logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पूर्व विधायक राकेश सिंह ने क्या बोला सुनिए जरा..... वीडियो हुआ सोशल मिडिया में वायरल #voicebharat24 #reelsvideoシ #reelsviralシ #viralreelsシ #जिलाधिकारी #रायबरेली #RakeshSingh #Harchandpur पूर्व विधायक राकेश सिंह ने क्या बोला सुनिए जरा..... वीडियो हुआ सोशल मिडिया में वायरल #voicebharat24 #reelsvideoシ #reelsviralシ #viralreelsシ #जिलाधिकारी #रायबरेली #RakeshSingh #Harchandpur

1 hr ago
user_Journalist Anurag Srivastava
Journalist Anurag Srivastava
Court reporter Rae Bareli, Uttar Pradesh•
1 hr ago

पूर्व विधायक राकेश सिंह ने क्या बोला सुनिए जरा..... वीडियो हुआ सोशल मिडिया में वायरल #voicebharat24 #reelsvideoシ #reelsviralシ #viralreelsシ #जिलाधिकारी #रायबरेली #RakeshSingh #Harchandpur पूर्व विधायक राकेश सिंह ने क्या बोला सुनिए जरा..... वीडियो हुआ सोशल मिडिया में वायरल #voicebharat24 #reelsvideoシ #reelsviralシ #viralreelsシ #जिलाधिकारी #रायबरेली #RakeshSingh #Harchandpur

More news from Uttar Pradesh and nearby areas
  • पूर्व विधायक राकेश सिंह ने क्या बोला सुनिए जरा..... वीडियो हुआ सोशल मिडिया में वायरल #voicebharat24 #reelsvideoシ #reelsviralシ #viralreelsシ #जिलाधिकारी #रायबरेली #RakeshSingh #Harchandpur पूर्व विधायक राकेश सिंह ने क्या बोला सुनिए जरा..... वीडियो हुआ सोशल मिडिया में वायरल #voicebharat24 #reelsvideoシ #reelsviralシ #viralreelsシ #जिलाधिकारी #रायबरेली #RakeshSingh #Harchandpur
    1
    पूर्व विधायक राकेश सिंह ने क्या बोला सुनिए जरा.....
वीडियो हुआ सोशल मिडिया में वायरल 
#voicebharat24 #reelsvideoシ #reelsviralシ #viralreelsシ #जिलाधिकारी #रायबरेली #RakeshSingh #Harchandpur
पूर्व विधायक राकेश सिंह ने क्या बोला सुनिए जरा.....
वीडियो हुआ सोशल मिडिया में वायरल 
#voicebharat24 #reelsvideoシ #reelsviralシ #viralreelsシ #जिलाधिकारी #रायबरेली #RakeshSingh #Harchandpur
    user_Journalist Anurag Srivastava
    Journalist Anurag Srivastava
    Court reporter Rae Bareli, Uttar Pradesh•
    1 hr ago
  • लोकेशन रायबरेली उत्तर प्रदेश सलवन से शिवकुमारी की रिपोर्ट रायबरेली:एमएलसी चुनाव जीतने के बाद रायबरेली पहुंची स्नातक एमएलसी कांति सिंह। स्नातक एमएलसी कांति सिंह का सपा कार्यकताओं ने किया भव्य स्वागत। चुनाव जीतने के बाद पहली बार रायबरेली पहुंची कांति सिंह। कांति सिंह ने प्रदेश सरकार पर बोला जुबानी हमला। ओवैसी और कथावाचक धीरेन्द्र शास्त्री के बयान पर किया पलटवार। समाजवादी पार्टी के हरचंदपुर विधायक राहुल लोधी ने ओवैसी के बयान पर किया पलटवार। नवनिर्वाचित एमएलसी कांति सिंह ने कहा अखिलेश यादव डायरेक्टर एमपी से बनेंगे सीएम। शहर के सुपर मार्केट स्थित सपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं से भेंट कर धन्यवाद किया ज्ञापित। एमएलसी चुनाव जीतने के बाद रायबरेली पहुंचीं स्नातक एमएलसी कांति सिंह
    1
    लोकेशन रायबरेली उत्तर प्रदेश 
सलवन से शिवकुमारी की रिपोर्ट 


रायबरेली:एमएलसी चुनाव जीतने के बाद रायबरेली पहुंची स्नातक एमएलसी कांति सिंह।

स्नातक एमएलसी कांति सिंह का सपा कार्यकताओं ने किया भव्य स्वागत।

चुनाव जीतने के बाद पहली बार रायबरेली पहुंची कांति सिंह।

कांति सिंह ने प्रदेश सरकार पर बोला जुबानी हमला।

ओवैसी और कथावाचक धीरेन्द्र शास्त्री के बयान पर किया पलटवार।

समाजवादी पार्टी के हरचंदपुर विधायक राहुल लोधी ने ओवैसी के बयान पर किया पलटवार।

नवनिर्वाचित एमएलसी कांति सिंह ने कहा अखिलेश यादव डायरेक्टर एमपी से बनेंगे सीएम।

शहर के सुपर मार्केट स्थित सपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं से भेंट कर धन्यवाद किया ज्ञापित।
एमएलसी चुनाव जीतने के बाद रायबरेली पहुंचीं स्नातक एमएलसी कांति सिंह
    user_शिव कुमारी
    शिव कुमारी
    सलोन, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • Jai Jagjeewan Jai Satnam Saheb Bandagee, Siya Ram, Good Morning All Friends Jai Hind Parag Prsad Rawat General Secretary All India Rajiv Gandhi Vichar Manch
    1
    Jai Jagjeewan Jai Satnam Saheb Bandagee, Siya Ram, Good Morning All Friends Jai Hind 
Parag Prsad Rawat 
General Secretary 
All India Rajiv Gandhi 
Vichar Manch
    user_Parag Prasad Rawat
    Parag Prasad Rawat
    Political party office सलोन, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • अवैध मिट्टी खनन में पीडब्ल्यूडी की बनाई सड़क खोद डाली,वीडियो वायरल सलोन (रायबरेली) : ग्राम सभा नूरुद्दीनपुर में दबंगों ने जेसीबी लगाकर पीडब्ल्यूडी की बनी बनाई सड़क को दोबारा खोद डाला। इससे आवागमन बाधित हो गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि रात में अवैध खनन करने के बाद मंगलवार तड़के करीब तीन बजे सड़क की खोदाई की गई। विरोध करने पर आरोपितों ने प्रशासन का भी कोई भय न होने की बात कही।ग्रामीणों के मुताबिक, एनएच-31 से राल्ही का पुरवा जाने वाला यह प्रमुख मार्ग विद्युत वितरण केंद्र करहिया बाजार, सरकारी नलकूप और प्राथमिक विद्यालय को जोड़ता है। बीते 16 अक्टूबर को भी सड़क की खोदाई की गई थी। इसकी शिकायत एसडीएम से की गई थी। इसके बाद मौके पर पहुंचे लेखपाल दीपांकर साहू ने गड्ढा भरवाकर आवागमन बहाल कराया था। आरोप है कि इसके बावजूद दबंगों ने मंगलवार सुबह फिर जेसीबी लगाकर सड़क खोद दी। ग्रामीणों संजय, वैभव मिश्रा, सुनील पांडेय, कृष्णानंद पांडेय, शिवराम मिश्रा और संतोष सरोज का आरोप है कि रातभर अवैध खनन किया गया। इसके बाद सड़क को नुकसान पहुंचाया गया। आरोपितों ने कथित तौर पर कहा कि प्रशासन उनकी मुट्ठी में है और वे जो चाहेंगे वही होगा। सड़क खोदे जाने से ग्रामीणों के सामने आवागमन का संकट खड़ा हो गया है। सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के मामले में ग्रामवासियों ने मंगलवार को दोबारा एसडीएम से शिकायत कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की।उपजिलाधिकारी अंकित कुमार ने बताया कि मामले में पीडब्ल्यूडी विभाग से बात की गई है। वह स्वयं मौके पर गए थे। प्रकरण की जांच कराई जा रही है। जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
    1
    अवैध मिट्टी खनन में पीडब्ल्यूडी की बनाई सड़क खोद डाली,वीडियो वायरल
सलोन (रायबरेली) : ग्राम सभा नूरुद्दीनपुर में दबंगों ने जेसीबी लगाकर पीडब्ल्यूडी की बनी बनाई सड़क को दोबारा खोद डाला। इससे आवागमन बाधित हो गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि रात में अवैध खनन करने के बाद मंगलवार तड़के करीब तीन बजे सड़क की खोदाई की गई। विरोध करने पर आरोपितों ने प्रशासन का भी कोई भय न होने की बात कही।ग्रामीणों के मुताबिक, एनएच-31 से राल्ही का पुरवा जाने वाला यह प्रमुख मार्ग विद्युत वितरण केंद्र करहिया बाजार, सरकारी नलकूप और प्राथमिक विद्यालय को जोड़ता है। बीते 16 अक्टूबर को भी सड़क की खोदाई की गई थी। इसकी शिकायत एसडीएम से की गई थी। इसके बाद मौके पर पहुंचे लेखपाल दीपांकर साहू ने गड्ढा भरवाकर आवागमन बहाल कराया था। आरोप है कि इसके बावजूद दबंगों ने मंगलवार सुबह फिर जेसीबी लगाकर सड़क खोद दी।
ग्रामीणों संजय, वैभव मिश्रा, सुनील पांडेय, कृष्णानंद पांडेय, शिवराम मिश्रा और संतोष सरोज का आरोप है कि रातभर अवैध खनन किया गया। इसके बाद सड़क को नुकसान पहुंचाया गया। आरोपितों ने कथित तौर पर कहा कि प्रशासन उनकी मुट्ठी में है और वे जो चाहेंगे वही होगा। सड़क खोदे जाने से ग्रामीणों के सामने आवागमन का संकट खड़ा हो गया है। सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के मामले में ग्रामवासियों ने मंगलवार को दोबारा एसडीएम से शिकायत कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की।उपजिलाधिकारी अंकित कुमार ने बताया कि मामले में पीडब्ल्यूडी विभाग से बात की गई है। वह स्वयं मौके पर गए थे। प्रकरण की जांच कराई जा रही है। जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
    user_महुआ न्यूज़ लखनऊ
    महुआ न्यूज़ लखनऊ
    Media house सलोन, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • सलोन में दिव्यांगजनों को मिली बड़ी सौगात, 110 कृत्रिम अंग व सहायक उपकरणों का हुआ वितरण रायबरेली। सलोन ब्लॉक परिसर में बुधवार को जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग की ओर से कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण वितरण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे सलोन विधायक अशोक कुमार ने चिन्हित दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण वितरित किए। शिविर के दौरान कुल 110 दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग और सहायक उपकरण प्रदान किए गए। उपकरण पाकर लाभार्थियों के चेहरों पर खुशी दिखाई दी। इस पहल का उद्देश्य दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाना और उनके दैनिक जीवन को आसान बनाना है। वहीं, कार्यक्रम के दौरान पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की ओर से संचालित शादी अनुदान योजना के तहत 27 लाभार्थियों को स्वीकृति प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए। कार्यक्रम में अधिकारियों ने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए पात्र लोगों से इनका लाभ उठाने की अपील की। इस अवसर पर जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी पीयूष चंद्र, जिला दिव्यांगजन कल्याण अधिकारी विकास वर्मा, शशि देवी, खंड विकास अधिकारी शशि कुमार तिवारी, एडीओ समाज कल्याण डॉ. मालवीय, नारायण दीक्षित सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में लाभार्थी मौजूद रहे।
    1
    सलोन में दिव्यांगजनों को मिली बड़ी सौगात, 110 कृत्रिम अंग व सहायक उपकरणों का हुआ वितरण
रायबरेली। सलोन ब्लॉक परिसर में बुधवार को जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग की ओर से कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण वितरण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे सलोन विधायक अशोक कुमार ने चिन्हित दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण वितरित किए।
शिविर के दौरान कुल 110 दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग और सहायक उपकरण प्रदान किए गए। उपकरण पाकर लाभार्थियों के चेहरों पर खुशी दिखाई दी। इस पहल का उद्देश्य दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाना और उनके दैनिक जीवन को आसान बनाना है।
वहीं, कार्यक्रम के दौरान पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की ओर से संचालित शादी अनुदान योजना के तहत 27 लाभार्थियों को स्वीकृति प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए। कार्यक्रम में अधिकारियों ने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए पात्र लोगों से इनका लाभ उठाने की अपील की।
इस अवसर पर जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी पीयूष चंद्र, जिला दिव्यांगजन कल्याण अधिकारी विकास वर्मा, शशि देवी, खंड विकास अधिकारी शशि कुमार तिवारी, एडीओ समाज कल्याण डॉ. मालवीय, नारायण दीक्षित सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में लाभार्थी मौजूद रहे।
    user_Deepak Kumar
    Deepak Kumar
    Local News Reporter ऊंचाहार, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • लखनऊ में ‘लोकतंत्र बचाओ’ यात्रा का आयोजन: केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री मनोज पांडेय की उपस्थिति में उमड़ा जनसैलाब​ रायबरेली : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में ‘लोकतंत्र बचाओ’ यात्रा का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर भारी जनसैलाब देखने को मिला। कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान में भारत सरकार के केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। ​इस अभियान में उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री मनोज पाण्डेय, प्रदेश अध्यक्ष, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर सहित राज्य सरकार के कई अन्य वरिष्ठ मंत्री, पार्टी पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। ​कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नेताओं ने कहा कि इस ऐतिहासिक यात्रा में उमड़ी लोगों की भीड़ यह स्पष्ट संदेश देती है कि देश की अखंडता, समृद्धि और विकास के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही देशवासियों के विश्वास का केंद्र हैं। नेताओं ने विरोधियों पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को कमजोर करने का सपना देखने वालों को यह समझ लेना चाहिए कि देश की जनता का विश्वास अटूट है। सभा में संकल्प व्यक्त किया गया कि जनता के आशीर्वाद और कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम के बल पर 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी एक बार फिर प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।
    1
    लखनऊ में ‘लोकतंत्र बचाओ’ यात्रा का आयोजन: केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री मनोज पांडेय की उपस्थिति में उमड़ा जनसैलाब​


रायबरेली : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में ‘लोकतंत्र बचाओ’ यात्रा का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर भारी जनसैलाब देखने को मिला। कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान में भारत सरकार के केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए।
​इस अभियान में उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री मनोज पाण्डेय, प्रदेश अध्यक्ष, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर सहित राज्य सरकार के कई अन्य वरिष्ठ मंत्री, पार्टी पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
​कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नेताओं ने कहा कि इस ऐतिहासिक यात्रा में उमड़ी लोगों की भीड़ यह स्पष्ट संदेश देती है कि देश की अखंडता, समृद्धि और विकास के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही देशवासियों के विश्वास का केंद्र हैं। नेताओं ने विरोधियों पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को कमजोर करने का सपना देखने वालों को यह समझ लेना चाहिए कि देश की जनता का विश्वास अटूट है।
सभा में संकल्प व्यक्त किया गया कि जनता के आशीर्वाद और कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम के बल पर 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी एक बार फिर प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।
    user_Vijay Shukla
    Vijay Shukla
    Local News Reporter ऊंचाहार, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • ऊँचाहार: नाली पर ईंट डालकर रास्ता बंद करने से पसरी गंदगी, राहगीर हो रहे परेशान* *ऊँचाहार: नाली पर ईंट डालकर रास्ता बंद करने से पसरी गंदगी, राहगीर हो रहे परेशान* *संवाददाता धीरेंद्र कुमार* ​ऊँचाहार (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले अरखा गांव में स्थानीय निवासियों की मनमानी और प्रशासनिक लापरवाही के कारण आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अरखा निवासी एक युवक ने आरोप लगाया है कि दबंग किस्म के लोगों द्वारा सड़क किनारे बनी सार्वजनिक नाली में ईंटें डालकर उसे पाट दिया गया है, जिससे गंदा पानी सड़क पर बह रहा है और राहगीरों का चलना दूभर हो गया है। ​दुकानदार का आरोप, नाली पाटने से उपजी समस्या मामले की जानकारी देते हुए अरखा निवासी चंद्रकांत उपाध्याय ने बताया कि उनकी अरखा बाजार में किराने की दुकान है। दुकान के ठीक सामने सड़क और उसके किनारे नाली बनी हुई है। उन्होंने बताया कि ग्राहकों के आने-जाने और सुगमता के लिए वे खुद ही नियमित रूप से उस नाली की साफ-सफाई करते हैं। ​आरोप है कि उनके पड़ोसियों द्वारा नाली में ईंटें भरकर उसे पाट दिया गया है, जिससे पानी का बहाव अवरुद्ध हो गया है। नाली चोक होने के कारण गंदा पानी सड़क पर फैल रहा है। ​सफाई व्यवस्था पर उठ रहे सवाल स्थानीय लोगों का कहना है कि जब गांव और बाजारों में नियमित सफाई के लिए पंचायत स्तर पर सफाई कर्मचारियों की तैनाती की गई है, तो ऐसे में नाली में ईंट डालकर उसे पाटने की मनमानी कैसे चल रही है? क्या इस ओर जिम्मेदार कर्मचारियों और अधिकारियों का ध्यान नहीं जाता? इस घटना ने स्थानीय सफाई व्यवस्था की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं। ​राहगीरों की मुश्किलें बढ़ीं नाली का गंदा पानी मुख्य सड़क पर जमा होने से वहां से गुजरने वाले राहगीरों, स्कूली बच्चों और स्थानीय ग्राहकों को काफी दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को उसी गंदे और बदबूदार पानी से होकर गुजरना पड़ता है, जिससे संक्रामक बीमारियां फैलने का भी अंदेशा बना हुआ है। ​पीड़ित दुकानदार और स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि इस अवैध कब्जे और लापरवाही की तत्काल जांच कराई जाए, नाली को मुक्त कराकर उसकी सफाई सुनिश्चित की जाए ताकि आम जनता को इस नरकीय स्थिति से मुक्ति मिल सके।
    1
    ऊँचाहार: नाली पर ईंट डालकर रास्ता बंद करने से पसरी गंदगी, राहगीर हो रहे परेशान*
*ऊँचाहार: नाली पर ईंट डालकर रास्ता बंद करने से पसरी गंदगी, राहगीर हो रहे परेशान*
*संवाददाता धीरेंद्र कुमार*            ​ऊँचाहार (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले अरखा गांव में स्थानीय निवासियों की मनमानी और प्रशासनिक लापरवाही के कारण आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अरखा निवासी एक युवक ने आरोप लगाया है कि दबंग किस्म के लोगों द्वारा सड़क किनारे बनी सार्वजनिक नाली में ईंटें डालकर उसे पाट दिया गया है, जिससे गंदा पानी सड़क पर बह रहा है और राहगीरों का चलना दूभर हो गया है।
​दुकानदार का आरोप, नाली पाटने से उपजी समस्या
मामले की जानकारी देते हुए अरखा निवासी चंद्रकांत उपाध्याय ने बताया कि उनकी अरखा बाजार में किराने की दुकान है। दुकान के ठीक सामने सड़क और उसके किनारे नाली बनी हुई है। उन्होंने बताया कि ग्राहकों के आने-जाने और सुगमता के लिए वे खुद ही नियमित रूप से उस नाली की साफ-सफाई करते हैं।
​आरोप है कि उनके पड़ोसियों द्वारा नाली में ईंटें भरकर उसे पाट दिया गया है, जिससे पानी का बहाव अवरुद्ध हो गया है। नाली चोक होने के कारण गंदा पानी सड़क पर फैल रहा है।
​सफाई व्यवस्था पर उठ रहे सवाल
स्थानीय लोगों का कहना है कि जब गांव और बाजारों में नियमित सफाई के लिए पंचायत स्तर पर सफाई कर्मचारियों की तैनाती की गई है, तो ऐसे में नाली में ईंट डालकर उसे पाटने की मनमानी कैसे चल रही है? क्या इस ओर जिम्मेदार कर्मचारियों और अधिकारियों का ध्यान नहीं जाता? इस घटना ने स्थानीय सफाई व्यवस्था की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं।
​राहगीरों की मुश्किलें बढ़ीं
नाली का गंदा पानी मुख्य सड़क पर जमा होने से वहां से गुजरने वाले राहगीरों, स्कूली बच्चों और स्थानीय ग्राहकों को काफी दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को उसी गंदे और बदबूदार पानी से होकर गुजरना पड़ता है, जिससे संक्रामक बीमारियां फैलने का भी अंदेशा बना हुआ है।
​पीड़ित दुकानदार और स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि इस अवैध कब्जे और लापरवाही की तत्काल जांच कराई जाए, नाली को मुक्त कराकर उसकी सफाई सुनिश्चित की जाए ताकि आम जनता को इस नरकीय स्थिति से मुक्ति मिल सके।
    user_Dhirendra Shukla
    Dhirendra Shukla
    ऊंचाहार, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • लोकेशन रायबरेली उत्तर प्रदेश सलवन से शिवकुमारी की रिपोर्ट मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं को किया गया जागरूक। एंकर उत्तर प्रदेश की योगी सरकार महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को लेकर लगातार प्रयासरत है। इसी कड़ी में रायबरेली में मुख्यमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अभियोजन निदेशालय उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में संयुक्त निदेशक अभियोजन रायबरेली द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा और कानून के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया गया। दरअसल, प्रदेश सरकार द्वारा संचालित मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के साथ उन्हें आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना है। इसी उद्देश्य को लेकर रायबरेली में संयुक्त निदेशक अभियोजन के संयोजन में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों, महिला सुरक्षा से जुड़े कानूनों तथा किसी भी प्रकार के उत्पीड़न की स्थिति में मिलने वाली कानूनी सहायता के प्रति जागरूक करने पर जोर दिया गया। मिशन शक्ति अभियान के जरिए महिलाओं और बालिकाओं को यह संदेश दिया जा रहा है कि वे अपने अधिकारों के प्रति जागरूक बनें, अन्याय के खिलाफ आवाज उठाएं और जरूरत पड़ने पर कानून की मदद लें। मिशन शक्ति अभियान के तुरंत महिलाओं और बालिकाओं को किया गया जागरूक
    1
    लोकेशन रायबरेली उत्तर प्रदेश 

सलवन से शिवकुमारी की रिपोर्ट 


 मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं को किया गया जागरूक।

एंकर
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को लेकर लगातार प्रयासरत है। इसी कड़ी में रायबरेली में मुख्यमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अभियोजन निदेशालय उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में संयुक्त निदेशक अभियोजन रायबरेली द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा और कानून के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया गया।

दरअसल, प्रदेश सरकार द्वारा संचालित मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के साथ उन्हें आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना है। इसी उद्देश्य को लेकर रायबरेली में संयुक्त निदेशक अभियोजन के संयोजन में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों, महिला सुरक्षा से जुड़े कानूनों तथा किसी भी प्रकार के उत्पीड़न की स्थिति में मिलने वाली कानूनी सहायता के प्रति जागरूक करने पर जोर दिया गया।
मिशन शक्ति अभियान के जरिए महिलाओं और बालिकाओं को यह संदेश दिया जा रहा है कि वे अपने अधिकारों के प्रति जागरूक बनें, अन्याय के खिलाफ आवाज उठाएं और जरूरत पड़ने पर कानून की मदद लें।
मिशन शक्ति अभियान के तुरंत महिलाओं और बालिकाओं को किया गया जागरूक
    user_शिव कुमारी
    शिव कुमारी
    सलोन, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.