युवाओं की आवाज सीधे सरकार तक पहुंचेगी, विधायक सुनील सांगवान ने प्रतियोगी छात्रों से किया खुला संवाद : अकादमियों में विद्यार्थियों से रूबरू हुए विधायक, भर्ती प्रक्रियाओं में सुधार, नई शिक्षा नीति और सीजीपी आंदोलन पर हुई खुलकर चर्चा चरखी दादरी, 1 अगस्त। विधायक सुनील सांगवान ने शनिवार को जिले की प्रमुख शिक्षण संस्थाओं जिले सिंह अकादमी और अलार अकादमी में पहुंचकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों एवं Gen-Z युवाओं से सीधा संवाद किया। इस दौरान उन्होंने छात्रों की समस्याएं सुनीं, उनके सुझाव लिए और भरोसा दिलाया कि युवाओं की आवाज को सरकार के समक्ष मजबूती से रखा जाएगा। जिले सिंह अकादमी में निदेशक जयपाल सांगवान की मौजूदगी में आयोजित संवाद कार्यक्रम में विधायक सुनील सांगवान के समक्ष विद्यार्थियों ने भर्ती प्रक्रियाओं में सुधार को लेकर कई महत्वपूर्ण सुझाव रखे। छात्रों ने मांग की कि कर्मचारी चयन आयोग की तर्ज पर हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग का भी पूर्व निर्धारित परीक्षा कैलेंडर जारी किया जाए, प्रश्नपत्र निर्धारित पाठ्यक्रम और परीक्षा पैटर्न के अनुरूप तैयार किए जाएं तथा पूरी भर्ती प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और विश्वसनीय बनाया जाए। विधायक सुनील सांगवान ने कहा कि आज का युवा केवल रोजगार की मांग नहीं कर रहा, बल्कि व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, जवाबदेह और मजबूत बनाने की सोच भी रखता है। उन्होंने जंतर-मंतर पर युवाओं के आंदोलनों, लोकतांत्रिक अधिकारों और युवाओं की भागीदारी पर भी विस्तार से चर्चा की। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अकादमी परिसर में पौधारोपण भी किया। इसके बाद अलार अकादमी में डॉ. अरुण श्योराण की उपस्थिति में आयोजित संवाद कार्यक्रम में नई शिक्षा नीति, शिक्षा व्यवस्था में बदलाव और सीजेपी आंदोलन जैसे समसामयिक विषयों पर विद्यार्थियों के साथ विचार-विमर्श किया गया। विधायक ने युवाओं के तर्कपूर्ण और परिपक्व विचारों की सराहना करते हुए कहा कि देश के युवा केवल भविष्य नहीं, बल्कि वर्तमान की सबसे बड़ी शक्ति हैं और उनकी सहभागिता से ही बेहतर व्यवस्था का निर्माण संभव है। इस पर विधायक सुनील सांगवान ने आश्वासन दिया कि विद्यार्थियों के सुझावों और अपेक्षाओं को सरकार तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का हर संभव प्रयास किया जाएगा। --
युवाओं की आवाज सीधे सरकार तक पहुंचेगी, विधायक सुनील सांगवान ने प्रतियोगी छात्रों से किया खुला संवाद : अकादमियों में विद्यार्थियों से रूबरू हुए विधायक, भर्ती प्रक्रियाओं में सुधार, नई शिक्षा नीति और सीजीपी आंदोलन पर हुई खुलकर चर्चा चरखी दादरी, 1 अगस्त। विधायक सुनील सांगवान ने शनिवार को जिले की प्रमुख शिक्षण संस्थाओं जिले सिंह अकादमी और अलार अकादमी में पहुंचकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों एवं Gen-Z युवाओं से सीधा संवाद किया। इस दौरान उन्होंने छात्रों की समस्याएं सुनीं, उनके सुझाव लिए और भरोसा दिलाया कि युवाओं की आवाज को सरकार के समक्ष मजबूती से रखा जाएगा। जिले सिंह अकादमी में निदेशक जयपाल सांगवान की मौजूदगी में आयोजित संवाद कार्यक्रम में विधायक
सुनील सांगवान के समक्ष विद्यार्थियों ने भर्ती प्रक्रियाओं में सुधार को लेकर कई महत्वपूर्ण सुझाव रखे। छात्रों ने मांग की कि कर्मचारी चयन आयोग की तर्ज पर हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग का भी पूर्व निर्धारित परीक्षा कैलेंडर जारी किया जाए, प्रश्नपत्र निर्धारित पाठ्यक्रम और परीक्षा पैटर्न के अनुरूप तैयार किए जाएं तथा पूरी भर्ती प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और विश्वसनीय बनाया जाए। विधायक सुनील सांगवान ने कहा कि आज का युवा केवल रोजगार की मांग नहीं कर रहा, बल्कि व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, जवाबदेह और मजबूत बनाने की सोच भी रखता है। उन्होंने जंतर-मंतर पर युवाओं के आंदोलनों, लोकतांत्रिक अधिकारों और युवाओं की भागीदारी पर भी विस्तार से चर्चा की। कार्यक्रम के दौरान
उन्होंने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अकादमी परिसर में पौधारोपण भी किया। इसके बाद अलार अकादमी में डॉ. अरुण श्योराण की उपस्थिति में आयोजित संवाद कार्यक्रम में नई शिक्षा नीति, शिक्षा व्यवस्था में बदलाव और सीजेपी आंदोलन जैसे समसामयिक विषयों पर विद्यार्थियों के साथ विचार-विमर्श किया गया। विधायक ने युवाओं के तर्कपूर्ण और परिपक्व विचारों की सराहना करते हुए कहा कि देश के युवा केवल भविष्य नहीं, बल्कि वर्तमान की सबसे बड़ी शक्ति हैं और उनकी सहभागिता से ही बेहतर व्यवस्था का निर्माण संभव है। इस पर विधायक सुनील सांगवान ने आश्वासन दिया कि विद्यार्थियों के सुझावों और अपेक्षाओं को सरकार तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का हर संभव प्रयास किया जाएगा। --
- हरियाणा में मौसम में बड़ा बदलाव देखिए 1 अगस्त 20261
- गाली कभी कुछ हल नहीं करते। आइए गुमराह लोगों का मार्गदर्शन करें। चलो एक साथ काम करते हैं। चलो भारत के लिए काम करते हैं: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी1
- पलवल में बड़ी कार्रवाई! बिना डिग्री चल रहा था क्लीनिक, एक व्यक्ति काबूCM उड़नदस्ते की बड़ी कार्रवाई, पलवल में कथित अवैध क्लीनिक से दवाएं बरामद1
- हरियाणा पुलिस के एएसआई की बेटी का कॉमनवेल्थ गेम में गोल्डन पंच, 54 किलो भार वर्ग में जीता गोल्ड मेडल। हरियाणा पुलिस के एएसआई की बेटी का कॉमनवेल्थ गेम में गोल्डन पंच, 54 किलो भार वर्ग में जीता गोल्ड मेडल। कनाडा की कर लेते नल गार्डों के खिलाफ शानदार जीत पहली बार जीता गोल्ड मेडल,2024 में बीमारी के कारण नही जीत पाई मेडल,अब की उपलब्धि हासिल। मूल रूप से भिवानी के रहने वाली प्रीति पवार पिता के साथ कई वर्षों से रह रही रोहतक जिले के महम में कस्बे में, बॉक्सर चाचा से ली प्रेरणा। कोरोना के दौरान रात भर करती थी अभ्यास 5 साल में बाद में परिणाम कॉमनवेल्थ में जीता गोल्ड। भारतीय बॉक्सर प्रीति पवार खीर चूरमा और ड्राई फ्रूट के लड्डू की शौकीन मां और बहन ने कहा जमकर खिलाएंगे चूरमा। हरियाणा पुलिस में तैनात पिता सोमबीर ने कहा,मर मर कर जीते है खिलाड़ी,जीतोड़ करते है मेहनत। प्रीति पवार के चाचा भी रह चुके हैं बॉक्सर प्रीति ने चाचा से बॉक्सिंग के लिए ट्रेनिंग। कॉमनवेल्थ गेम में अब तक भारत के 6 गोल्ड मेडल,बेटियो ने मारी बाजी। खीर,चूरमा और ड्राई फ्रूट की शौकीन,व कोरोना काल में रात भर जागकर मेहनत करने वाली हरियाणा की बेटी ने एक बार फिर देश का नाम दुनिया में रोशन कर दिया है। रोहतक के महम में रहने वाली भारतीय बॉक्सर प्रीति पवार ने कॉमनवेल्थ गेम्स में 54 किलोग्राम भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल जीत लिया है। फाइनल मुकाबले में प्रीति ने कनाडा की मजबूत प्रतिद्वंद्वी को हराकर गोल्ड पर कब्जा जमाया। यह उनके करियर का पहला कॉमनवेल्थ गोल्ड है, जिसे हासिल करने के लिए उन्होंने वर्षों तक कड़ी मेहनत और संघर्ष किया। प्रीति पवार के गोल्ड मेडल लेने पर हरियाणा पुलिस के जवान पिता व मां और बहन के साथ पूरे प्रदेश में खुशी का माहौल है प्रीति मूल रूप से भिवानी की रहने वाली हैं, लेकिन उनके पिता हरियाणा पुलिस में एएसआई के पद पर तैनात हैं और परिवार कई वर्षों से रोहतक जिले के महम कस्बे में रह रहा है। प्रीति को बचपन से ही बॉक्सिंग का माहौल मिला। उनके चाचा भी बॉक्सर रह चुके हैं और उन्हीं से प्रेरणा लेकर प्रीति ने मुक्केबाजी की दुनिया में कदम रखा। चाचा ने शुरुआती दौर में उन्हें प्रशिक्षण भी दिया, जिसने उनकी प्रतिभा को निखारने में अहम भूमिका निभाई।प्रीति की सफलता के पीछे कड़ी मेहनत की लंबी कहानी है। कोरोना काल के दौरान जब खेल गतिविधियां लगभग बंद थीं, तब भी उन्होंने रात-रात भर अभ्यास जारी रखा। लगातार पांच वर्षों की मेहनत और अनुशासन का ही परिणाम है कि आज उन्होंने कॉमनवेल्थ गेम्स में देश के लिए गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया। वर्ष 2024 में बीमारी के कारण वह पदक जीतने से चूक गई थीं, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और इस बार गोल्ड जीतकर अपने सपने को साकार कर दिखाया। बेटी की इस ऐतिहासिक जीत से परिवार में जश्न का माहौल है। मां और बहन ने खुशी जताते हुए कहा कि प्रीति को खीर, चूरमा और ड्राई फ्रूट के लड्डू बेहद पसंद हैं, इसलिए घर पहुंचते ही उसका पसंदीदा खाना बनाकर जीत का जश्न मनाया जाएगा वहीं, पिता एएसआई सोमबीर ने कहा कि खिलाड़ी जीत यूं ही नहीं हासिल करते, बल्कि "मर-मर कर" मेहनत करते हैं और वर्षों की तपस्या के बाद यह मुकाम मिलता है। प्रीति की इस उपलब्धि के साथ कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत के गोल्ड मेडल की संख्या छह हो गई है, जिनमें बेटियों का प्रदर्शन सबसे शानदार रहा है। एक बार फिर हरियाणा की बेटी ने साबित कर दिया कि मेहनत, हौसले और जुनून के दम पर दुनिया की कोई भी चुनौती जीती जा सकती है।1
- हर हर महादेव! ऋषिकेश से लाइव कांवड़ यात्रा और मां गंगा के अलौकिक दर्शन1
- Dengue vs Viral Fever: ये लक्षण बताएंगे असली बीमारी, Fortis हॉस्पिटल की डॉ नेहा Dengue vs Viral Fever: ये लक्षण बताएंगे असली बीमारी, Fortis हॉस्पिटल की डॉ नेहा ने बताये बचाव के तरीके। Podcast1
- PM Modi का Emotional Mode ON! बोले—आज बस आपसे बातें करता रहूं… आज तो मन करता है बस आपसे ही बातें करता रहूं…” प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवाओं से संवाद करते हुए Jantar Mantar से जुड़े विवाद पर अपनी बात रखी। PM Modi ने कहा कि गलतियों से सीखना चाहिए और युवाओं को सही दिशा दिखाकर देश के निर्माण में उनकी ऊर्जा लगानी चाहिए। आप PM Modi के इस संदेश को कैसे देखते हैं?1
- चंदा चूड़ी पर बारा खुलासाचंदा चूड़ी पर बारा खुलासाgujaratmurdercasejamnagarmurdercaseSabse Tej khabar IndiajamnagarbreakingnewsgujaratjamnagarmurdercasejamnagargujaratjamnagarmurdercasegujaratmurdercaseSabse Tej khabar India चंदा चूड़ी पर बारा खुलासाgujaratmurdercasejamnagarmurdercaseSabse Tej khabar IndiajamnagarbreakingnewsgujaratjamnagarmurdercasejamnagargujaratjamnagarmurdercasegujaratmurdercaseSabse Tej khabar India1
- रोहतक में JLN नहर पर बढ़ते हादसों के बीच पार्षद प्रवीण कौशिक व लोगों की प्रशासन रोहतक में JLN नहर पर बढ़ते हादसों के बीच पार्षद प्रवीण कौशिक व लोगों की प्रशासन से सुरक्षा की बड़ी मांग1