logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

विराटनगर गणेश रोड स्थित श्री अम्बिका जीवन दायिनी शक्तिपीठ मन्दिर का दो दिवसीय मूर्ति स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव शनिवार रात्रि माता रानी के भव्य संकीर्तन के साथ हुआ। शुक्रवार को प्राण प्रतिष्ठित होने वाली नौ दुर्गा, शिव परिवार, जीण माता, काली, महालक्ष्मी की प्रतिमाओं को भव्य कलश एवं शोभायात्रा के साथ नगर भ्रमण करवाया गया। इस अवसर पर भव्य भण्डारे मे बडी संख्या मे पहुंचे श्रद्धालुओं ने प्रसादी पाई। आयोजन के मुख्य अतिथि महामण्डलेश्वर डॉ.राजेश्वर दास महाराज, पचेरी धाम महंत दीपक आचार्य थे। अध्यक्षता महामण्डलेश्वर रामेश्वरी नंद गिरी ने की। अतिथियों का मन्दिर महंत पवन हरिप्रकाश शर्मा द्वारा शॉल, माला एवं स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया गया। जागरण मे राष्ट्र के प्रख्यात भजन गायक पण्डित रामवतार शर्मा गाजियाबाद, नरेश नरसी फतेहाबाद, धीरेन्द्र गुप्ता धीर शाहजहांपुर , राहुल बृजवासी, राधे म्यूजिकल ग्रुप द्वारा सम्पूर्ण रात्रि माता रानी का गुणगान किया गया। इस अवसर पर मनकेश चौहान, रोहित यादव, श्यामबाबु सैन, अशोक शर्मा, आचार्य पकंज शर्मा, सुनील, राकेश, बृजेश सिंह, पवन कुमार सहित बडी संख्या मे श्रद्धालु उपस्थित रहे।

16 hrs ago
user_Raj.JANTA SEVA-84 NEWS
Raj.JANTA SEVA-84 NEWS
रिपोर्टर विराटनगर, जयपुर, राजस्थान•
16 hrs ago

विराटनगर गणेश रोड स्थित श्री अम्बिका जीवन दायिनी शक्तिपीठ मन्दिर का दो दिवसीय मूर्ति स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव शनिवार रात्रि माता रानी के भव्य संकीर्तन के साथ हुआ। शुक्रवार को प्राण प्रतिष्ठित होने वाली नौ दुर्गा, शिव परिवार, जीण माता, काली, महालक्ष्मी की प्रतिमाओं को भव्य कलश एवं शोभायात्रा के साथ नगर भ्रमण करवाया गया। इस अवसर पर भव्य भण्डारे मे बडी संख्या मे पहुंचे श्रद्धालुओं ने प्रसादी पाई। आयोजन के मुख्य अतिथि महामण्डलेश्वर डॉ.राजेश्वर दास महाराज, पचेरी धाम महंत दीपक आचार्य थे। अध्यक्षता महामण्डलेश्वर रामेश्वरी नंद गिरी ने की। अतिथियों का मन्दिर महंत पवन हरिप्रकाश शर्मा द्वारा शॉल, माला एवं स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया गया। जागरण मे राष्ट्र के प्रख्यात भजन गायक पण्डित रामवतार शर्मा गाजियाबाद, नरेश नरसी फतेहाबाद, धीरेन्द्र गुप्ता धीर शाहजहांपुर , राहुल बृजवासी, राधे म्यूजिकल ग्रुप द्वारा सम्पूर्ण रात्रि माता रानी का गुणगान किया गया। इस अवसर पर मनकेश चौहान, रोहित यादव, श्यामबाबु सैन, अशोक शर्मा, आचार्य पकंज शर्मा, सुनील, राकेश, बृजेश सिंह, पवन कुमार सहित बडी संख्या मे श्रद्धालु उपस्थित रहे।

More news from Jaipur and nearby areas
  • लुहाकना खुर्द के अमर शहीद राजीव सिंह की पुण्य तिथि पर आज अनेक कार्यक्रम आयोजित हुए इस दौरान युवाओं द्वारा तिरंगा रैली एवं रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि कार्यक्रम रखा गया इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता पवन शर्मा जवानपुरा द्वारा शहिद के पिता शंकर सिंह, माता पुष्पा कंवर, वीरांगना उषा कंवर एवं पुत्र अधिराज सिंह का स्वागत किया गया इस मौके पर सरपंच धर्मेंद्र मीणा, सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारी ब्रिगेडियर जयपान सिंह, शंभू सिंह शेखावत, महिपाल सिंह, राम सिंह शेखावत, पूर्व सरपंच घीसा सिंह शेखावत, भगवत सिंह, एडवोकेट राहुल मोदी, दौलत सिंह, मातादीन सिंह, कैलाश सिंह, अजय सिंह शेखावत सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे इस मौके पर शहीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की गई पवन शर्मा ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा की देश के लिए अपने प्राणों का बलिदान देना गर्व की बात है समस्त क्षेत्रवासी शहीद परिवार के साथ हैं और सदैव हम सभी शहीद राजीव सिंह के परिवार के ऋणी रहेंगे युवा पीढ़ी को भी देशभक्ति एवं नैतिकता की मजबूत नींव के आधार पर समर्पित नागरिक के रूप में तैयार करना गांव के बड़े बुजुर्गों का काम है हम सभी को यह संकल्प लेने की आवश्यकता है की अपनी मातृभूमि के लिए हम सदैव अपने सर्वोच्च बलिदान के लिए तैयार रहेंगे इस मौके पर युवाओं द्वारा रक्तदान शिविर में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया गया ।
    1
    लुहाकना खुर्द के अमर शहीद राजीव सिंह की पुण्य तिथि पर आज अनेक कार्यक्रम आयोजित हुए इस दौरान युवाओं द्वारा तिरंगा रैली एवं रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि कार्यक्रम रखा गया इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता पवन शर्मा जवानपुरा द्वारा शहिद के पिता शंकर सिंह, माता पुष्पा कंवर, वीरांगना उषा कंवर एवं पुत्र अधिराज सिंह का स्वागत किया गया इस मौके पर सरपंच धर्मेंद्र मीणा, सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारी ब्रिगेडियर जयपान सिंह, शंभू सिंह शेखावत, महिपाल सिंह, राम सिंह शेखावत, पूर्व सरपंच घीसा सिंह शेखावत, भगवत सिंह, एडवोकेट राहुल मोदी, दौलत सिंह, मातादीन सिंह, कैलाश सिंह, अजय सिंह शेखावत सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे इस मौके पर शहीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की गई पवन शर्मा ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा की देश के लिए अपने प्राणों का बलिदान देना गर्व की बात है समस्त क्षेत्रवासी शहीद परिवार के साथ हैं और सदैव हम सभी शहीद राजीव सिंह के परिवार के ऋणी रहेंगे युवा पीढ़ी को भी देशभक्ति एवं नैतिकता की मजबूत नींव के आधार पर समर्पित नागरिक के रूप में तैयार करना गांव के बड़े बुजुर्गों का काम है हम सभी को यह संकल्प लेने की आवश्यकता है की अपनी मातृभूमि के लिए हम सदैव अपने सर्वोच्च बलिदान के लिए तैयार रहेंगे इस मौके पर युवाओं द्वारा रक्तदान शिविर में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया गया ।
    user_@nilesh Verma-1997
    @nilesh Verma-1997
    Kotputli, Jaipur•
    15 hrs ago
  • #अलवर;- बिजलीघर चौराहे पेट्रोल पंप के पास स्थित शराब ठेके के ग़ल्ले से 30 #हज़ार रुपये किए पार, डकैती की वारदात CCTV में हुई क़द, मामला कोतवाली पुलिस थाने में हुआ दर्ज। #jks @#jksxyz #05ChallengeAccepted #jksxyznews #etc #jksxyznewsrajastham #harsora
    1
    #अलवर;- बिजलीघर चौराहे पेट्रोल पंप के पास स्थित शराब ठेके के ग़ल्ले से 30 #हज़ार रुपये किए पार, डकैती की वारदात CCTV में हुई क़द, मामला कोतवाली पुलिस थाने में हुआ दर्ज।
#jks @#jksxyz #05ChallengeAccepted #jksxyznews #etc #jksxyznewsrajastham #harsora
    user_Jitendra Kumar saini riporter
    Jitendra Kumar saini riporter
    बानसूर, अलवर, राजस्थान•
    16 hrs ago
  • #अलवर #टाईगर मैराथन #मुख्यमंत्री भजन लाल ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, केंद्रीय मंत्री #भूपेंद्र यादव, डिप्टी सीएम दिया कुमारी, मैराथन के ब्रांड एंबेसडर रणदीप हुड्डा , वन मंत्री संजय शर्मा सहित हजारों लोग शामिल आदरणीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के #FitIndia विजन को साकार करते हुए 'अलवर टाइगर इंटरनेशनल हाफ मैराथन' को फ्लैग ऑफ किया। मैराथन में देश-विदेश के धावकों का जोश यह दर्शाता है कि आज राजस्थान 'स्वस्थ शरीर, सशक्त भारत' के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी आयोजनकर्ता एवं प्रतिभागियों को हार्दिक शुभकामनाएं! इस अवसर पर माननीय केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री Bhupender Yadav BJP जी, उप मुख्यमंत्री श्रीमती Diya Kumari जी, अभिनेता Randeep Hooda जी की उपस्थिति रही। #AlwarTigerMarathon
    4
    #अलवर #टाईगर मैराथन #मुख्यमंत्री भजन लाल ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, केंद्रीय मंत्री #भूपेंद्र यादव, डिप्टी सीएम दिया कुमारी, मैराथन के ब्रांड एंबेसडर रणदीप हुड्डा , वन मंत्री संजय शर्मा सहित हजारों लोग शामिल
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के #FitIndia विजन को साकार करते हुए 'अलवर टाइगर इंटरनेशनल हाफ मैराथन' को फ्लैग ऑफ किया।
मैराथन में देश-विदेश के धावकों का जोश यह दर्शाता है कि आज राजस्थान 'स्वस्थ शरीर, सशक्त भारत' के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है।
कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी आयोजनकर्ता एवं प्रतिभागियों को हार्दिक शुभकामनाएं!
इस अवसर पर माननीय केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री Bhupender Yadav BJP जी, उप मुख्यमंत्री श्रीमती Diya Kumari जी, अभिनेता Randeep Hooda जी की उपस्थिति रही।
#AlwarTigerMarathon
    user_Neeraj Maheshwari
    Neeraj Maheshwari
    Reporters राजगढ़, अलवर, राजस्थान•
    17 hrs ago
  • मजदूर की मौत का जिम्मेदार कौन पूछता है मजदूर ?
    1
    मजदूर की मौत का जिम्मेदार कौन पूछता है मजदूर ?
    user_Public Power मजदूर की आवाज
    Public Power मजदूर की आवाज
    पत्रकार Alwar, Rajasthan•
    18 hrs ago
  • अलवर। अलवर टाइगर मैराथन में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जी ने टाइगर मैराथन की शुरुआत की जिसमें उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी, भूपेंद्र यादव केंद्रीय मंत्री, बाबा बालक नाथ, संजय शर्मा वन एवं पर्यावरण मंत्री मौजूद रहे बड़ेर निवासी जनक सिंह नरूका ने प्रथम स्थान प्राप्त किया 5 किलोमीटर की दौड़ करके बड़ेर गांव का नाम रोशन किया।
    1
    अलवर। अलवर टाइगर मैराथन में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जी ने टाइगर मैराथन की शुरुआत की जिसमें उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी, भूपेंद्र यादव केंद्रीय मंत्री, बाबा बालक नाथ, संजय शर्मा वन एवं पर्यावरण मंत्री मौजूद रहे बड़ेर निवासी जनक सिंह नरूका ने प्रथम स्थान प्राप्त किया 5 किलोमीटर की दौड़ करके बड़ेर गांव का नाम रोशन किया।
    user_एस एस मिडिया अलवर
    एस एस मिडिया अलवर
    पत्रकार मालखेड़ा, अलवर, राजस्थान•
    20 hrs ago
  • खाकी पर भारी 'बजरी': कोलवा, बांदीकुई, बसवा और राजगढ़ क्षेत्र में अवैध परिवहन का बोलबाला, हादसों का बढ़ा डर। चार थानों की सरहद पर बजरी माफिया का तांडव, हादसों को दावत दे रहे सरपट दौड़ते अवैध ट्रैक्टर ​बांदीकुई। क्षेत्र में अवैध बजरी खनन और परिवहन का काला कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है। कोलवा, बांदीकुई, बसवा और राजगढ़—इन चार थानों की सीमाओं के बीच बजरी से भरे ट्रैक्टर ट्रॉली इस कदर बेखौफ होकर सड़कों पर दौड़ रहे हैं कि आम राहगीरों का चलना दूभर हो गया है। माफिया के इन ट्रैक्टरों की रफ्तार इतनी तेज होती है कि इन्हें सड़कों पर चलता देख 'यमदूत' का अहसास होने लगता है। ​खौफ के साये में राहगीर ​स्थानीय निवासियों का कहना है कि ये ट्रैक्टर चालक अधिक चक्कर लगाने और पकड़े जाने के डर से आबादी वाले क्षेत्रों और मुख्य सड़कों पर अत्यधिक तेज गति से वाहन चलाते हैं। पूर्व में भी इन क्षेत्रों में कई भीषण हादसे हो चुके हैं, जिनमें कई मासूम अपनी जान गंवा चुके हैं। बावजूद इसके, माफिया के हौसले बुलंद हैं। ​पुलिस की सुस्ती पर सवाल ​हैरानी की बात यह है कि चार-चार थानों की पुलिस सक्रिय होने का दावा तो करती है, लेकिन हकीकत में सड़कों पर इनका कोई नियंत्रण नजर नहीं आता। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस की गश्त और नाकाबंदी को धता बताकर ये ट्रैक्टर रात-दिन सड़कों पर दौड़ रहे हैं। क्या पुलिस किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रही है या फिर माफिया के साथ मिलीभगत के चलते कार्रवाई केवल कागजों तक सीमित है? ​मुख्य चिंताएं: ​अनियंत्रित गति: आबादी वाले क्षेत्रों में भी ट्रैक्टरों की रफ्तार 60-70 किमी/घंटा से ऊपर रहती है। ​कानून का डर नहीं: पुलिस चेकिंग पॉइंट्स के बावजूद रूट बदलकर या मिलीभगत से परिवहन जारी है। ​हादसों की पुनरावृत्ति: पुराने हादसों से सबक लेने के बजाय निगरानी तंत्र और कमजोर हुआ है। ​अब देखना यह है कि उच्च अधिकारी इस मामले में कब संज्ञान लेते हैं और इन चार थानों की पुलिस को अवैध बजरी के इस जानलेवा खेल को रोकने के लिए सख्त निर्देश देते हैं।
    1
    खाकी पर भारी 'बजरी': कोलवा, बांदीकुई, बसवा और राजगढ़ क्षेत्र में अवैध परिवहन का बोलबाला, हादसों का बढ़ा डर।
चार थानों की सरहद पर बजरी माफिया का तांडव, हादसों को दावत दे रहे सरपट दौड़ते अवैध ट्रैक्टर
​बांदीकुई।
क्षेत्र में अवैध बजरी खनन और परिवहन का काला कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है। कोलवा, बांदीकुई, बसवा और राजगढ़—इन चार थानों की सीमाओं के बीच बजरी से भरे ट्रैक्टर ट्रॉली इस कदर बेखौफ होकर सड़कों पर दौड़ रहे हैं कि आम राहगीरों का चलना दूभर हो गया है। माफिया के इन ट्रैक्टरों की रफ्तार इतनी तेज होती है कि इन्हें सड़कों पर चलता देख 'यमदूत' का अहसास होने लगता है।
​खौफ के साये में राहगीर
​स्थानीय निवासियों का कहना है कि ये ट्रैक्टर चालक अधिक चक्कर लगाने और पकड़े जाने के डर से आबादी वाले क्षेत्रों और मुख्य सड़कों पर अत्यधिक तेज गति से वाहन चलाते हैं। पूर्व में भी इन क्षेत्रों में कई भीषण हादसे हो चुके हैं, जिनमें कई मासूम अपनी जान गंवा चुके हैं। बावजूद इसके, माफिया के हौसले बुलंद हैं।
​पुलिस की सुस्ती पर सवाल
​हैरानी की बात यह है कि चार-चार थानों की पुलिस सक्रिय होने का दावा तो करती है, लेकिन हकीकत में सड़कों पर इनका कोई नियंत्रण नजर नहीं आता। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस की गश्त और नाकाबंदी को धता बताकर ये ट्रैक्टर रात-दिन सड़कों पर दौड़ रहे हैं। क्या पुलिस किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रही है या फिर माफिया के साथ मिलीभगत के चलते कार्रवाई केवल कागजों तक सीमित है?
​मुख्य चिंताएं:
​अनियंत्रित गति: आबादी वाले क्षेत्रों में भी ट्रैक्टरों की रफ्तार 60-70 किमी/घंटा से ऊपर रहती है।
​कानून का डर नहीं: पुलिस चेकिंग पॉइंट्स के बावजूद रूट बदलकर या मिलीभगत से परिवहन जारी है।
​हादसों की पुनरावृत्ति: पुराने हादसों से सबक लेने के बजाय निगरानी तंत्र और कमजोर हुआ है।
​अब देखना यह है कि उच्च अधिकारी इस मामले में कब संज्ञान लेते हैं और इन चार थानों की पुलिस को अवैध बजरी के इस जानलेवा खेल को रोकने के लिए सख्त निर्देश देते हैं।
    user_Raj Kumar Chaturvedi
    Raj Kumar Chaturvedi
    Local News Reporter बांदीकुई, दौसा, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • जंगल में लगी आग पर पाया काबू,नगर परिषद टीम ने 2 फॉयर टेंडर पानी का छिड़काव कर आग पर काबू पाया,भाबरू नदी इलाके में लगी आग जानकारी अनुसार कोई जनहानि नहीं चं
    1
    जंगल में लगी आग पर पाया काबू,नगर परिषद टीम ने 2 फॉयर टेंडर पानी का छिड़काव कर आग पर काबू पाया,भाबरू नदी इलाके में लगी आग जानकारी अनुसार कोई जनहानि नहीं चं
    user_Raj.JANTA SEVA-84 NEWS
    Raj.JANTA SEVA-84 NEWS
    रिपोर्टर विराटनगर, जयपुर, राजस्थान•
    17 hrs ago
  • लीलका धाम मंदिर में विधिवत भूमि पूजन एवं शिलान्यास,धार्मिक अनुष्ठानों के साथ भजन-कीर्तन,भंडारे का आयोजन
    1
    लीलका धाम मंदिर में विधिवत भूमि पूजन एवं शिलान्यास,धार्मिक अनुष्ठानों के साथ भजन-कीर्तन,भंडारे का आयोजन
    user_@nilesh Verma-1997
    @nilesh Verma-1997
    Kotputli, Jaipur•
    18 hrs ago
  • आचार्य की निश्रा में निकाला वरघोड़ा, श्रीसंघ सहित कई श्रद्धालु हुए शामिल झालावाड़ जिले के उन्हेल नागेश्वर तीर्थ में 45 दिवसीय उपधान तप के तपस्वियों का निकाला वरघोड़ा कस्बे के नागेश्वर जैन तीर्थ में 45 दिवसीय उपधान तप के समापन पर 5 दिवसीय भक्ति महोत्सव के चौथे दिन आचार्य जितरत्न सागर सूरीश्वर मसा की निश्रा एवं साध्वी शासनज्योति श्रीजी के मार्गदर्शन में प्रभुजी की रथयात्रा एवं तपस्वियों का वरघोड़ा आलोट रोड से निकाला गया।जिसमें उपधान तप आयोजक ममता बेन-अजयकुमार खिमेसरा परिवार सहित प्रथम उपधान तप के करीब 35 आराधकों का 15 बग्गियों में वरघोड़ा निकाला गया। जिसमें हजारों वरघोड़े में शामिल तपस्वी व श्रद्धालु श्रावक-श्राविकाएं ने तपस्वियों की जयकारों के नारे लगाते हर्षोल्लास पूर्वक भाग लिया। जगह-जगह तोरण द्वार एवं पुष्पवर्षा कर जुलूस को बधाया गया। जुलूस के दौरान आकर्षक रंगोलियां बनाई गई। वरघोड़ा समापन के पश्चात आचार्यश्री की मांगलिक श्रवण कर तपस्वियों ने निवी तप किया। इस दौरान उपस्थित महानुभावों का साधर्मिक वात्सल्य का आयोजन उपधान तप आयोजक परिवार ने किया। रात्रि को मंदिर परिसर में संगीतकार विनित गोयल द्वारा भक्ति संध्या का आयोजन किया। जिसमें उपधान तप के तपस्वियों को मोक्ष माला पहनाने के बोलियां बोली गई, जिसका उपस्थित श्रद्धालुओं ने मुक्त हस्त से लाभ लिया। महोत्सव का समापन आज होगा, जिसमें प्रातःकाल प्रवचन के पश्चात सभी तपस्वियों को मोक्षमाला का परिधान आचार्यश्री द्वारा कराया जाएगा। सभी तपस्वियों का बहुमान आयोजक परिवार द्वारा किया जाएगा। तत्पश्चात आयोजक परिवार की ओर से साधर्मिक वात्सल्य रखा जाएगा।
    1
    आचार्य की निश्रा में निकाला वरघोड़ा, श्रीसंघ सहित कई श्रद्धालु हुए शामिल
झालावाड़ जिले के उन्हेल नागेश्वर तीर्थ में 45 दिवसीय उपधान तप के तपस्वियों का निकाला वरघोड़ा
कस्बे के नागेश्वर जैन तीर्थ में 45 दिवसीय उपधान तप के समापन पर 5 दिवसीय भक्ति महोत्सव के चौथे दिन आचार्य जितरत्न सागर सूरीश्वर मसा की निश्रा एवं साध्वी शासनज्योति श्रीजी के मार्गदर्शन में प्रभुजी की रथयात्रा एवं तपस्वियों का वरघोड़ा आलोट रोड से निकाला गया।जिसमें उपधान तप आयोजक ममता बेन-अजयकुमार खिमेसरा परिवार सहित प्रथम उपधान तप के करीब 35 आराधकों का 15 बग्गियों में वरघोड़ा निकाला गया। जिसमें हजारों वरघोड़े में शामिल तपस्वी व श्रद्धालु श्रावक-श्राविकाएं ने तपस्वियों की जयकारों के नारे लगाते हर्षोल्लास पूर्वक भाग लिया। जगह-जगह तोरण द्वार एवं पुष्पवर्षा कर जुलूस को बधाया गया। जुलूस के दौरान आकर्षक रंगोलियां बनाई गई। वरघोड़ा समापन के पश्चात आचार्यश्री की मांगलिक श्रवण कर तपस्वियों ने निवी तप किया। इस दौरान उपस्थित महानुभावों का साधर्मिक वात्सल्य का आयोजन उपधान तप आयोजक परिवार ने किया। रात्रि को मंदिर परिसर में संगीतकार विनित गोयल द्वारा भक्ति संध्या का आयोजन किया। जिसमें उपधान तप के तपस्वियों को मोक्ष माला पहनाने के बोलियां बोली गई, जिसका उपस्थित श्रद्धालुओं ने मुक्त हस्त से लाभ लिया। महोत्सव का समापन आज होगा, जिसमें प्रातःकाल प्रवचन के पश्चात सभी तपस्वियों को मोक्षमाला का परिधान आचार्यश्री द्वारा कराया जाएगा। सभी तपस्वियों का बहुमान आयोजक परिवार द्वारा किया जाएगा। तत्पश्चात आयोजक परिवार की ओर से साधर्मिक वात्सल्य रखा जाएगा।
    user_Neeraj Maheshwari
    Neeraj Maheshwari
    Reporters राजगढ़, अलवर, राजस्थान•
    23 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.