Shuru
Apke Nagar Ki App…
गंगापुर सिटी अग्रवाल खंडेलवाल ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने खंडेलवाल धर्मशाला में कि प्रेस वार्ता प्रेस वार्ता में पदाधिकारीयों ने खोले कई नये राज
Anil Kumar journalist
गंगापुर सिटी अग्रवाल खंडेलवाल ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने खंडेलवाल धर्मशाला में कि प्रेस वार्ता प्रेस वार्ता में पदाधिकारीयों ने खोले कई नये राज
More news from राजस्थान and nearby areas
- एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर ए.सी.बी. चौकी जयपुर नगर चतुर्थ जयपुर ईकाई द्वारा आज कार्यवाही करते हुये आरोपी राजेश कुमार खण्डेलवाल, एएओ (द्वितीय) पेंशन विभाग, लालकोठी जयपुर को 10.000/-रूपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों हिरासत में लिया है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो कि ए.सी.बी. चौकी जयपुर नगर चतुर्थ, जयपुर को एक शिकायत इस आशय की मिली की परिवादी के पिताजी की मृत्यु होने के पश्चात् माता को पूर्ण पेंशन नहीं मिल रही थी उक्त पूरी पेंशन बनाने की एवज में आरोपी राजेश खण्डेलवाल एएओ पेंशन विभाग जयपुर द्वारा परिवादी से पूरी पेंशन बनाने की एवज में दस हजार रूपए तथा पूर्व का एरियर बनाने की एवज में एरियर राशि का दस प्रतिशत के हिसाब से रिश्वत राशि की मांग की जाकर दिनांक 19.01.2026 को हुई मांग के अनुसार आज दिनांक को आरोपी के द्वारा परिवादी से 10000/- रूपए प्राप्त किए। रिश्वत राशि 10000/- रूपये बरामद हो चुकी है। एसीबी जयपुर रेंज के श्री आनन्द शर्मा,उप महानिरीक्षक द्वितीय के सुपरवीजन में ए.सी.बी. चौकी जयपुर नगर चतुर्थ जयपुर श्री ज्ञानप्रकाश नवल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में श्री रामजी लाल पुलिस निरीक्षक एवं अन्य के ट्रैप कार्यवाही करते हुए आरोपी श्री राजेश खण्डेलवाल, एएओ पेंशन विभाग, लालकोठी जयपुर को 10,000 रूपये रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों डिटेन किया गया है। अन्य की भूमिका के संबंध में पूछताछ जारी है। एसीबी की के महानिरीक्षक श्री सत्येन्द्र कुमार के सुपरवीजन में आरोपी से पूछताछ तथा कार्यवाही जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जाएगा।1
- is pratiyogita mein jyada Se jyada bhag Lene Wale ummedwaron Ko 11000 rupaye ka inam Diya jaega1
- गंगापुर सिटी अग्रवाल खंडेलवाल ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने खंडेलवाल धर्मशाला में कि प्रेस वार्ता प्रेस वार्ता में पदाधिकारीयों ने खोले कई नये राज1
- राजस्थान प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री के गंगापुर सिटी पहुंचने पर भाजपा जिला अध्यक्ष मानसिंह गुर्जर के निवास पर पुष्पमालाओं से लादकर दुपट्टा ओढ़ाकर गुंजायमान नारों के साथ आतिशबाजी कर भावनात्मक भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया ! भाजपा जिला सह मीडिया प्रमुख धनेश शर्मा ने बताया कि उक्त स्वागत,अभिनंदन के दौरान भाजपा प्रदेश महामंत्री भूपेंद्र सैनी ने अपने उद्बोधन में कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री के नेतृत्व में वित्त मंत्री डॉ निर्मला सीतारमण द्वारा देश को समर्पित किया गया केंद्रीय बजट प्रधानमंत्री के आगामी 2047 विकसित भारत के विजन के साथ दिया गया है जिसका राजस्थान प्रदेश को भरपूर लाभ मिलेगा साथ ही राजस्थान प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में संपूर्ण प्रदेश में किये जा रहे कार्य ऐतिहासिक हैं जो कांग्रेस सरकार के पिछले 5 वर्ष के कार्यकाल की तुलना में 2 वर्ष के कार्य प्रदेश के विकास की दृष्टि से सर्वोत्तम है प्रत्येक पार्टी कार्यकर्ता को गर्व से प्रदेश सरकार एवं केंद्रीय सरकार की समस्त जनकल्याणकारी योजनाओं को अधिक से अधिक आमजन तक पहुंचाने का कार्य निश्चित रूप से करना चाहिए जिससे आगामी पंचायत राज चुनाव में भाजपा को विजयश्री मिले! भाजपा जिला सह मीडिया प्रमुख शर्मा ने बताया कि उक्त अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष मानसिंह गुर्जर सभापति शिवरतन अग्रवाल, जिला महामंत्री विनोद अटल,जिला उपाध्यक्ष दीपक सिंघल,उदय सिंह गुर्जर,शहर मंडल अध्यक्ष मिथलेश व्यास, पुखराज सलेमपुर,जमनालाल वैष्णव,मनोज बंसल,रामभरोसी वैष्णव,नवल दनगस ,गोविंद गुप्ता,ओमी कटारिया,नारायण महावर,गोपाल धामोनिया,सारांश जैन,ओमी पटेल,नितेश मोदी,करण लोधा,गोपाल गर्ग,रामभरोसी जांगिड़,मोहन ठेकेदार,सीताराम गुर्जर,आकाश श्रीवास्तव,जीतू कटारिया सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे!1
- लालसोट उपखंड में आज समाज सेवी अमित शर्मा /छोटू भाई के जन्मद दिवस के उपलक्ष पर शिव शक्ति गौ शाला में गायों को चारा डाल कर व कॉलेज में वर्ष रोपण कर जन्मदिन मनाया। वही रामगढ़ पचवारा क्षेत्र के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, नापकावास में पर्यावरण प्रेमी एडवोकेट अमित शर्मा ‘छोटू भाई’ के जन्मदिवस के अवसर पर प्लास्टिक से पर्यावरण रक्षा को लेकर एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जन्मदिवस को सेवा और प्रकृति संरक्षण से जोड़ते हुए यह कार्यक्रम प्रेरणादायी रहा। कार्यक्रम में एडवोकेट अमित शर्मा ने विद्यार्थियों व उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि “प्लास्टिक आज पर्यावरण के लिए सबसे बड़ा खतरा बन चुका है। जन्मदिवस जैसे अवसरों पर यदि हम समाज और प्रकृति के लिए कुछ सकारात्मक करें, तो वही सच्चा उत्सव है।” उन्होंने प्लास्टिक के उपयोग को कम करने, उसके विकल्प अपनाने और अधिक से अधिक वृक्ष लगाने का आह्वान किया।4
- कलश यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, 1500 महिलाओं ने संभाले मंगल कलश लालसोट। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में थली वाले बालाजी प्रांगण में आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन के दौरान भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में लगभग 1500 महिलाएं सिर पर मंगल कलश धारण कर शामिल हुईं। वहीं हजारों की संख्या में पुरुष भगवा ध्वज लेकर शोभायात्रा में शामिल रहे। यात्रा के दौरान मार्ग में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। पूरा वातावरण राष्ट्रभक्ति, सांस्कृतिक चेतना और धार्मिक उत्साह से गुंजायमान रहा। कार्यक्रम में संत-महात्माओं व अतिथियों की मौजूदगी में समाज में एकता और संस्कारों को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया।1
- Post by राजू काँकोरिया खण्डार1
- हिंडौन सिटी करसोली मे विकसित भारत रोजगार आजीविका मिशन की गारंटी ग्रामीण जन जागरण अभियान मे हुआ संपन्न Part 91