोना ग्राम में अफीम की खेती को रोकथाम को लेकर चलाया गया जन जागरूकता अभियान। इस संबंध में नेतरहाट थाना प्रभारी राजन अधिकारी ने रविवार की शाम 5:00 बजे बताया कि लातेहार पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव के निर्देश पर एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पूजा कुमारी के नेतृत्व में बिरजिया समुदाय के ग्रामीणों के बीच में दीपावली पर्व के अवसर पर मिठाईयां बांटा गया एवं बच्चों को पठन-पाठन की सामग्री साथी ग्रामीणों को अफीम की खेती नहीं करने को लेकर जन जागरूकता अभियान चलाया गया है।1