चार थानों की सरहद पर बजरी माफिया का तांडव, हादसों को दावत दे रहे सरपट दौड़ते अवैध खाकी पर भारी 'बजरी': कोलवा, बांदीकुई, बसवा और राजगढ़ क्षेत्र में अवैध परिवहन का बोलबाला, हादसों का बढ़ा डर। चार थानों की सरहद पर बजरी माफिया का तांडव, हादसों को दावत दे रहे सरपट दौड़ते अवैध ट्रैक्टर बांदीकुई। क्षेत्र में अवैध बजरी खनन और परिवहन का काला कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है। कोलवा, बांदीकुई, बसवा और राजगढ़—इन चार थानों की सीमाओं के बीच बजरी से भरे ट्रैक्टर ट्रॉली इस कदर बेखौफ होकर सड़कों पर दौड़ रहे हैं कि आम राहगीरों का चलना दूभर हो गया है। माफिया के इन ट्रैक्टरों की रफ्तार इतनी तेज होती है कि इन्हें सड़कों पर चलता देख 'यमदूत' का अहसास होने लगता है। खौफ के साये में राहगीर स्थानीय निवासियों का कहना है कि ये ट्रैक्टर चालक अधिक चक्कर लगाने और पकड़े जाने के डर से आबादी वाले क्षेत्रों और मुख्य सड़कों पर अत्यधिक तेज गति से वाहन चलाते हैं। पूर्व में भी इन क्षेत्रों में कई भीषण हादसे हो चुके हैं, जिनमें कई मासूम अपनी जान गंवा चुके हैं। बावजूद इसके, माफिया के हौसले बुलंद हैं। पुलिस की सुस्ती पर सवाल हैरानी की बात यह है कि चार-चार थानों की पुलिस सक्रिय होने का दावा तो करती है, लेकिन हकीकत में सड़कों पर इनका कोई नियंत्रण नजर नहीं आता। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस की गश्त और नाकाबंदी को धता बताकर ये ट्रैक्टर रात-दिन सड़कों पर दौड़ रहे हैं। क्या पुलिस किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रही है या फिर माफिया के साथ मिलीभगत के चलते कार्रवाई केवल कागजों तक सीमित है? मुख्य चिंताएं: अनियंत्रित गति: आबादी वाले क्षेत्रों में भी ट्रैक्टरों की रफ्तार 60-70 किमी/घंटा से ऊपर रहती है। कानून का डर नहीं: पुलिस चेकिंग पॉइंट्स के बावजूद रूट बदलकर या मिलीभगत से परिवहन जारी है। हादसों की पुनरावृत्ति: पुराने हादसों से सबक लेने के बजाय निगरानी तंत्र और कमजोर हुआ है। अब देखना यह है कि उच्च अधिकारी इस मामले में कब संज्ञान लेते हैं और इन चार थानों की पुलिस को अवैध बजरी के इस जानलेवा खेल को रोकने के लिए सख्त निर्देश देते हैं।

- जयपुर : सरकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए हमारी सरकार की ओर से शिविर लगाए जा रहे हैं ताकि कोई पात्र व्यक्ति योजनाओं से वंचित ना रहे।1
- बागावास चौरासी में ट्रांसफार्मर चोर गिरोह हुआ सक्रिय, अन्नपूर्णा स्टैंड पर फिर तार काट चुरा ले गया ट्रांसफार्मर तोड़कर निकला कॉपर व ऑयल चोरी कर ले गए* विराटनगर अन्नपूर्णा स्टैंड पर ट्रांसफार्मर से तेल-कॉपर चोरी,23 घरों की बस्ती रातभर अंधेरे में ग्रामीण परेशान,भाबरू थाना क्षेत्र के अन्नपूर्णा स्टैंड बागावास चौरासी सरपंच चौथी देवी के मकान के पास से बीती रात अज्ञात बदमाशों ने एक विद्युत ट्रांसफार्मर को निशाना बनाया। बदमाशों ने गांव के बाहर लगे ट्रांसफार्मर को क्षतिग्रस्त कर उसमें से कॉपर व आयल चुरा लिया। इस घटना के कारण गांव के लगभग 23 घरों में पूरी रात बिजली आपूर्ति बाधित रही। बिजली न होने से ग्रामीणों को रातभर भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह जब ग्रामीण बाहर निकले, तो उन्होंने ट्रांसफार्मर को क्षतिग्रस्त अवस्था में पाया। इसके बाद ग्रामीणों ने तुरंत बिजली विभाग के कर्मचारियों को सूचना दी और जल्द से जल्द नया ट्रांसफार्मर लगाकर बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग की। बिजली विभाग, पुलिस को सूचना देने पर घटना स्थल पर बिजली विभाग से लाइनमैन विनोद कुम्हार,भाबरू थाने से राम रतन बैरवा, अशोक जी घटना स्थल पर पहुंचे1
- मजदूर की मौत का जिम्मेदार कौन पूछता है मजदूर ?1
- लालसोट उपखंड में गायत्री परिवार लालसोट द्वारा तीन कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन... गायत्री परिवार लालसोट द्वारा गायत्री परिजन प्रमोद अग्रवाल बैंक वाले के खटवा रोड स्थित निवास पर वैदिक विधि विधान से तीन कुंडीय गायत्री महायज्ञ आयोजित किया गया इस अवसर पर लालसोट क्षेत्र के गायत्री परिजनों के जन्मदिन एवं वैवाहिक वर्षगांठ के अवसर पर भी महामृत्युंजय मंत्र की आहुतियां प्रदान कर परिजनों का जीवन मंगलमय होने की कामना की महायज्ञ में नगर के गायत्री परिजनों ने राष्ट्र निर्माण हेतु विशिष्ट आहुतियां प्रदान की गायत्री परिजन विकास माठा गुरुदेव एवं मां गायत्री के भजन प्रस्तुत किया लालसोट गायत्री परिवार से प्रमोद अग्रवाल मोहनलाल तोतला महेश उपाध्याय राजेश शर्मा भंडाना वाले कैलाश अग्रवाल सुभाष शर्मा जगदीश पाटीवाला विकास माठा दिनेश अग्रवाल जयप्रकाश मीणा गिर्राज शर्मा सुकार विनीत उपाध्याय विष्णु अग्रवाल हंसराज गोयल मुकेश जैन राजेश गोयल अग्रवाल सुधा अग्रवाल गायत्री जैन अंजू अग्रवाल शिखा उपाध्याय सहित अनेक गायत्री परिजन उपस्थित रहे महायज्ञ में गायत्री परिजनों ने लोक कल्याण आत्म परिष्कार के लिए आहुतियां प्रदान की महायज्ञ के पश्चात प्रसादी वितरण किया गया3
- सर्व हिन्दू समाज विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन बस्सी योगेश कुमार गुप्ता बस्सी क्षेत्र स्थित बिदाजी महाराज के मंदिर में पंडितो द्वारा विधि विधान से पूजा अर्चना करके कलश यात्रा व शोभायात्रा को डीजे की धुन के साथ रवाना किया इस मौके पर प्रांजल अकैडमी व आदर्श विद्या मंदिर बस्सी की स्कूल के बालक बालिकाओं ने झांकी की अपनी अहम भूमिका निभाई इस मौके पर करीब 2100 महिलाओं द्वारा अपने सिर पर कलश धारण कर डीजे की धुन के साथ नाचते गाते हुए नजर आए यह शोभायात्रा जो कि बिदाजी महाराज के मंदिर से रवाना हुई जो कि खादी आश्रम के सामने प्रांजल अकैडमी स्कूल में पहुंची इस मौके पर बस्सी पुलिस प्रशासन मौजूद था जो कि शोभायात्रा में जगह जगह सुरक्षा व्यवस्था को लेकर यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से किया इस दौरान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुरेन्द्र सिंह अचलपुरा गो सांसद जयपुर, व सुरेश कुमार व रामदयाल सैन रहे इस दौरान कार्यक्रम में आए हुए सभी अतिथियों का माला व दुपट्टा पहनाकर गाय के गोबर से बनी गोमाता की तस्वीर भेंट किए इस दौरान बालक बालिकाओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी किए कार्यक्रम में पुलिस प्रशासन का भी माला व दुपट्टा पहनाकर स्वागत सम्मान किया यह कार्यक्रम सभी के सहयोग से किया गया कार्यक्रम समापन के बाद सभी को अल्पाहार दिया गया इस मौके पर उच्च माध्यमिक आदर्श विद्या मंदिर बस्सी के समस्त स्टाफ मौजूद थे यह जानकारी प्रांजल अकैडमी स्कूल के निदेशक विजय शर्मा ने दी4
- गंगापुर सिटी अग्रवाल खंडेलवाल ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने खंडेलवाल धर्मशाला में कि प्रेस वार्ता प्रेस वार्ता में पदाधिकारीयों ने खोले कई नये राज1
- आचार्य की निश्रा में निकाला वरघोड़ा, श्रीसंघ सहित कई श्रद्धालु हुए शामिल झालावाड़ जिले के उन्हेल नागेश्वर तीर्थ में 45 दिवसीय उपधान तप के तपस्वियों का निकाला वरघोड़ा कस्बे के नागेश्वर जैन तीर्थ में 45 दिवसीय उपधान तप के समापन पर 5 दिवसीय भक्ति महोत्सव के चौथे दिन आचार्य जितरत्न सागर सूरीश्वर मसा की निश्रा एवं साध्वी शासनज्योति श्रीजी के मार्गदर्शन में प्रभुजी की रथयात्रा एवं तपस्वियों का वरघोड़ा आलोट रोड से निकाला गया।जिसमें उपधान तप आयोजक ममता बेन-अजयकुमार खिमेसरा परिवार सहित प्रथम उपधान तप के करीब 35 आराधकों का 15 बग्गियों में वरघोड़ा निकाला गया। जिसमें हजारों वरघोड़े में शामिल तपस्वी व श्रद्धालु श्रावक-श्राविकाएं ने तपस्वियों की जयकारों के नारे लगाते हर्षोल्लास पूर्वक भाग लिया। जगह-जगह तोरण द्वार एवं पुष्पवर्षा कर जुलूस को बधाया गया। जुलूस के दौरान आकर्षक रंगोलियां बनाई गई। वरघोड़ा समापन के पश्चात आचार्यश्री की मांगलिक श्रवण कर तपस्वियों ने निवी तप किया। इस दौरान उपस्थित महानुभावों का साधर्मिक वात्सल्य का आयोजन उपधान तप आयोजक परिवार ने किया। रात्रि को मंदिर परिसर में संगीतकार विनित गोयल द्वारा भक्ति संध्या का आयोजन किया। जिसमें उपधान तप के तपस्वियों को मोक्ष माला पहनाने के बोलियां बोली गई, जिसका उपस्थित श्रद्धालुओं ने मुक्त हस्त से लाभ लिया। महोत्सव का समापन आज होगा, जिसमें प्रातःकाल प्रवचन के पश्चात सभी तपस्वियों को मोक्षमाला का परिधान आचार्यश्री द्वारा कराया जाएगा। सभी तपस्वियों का बहुमान आयोजक परिवार द्वारा किया जाएगा। तत्पश्चात आयोजक परिवार की ओर से साधर्मिक वात्सल्य रखा जाएगा।1
- जंगल में लगी आग पर पाया काबू,नगर परिषद टीम ने 2 फॉयर टेंडर पानी का छिड़काव कर आग पर काबू पाया,भाबरू नदी इलाके में लगी आग जानकारी अनुसार कोई जनहानि नहीं चं1
- बालाजी मंदिर खोरी में आदिवासी गौरव सेना सेवा समिति की मीटिंग का आयोजन बस्सी योगेश कुमार गुप्ता बांसखोह कस्बा स्थित ग्राम पंचायत खोरी बालाजी मंदिर में रविवार को आदिवासी गौरव सेना सेवा समिति की मीटिंग का आयोजन गोपाललाल. मीना अध्यक्षता में ग्राम खोरी (बांसखोह) में बालाजी मंदिर में सम्पन्न हुई जिसमे कार्यकारिणी के सदस्यों व समाज के गणमान्य नागरिक उपस्थित हुए। सर्व सम्मति से बस्सी तहसील में सामुहिक विवाह सम्मेलन हेतु प्रस्ताव लिया गया तथा इस हेतु बस्सी तहसील के अन्य गाँवों में भी प्रचार-प्रसार करने हेतु निर्णय लिया गया। इस अवसर पर छीतरमल मीणा, मदन खोरी, हनुमान मनोहरपुरा, रामफूल गुरुजी-नटवाड़ा, रतिराम पाटन कमलेश कानेटी कैलाश खोरी, प्रभुनारायण खोरी और सभी कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित हुए। सभी ने आदिवासी समाज से कुरीतियों को हटाकर सामुहिक विवाह हेतु सकारात्मक सोच विकसित करने का एलान किया व अपना पूर्ण समर्थन देने का आश्वासन दिया। इस हेतु अगले रविवार दिनांक 15 फरवरी 2026 को नई नाथ धाम में मीनेश मन्दिर पर मीटिंग रखने का सर्वसम्मति से प्रस्ताव लिया गया।1