logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

गर्मी में प्यासे लोग, बख्तियारपुर बाजार का चापाकल एक हफ्ते से बंद, वाटर एटीएम भी बना शोपीस। पटना जिला के बख्तियारपुर में भीषण गर्मी के बीच पेयजल संकट गहराता जा रहा है। नगर परिषद क्षेत्र के स्टेशन रोड बाजार स्थित वार्ड नंबर-8, गुप्ता मार्केट के पास लगा चापाकल पिछले एक सप्ताह से बंद पड़ा है, जिससे राहगीरों और दुकानदारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह चापाकल बाजार क्षेत्र का मुख्य जल स्रोत था, जहां प्रतिदिन सैकड़ों लोग अपनी प्यास बुझाते थे। लेकिन इसके बंद होने के बाद अब लोगों को पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। मजबूरी में कई लोग निजी दुकानों से बोतलबंद पानी खरीदने को विवश हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर परिषद द्वारा कुछ वर्ष पूर्व शहर के कई स्थानों पर वाटर एटीएम लगाए गए थे, जिनसे लोगों को सस्ती दरों पर स्वच्छ पानी मिलना था। लेकिन ये वाटर एटीएम शुरू होने के कुछ ही महीनों बाद बंद हो गए और आज तक चालू नहीं हो सके हैं। इस मामले में नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार ने बताया कि चापाकल को जल्द ठीक कराया जाएगा, हालांकि वाटर एटीएम की स्थिति को लेकर उन्होंने स्पष्ट जानकारी नहीं दी। वहीं वार्ड पार्षद अमलेश चौहान ने बताया कि पुराने वाटर एटीएम काम नहीं कर रहे हैं, लेकिन इस वित्तीय वर्ष में नए वाटर एटीएम का निर्माण कराया गया है, जिसे गर्मी शुरू होने से पहले चालू हो जाना चाहिए था। बावजूद इसके अब तक इसे चालू नहीं किया गया है। भीषण गर्मी के इस दौर में पानी की कमी ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। बाजार जैसे व्यस्त इलाके में पेयजल की व्यवस्था नहीं होना नगर परिषद की कार्यशैली पर सवाल खड़े करता है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द समस्या का समाधान करने की मांग की है।

2 hrs ago
user_Khabar Junction Live
Khabar Junction Live
Local News Reporter बख्तियारपुर, पटना, बिहार•
2 hrs ago

गर्मी में प्यासे लोग, बख्तियारपुर बाजार का चापाकल एक हफ्ते से बंद, वाटर एटीएम भी बना शोपीस। पटना जिला के बख्तियारपुर में भीषण गर्मी के बीच पेयजल संकट गहराता जा रहा है। नगर परिषद क्षेत्र के स्टेशन रोड बाजार स्थित वार्ड नंबर-8, गुप्ता मार्केट के पास लगा चापाकल पिछले एक सप्ताह से बंद पड़ा है, जिससे राहगीरों और दुकानदारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह चापाकल बाजार क्षेत्र का मुख्य जल स्रोत था, जहां प्रतिदिन सैकड़ों लोग अपनी प्यास बुझाते थे। लेकिन इसके बंद होने के बाद अब लोगों को पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। मजबूरी में कई लोग निजी दुकानों से बोतलबंद पानी खरीदने को विवश हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर परिषद द्वारा कुछ वर्ष पूर्व शहर के कई स्थानों पर वाटर एटीएम लगाए गए थे, जिनसे लोगों को सस्ती दरों पर स्वच्छ पानी मिलना था। लेकिन ये वाटर एटीएम शुरू होने के कुछ ही महीनों बाद बंद हो गए और आज तक चालू नहीं हो सके हैं। इस मामले में नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार ने बताया कि चापाकल को जल्द ठीक कराया जाएगा, हालांकि वाटर एटीएम की स्थिति को लेकर उन्होंने स्पष्ट जानकारी नहीं दी। वहीं वार्ड पार्षद अमलेश चौहान ने बताया कि पुराने वाटर एटीएम काम नहीं कर रहे हैं, लेकिन इस वित्तीय वर्ष में नए वाटर एटीएम का निर्माण कराया गया है, जिसे गर्मी शुरू होने से पहले चालू हो जाना चाहिए था। बावजूद इसके अब तक इसे चालू नहीं किया गया है। भीषण गर्मी के इस दौर में पानी की कमी ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। बाजार जैसे व्यस्त इलाके में पेयजल की व्यवस्था नहीं होना नगर परिषद की कार्यशैली पर सवाल खड़े करता है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द समस्या का समाधान करने की मांग की है।

More news from बिहार and nearby areas
  • पटना जिला के बख्तियारपुर में भीषण गर्मी के बीच पेयजल संकट गहराता जा रहा है। नगर परिषद क्षेत्र के स्टेशन रोड बाजार स्थित वार्ड नंबर-8, गुप्ता मार्केट के पास लगा चापाकल पिछले एक सप्ताह से बंद पड़ा है, जिससे राहगीरों और दुकानदारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह चापाकल बाजार क्षेत्र का मुख्य जल स्रोत था, जहां प्रतिदिन सैकड़ों लोग अपनी प्यास बुझाते थे। लेकिन इसके बंद होने के बाद अब लोगों को पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। मजबूरी में कई लोग निजी दुकानों से बोतलबंद पानी खरीदने को विवश हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर परिषद द्वारा कुछ वर्ष पूर्व शहर के कई स्थानों पर वाटर एटीएम लगाए गए थे, जिनसे लोगों को सस्ती दरों पर स्वच्छ पानी मिलना था। लेकिन ये वाटर एटीएम शुरू होने के कुछ ही महीनों बाद बंद हो गए और आज तक चालू नहीं हो सके हैं। इस मामले में नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार ने बताया कि चापाकल को जल्द ठीक कराया जाएगा, हालांकि वाटर एटीएम की स्थिति को लेकर उन्होंने स्पष्ट जानकारी नहीं दी। वहीं वार्ड पार्षद अमलेश चौहान ने बताया कि पुराने वाटर एटीएम काम नहीं कर रहे हैं, लेकिन इस वित्तीय वर्ष में नए वाटर एटीएम का निर्माण कराया गया है, जिसे गर्मी शुरू होने से पहले चालू हो जाना चाहिए था। बावजूद इसके अब तक इसे चालू नहीं किया गया है। भीषण गर्मी के इस दौर में पानी की कमी ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। बाजार जैसे व्यस्त इलाके में पेयजल की व्यवस्था नहीं होना नगर परिषद की कार्यशैली पर सवाल खड़े करता है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द समस्या का समाधान करने की मांग की है।
    1
    पटना जिला के बख्तियारपुर में भीषण गर्मी के बीच पेयजल संकट गहराता जा रहा है। नगर परिषद क्षेत्र के स्टेशन रोड बाजार स्थित वार्ड नंबर-8, गुप्ता मार्केट के पास लगा चापाकल पिछले एक सप्ताह से बंद पड़ा है, जिससे राहगीरों और दुकानदारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
यह चापाकल बाजार क्षेत्र का मुख्य जल स्रोत था, जहां प्रतिदिन सैकड़ों लोग अपनी प्यास बुझाते थे। लेकिन इसके बंद होने के बाद अब लोगों को पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। मजबूरी में कई लोग निजी दुकानों से बोतलबंद पानी खरीदने को विवश हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर परिषद द्वारा कुछ वर्ष पूर्व शहर के कई स्थानों पर वाटर एटीएम लगाए गए थे, जिनसे लोगों को सस्ती दरों पर स्वच्छ पानी मिलना था। लेकिन ये वाटर एटीएम शुरू होने के कुछ ही महीनों बाद बंद हो गए और आज तक चालू नहीं हो सके हैं।
इस मामले में नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार ने बताया कि चापाकल को जल्द ठीक कराया जाएगा, हालांकि वाटर एटीएम की स्थिति को लेकर उन्होंने स्पष्ट जानकारी नहीं दी।
वहीं वार्ड पार्षद अमलेश चौहान ने बताया कि पुराने वाटर एटीएम काम नहीं कर रहे हैं, लेकिन इस वित्तीय वर्ष में नए वाटर एटीएम का निर्माण कराया गया है, जिसे गर्मी शुरू होने से पहले चालू हो जाना चाहिए था। बावजूद इसके अब तक इसे चालू नहीं किया गया है।
भीषण गर्मी के इस दौर में पानी की कमी ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। बाजार जैसे व्यस्त इलाके में पेयजल की व्यवस्था नहीं होना नगर परिषद की कार्यशैली पर सवाल खड़े करता है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द समस्या का समाधान करने की मांग की है।
    user_Khabar Junction Live
    Khabar Junction Live
    Local News Reporter बख्तियारपुर, पटना, बिहार•
    2 hrs ago
  • महनार के मोहम्मदपुर के परमानंदपुर CCTV में कैद डकैती की वारदात,फायरिंग और धमाकों से कांपा गांव #Mahnar #VaishaliNews #BiharCrime #BreakingNews #CrimeNews #Robbery #Dakaiti #CCTVFootage #BiharPolice #MahnarNews #Vaishali #BiharUpdate #CrimeAlert #HindiNews #NewsUpdate #LocalNews #BigBreaking #TrendingNews #ViralNews #PoliceInvestigation
    1
    महनार के मोहम्मदपुर के परमानंदपुर 
CCTV में कैद डकैती की वारदात,फायरिंग और धमाकों से कांपा गांव #Mahnar #VaishaliNews #BiharCrime #BreakingNews #CrimeNews #Robbery #Dakaiti #CCTVFootage #BiharPolice #MahnarNews #Vaishali #BiharUpdate #CrimeAlert #HindiNews #NewsUpdate #LocalNews #BigBreaking #TrendingNews #ViralNews #PoliceInvestigation
    user_Mohan Kumar
    Mohan Kumar
    महनार, वैशाली, बिहार•
    1 hr ago
  • Post by JMBNEWS
    1
    Post by JMBNEWS
    user_JMBNEWS
    JMBNEWS
    पत्रकार बाढ़, पटना, बिहार•
    1 hr ago
  • बिहार की राजनीति में एक नया विवाद छिड़ गया है… डिप्टी सीएम Samrat Choudhary की शैक्षणिक डिग्री को लेकर विपक्ष लगातार सवाल उठा रहा है। Rashtriya Janata Dal और अन्य दलों का कहना है कि बड़े पद पर बैठे नेताओं की शिक्षा पूरी तरह पारदर्शी होनी चाहिए। वहीं Bharatiya Janata Party और समर्थकों का दावा है कि ये सिर्फ सियासी मुद्दा बनाकर असली समस्याओं से ध्यान भटकाया जा रहा है। 👉 क्या आपको लगता है ये पारदर्शिता का मुद्दा है या राजनीति का खेल? कमेंट में अपनी राय जरूर बताएं 👇
    1
    बिहार की राजनीति में एक नया विवाद छिड़ गया है…
डिप्टी सीएम Samrat Choudhary की शैक्षणिक डिग्री को लेकर विपक्ष लगातार सवाल उठा रहा है।
Rashtriya Janata Dal और अन्य दलों का कहना है कि बड़े पद पर बैठे नेताओं की शिक्षा पूरी तरह पारदर्शी होनी चाहिए।
वहीं Bharatiya Janata Party और समर्थकों का दावा है कि ये सिर्फ सियासी मुद्दा बनाकर असली समस्याओं से ध्यान भटकाया जा रहा है।
👉 क्या आपको लगता है ये पारदर्शिता का मुद्दा है या राजनीति का खेल?
कमेंट में अपनी राय जरूर बताएं 👇
    user_RUBY JOURNALIST
    RUBY JOURNALIST
    Court reporter बाढ़, पटना, बिहार•
    5 hrs ago
  • बेलछी प्रखंड के सक्सोहरा पश्चिमी पंचायत में किसानों ने एक बार फिर से धीरज सिंह पर जताया भरोसा
    1
    बेलछी प्रखंड के सक्सोहरा पश्चिमी पंचायत में किसानों ने एक बार फिर से धीरज सिंह पर जताया भरोसा
    user_Kamod Kumar
    Kamod Kumar
    बाढ़, पटना, बिहार•
    6 hrs ago
  • बिहार के नालंदा जिले से एक बड़ी लापरवाही की तस्वीर सामने आई है। सरकार की महत्वाकांक्षी योजना हर घर नल जल योजना पर सवाल खड़े हो रहे हैं। मामला ग्राम बेढना बार्ड नंबर-13 पंचायत सोराडीह वलौक (हरनौत ) बिहार का है, जहां पिछले करीब 10 दिनों से नल जल का पानी लगातार बह रहा है और बर्बाद हो रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि उन्होंने कई बार संबंधित अधिकारियों को शिकायत भी की, लेकिन अब तक किसी भी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। एक तरफ सरकार जल संरक्षण और हर घर तक स्वच्छ पानी पहुंचाने की बात करती है, वहीं दूसरी तरफ ऐसी लापरवाही से न सिर्फ पानी की बर्बादी हो रही है, बल्कि सरकारी संसाधनों का भी नुकसान हो रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर जल्द ही इस पर ध्यान नहीं दिया गया, तो यह समस्या और भी गंभीर रूप ले सकती है। अब बड़ा सवाल ये है कि आखिर जिम्मेदार अधिकारी कब जागेंगे? और कब इस बर्बादी पर लगाम लगेगी?
    1
    बिहार के नालंदा जिले से एक बड़ी लापरवाही की तस्वीर सामने आई है।
सरकार की महत्वाकांक्षी योजना हर घर नल जल योजना पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
मामला ग्राम बेढना बार्ड नंबर-13 पंचायत सोराडीह वलौक (हरनौत ) बिहार का है, जहां पिछले करीब 10 दिनों से नल जल का पानी लगातार बह रहा है और बर्बाद हो रहा है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि उन्होंने कई बार संबंधित अधिकारियों को शिकायत भी की, लेकिन अब तक किसी भी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
एक तरफ सरकार जल संरक्षण और हर घर तक स्वच्छ पानी पहुंचाने की बात करती है, वहीं दूसरी तरफ ऐसी लापरवाही से न सिर्फ पानी की बर्बादी हो रही है, बल्कि सरकारी संसाधनों का भी नुकसान हो रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि अगर जल्द ही इस पर ध्यान नहीं दिया गया, तो यह समस्या और भी गंभीर रूप ले सकती है।
अब बड़ा सवाल ये है कि आखिर जिम्मेदार अधिकारी कब जागेंगे?
और कब इस बर्बादी पर लगाम लगेगी?
    user_Vandebharat news bihar sarif nalanda Ramendra Kumar
    Vandebharat news bihar sarif nalanda Ramendra Kumar
    Local News Reporter बिहार शरीफ, नालंदा, बिहार•
    22 min ago
  • मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र से शराब सेवन के आरोप में एक युवक गिरफ्तार, भेजा न्यायिक हिरासत में । मिली जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र से पुलिस गश्ती के दौरान शराब सेवन के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान तेतारपुर गांव निवासी सुदामा राय के पुत्र गुड्डू राय के रूप में हुई है। इस संबंध में थाना अध्यक्ष सचिन कुमार ने बताया कि उक्त युवक के खिलाफ बिहार उत्पात अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
    1
    मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र से शराब सेवन के आरोप में एक युवक गिरफ्तार, 
भेजा न्यायिक हिरासत में ।
मिली जानकारी के अनुसार 
समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र से पुलिस गश्ती के दौरान  शराब सेवन के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। 
गिरफ्तार युवक की पहचान तेतारपुर गांव निवासी सुदामा राय के पुत्र गुड्डू राय के रूप में हुई है।
इस संबंध में थाना अध्यक्ष सचिन कुमार ने बताया कि उक्त युवक के खिलाफ बिहार उत्पात अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
    user_Chunnu Kumar Singh
    Chunnu Kumar Singh
    पटोरी, समस्तीपुर, बिहार•
    52 min ago
  • बिहार के वैशाली जिले के महनार से इस वक्त की बड़ी और सनसनीखेज खबर सामने आ रही है, जहां हथियारबंद बदमाशों ने पूरी रात तांडव मचाते हुए एक सोनार के घर डकैती की वारदात को अंजाम दिया। फायरिंग और धमाकों से पूरा इलाका दहल उठा। #Mahnar #VaishaliNews #BiharCrime #BreakingNews #CrimeNews #Robbery #Dakaiti #CCTVFootage #BiharPolice #MahnarNews #Vaishali #BiharUpdate #CrimeAlert #HindiNews #NewsUpdate #LocalNews #BigBreaking #TrendingNews #ViralNews #PoliceInvestigation
    1
    बिहार के वैशाली जिले के महनार से इस वक्त की बड़ी और सनसनीखेज खबर सामने आ रही है, जहां हथियारबंद बदमाशों ने पूरी रात तांडव मचाते हुए एक सोनार के घर डकैती की वारदात को अंजाम दिया। फायरिंग और धमाकों से पूरा इलाका दहल उठा।
#Mahnar #VaishaliNews #BiharCrime #BreakingNews #CrimeNews #Robbery #Dakaiti #CCTVFootage #BiharPolice #MahnarNews #Vaishali #BiharUpdate #CrimeAlert #HindiNews #NewsUpdate #LocalNews #BigBreaking #TrendingNews #ViralNews #PoliceInvestigation
    user_Mohan Kumar
    Mohan Kumar
    महनार, वैशाली, बिहार•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.