logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कथा वाचिका प्रेमा अंबेडकर ने सुनाई गौतम बुद्ध के जन्म की पावन कथा, भावविभोर हुए श्रद्धालु जसवंतनगर (इटावा)। क्षेत्र के ग्राम जैनपुर नागर में आयोजित “बौद्ध भीम गाथा” कार्यक्रम में उस समय श्रद्धा और आध्यात्मिकता का अद्भुत संगम देखने को मिला, जब कथा वाचिका प्रेमा अंबेडकर ने भगवान गौतम बुद्ध के जन्म की पावन एवं प्रेरणादायक कथा का भावपूर्ण वाचन किया। कथा सुनकर उपस्थित श्रद्धालु भावविभोर हो उठे और पूरे पंडाल में भक्ति का वातावरण छा गया। कथा वाचन के दौरान उन्होंने बताया कि भगवान बुद्ध के जन्म से पूर्व उनकी माता महारानी माया देवी ने एक दिव्य स्वप्न देखा था, जिसमें एक श्वेत हाथी उनके गर्भ में प्रवेश करता है। विद्वानों ने इसे एक महान आत्मा के आगमन का संकेत माना। आगे उन्होंने बताया कि लुंबिनी के पावन उपवन में माया देवी ने एक बालक को जन्म दिया, जो आगे चलकर पूरी दुनिया को सत्य, अहिंसा और करुणा का मार्ग दिखाने वाले गौतम बुद्ध बने। उन्होंने बड़े ही मार्मिक ढंग से वर्णन किया कि जन्म लेते ही बालक बुद्ध ने सात कदम चलते हुए मानवता को शांति और सत्य का संदेश दिया। उनके प्रत्येक कदम के नीचे कमल का फूल प्रकट होने की कथा ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कथा के बीच-बीच में दिए गए उनके प्रेरक संदेशों ने लोगों को जीवन में सदाचार और मानव सेवा के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर अर्जुन सिंह, हुकुम सिंह, भीम प्रकाश, आनंदप्रिय गौतम, राजेंद्र सिंह, भारत सिंह, अकल सिंह, चन्द्र प्रकाश, रमाकांत, सुशील कान्त (पत्रकार), सत्येंद्र सिंह (मास्टर), सतीश बाबू, सचिन, मातादीन, महेश, मायाराम, गंगादीन सहित भारी संख्या में बहू-बेटियां व महिलाएं मौजूद रहीं। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने पूरे मनोयोग से कथा का श्रवण किया और भगवान बुद्ध के बताए मार्ग को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। आयोजन स्थल पर देर तक भक्ति, शांति और सामाजिक समरसता का वातावरण बना रहा। आयोजकों ने अधिक से अधिक लोगों से आगामी दिनों में भी कार्यक्रम में पहुंचकर पुण्य लाभ लेने की अपील की।

9 hrs ago
user_रिपोर्टर सुशील कान्त चौधरी
रिपोर्टर सुशील कान्त चौधरी
Local News Reporter जसवंतनगर, इटावा, उत्तर प्रदेश•
9 hrs ago

कथा वाचिका प्रेमा अंबेडकर ने सुनाई गौतम बुद्ध के जन्म की पावन कथा, भावविभोर हुए श्रद्धालु जसवंतनगर (इटावा)। क्षेत्र के ग्राम जैनपुर नागर में आयोजित “बौद्ध भीम गाथा” कार्यक्रम में उस समय श्रद्धा और आध्यात्मिकता का अद्भुत संगम देखने को मिला, जब कथा वाचिका प्रेमा अंबेडकर ने भगवान गौतम बुद्ध के जन्म की पावन एवं प्रेरणादायक कथा का भावपूर्ण वाचन किया। कथा सुनकर उपस्थित श्रद्धालु भावविभोर हो उठे और पूरे पंडाल में भक्ति का वातावरण छा गया। कथा वाचन के दौरान उन्होंने बताया कि भगवान बुद्ध के जन्म से पूर्व उनकी माता महारानी माया देवी ने एक दिव्य स्वप्न देखा था, जिसमें एक श्वेत हाथी उनके गर्भ में प्रवेश करता है। विद्वानों ने इसे एक महान आत्मा के आगमन का संकेत माना। आगे उन्होंने बताया कि लुंबिनी के पावन उपवन में माया देवी ने एक बालक को जन्म दिया, जो आगे चलकर पूरी दुनिया को सत्य, अहिंसा और करुणा का मार्ग दिखाने वाले गौतम बुद्ध बने। उन्होंने बड़े ही मार्मिक ढंग से वर्णन किया कि

6d913d4d-f11f-4538-8112-7f7d22c0c3db

जन्म लेते ही बालक बुद्ध ने सात कदम चलते हुए मानवता को शांति और सत्य का संदेश दिया। उनके प्रत्येक कदम के नीचे कमल का फूल प्रकट होने की कथा ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कथा के बीच-बीच में दिए गए उनके प्रेरक संदेशों ने लोगों को जीवन में सदाचार और मानव सेवा के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर अर्जुन सिंह, हुकुम सिंह, भीम प्रकाश, आनंदप्रिय गौतम, राजेंद्र सिंह, भारत सिंह, अकल सिंह, चन्द्र प्रकाश, रमाकांत, सुशील कान्त (पत्रकार), सत्येंद्र सिंह (मास्टर), सतीश बाबू, सचिन, मातादीन, महेश, मायाराम, गंगादीन सहित भारी संख्या में बहू-बेटियां व महिलाएं मौजूद रहीं। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने पूरे मनोयोग से कथा का श्रवण किया और भगवान बुद्ध के बताए मार्ग को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। आयोजन स्थल पर देर तक भक्ति, शांति और सामाजिक समरसता का वातावरण बना रहा। आयोजकों ने अधिक से अधिक लोगों से आगामी दिनों में भी कार्यक्रम में पहुंचकर पुण्य लाभ लेने की अपील की।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • 📍 भमोरा धाम – मसानी मईया दरबार भमोरा स्थित मसानी मईया दरबार में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। बड़ी संख्या में भक्त यहां पहुंचे और दर्शन कर आशीर्वाद लिया। लगातार बढ़ती श्रद्धालुओं की भीड़ इस दरबार की आस्था और विश्वास को दर्शा रही है 🙏 👉 आस्था का सागर उमड़ा भमोरा धाम में 🙏 👉 क्या आपने भी किए हैं यहां दर्शन? 👉 इस दरबार में आखिर ऐसा क्या है… जो दूर-दूर से खींच लाती है भीड़? 😮
    1
    📍 भमोरा धाम – मसानी मईया दरबार
भमोरा स्थित मसानी मईया दरबार में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। बड़ी संख्या में भक्त यहां पहुंचे और दर्शन कर आशीर्वाद लिया।
लगातार बढ़ती श्रद्धालुओं की भीड़ इस दरबार की आस्था और विश्वास को दर्शा रही है 🙏
👉 आस्था का सागर उमड़ा भमोरा धाम में 🙏
👉 क्या आपने भी किए हैं यहां दर्शन?
👉 इस दरबार में आखिर ऐसा क्या है… जो दूर-दूर से खींच लाती है भीड़? 😮
    user_M. Janib -Jaswant Nagar
    M. Janib -Jaswant Nagar
    पत्रकार जसवंतनगर, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • कथा वाचिका प्रेमा अंबेडकर ने सुनाई गौतम बुद्ध के जन्म की पावन कथा, भावविभोर हुए श्रद्धालु जसवंतनगर (इटावा)। क्षेत्र के ग्राम जैनपुर नागर में आयोजित “बौद्ध भीम गाथा” कार्यक्रम में उस समय श्रद्धा और आध्यात्मिकता का अद्भुत संगम देखने को मिला, जब कथा वाचिका प्रेमा अंबेडकर ने भगवान गौतम बुद्ध के जन्म की पावन एवं प्रेरणादायक कथा का भावपूर्ण वाचन किया। कथा सुनकर उपस्थित श्रद्धालु भावविभोर हो उठे और पूरे पंडाल में भक्ति का वातावरण छा गया। कथा वाचन के दौरान उन्होंने बताया कि भगवान बुद्ध के जन्म से पूर्व उनकी माता महारानी माया देवी ने एक दिव्य स्वप्न देखा था, जिसमें एक श्वेत हाथी उनके गर्भ में प्रवेश करता है। विद्वानों ने इसे एक महान आत्मा के आगमन का संकेत माना। आगे उन्होंने बताया कि लुंबिनी के पावन उपवन में माया देवी ने एक बालक को जन्म दिया, जो आगे चलकर पूरी दुनिया को सत्य, अहिंसा और करुणा का मार्ग दिखाने वाले गौतम बुद्ध बने। उन्होंने बड़े ही मार्मिक ढंग से वर्णन किया कि जन्म लेते ही बालक बुद्ध ने सात कदम चलते हुए मानवता को शांति और सत्य का संदेश दिया। उनके प्रत्येक कदम के नीचे कमल का फूल प्रकट होने की कथा ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कथा के बीच-बीच में दिए गए उनके प्रेरक संदेशों ने लोगों को जीवन में सदाचार और मानव सेवा के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर अर्जुन सिंह, हुकुम सिंह, भीम प्रकाश, आनंदप्रिय गौतम, राजेंद्र सिंह, भारत सिंह, अकल सिंह, चन्द्र प्रकाश, रमाकांत, सुशील कान्त (पत्रकार), सत्येंद्र सिंह (मास्टर), सतीश बाबू, सचिन, मातादीन, महेश, मायाराम, गंगादीन सहित भारी संख्या में बहू-बेटियां व महिलाएं मौजूद रहीं। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने पूरे मनोयोग से कथा का श्रवण किया और भगवान बुद्ध के बताए मार्ग को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। आयोजन स्थल पर देर तक भक्ति, शांति और सामाजिक समरसता का वातावरण बना रहा। आयोजकों ने अधिक से अधिक लोगों से आगामी दिनों में भी कार्यक्रम में पहुंचकर पुण्य लाभ लेने की अपील की।
    2
    कथा वाचिका प्रेमा अंबेडकर ने सुनाई गौतम बुद्ध के जन्म की पावन कथा, भावविभोर हुए श्रद्धालु
जसवंतनगर (इटावा)। क्षेत्र के ग्राम जैनपुर नागर में आयोजित “बौद्ध भीम गाथा” कार्यक्रम में उस समय श्रद्धा और आध्यात्मिकता का अद्भुत संगम देखने को मिला, जब कथा वाचिका प्रेमा अंबेडकर ने भगवान गौतम बुद्ध के जन्म की पावन एवं प्रेरणादायक कथा का भावपूर्ण वाचन किया। कथा सुनकर उपस्थित श्रद्धालु भावविभोर हो उठे और पूरे पंडाल में भक्ति का वातावरण छा गया।
कथा वाचन के दौरान उन्होंने बताया कि भगवान बुद्ध के जन्म से पूर्व उनकी माता महारानी माया देवी ने एक दिव्य स्वप्न देखा था, जिसमें एक श्वेत हाथी उनके गर्भ में प्रवेश करता है। विद्वानों ने इसे एक महान आत्मा के आगमन का संकेत माना। आगे उन्होंने बताया कि लुंबिनी के पावन उपवन में माया देवी ने एक बालक को जन्म दिया, जो आगे चलकर पूरी दुनिया को सत्य, अहिंसा और करुणा का मार्ग दिखाने वाले गौतम बुद्ध बने।
उन्होंने बड़े ही मार्मिक ढंग से वर्णन किया कि जन्म लेते ही बालक बुद्ध ने सात कदम चलते हुए मानवता को शांति और सत्य का संदेश दिया। उनके प्रत्येक कदम के नीचे कमल का फूल प्रकट होने की कथा ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कथा के बीच-बीच में दिए गए उनके प्रेरक संदेशों ने लोगों को जीवन में सदाचार और मानव सेवा के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया।
इस मौके पर अर्जुन सिंह, हुकुम सिंह, भीम प्रकाश, आनंदप्रिय गौतम, राजेंद्र सिंह, भारत सिंह, अकल सिंह, चन्द्र प्रकाश, रमाकांत, सुशील कान्त (पत्रकार), सत्येंद्र सिंह (मास्टर), सतीश बाबू, सचिन, मातादीन, महेश, मायाराम, गंगादीन सहित भारी संख्या में बहू-बेटियां व महिलाएं मौजूद रहीं।
कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने पूरे मनोयोग से कथा का श्रवण किया और भगवान बुद्ध के बताए मार्ग को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। आयोजन स्थल पर देर तक भक्ति, शांति और सामाजिक समरसता का वातावरण बना रहा। आयोजकों ने अधिक से अधिक लोगों से आगामी दिनों में भी कार्यक्रम में पहुंचकर पुण्य लाभ लेने की अपील की।
    user_रिपोर्टर सुशील कान्त चौधरी
    रिपोर्टर सुशील कान्त चौधरी
    Local News Reporter जसवंतनगर, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • Post by LBK supar fast live News TV
    1
    Post by LBK supar fast live News TV
    user_LBK supar fast live News TV
    LBK supar fast live News TV
    पत्रकार इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • Post by Rohit Kumar
    1
    Post by Rohit Kumar
    user_Rohit Kumar
    Rohit Kumar
    इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • Post by Urvashi singh
    1
    Post by Urvashi singh
    user_Urvashi singh
    Urvashi singh
    इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • *शहर में स्थित मां कालिका देवी का भव्य 16 रुपी श्रृंगार एकादशी पर्व पर हुआ* शहर के नीलकंठ मंदिर मार्ग पर स्थित प्राचीन कालिका मंदिर पर आज चैत्र माह कामदा एकादशी के पावन अवसर पर मां कालिका देवी को हर वर्ष की भांति इस बार भी समिति द्वारा स्वर्ण आभूषण पहनाकर 16 रुपी भव्य श्रृंगार कर मंदिर को फूलों व लाइट से सजाया गया। जहां हजारों भक्तों ने मां का श्रृंगार देख कर उनकी पूजा अर्चना की तथा समिति की तरफ से हर भक्त को भंडारा वितरण किया गया। यह मंदिर बीहड़ में होने से यहां पक्की सड़क न होने से यहां भक्तों को आने जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है जबकि इस मंदिर की भी महत्वाता काफी हैं। भक्तों ने शासन व जिला प्रशासन से मांग की इस मंदिर को भी पर्यटल स्थल घोषित कर यहां शीघ्र ही पक्की सड़क का निर्माण हो। रजत यादव पत्रकार नव भारत संवाद इटावा
    4
    *शहर में स्थित मां कालिका देवी का भव्य 16 रुपी श्रृंगार एकादशी पर्व पर हुआ* 
शहर के नीलकंठ मंदिर मार्ग पर स्थित प्राचीन कालिका मंदिर पर आज चैत्र माह कामदा एकादशी के पावन अवसर पर मां कालिका देवी को हर वर्ष की भांति इस बार भी समिति द्वारा  स्वर्ण आभूषण पहनाकर 16 रुपी भव्य श्रृंगार कर मंदिर को फूलों व लाइट से सजाया गया। जहां हजारों भक्तों ने मां का श्रृंगार देख कर उनकी पूजा अर्चना की तथा समिति की तरफ से हर भक्त को भंडारा वितरण किया गया। यह मंदिर बीहड़ में होने से यहां पक्की सड़क न होने से यहां भक्तों को आने जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है जबकि इस मंदिर की भी महत्वाता काफी हैं। भक्तों ने शासन व जिला प्रशासन से मांग की इस मंदिर को भी पर्यटल स्थल घोषित कर यहां शीघ्र ही पक्की सड़क का निर्माण हो।
रजत यादव पत्रकार 
नव भारत संवाद इटावा
    user_रजत यादव
    रजत यादव
    Voice of people इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • इटावा के वैदपुरा थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग के चलते एक युवक और महिला के साथ अमानवीय व्यवहार का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, तीन बच्चों की मां 26 मार्च को अपनी मर्जी से मैनपुरी निवासी युवक के साथ चली गई थी। परिजन 27 मार्च को उसे वापस ले आए। आरोप है कि परिजनों ने महिला पर दबाव बनाकर युवक को गांव बुलवाया। रात में गांव पहुंचे युवक को घेरकर मारपीट की गई और उसे बंधक बना लिया गया। सुबह दोबारा पिटाई के बाद युवक का मुंह काला कर उसे और महिला को गांव में घुमाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सुरक्षित निकालकर कई आरोपियों को हिरासत में लिया। सीओ आयुषी सिंह ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर दोनों देवरों समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जांच जारी है।
    2
    इटावा के वैदपुरा थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग के चलते एक युवक और महिला के साथ अमानवीय व्यवहार का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, तीन बच्चों की मां 26 मार्च को अपनी मर्जी से मैनपुरी निवासी युवक के साथ चली गई थी। परिजन 27 मार्च को उसे वापस ले आए।
आरोप है कि परिजनों ने महिला पर दबाव बनाकर युवक को गांव बुलवाया। रात में गांव पहुंचे युवक को घेरकर मारपीट की गई और उसे बंधक बना लिया गया। सुबह दोबारा पिटाई के बाद युवक का मुंह काला कर उसे और महिला को गांव में घुमाया गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सुरक्षित निकालकर कई आरोपियों को हिरासत में लिया। सीओ आयुषी सिंह ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर दोनों देवरों समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जांच जारी है।
    user_Ashraf Ansari
    Ashraf Ansari
    Journalist इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • जसवंतनगर। नगर पालिका परिषद अध्यक्ष सत्यनारायण शंखवार की माताश्री स्वर्गीय शकुंतला देवी के निधन से क्षेत्र में शोक व्याप्त है। उनके आवास पर जनप्रतिनिधियों व गणमान्य लोगों ने पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इससे पूर्व भाजपा नेता राज बहादुर सिंह व दीपक ठाकरे भी श्रद्धांजलि दे चुके थे। संजय सिंह ने भी परिवार से मिलकर संवेदना व्यक्त की। इस दौरान विधायक प्रतिनिधि ठाकुर अजेंद्र सिंह गौर, मनोज कुमार उर्फ़ गोपी यादव, खन्ना यादव, छोटे यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे। सभी ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
    1
    जसवंतनगर। नगर पालिका परिषद अध्यक्ष सत्यनारायण शंखवार की माताश्री स्वर्गीय शकुंतला देवी के निधन से क्षेत्र में शोक व्याप्त है।
उनके आवास पर जनप्रतिनिधियों व गणमान्य लोगों ने पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इससे पूर्व भाजपा नेता राज बहादुर सिंह व दीपक ठाकरे भी श्रद्धांजलि दे चुके थे।
संजय सिंह ने भी परिवार से मिलकर संवेदना व्यक्त की। इस दौरान विधायक प्रतिनिधि ठाकुर अजेंद्र सिंह गौर, मनोज कुमार उर्फ़ गोपी यादव, खन्ना यादव, छोटे यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
सभी ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
    user_M. Janib -Jaswant Nagar
    M. Janib -Jaswant Nagar
    पत्रकार जसवंतनगर, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.