logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बरेली में इंस्टाग्राम विवाद बना हत्या की वजह बरेली से एक सनसनीखेज खुलासा… इंस्टाग्राम रील पर हुए विवाद ने ले ली एक युवक की जान… और पुलिस ने महज 36 घंटे में हत्यारे को दबोच लिया।

3 hrs ago
user_News Network Bharatvarsh
News Network Bharatvarsh
Local News Reporter मीरगंज•
3 hrs ago

बरेली में इंस्टाग्राम विवाद बना हत्या की वजह बरेली से एक सनसनीखेज खुलासा… इंस्टाग्राम रील पर हुए विवाद ने ले ली एक युवक की जान… और पुलिस ने महज 36 घंटे में हत्यारे को दबोच लिया।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • बरेली में शुक्रवार को सियासी माहौल गरमा गया, जब हिमंत बिस्वा सरमा के बयान के विरोध में महानगर कांग्रेस कमेटी सड़कों पर उतर आई। महानगर अध्यक्ष दिनेश दद्दा के नेतृत्व में कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट गेट पर जुटे और जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री का पुतला फूंका गया और जमकर नारेबाजी की गई। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि मल्लिकार्जुन खड़गे और पवन खेड़ा जैसे वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ इस तरह की भाषा लोकतांत्रिक मर्यादाओं के खिलाफ है। उन्होंने चेतावनी दी कि जनता इस तरह की बयानबाजी को कतई बर्दाश्त नहीं करेगी। प्रदर्शन में शहर के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिससे माहौल पूरी तरह राजनीतिक रंग में रंगा नजर आया। पूरे मामले में आज शुक्रवार समय लगभग दोपहर के 1:00 बजे दी गई जानकारी
    1
    बरेली में शुक्रवार को सियासी माहौल गरमा गया, जब हिमंत बिस्वा सरमा के बयान के विरोध में महानगर कांग्रेस कमेटी सड़कों पर उतर आई।
महानगर अध्यक्ष दिनेश दद्दा के नेतृत्व में कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट गेट पर जुटे और जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री का पुतला फूंका गया और जमकर नारेबाजी की गई।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि मल्लिकार्जुन खड़गे और पवन खेड़ा जैसे वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ इस तरह की भाषा लोकतांत्रिक मर्यादाओं के खिलाफ है। उन्होंने चेतावनी दी कि जनता इस तरह की बयानबाजी को कतई बर्दाश्त नहीं करेगी।
प्रदर्शन में शहर के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिससे माहौल पूरी तरह राजनीतिक रंग में रंगा नजर आया। पूरे मामले में आज शुक्रवार समय लगभग दोपहर के 1:00 बजे दी गई जानकारी
    user_बरेली की ताजा खबरें
    बरेली की ताजा खबरें
    बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • बरेली। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा द्वारा कांग्रेस नेताओं पर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में शुक्रवार को महानगर कांग्रेस कमेटी ने जोरदार प्रदर्शन किया। महानगर अध्यक्ष दिनेश दद्दा के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट गेट पर एकत्र हुए कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का पुतला फूंका और जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश देखने को मिला। इस मौके पर नेताओं ने कहा कि मल्लिकार्जुन खड़गे और पवन खेड़ा जैसे वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ इस तरह की भाषा का प्रयोग लोकतांत्रिक मर्यादाओं के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि इस तरह के बयान जनता बर्दाश्त नहीं करेगी और समय आने पर इसका जवाब देगी। प्रदर्शन में शहर के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    1
    बरेली। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा द्वारा कांग्रेस नेताओं पर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में शुक्रवार को महानगर कांग्रेस कमेटी ने जोरदार प्रदर्शन किया।
महानगर अध्यक्ष दिनेश दद्दा के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट गेट पर एकत्र हुए कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का पुतला फूंका और जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश देखने को मिला।
इस मौके पर नेताओं ने कहा कि मल्लिकार्जुन खड़गे और पवन खेड़ा जैसे वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ इस तरह की भाषा का प्रयोग लोकतांत्रिक मर्यादाओं के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि इस तरह के बयान जनता बर्दाश्त नहीं करेगी और समय आने पर इसका जवाब देगी।
प्रदर्शन में शहर के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    user_ASHOK GUPTA
    ASHOK GUPTA
    बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • बरेली में इन दिनों सड़क चौड़ीकरण और विकास कार्यों ने रफ्तार पकड़ ली है। खास तौर पर कोहड़ा पीर से नैनीताल रोड और कोहड़ा पीर से धर्म कांटा रोड तक चल रहे काम अब लोगों के बीच चर्चा का केंद्र बन गए हैं। नगर आयुक्त संजीव मौर्य ने जानकारी देते हुए बताया कि पहले चरण में कोहड़ा पीर से धर्म कांटा रोड तक चिन्हांकन की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। इस दौरान जहां-जहां अतिक्रमण मिला, वहां नोटिस जारी कर कार्रवाई की गई और अवैध कब्जों को हटा दिया गया है। अब प्रशासन दूसरे चरण में प्रवेश कर चुका है। इस फेज में कोहड़ा पीर से नैनीताल रोड तक चिन्हांकन और सर्वे का काम तेजी से जारी है। नगर निगम की टीम लगातार मौके पर मौजूद रहकर जांच कर रही है। इस सर्वे के जरिए यह तय किया जा रहा है कि— सड़क चौड़ीकरण में कितनी संपत्तियां प्रभावित होंगी और कितनी जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा लेकिन दूसरी ओर, जिन मकानों पर निशान लगाए जा रहे हैं, वहां रहने वाले लोगों की चिंता बढ़ती जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि— उनके पास जमीन की वैध रजिस्ट्री है, ऐसे में अगर उनकी जमीन सड़क निर्माण में जाती है, तो क्या उन्हें उचित मुआवजा मिलेगा या नहीं, यह अब सबसे बड़ा सवाल बन गया है। फिलहाल प्रशासन की ओर से सर्वे और चिन्हांकन का काम जारी है, लेकिन लोगों को अब मुआवजे और पुनर्वास को लेकर साफ जवाब का इंतजार है। देखना होगा कि विकास की इस रफ्तार के बीच प्रशासन जनता की चिंताओं का समाधान कैसे करता है। हिंदुस्तान खबर 7 के लिए शाहबुद्दीन की रिपोर्ट
    1
    बरेली में इन दिनों सड़क चौड़ीकरण और विकास कार्यों ने रफ्तार पकड़ ली है। खास तौर पर कोहड़ा पीर से नैनीताल रोड और कोहड़ा पीर से धर्म कांटा रोड तक चल रहे काम अब लोगों के बीच चर्चा का केंद्र बन गए हैं।
नगर आयुक्त संजीव मौर्य ने जानकारी देते हुए बताया कि
पहले चरण में कोहड़ा पीर से धर्म कांटा रोड तक चिन्हांकन की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है।
इस दौरान जहां-जहां अतिक्रमण मिला, वहां नोटिस जारी कर कार्रवाई की गई और अवैध कब्जों को हटा दिया गया है।
अब प्रशासन दूसरे चरण में प्रवेश कर चुका है।
इस फेज में कोहड़ा पीर से नैनीताल रोड तक चिन्हांकन और सर्वे का काम तेजी से जारी है।
नगर निगम की टीम लगातार मौके पर मौजूद रहकर जांच कर रही है।
इस सर्वे के जरिए यह तय किया जा रहा है कि—
सड़क चौड़ीकरण में कितनी संपत्तियां प्रभावित होंगी
और कितनी जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा
लेकिन दूसरी ओर, जिन मकानों पर निशान लगाए जा रहे हैं, वहां रहने वाले लोगों की चिंता बढ़ती जा रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि—
उनके पास जमीन की वैध रजिस्ट्री है, ऐसे में अगर उनकी जमीन सड़क निर्माण में जाती है, तो क्या उन्हें उचित मुआवजा मिलेगा या नहीं, यह अब सबसे बड़ा सवाल बन गया है।
फिलहाल प्रशासन की ओर से सर्वे और चिन्हांकन का काम जारी है, लेकिन लोगों को अब मुआवजे और पुनर्वास को लेकर साफ जवाब का इंतजार है।
देखना होगा कि विकास की इस रफ्तार के बीच प्रशासन जनता की चिंताओं का समाधान कैसे करता है।
हिंदुस्तान खबर 7 के लिए शाहबुद्दीन की रिपोर्ट
    user_शाहबुद्दीन
    शाहबुद्दीन
    Local News Reporter बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • वेनहर गुरुकुल की बेटी तनिष्का राणा का कमाल, टीम इंडिया अंडर-17 में चयन — DM ने किया सम्मानित। पीलीभीत वेनहर गुरुकुल स्कूल की छात्रा तनिष्का राणा ने सीबीएसई की टीम इंडिया अंडर-17 में चयनित होकर जिले का नाम रोशन किया है। इस शानदार उपलब्धि पर जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट कार्यालय में तनिष्का को सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। तशिका की इस सफलता से पूरे जिले में खुशी की लहर है और युवाओं के लिए वह प्रेरणा बनकर उभरी हैं। "देखिए कैसे पीलीभीत की बेटी ने रचा इतिहास, DM ने किया सम्मानित।
    2
    वेनहर गुरुकुल की बेटी तनिष्का राणा का कमाल, टीम इंडिया अंडर-17 में चयन — DM ने किया सम्मानित।
पीलीभीत  वेनहर गुरुकुल स्कूल की छात्रा तनिष्का राणा ने सीबीएसई की टीम इंडिया अंडर-17 में चयनित होकर जिले का नाम रोशन किया है। इस शानदार उपलब्धि पर जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट कार्यालय में तनिष्का को सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
तशिका की इस सफलता से पूरे जिले में खुशी की लहर है और युवाओं के लिए वह प्रेरणा बनकर उभरी हैं।
"देखिए कैसे पीलीभीत की बेटी ने रचा इतिहास, DM ने किया सम्मानित।
    user_भूपेंद्र शर्मा
    भूपेंद्र शर्मा
    बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • Post by जिला संवाददाता हरपाल यादव बरेल
    1
    Post by जिला संवाददाता हरपाल यादव बरेल
    user_जिला संवाददाता हरपाल यादव बरेल
    जिला संवाददाता हरपाल यादव बरेल
    बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • बरेली के थाना नवाबगंज का मामला पीड़ित ने लगाई एसएसपी ऑफिस जाकर इंसाफ की गुहार
    1
    बरेली के थाना नवाबगंज का मामला पीड़ित ने लगाई एसएसपी ऑफिस जाकर इंसाफ की गुहार
    user_(JK Media News Update) (Hungama Times News)
    (JK Media News Update) (Hungama Times News)
    बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • बरेली। उत्तर प्रदेश आशा वर्कर्स यूनियन ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा और वर्षों से लंबित प्रोत्साहन राशि व पारिश्रमिक के भुगतान की मांग उठाई। इस दौरान बड़ी संख्या में आशा कार्यकर्ता मौजूद रहीं और अपनी समस्याओं को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। यूनियन का आरोप है कि आयुष्मान कार्ड, कोविड-19 ड्यूटी, संगिनी प्रोत्साहन समेत कई योजनाओं में किए गए कार्यों का भुगतान अब तक नहीं किया गया है। ज्ञापन में बताया गया कि वर्ष 2018 से आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनाने में योगदान देने के बावजूद एक रुपये तक का भुगतान नहीं हुआ। वहीं 2019 से 2021 तक 750 रुपये मासिक दर से 28 माह की संगिनी प्रोत्साहन राशि भी बकाया है। आशा कार्यकर्ताओं ने कहा कि कोविड-19 के दौरान घोषित 1000 रुपये मासिक प्रोत्साहन भी अधिकांश को नहीं मिला। इसके अलावा दस्तक व संचारी रोग अभियानों में वर्षों से कार्य लेने के बावजूद भुगतान बेहद कम या शून्य है। कई स्थानों पर भुगतान में अनियमितता और अवैध वसूली के आरोप भी सामने आए हैं। यूनियन ने मांग की है कि वर्ष 2024-25 और 2025-26 की सभी लंबित प्रोत्साहन राशियों का पारदर्शी भुगतान किया जाए, सीएचसी स्तर पर भुगतान विवरण सार्वजनिक किया जाए और अवैध वसूली पर रोक लगे। साथ ही आयुष्मान कार्ड भुगतान सुनिश्चित करने व सरकार के साथ लंबित वार्ता जल्द कराने की भी मांग उठाई गई। यूनियन ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
    1
    बरेली। उत्तर प्रदेश आशा वर्कर्स यूनियन ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा और वर्षों से लंबित प्रोत्साहन राशि व पारिश्रमिक के भुगतान की मांग उठाई। इस दौरान बड़ी संख्या में आशा कार्यकर्ता मौजूद रहीं और अपनी समस्याओं को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया।
यूनियन का आरोप है कि आयुष्मान कार्ड, कोविड-19 ड्यूटी, संगिनी प्रोत्साहन समेत कई योजनाओं में किए गए कार्यों का भुगतान अब तक नहीं किया गया है। ज्ञापन में बताया गया कि वर्ष 2018 से आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनाने में योगदान देने के बावजूद एक रुपये तक का भुगतान नहीं हुआ। वहीं 2019 से 2021 तक 750 रुपये मासिक दर से 28 माह की संगिनी प्रोत्साहन राशि भी बकाया है।
आशा कार्यकर्ताओं ने कहा कि कोविड-19 के दौरान घोषित 1000 रुपये मासिक प्रोत्साहन भी अधिकांश को नहीं मिला। इसके अलावा दस्तक व संचारी रोग अभियानों में वर्षों से कार्य लेने के बावजूद भुगतान बेहद कम या शून्य है। कई स्थानों पर भुगतान में अनियमितता और अवैध वसूली के आरोप भी सामने आए हैं।
यूनियन ने मांग की है कि वर्ष 2024-25 और 2025-26 की सभी लंबित प्रोत्साहन राशियों का पारदर्शी भुगतान किया जाए, सीएचसी स्तर पर भुगतान विवरण सार्वजनिक किया जाए और अवैध वसूली पर रोक लगे। साथ ही आयुष्मान कार्ड भुगतान सुनिश्चित करने व सरकार के साथ लंबित वार्ता जल्द कराने की भी मांग उठाई गई।
यूनियन ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
    user_ASHOK GUPTA
    ASHOK GUPTA
    बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • छात्राओं ने DM से पूछा—“आप डीएम कैसे बने?” जवाब ने जीत लिया दिल। पीलीभीत में एक प्रेरणादायक दृश्य सामने आया, जब कुछ छात्राएं जिला अधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह से मिलने डीएम कार्यालय पहुंचीं। छात्राओं ने उनसे सीधे सवाल किया—“आप डीएम कैसे बने?” डीएम ने शिक्षक की तरह धैर्यपूर्वक उनके सवाल सुने और सरल भाषा में उन्हें मेहनत, लगन और पढ़ाई के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि लक्ष्य तय कर निरंतर प्रयास करने से कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है। यह मुलाकात न केवल छात्राओं के लिए प्रेरणादायक रही, बल्कि वहां मौजूद हर व्यक्ति के लिए एक सीख बन गई
    1
    छात्राओं ने DM से पूछा—“आप डीएम कैसे बने?” जवाब ने जीत लिया दिल।
पीलीभीत में एक प्रेरणादायक दृश्य सामने आया, जब कुछ छात्राएं जिला अधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह से मिलने डीएम कार्यालय पहुंचीं। छात्राओं ने उनसे सीधे सवाल किया—“आप डीएम कैसे बने?”
डीएम ने शिक्षक की तरह धैर्यपूर्वक उनके सवाल सुने और सरल भाषा में उन्हें मेहनत, लगन और पढ़ाई के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि लक्ष्य तय कर निरंतर प्रयास करने से कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है।
यह मुलाकात न केवल छात्राओं के लिए प्रेरणादायक रही, बल्कि वहां मौजूद हर व्यक्ति के लिए एक सीख बन गई
    user_भूपेंद्र शर्मा
    भूपेंद्र शर्मा
    बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • बरेली के कोहड़ा पीर इलाके में उस वक्त हड़कंप मच गया जब प्रशासन ने बुलडोजर कार्रवाई शुरू कर दी। अतिक्रमण हटाने की इस कार्रवाई से इलाके के व्यापारियों में भारी आक्रोश देखने को मिला। कई दुकानों पर बुलडोजर चलते ही व्यापारियों ने विरोध जताया और मौके पर भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल मौके पर पहुंचा और प्रशासन के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। सपा नेताओं ने व्यापारियों के साथ खड़े होते हुए इस कार्रवाई को जल्दबाजी और अन्यायपूर्ण बताया। सपा नेताओं ने कहा कि बिना उचित नोटिस और वैकल्पिक व्यवस्था के इस तरह की कार्रवाई करना व्यापारियों के साथ अन्याय है। उन्होंने प्रभावित व्यापारियों के लिए मुआवजे की मांग उठाई और भरोसा दिलाया कि उनकी लड़ाई को मजबूती से उठाया जाएगा। मौके पर मौजूद सपा नेताओं ने व्यापारियों को आश्वासन दिया कि जल्द ही उच्च अधिकारियों से वार्ता कर उनकी समस्याओं का समाधान कराने की कोशिश की जाएगी। वहीं प्रशासन का कहना है कि यह कार्रवाई नियमों के तहत की गई है और अवैध अतिक्रमण हटाने का अभियान आगे भी जारी रहेगा। पूरे मामले में समाजवादी पार्टी के नेताओं ने आज गुरुवार समय लगभग दोपहर के 1:00 बजे जानकारी देते हुए बताया
    1
    बरेली के कोहड़ा पीर इलाके में उस वक्त हड़कंप मच गया जब प्रशासन ने बुलडोजर कार्रवाई शुरू कर दी। अतिक्रमण हटाने की इस कार्रवाई से इलाके के व्यापारियों में भारी आक्रोश देखने को मिला। कई दुकानों पर बुलडोजर चलते ही व्यापारियों ने विरोध जताया और मौके पर भीड़ जमा हो गई।
सूचना मिलते ही समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल मौके पर पहुंचा और प्रशासन के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। सपा नेताओं ने व्यापारियों के साथ खड़े होते हुए इस कार्रवाई को जल्दबाजी और अन्यायपूर्ण बताया।
सपा नेताओं ने कहा कि बिना उचित नोटिस और वैकल्पिक व्यवस्था के इस तरह की कार्रवाई करना व्यापारियों के साथ अन्याय है। उन्होंने प्रभावित व्यापारियों के लिए मुआवजे की मांग उठाई और भरोसा दिलाया कि उनकी लड़ाई को मजबूती से उठाया जाएगा।
मौके पर मौजूद सपा नेताओं ने व्यापारियों को आश्वासन दिया कि जल्द ही उच्च अधिकारियों से वार्ता कर उनकी समस्याओं का समाधान कराने की कोशिश की जाएगी।
वहीं प्रशासन का कहना है कि यह कार्रवाई नियमों के तहत की गई है और अवैध अतिक्रमण हटाने का अभियान आगे भी जारी रहेगा। पूरे मामले में समाजवादी पार्टी के नेताओं ने आज गुरुवार समय लगभग दोपहर के 1:00 बजे जानकारी देते हुए बताया
    user_बरेली की ताजा खबरें
    बरेली की ताजा खबरें
    बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.