logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सफाई कर्मचारियों के शोषण का आरोप, पदाधिकारियों ने दिया ज्ञापन—मूल ग्राम में तैनाती की उठाई मांग संत कबीर नगर। जनपद में तैनात ग्रामीण सफाई कर्मचारियों के शोषण और मनमाने ढंग से कार्य लिए जाने के विरोध में उत्तर प्रदेश पंचायतीराज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ (मान्यता प्राप्त) ने जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री सहित उच्चाधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। संघ के पदाधिकारियों ने कर्मचारियों को उनके मूल ग्राम पंचायतों में तैनात करने तथा अधिकारियों द्वारा किए जा रहे कथित दुरुपयोग पर रोक लगाने की मांग की है। संघ के जिलाध्यक्ष ए. के. गौतम ने कहा, “जनपद के विभिन्न कार्यालयों में सफाई कर्मचारियों से शासनादेश के विपरीत कार्य कराए जा रहे हैं। उन्हें उनके मूल कार्यों से हटाकर डाक वितरण, डिस्पैच, कार्यालय संचालन जैसे कार्यों में लगाया जा रहा है, जो पूरी तरह गलत है। इससे कर्मचारियों का शोषण हो रहा है।” वहीं जिला कोषाध्यक्ष रमेश चन्द्र ने बताया, “कई कार्यालयों में कर्मचारियों पर अनावश्यक दबाव बनाया जाता है। समय पर वेतन न देना, अतिरिक्त कार्य कराना और प्रताड़ित करना आम बात हो गई है। इससे कर्मचारियों में असंतोष बढ़ रहा है।” जिला संगठन मंत्री माननीत यादव ने आरोप लगाते हुए कहा, “प्रभारी जिला पंचायत राज अधिकारी/अपर जिला पंचायत राज अधिकारी द्वारा अपने पद का दुरुपयोग करते हुए कर्मचारियों का मानसिक और आर्थिक शोषण किया जा रहा है। जांच के नाम पर धन उगाही और कार्रवाई की धमकी दी जाती है।” जिला संरक्षक हनुमान चौधरी ने कहा, “सफाई कर्मचारियों को उनके मूल ग्राम पंचायतों में तैनात किया जाना चाहिए, ताकि वे अपने निर्धारित कार्य ही कर सकें और इस तरह के शोषण से बच सकें। शासन को इस पर तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए।” वहीं जिला महामंत्री सूरज कुमार ने कहा, “हाल ही में भ्रष्टाचार के मामलों के सामने आने से यह स्पष्ट हो गया है कि व्यवस्था में सुधार की जरूरत है। यदि समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो संघ आंदोलन करने को बाध्य होगा।” ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि जिलाधिकारी कार्यालय, जिला निर्वाचन, एनआईसी, मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय, जिला पंचायत राज विभाग सहित कई कार्यालयों में बड़ी संख्या में सफाई कर्मचारियों से गैर-सम्बंधित कार्य कराए जा रहे हैं। संघ ने मांग की है कि सभी सफाई कर्मचारियों को तत्काल उनके मूल ग्राम पंचायतों में भेजा जाए और संबंधित अधिकारियों के खिलाफ उच्चस्तरीय जांच कर कड़ी कार्रवाई की जाए।

2 hrs ago
user_खबरें 24
खबरें 24
Court reporter खलीलाबाद, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

सफाई कर्मचारियों के शोषण का आरोप, पदाधिकारियों ने दिया ज्ञापन—मूल ग्राम में तैनाती की उठाई मांग संत कबीर नगर। जनपद में तैनात ग्रामीण सफाई कर्मचारियों के शोषण और मनमाने ढंग से कार्य लिए जाने के विरोध में उत्तर प्रदेश पंचायतीराज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ (मान्यता प्राप्त) ने जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री सहित उच्चाधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। संघ के पदाधिकारियों ने कर्मचारियों को उनके मूल ग्राम पंचायतों में तैनात करने तथा अधिकारियों द्वारा किए जा रहे कथित दुरुपयोग पर रोक लगाने की मांग की है। संघ के जिलाध्यक्ष ए. के. गौतम ने कहा, “जनपद के विभिन्न कार्यालयों में सफाई कर्मचारियों से शासनादेश के विपरीत कार्य कराए जा रहे हैं। उन्हें उनके मूल कार्यों से हटाकर डाक वितरण, डिस्पैच, कार्यालय संचालन जैसे कार्यों में लगाया जा रहा है, जो पूरी तरह गलत है। इससे कर्मचारियों का शोषण हो रहा है।” वहीं जिला कोषाध्यक्ष रमेश चन्द्र ने बताया, “कई कार्यालयों में कर्मचारियों पर अनावश्यक दबाव बनाया जाता है। समय पर वेतन न देना, अतिरिक्त कार्य कराना और प्रताड़ित करना आम बात हो गई है। इससे कर्मचारियों में असंतोष बढ़ रहा है।” जिला संगठन मंत्री माननीत यादव ने आरोप लगाते हुए कहा, “प्रभारी जिला पंचायत राज अधिकारी/अपर जिला पंचायत राज अधिकारी द्वारा अपने पद का दुरुपयोग करते हुए कर्मचारियों का मानसिक और आर्थिक शोषण किया जा रहा है। जांच के नाम पर धन उगाही और कार्रवाई की धमकी दी जाती है।” जिला संरक्षक हनुमान चौधरी ने कहा, “सफाई कर्मचारियों को उनके मूल ग्राम पंचायतों में तैनात किया जाना चाहिए, ताकि वे अपने निर्धारित कार्य ही कर सकें और इस तरह के शोषण से बच सकें। शासन को इस पर तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए।” वहीं जिला महामंत्री सूरज कुमार ने कहा, “हाल ही में भ्रष्टाचार के मामलों के सामने आने से यह स्पष्ट हो गया है कि व्यवस्था में सुधार की जरूरत है। यदि समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो संघ आंदोलन करने को बाध्य होगा।” ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि जिलाधिकारी कार्यालय, जिला निर्वाचन, एनआईसी, मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय, जिला पंचायत राज विभाग सहित कई कार्यालयों में बड़ी संख्या में सफाई कर्मचारियों से गैर-सम्बंधित कार्य कराए जा रहे हैं। संघ ने मांग की है कि सभी सफाई कर्मचारियों को तत्काल उनके मूल ग्राम पंचायतों में भेजा जाए और संबंधित अधिकारियों के खिलाफ उच्चस्तरीय जांच कर कड़ी कार्रवाई की जाए।

More news from Sant Kabeer Nagar and nearby areas
  • संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक जनपद संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना द्वारा महाकुंभ 2025, प्रयागराज के सफल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद अमित कुमार को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए मिलने “महाकुंभ सेवा मेडल” एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया । आज दिनांक 19.03.2026 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर आयोजित एक गरिमामय कार्यक्रम में सेवा मेडल लगाकर उनके कार्यों की सराहना की गई । ड्यूटी के दौरान अमित कुमारद्वारा न केवल कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखा गया, बल्कि श्रद्धालुओं की सहायता, यातायात नियंत्रण एवं भीड़ प्रबंधन में भी अद्भुत कार्यकुशलता का परिचय दिया गया । उल्लेखनीय है कि विश्व के सबसे बड़े समागम महाकुंभ 2025, प्रयागराज का आयोजन विभिन्न आयामों में अभूतपूर्व एवं अद्वितीय रहा, जिसके फलस्वरूप इस आयोजन को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर विशेष प्रतिष्ठा प्राप्त हुयी । इस महाआयोजन में सुरक्षा व्यवस्था को सुचारु रूप से संचालित करने में अमित कुमार द्वारा उत्कृष्ट एवं अनुकरणीय योगदान दिया गया । उनके इस विशिष्ट योगदान की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए महोदय द्वारा उन्हें महाकुंभ सेवा मेडल से सम्मानित किया गया । इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी धनघटा अभयनाथ मिश्रा सहित अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएँ दी गयी ।
    4
    संतकबीरनगर।
पुलिस अधीक्षक जनपद संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना द्वारा महाकुंभ 2025, प्रयागराज के सफल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद अमित कुमार को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए मिलने “महाकुंभ सेवा मेडल” एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया ।
आज दिनांक 19.03.2026 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर आयोजित एक गरिमामय कार्यक्रम में  सेवा मेडल लगाकर उनके कार्यों की सराहना की गई । ड्यूटी के दौरान अमित कुमारद्वारा न केवल कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखा गया, बल्कि श्रद्धालुओं की सहायता, यातायात नियंत्रण एवं भीड़ प्रबंधन में भी अद्भुत कार्यकुशलता का परिचय दिया गया ।
उल्लेखनीय है कि विश्व के सबसे बड़े समागम महाकुंभ 2025, प्रयागराज का आयोजन विभिन्न आयामों में अभूतपूर्व एवं अद्वितीय रहा, जिसके फलस्वरूप इस आयोजन को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर विशेष प्रतिष्ठा प्राप्त हुयी । इस महाआयोजन में सुरक्षा व्यवस्था को सुचारु रूप से संचालित करने में अमित कुमार द्वारा उत्कृष्ट एवं अनुकरणीय योगदान दिया गया ।
उनके इस विशिष्ट योगदान की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए महोदय द्वारा उन्हें महाकुंभ सेवा मेडल से सम्मानित किया गया ।
इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी धनघटा  अभयनाथ मिश्रा सहित अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएँ दी गयी ।
    user_Ashwini Kumar Pandey
    Ashwini Kumar Pandey
    पत्रकार Khalilabad, Sant Kabeer Nagar•
    32 min ago
  • संत कबीर नगर। जनपद में तैनात ग्रामीण सफाई कर्मचारियों के शोषण और मनमाने ढंग से कार्य लिए जाने के विरोध में उत्तर प्रदेश पंचायतीराज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ (मान्यता प्राप्त) ने जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री सहित उच्चाधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। संघ के पदाधिकारियों ने कर्मचारियों को उनके मूल ग्राम पंचायतों में तैनात करने तथा अधिकारियों द्वारा किए जा रहे कथित दुरुपयोग पर रोक लगाने की मांग की है। संघ के जिलाध्यक्ष ए. के. गौतम ने कहा, “जनपद के विभिन्न कार्यालयों में सफाई कर्मचारियों से शासनादेश के विपरीत कार्य कराए जा रहे हैं। उन्हें उनके मूल कार्यों से हटाकर डाक वितरण, डिस्पैच, कार्यालय संचालन जैसे कार्यों में लगाया जा रहा है, जो पूरी तरह गलत है। इससे कर्मचारियों का शोषण हो रहा है।” वहीं जिला कोषाध्यक्ष रमेश चन्द्र ने बताया, “कई कार्यालयों में कर्मचारियों पर अनावश्यक दबाव बनाया जाता है। समय पर वेतन न देना, अतिरिक्त कार्य कराना और प्रताड़ित करना आम बात हो गई है। इससे कर्मचारियों में असंतोष बढ़ रहा है।” जिला संगठन मंत्री माननीत यादव ने आरोप लगाते हुए कहा, “प्रभारी जिला पंचायत राज अधिकारी/अपर जिला पंचायत राज अधिकारी द्वारा अपने पद का दुरुपयोग करते हुए कर्मचारियों का मानसिक और आर्थिक शोषण किया जा रहा है। जांच के नाम पर धन उगाही और कार्रवाई की धमकी दी जाती है।” जिला संरक्षक हनुमान चौधरी ने कहा, “सफाई कर्मचारियों को उनके मूल ग्राम पंचायतों में तैनात किया जाना चाहिए, ताकि वे अपने निर्धारित कार्य ही कर सकें और इस तरह के शोषण से बच सकें। शासन को इस पर तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए।” वहीं जिला महामंत्री सूरज कुमार ने कहा, “हाल ही में भ्रष्टाचार के मामलों के सामने आने से यह स्पष्ट हो गया है कि व्यवस्था में सुधार की जरूरत है। यदि समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो संघ आंदोलन करने को बाध्य होगा।” ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि जिलाधिकारी कार्यालय, जिला निर्वाचन, एनआईसी, मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय, जिला पंचायत राज विभाग सहित कई कार्यालयों में बड़ी संख्या में सफाई कर्मचारियों से गैर-सम्बंधित कार्य कराए जा रहे हैं। संघ ने मांग की है कि सभी सफाई कर्मचारियों को तत्काल उनके मूल ग्राम पंचायतों में भेजा जाए और संबंधित अधिकारियों के खिलाफ उच्चस्तरीय जांच कर कड़ी कार्रवाई की जाए।
    1
    संत कबीर नगर। जनपद में तैनात ग्रामीण सफाई कर्मचारियों के शोषण और मनमाने ढंग से कार्य लिए जाने के विरोध में उत्तर प्रदेश पंचायतीराज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ (मान्यता प्राप्त) ने जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री सहित उच्चाधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। संघ के पदाधिकारियों ने कर्मचारियों को उनके मूल ग्राम पंचायतों में तैनात करने तथा अधिकारियों द्वारा किए जा रहे कथित दुरुपयोग पर रोक लगाने की मांग की है।
संघ के जिलाध्यक्ष ए. के. गौतम ने कहा, “जनपद के विभिन्न कार्यालयों में सफाई कर्मचारियों से शासनादेश के विपरीत कार्य कराए जा रहे हैं। उन्हें उनके मूल कार्यों से हटाकर डाक वितरण, डिस्पैच, कार्यालय संचालन जैसे कार्यों में लगाया जा रहा है, जो पूरी तरह गलत है। इससे कर्मचारियों का शोषण हो रहा है।”
वहीं जिला कोषाध्यक्ष रमेश चन्द्र ने बताया, “कई कार्यालयों में कर्मचारियों पर अनावश्यक दबाव बनाया जाता है। समय पर वेतन न देना, अतिरिक्त कार्य कराना और प्रताड़ित करना आम बात हो गई है। इससे कर्मचारियों में असंतोष बढ़ रहा है।”
जिला संगठन मंत्री माननीत यादव ने आरोप लगाते हुए कहा, “प्रभारी जिला पंचायत राज अधिकारी/अपर जिला पंचायत राज अधिकारी द्वारा अपने पद का दुरुपयोग करते हुए कर्मचारियों का मानसिक और आर्थिक शोषण किया जा रहा है। जांच के नाम पर धन उगाही और कार्रवाई की धमकी दी जाती है।”
जिला संरक्षक हनुमान चौधरी ने कहा, “सफाई कर्मचारियों को उनके मूल ग्राम पंचायतों में तैनात किया जाना चाहिए, ताकि वे अपने निर्धारित कार्य ही कर सकें और इस तरह के शोषण से बच सकें। शासन को इस पर तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए।”
वहीं जिला महामंत्री सूरज कुमार ने कहा, “हाल ही में भ्रष्टाचार के मामलों के सामने आने से यह स्पष्ट हो गया है कि व्यवस्था में सुधार की जरूरत है। यदि समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो संघ आंदोलन करने को बाध्य होगा।”
ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि जिलाधिकारी कार्यालय, जिला निर्वाचन, एनआईसी, मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय, जिला पंचायत राज विभाग सहित कई कार्यालयों में बड़ी संख्या में सफाई कर्मचारियों से गैर-सम्बंधित कार्य कराए जा रहे हैं।
संघ ने मांग की है कि सभी सफाई कर्मचारियों को तत्काल उनके मूल ग्राम पंचायतों में भेजा जाए और संबंधित अधिकारियों के खिलाफ उच्चस्तरीय जांच कर कड़ी कार्रवाई की जाए।
    user_खबरें 24
    खबरें 24
    Court reporter खलीलाबाद, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • आकाशवाणी, 19 3 2026 ई0, 🌹 आज की कहानी , 👉🏾 बकुला और मछली । कृपया वीडियो देखें।
    1
    आकाशवाणी, 
19  3 2026 ई0,
🌹 आज की कहानी ,
👉🏾 बकुला और मछली । 
कृपया वीडियो देखें।
    user_Kamalakant tiwari
    Kamalakant tiwari
    Journalist खलीलाबाद, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • 24 मार्च को सूर्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल में उत्सव, मेधावी छात्रों का होगा सम्मान पुरस्कार वितरण के साथ होगी प्रवेश परीक्षा का आयोजन, 2 अप्रैल से शुरू होगा नया शैक्षणिक सत्र संतकबीरनगर। जिले के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान सूर्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 24 मार्च को वार्षिक परीक्षाफल समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर वार्षिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। विद्यालय प्रशासन द्वारा भव्य समारोह में रैंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। विद्यालय के प्रबंध निदेशक डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी ने बताया कि संस्थान में शिक्षा के साथ-साथ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया जाता है। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष भी विद्यालय की ओर से मेधावी छात्रों को लाखों रुपये के पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया था। इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि विद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के साथ उन्हें खेलकूद, सांस्कृतिक और अन्य सह-पाठयक्रम गतिविधियों में भी आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना है। प्रधानाचार्य रविनेश श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि 24 मार्च को ही नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश परीक्षा का भी आयोजन किया जाएगा। इस परीक्षा में वही छात्र-छात्राएं शामिल हो सकेंगे, जिन्होंने पूर्व में अपना पंजीकरण करा लिया है। प्रवेश परीक्षा के आयोजन को लेकर विद्यालय प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने बताया कि वार्षिक सम्मान समारोह और प्रवेश प्रक्रिया के बाद 2 अप्रैल से नए शैक्षणिक सत्र की औपचारिक शुरुआत होगी। नए सत्र में विद्यार्थियों को आधुनिक और हाईटेक सुविधाओं के साथ शिक्षा उपलब्ध कराई जाएगी। विद्यालय परिसर में प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर विद्यार्थियों और शिक्षकों में उत्साह का माहौल है तथा आयोजन की तैयारियां अंतिम चरण में हैं।
    1
    24 मार्च को सूर्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल में उत्सव, मेधावी छात्रों का होगा सम्मान
पुरस्कार वितरण के साथ होगी प्रवेश परीक्षा का आयोजन, 2 अप्रैल से शुरू होगा नया शैक्षणिक सत्र
संतकबीरनगर। 
जिले के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान सूर्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 24 मार्च को वार्षिक परीक्षाफल समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर वार्षिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। विद्यालय प्रशासन द्वारा भव्य समारोह में रैंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।
विद्यालय के प्रबंध निदेशक डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी ने बताया कि संस्थान में शिक्षा के साथ-साथ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया जाता है। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष भी विद्यालय की ओर से मेधावी छात्रों को लाखों रुपये के पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया था। इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि विद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के साथ उन्हें खेलकूद, सांस्कृतिक और अन्य सह-पाठयक्रम गतिविधियों में भी आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना है।
प्रधानाचार्य रविनेश श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि 24 मार्च को ही नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश परीक्षा का भी आयोजन किया जाएगा। इस परीक्षा में वही छात्र-छात्राएं शामिल हो सकेंगे, जिन्होंने पूर्व में अपना पंजीकरण करा लिया है। प्रवेश परीक्षा के आयोजन को लेकर विद्यालय प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
उन्होंने बताया कि वार्षिक सम्मान समारोह और प्रवेश प्रक्रिया के बाद 2 अप्रैल से नए शैक्षणिक सत्र की औपचारिक शुरुआत होगी। नए सत्र में विद्यार्थियों को आधुनिक और हाईटेक सुविधाओं के साथ शिक्षा उपलब्ध कराई जाएगी। विद्यालय परिसर में प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर विद्यार्थियों और शिक्षकों में उत्साह का माहौल है तथा आयोजन की तैयारियां अंतिम चरण में हैं।
    user_LIVE UP ONE NEWS UTTAR PRADESH
    LIVE UP ONE NEWS UTTAR PRADESH
    खलीलाबाद, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • 24 मार्च को सूर्या एकेडमी स्कूल में मेधावियों का सम्मान, रैंकर्स पर होगी पुरस्कारों की बौछार संतकबीरनगर। जनपद के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान सूर्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 24 मार्च को भव्य वार्षिक उत्सव समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर वार्षिक परीक्षा परिणाम (एनुअल रिपोर्टिंग) के दौरान मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों पर पुरस्कारों की बौछार होगी। विद्यालय के प्रबंध निदेशक डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी ने बताया कि सूर्या परिवार हमेशा से छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध रहा है। पिछले वर्ष भी विद्यालय द्वारा मेधावी छात्र-छात्राओं को लाखों रुपये के पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया था और इस वर्ष भी उसी परंपरा को आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य केवल गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना ही नहीं, बल्कि छात्रों को खेलकूद, सांस्कृतिक गतिविधियों एवं अन्य क्षेत्रों में भी आगे बढ़ाना है, ताकि वे हर क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें। 📚 नए सत्र के लिए प्रवेश परीक्षा भी आयोजित इसी दिन विद्यालय में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश परीक्षा का आयोजन भी किया जाएगा। इसमें वही छात्र-छात्राएं शामिल हो सकेंगे, जिन्होंने पूर्व में पंजीकरण कराया है। विद्यालय प्रशासन के अनुसार, 2 अप्रैल से नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत होगी, जिसमें छात्र-छात्राओं को आधुनिक सुविधाओं के साथ शिक्षा प्रदान की जाएगी। कार्यक्रम और परीक्षा को लेकर सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।
    2
    24 मार्च को सूर्या एकेडमी स्कूल में मेधावियों का सम्मान, रैंकर्स पर होगी पुरस्कारों की बौछार
संतकबीरनगर।
जनपद के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान सूर्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 24 मार्च को भव्य वार्षिक उत्सव समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर वार्षिक परीक्षा परिणाम (एनुअल रिपोर्टिंग) के दौरान मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों पर पुरस्कारों की बौछार होगी।
विद्यालय के प्रबंध निदेशक डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी ने बताया कि सूर्या परिवार हमेशा से छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध रहा है। पिछले वर्ष भी विद्यालय द्वारा मेधावी छात्र-छात्राओं को लाखों रुपये के पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया था और इस वर्ष भी उसी परंपरा को आगे बढ़ाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य केवल गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना ही नहीं, बल्कि छात्रों को खेलकूद, सांस्कृतिक गतिविधियों एवं अन्य क्षेत्रों में भी आगे बढ़ाना है, ताकि वे हर क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें।
📚 नए सत्र के लिए प्रवेश परीक्षा भी आयोजित
इसी दिन विद्यालय में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश परीक्षा का आयोजन भी किया जाएगा। इसमें वही छात्र-छात्राएं शामिल हो सकेंगे, जिन्होंने पूर्व में पंजीकरण कराया है।
विद्यालय प्रशासन के अनुसार, 2 अप्रैल से नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत होगी, जिसमें छात्र-छात्राओं को आधुनिक सुविधाओं के साथ शिक्षा प्रदान की जाएगी। कार्यक्रम और परीक्षा को लेकर सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।
    user_Durgesh Mishra
    Durgesh Mishra
    रिपोर्टर खलीलाबाद, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • Post by Vipin Times Khlilabad
    1
    Post by Vipin Times Khlilabad
    user_Vipin Times Khlilabad
    Vipin Times Khlilabad
    Local News Reporter खलीलाबाद, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • https://youtu.be/uZMzHtZkDcc?si=tlQVkktwzQkvk0Oj ग्राम चनकौली पोस्ट करमही थाना कोठिभार ब्लॉक सिसवा तहसील निचलौल जिला महराजगंज
    1
    https://youtu.be/uZMzHtZkDcc?si=tlQVkktwzQkvk0Oj
ग्राम चनकौली पोस्ट करमही थाना कोठिभार ब्लॉक सिसवा तहसील निचलौल जिला महराजगंज
    user_पूर्वांचल रफ्तार न्यूज़
    पूर्वांचल रफ्तार न्यूज़
    News Anchor वाराणसी, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • आकाशवाणी, 19 3 2026 ई0, 🚩 चैत्र नवरात्रि 🚩 🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹 ✍️ हिंदू नव वर्ष का प्रथम दिन के पावन अवसर पर, माता रानी की कृपा से ,मित्रों, शुभचिंतकों, पाठकों , परिजनों एवं शुरू ऐप से जुड़े हुए समस्त अधिकारीयों, कर्मचारियों का स्वागत है ! अभिनंदन है! माता रानी की कृपा , इस ब्रह्मांड के ऊपर सदा बनी रहे और अशांति की जगह पर शांति हो ! माता रानी के श्री चरणों में हमारी यही प्रार्थना है। 🙏
    1
    आकाशवाणी, 
19 3 2026 ई0,
🚩 चैत्र नवरात्रि 🚩
🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹
✍️ हिंदू नव वर्ष का प्रथम दिन के पावन अवसर पर, माता रानी की कृपा से ,मित्रों, शुभचिंतकों, पाठकों , परिजनों एवं शुरू ऐप से जुड़े हुए समस्त अधिकारीयों, कर्मचारियों का स्वागत है !
अभिनंदन है! 
माता रानी की कृपा , इस ब्रह्मांड के ऊपर सदा बनी रहे और अशांति की जगह पर शांति हो !
माता रानी के श्री चरणों में हमारी यही प्रार्थना है। 🙏
    user_Kamalakant tiwari
    Kamalakant tiwari
    Journalist खलीलाबाद, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.