पुलिस थाना नोहर (हनुमानगढ़): अवैध शराब व हथियार के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई नोहर पुलिस टीम द्वारा गश्त के दौरान दो अलग-अलग कार्रवाइयों में अवैध शराब और धारदार हथियार के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। कार्रवाई का विवरण इस प्रकार है: 1. अवैध शराब के विरुद्ध कार्रवाई (प्रकरण संख्या 143/2026) पुलिस टीम (नेतृत्व: पृथ्वी सिंह, उनि) ने भूकरका क्षेत्र में गश्त के दौरान एक युवक को अवैध शराब के जखीरे के साथ पकड़ा। आरोपी: पवन कुमार पुत्र संतलाल वालिया कलाल (निवासी: वार्ड नं. 07, भूकरका, हनुमानगढ़)। बरामदगी: * 32 पव्वे अंग्रेजी शराब। 8 बोतल बीयर। 12 बोतल एवं 81 पव्वे देशी शराब। 970 रुपये (बिक्री राशि)। कानूनी कार्रवाई: राजस्थान आबकारी अधिनियम की धारा 19/54 के तहत मामला दर्ज। जांच अधिकारी: श्री राजेन्द्र कुमार (प्रोबेशनर आर.पी.एस.)। 2. अवैध हथियार के विरुद्ध कार्रवाई (प्रकरण संख्या 144/2026) एक अन्य कार्रवाई में, पुलिस टीम (नेतृत्व: भूराराम, सउनि) ने कस्बा नोहर से एक युवक को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार किया। आरोपी: शिवकुमार उर्फ शिबू पुत्र लालचंद वाल्मीकि (निवासी: वार्ड नं. 04, कस्बा नोहर, हनुमानगढ़)। बरामदगी: एक अवैध धारदार कापा। कानूनी कार्रवाई: आर्म्स एक्ट की धारा 4/25 के तहत मामला दर्ज।

- हनुमानगढ़ जिले में आबकारी विभाग की टीम ने विशेष अभियान के तहत विभिन्न जगहों पर संयुक्त रेड कर 5000 लीटर लाहन नष्ट किया है, और 10 कच्ची भट्ठियों को ध्वस्त किया है। इसके साथ विभाग ने 40 पव्वे देसी शराब बरामद कर एक अभियोग भी दर्ज किया है।1
- Post by Navratan Bhartat 94130-446461
- Post by Duc News Rajsthan चैनल1
- केसरीसिंहपर कस्बे में समर्थन मूल्य पर की जा रही गेहूं की खरीद में नमी की अधिकता बताकर वेयरहाउस में जमा होने आए गेहूं के ट्रक को वापस भेजने से किसान और व्यापारियों में रोष फैल गया । और उन्होंने वेयरहाउस में पहुंचकर प्रदर्शन करते हुए गुणवत्ता निरीक्षक को हटाने की मांग को लेकर नायब तहसीलदार को ज्ञापन सोपकर मंडी में खरीद में सहयोग नहीं करने की घोषणा कर दी ।1
- hamare gav ka aaj ka mosam dekho1
- *ट्रांसफोर्मेटिव ट्यूजडेज कार्यक्रम अंतर्गत आयोजित हुआ स्कूली विद्यार्थियों का विधिक जागरूकता कार्यक्रम* चूरू, 21 अप्रैल। राज. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष (जिला एवं सेशन न्यायाधीश) सोनिका पुरोहित एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव डॉ शरद कुमार व्यास के निर्देशानुसार 'ट्रांसफोर्मेटिव ट्यूजडेज— लीगल लिटरेसी व सेंसिआइजेशन प्रोग्राम' के तहत द्वितीय सत्र मंगलवार को चूरू न्यायक्षेत्र के निजी एवं सरकारी विद्यालयों में विधिक जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जागरूकता गतिविधियों के दौरान प्रशिक्षु न्यायिक अधिकारी रश्मि शर्मा, श्वेता मीणा व आशीष परेवा ने पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय चूरू व लार्डस इन्टरनेशनल स्कूल, गाजसर में विधिक जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन कर बच्चों को साइबर अपराध के बारे में जानकारी दी। साथ ही साइबर अपराध से बचने के लिए हेल्पलाइन नंबरों के बारे में बताया। कार्यकम में कक्षा 8 से 12 तक के विद्यार्थियों के बीच में साइबर अपराध के संबंध में विधिक जागरूकता उत्पन्न कर उन्हें इस अपराध से दूर रखे जाने का प्रयास किया जाएगा। इस कार्यकम हेतु विद्यालय स्तरीय मैकेनिज्म के संबंध में भी जानकारी देते हुये बताया कि विद्यालयों में "कोर्ट वाली दीदी" के नाम से बच्चों के अनुकूल शिकायत / सुझाव पेटी स्थापित की जायेगी व व सुझाव पेटिकाओं में आने वाली शिकायतों का शेड्यूल के अनुसार निस्तारण किया जाएगा। इसके अलावा विद्यालयों में जूनियर लीगल लिटरेसी क्लब स्थापित किए जाने, प्रत्येक माह होने वाले इन कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को साइबर अपराध से मुक्त रखने के प्रयास करने के बारे में जानकारी दी। इसके अलावा एलएडीसीएस सुमेरसिंह, विवेक प्रिय सोनी, प्रकाश वर्मा, प्रियंका, संतलाल सहारण, योगेश सहारण व मेघना राकांवत व पैरा लीगल वॉलियन्टर्स ने भी विभिन्न विद्यालयों में विधिक जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन कर बच्चों को साईबर अपराध के संबंध में जानकारी दी।10
- अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई1
- हनुमानगढ़ जिले के फेफ़ाना में 6.71 ग्राम हेरोइन चिट्टा नशा तस्करी के मामले में वांछित आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार जिले की भादरा पुलिस ने एक युवक को हेरोइन सहित गिरफ्तार किया था। इस मामले में आरोपी वांछित है।1