*होटल द एंपायर में युवक युवती की मिली लाश मचा हड़कंप मौके पर पहुंची पुलिस* *♦️रीवा : समाचार अपडेट* रीवा: रीवा शहर के समान थाना क्षेत्र के अंतर्गत विजय विलास होटल के समीप स्थित 'होटल द एंपायर' में आज एक युवक और एक युवती के मृत पाए जाने से सनसनी फैल गई। पुलिस द्वारा मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक युवक और युवती सतना जिले के बेला क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। उन्होंने कल दोपहर लगभग 1:00 बजे होटल में 24 घंटे के लिए कमरा किराए पर लिया था। आज दोपहर जब 24 घंटे की अवधि समाप्त होने पर होटल कर्मचारी चेक-आउट या जानकारी लेने कमरे पर पहुंचा, तो काफी आवाज देने और दरवाजा खटखटाने के बाद भी अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली।संदेह होने पर होटल प्रबंधन ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस की मौजूदगी में जब कमरे का दरवाजा तोड़ा गया, तो अंदर युवक और युवती मृत अवस्था में पाए गए।समान थाना पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटनास्थल का निरीक्षण करने पर मामला प्रथम दृष्टया प्रेम प्रसंग से जुड़ा प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं पर गहनता से जांच कर रही है। एफएसएल टीम को भी साक्ष्य जुटाने के लिए मौके पर बुलाया गया है।समान थाना प्रभारी के अनुसार होटल के रिकॉर्ड और आईडी के आधार पर परिजनों को सूचित कर दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के वास्तविक कारणों का खुलासा हो पाएगा। होटल के सीसीटीवी फुटेज और अन्य दस्तावेजों की जांच की जा रही है। *✍️*

- Post by उमेश पाठक सेमरिया रीवा1
- Post by Prakash Pathak Satna1
- बारात से लौट रही पलटी जीप, एक की मौत 16 घायल1
- Rewa Sivil Laine Chetra ke pass sharab ke nshe me ak vekti thela me tod fod kar rha tha achanak tela calak dande se mar ke sir fhod diya1
- Post by बुद्धसेन चौरसिया1
- FREE rajistesan kr sakte hai Online ke madhyam se Deli INKAM ka ma Skte Ho 125 Rupaye 100 Din Me 12500 Ka FDA Bana Skte hai SAMPRK KRE Mobile Number 9200881098 Thankyou Ap ka Din Subh ho jai fda Sir ji1
- Post by Prime 24 News1
- 2 दिन में नहीं हटाओगे तो हटा दिया जाएगा, और इसमें आपकी जिम्मेदारी होगी1