Shuru
Apke Nagar Ki App…
Manoj bhai sahab Ne cricket pratiyogita ka fir se shuru Kiya is pratiyogita mein jyada Se jyada bhag Lene Wale ummedwaron Ko 11000 rupaye ka inam Diya jaega
Mangalprajapat
Manoj bhai sahab Ne cricket pratiyogita ka fir se shuru Kiya is pratiyogita mein jyada Se jyada bhag Lene Wale ummedwaron Ko 11000 rupaye ka inam Diya jaega
More news from राजस्थान and nearby areas
- गोली मारने वाले 3 जनों को गिरफ्तार कर भेजा जेल 29 जनवरी को ओडेला रोड त्यागी छात्रावास पर हुई थी फायरिंग की घटना धौलपुर। धौलपुर शहर के ओंडेला रोड स्थित त्यागी छात्रावास के सामने हुई फायरिंग की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त दो अवैध कट्टे 315 बोर भी बरामद किए हैं। घटना 29 जनवरी 2026 की है। इस संबंध में विनोद कुमार पुत्र भागीरथ सिंह निवासी पहाड़ी थाना दिहोली हाल लक्ष्मी नारायण बिहार कॉलोनी धौलपुर ने पुलिस को रिपोर्ट दी थी। रिपोर्ट में बताया गया था कि वह त्यागी छात्रावास के पास बैठा था, तभी कुछ लोगों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोपियों ने पहले थाप-थप्पड़ों और ईंट-पत्थरों से हमला किया और बाद में जान से मारने की नीयत से कट्टे से फायर किया। फायरिंग में एक गोली उसके दाहिने पैर के घुटने के ऊपर लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू की और कार्रवाई करते हुए हरेन्द्र उर्फ नरेन्द्र, राजकुमार और कमलेश को गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त दो अवैध कट्टे बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। मामले में आगे की जांच जारी है।1
- लालसोट : स्वदेशी जीवनशैली बनेगी भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए बूस्टर डोज, हिंदू समाज इसे अपनाए: वक्ता भारत के स्व को पहचाने हिन्दू समाज। हमारी भाषा, भूषा, भोजन व संस्कृति हमारे लिए गर्व का विषय: वक्ता 3: हिंदू समाज में बढ़ता जनरेशन गैप सामाजिक ताने-बाने के लिए खतरनाक, संवैधानिक आयु में विवाह से समाधान सभव: – मोहन सिंह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में शिवाजी बस्ती का विराट हिंदू सम्मेलन आज दिनांक 8 फरवरी 2026 को थली वाले बालाजी प्रांगण में भव्य रूप से आयोजित हुआ। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता श्री मोहन सिंह जी ने कहा कि हिंदुत्व ही विश्व बंधुत्व की सच्ची आधारशिला है। उन्होंने कहा कि हिंदू समाज का संवर्धन और संरक्षण केवल उसके स्वशासन, अनुशासन और एकता से ही संभव है। उन्होंने आगे कहा कि नागरिक अनुशासन से ही समाज और राष्ट्र का मार्ग सुदृढ़ बनता है तथा भारत को आगे बढ़ाने का दायित्व हिंदू समाज को संगठित होकर निभाना होगा। उन्होंने सामाजिक समरसता को वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बताया तथा परिवार के साथ संगठित जीवन, पर्यावरण संरक्षण एवं संस्कारयुक्त समाज निर्माण का संकल्प दिलाया। कार्यक्रम में परम पूज्य रामदास जी महाराज का सानिध्य प्राप्त हुआ। श्रीमती सीमा जी शर्मा ने ‘ स्व के जागरण’ विषय पर प्रेरक वक्तव्य दिया। कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने के लिए महापुरुषों की जीवंत झांकियाँ सजाई गईं। विशेष आकर्षण रहा जब लगभग 1500 महिलाएँ सिर पर मंगल कलश लेकर शोभायात्रा में चलीं और हजारों की संख्या में पुरुष भगवा ध्वज लेकर उनके साथ चले। पूरा कार्यक्रम राष्ट्रभक्ति, सांस्कृतिक चेतना और सामाजिक एकता के भाव से ओत-प्रोत रहा।3
- Post by राजू काँकोरिया खण्डार1
- Post by Bharat SING Meena1
- सवाई माधोपुर सर्किट हाउस सवाई माधोपुर के पीछे नमोकार नगर में पीडब्ल्यूडी द्वारा बनाए जा रहे सीसी रोड के सन्दर्भ में आरोप है कि कॉन्ट्रेक्टर की ओर से सड़क निर्माण में बेहद घटिया सामग्री काम मे ली जा रही है और सड़क का घटिया निर्माण किया जा रहा है। कॉन्ट्रेक्टर की ओर से शेड्यूल के मुताबिक निर्माण कार्य नहीं किया जा रहा। कॉन्ट्रेक्टर सड़क निर्माण में निर्धारित मापदंडों के अनुरुप सड़क निर्माण नहीं कर रहा हैं!कॉन्ट्रेक्टर पर सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि कॉन्ट्रेक्टर सड़क निर्माण में निर्धारित मापदंडों को ताक में रखकर कार्य कर रहा हैं!खुदाई कर कहीं मैन सीवरेज तो कहीं पानी की मैन पाइप लाइन तोड़ दी है। जिससे उन्हें खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कहने पर उनके लोग कहते हैं कि इसे खुद को ही सही कराना होगा! ये लोग टूटी सीवरेज लाइन पर ही रोड़ बनाकर चलें जायेंगे फिर सीवरेज लाइन सही होगी तो रोड़ टूटेगा! प्रशासन से निवेदन है कि ठेकेदार को निर्धारित मापदंडों में रोड़ बनाने एवं सीवरेज लाइन पहले ठीक कराने हेतु पाबंद करें!1
- खाकी पर भारी 'बजरी': कोलवा, बांदीकुई, बसवा और राजगढ़ क्षेत्र में अवैध परिवहन का बोलबाला, हादसों का बढ़ा डर। चार थानों की सरहद पर बजरी माफिया का तांडव, हादसों को दावत दे रहे सरपट दौड़ते अवैध ट्रैक्टर बांदीकुई। क्षेत्र में अवैध बजरी खनन और परिवहन का काला कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है। कोलवा, बांदीकुई, बसवा और राजगढ़—इन चार थानों की सीमाओं के बीच बजरी से भरे ट्रैक्टर ट्रॉली इस कदर बेखौफ होकर सड़कों पर दौड़ रहे हैं कि आम राहगीरों का चलना दूभर हो गया है। माफिया के इन ट्रैक्टरों की रफ्तार इतनी तेज होती है कि इन्हें सड़कों पर चलता देख 'यमदूत' का अहसास होने लगता है। खौफ के साये में राहगीर स्थानीय निवासियों का कहना है कि ये ट्रैक्टर चालक अधिक चक्कर लगाने और पकड़े जाने के डर से आबादी वाले क्षेत्रों और मुख्य सड़कों पर अत्यधिक तेज गति से वाहन चलाते हैं। पूर्व में भी इन क्षेत्रों में कई भीषण हादसे हो चुके हैं, जिनमें कई मासूम अपनी जान गंवा चुके हैं। बावजूद इसके, माफिया के हौसले बुलंद हैं। पुलिस की सुस्ती पर सवाल हैरानी की बात यह है कि चार-चार थानों की पुलिस सक्रिय होने का दावा तो करती है, लेकिन हकीकत में सड़कों पर इनका कोई नियंत्रण नजर नहीं आता। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस की गश्त और नाकाबंदी को धता बताकर ये ट्रैक्टर रात-दिन सड़कों पर दौड़ रहे हैं। क्या पुलिस किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रही है या फिर माफिया के साथ मिलीभगत के चलते कार्रवाई केवल कागजों तक सीमित है? मुख्य चिंताएं: अनियंत्रित गति: आबादी वाले क्षेत्रों में भी ट्रैक्टरों की रफ्तार 60-70 किमी/घंटा से ऊपर रहती है। कानून का डर नहीं: पुलिस चेकिंग पॉइंट्स के बावजूद रूट बदलकर या मिलीभगत से परिवहन जारी है। हादसों की पुनरावृत्ति: पुराने हादसों से सबक लेने के बजाय निगरानी तंत्र और कमजोर हुआ है। अब देखना यह है कि उच्च अधिकारी इस मामले में कब संज्ञान लेते हैं और इन चार थानों की पुलिस को अवैध बजरी के इस जानलेवा खेल को रोकने के लिए सख्त निर्देश देते हैं।1
- रक्तदाता समाजसेवी कल्लू प्रजापति निमोदा ने बताया कि हमेशा सेवा में तत्पर रहती है यह टीम हंस फाउंडेशन की मोबाइल मेडिकल यूनिट (MMU-3) टीम ने हाल ही में सपोटरा के गांव निमोदा खेड़ला में एक स्वास्थ्य शिविर में 102 ओपीडी मरीजों की जांच की। इस अवसर पर मेडिकल ऑफिसर डॉ. अमित बाजिया पायलट ओमप्रकाश पांडेय, फार्मासिस्ट अंकित बाल्यान और लैब टेक्नीशियन नितेश पटेल सोशल प्रोटेक्शन ऑफिसर श्री वेदप्रकाश बैरवा ने बताया कि हंस फाउंडेशन की मोबाइल मेडिकल यूनिट गांव-गांव में पहुंचकर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करा रही है। टीम ने यह भी बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की कमी को पूरा करने के उद्देश्य से हंस फाउंडेशन लगातार प्रयासरत है। फाउंडेशन न केवल स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान कर रहा है, बल्कि स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए भी विशेष अभियान चला रहा है। मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से निःशुल्क जांच, परामर्श और दवाइयां प्रदान की जा रही हैं। साथ ही, ग्रामीणों को स्वास्थ्य समस्याओं की पहचान, रोकथाम और उपचार के बारे में जानकारी देकर उन्हें स्वस्थ जीवन जीने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। हंस फाउंडेशन – ग्रामीण स्वास्थ्य सेवा के लिए समर्पित।1
- गंगापुर सिटी गुड मॉर्निंग हैप्पीनेस ग्रुप द्वारा जन्मदिन एवं वैवाहिक वर्षगांठ समारोह गंगापुर सिटी। गुड मॉर्निंग हैप्पीनेस ग्रुप, गंगापुर सिटी के तत्वावधान में दिनांक 8 फ़रवरी 2026, रविवार को प्रातः अमृत उद्यान पार्क में आयोजित बैठक के दौरान सदस्यों के जन्मदिन एवं वैवाहिक वर्षगांठ को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। समारोह में श्री विष्णु कुमार जिंदल (शिक्षाविद), श्री नानक चंद गुप्ता, श्री कैलाश चंद महस्वा, श्री कैलाश वंसल, श्री घनश्याम बरिया एवं श्री राम अवतार जी गर्ग के जन्मदिन एवं वैवाहिक वर्षगांठ के शुभ अवसर पर समूह के सदस्यों द्वारा पुष्पमालाएँ अर्पित कर शुभकामनाएँ दी गईं। इस अवसर पर सभी उपस्थित सदस्यों ने उनके दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य एवं सुखद दांपत्य जीवन की कामना की। वातावरण आत्मीयता, सौहार्द एवं सकारात्मक ऊर्जा से परिपूर्ण रहा। कार्यक्रम का संचालन समूह के संरक्षक श्री सुरेश चंद गुप्ता के मार्गदर्शन में हुआ। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन आपसी सद्भाव, सामाजिक जुड़ाव एवं सकारात्मक सोच को बढ़ावा देते हैं।1
- लालसोट उपखंड में गायत्री परिवार लालसोट द्वारा तीन कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन... गायत्री परिवार लालसोट द्वारा गायत्री परिजन प्रमोद अग्रवाल बैंक वाले के खटवा रोड स्थित निवास पर वैदिक विधि विधान से तीन कुंडीय गायत्री महायज्ञ आयोजित किया गया इस अवसर पर लालसोट क्षेत्र के गायत्री परिजनों के जन्मदिन एवं वैवाहिक वर्षगांठ के अवसर पर भी महामृत्युंजय मंत्र की आहुतियां प्रदान कर परिजनों का जीवन मंगलमय होने की कामना की महायज्ञ में नगर के गायत्री परिजनों ने राष्ट्र निर्माण हेतु विशिष्ट आहुतियां प्रदान की गायत्री परिजन विकास माठा गुरुदेव एवं मां गायत्री के भजन प्रस्तुत किया लालसोट गायत्री परिवार से प्रमोद अग्रवाल मोहनलाल तोतला महेश उपाध्याय राजेश शर्मा भंडाना वाले कैलाश अग्रवाल सुभाष शर्मा जगदीश पाटीवाला विकास माठा दिनेश अग्रवाल जयप्रकाश मीणा गिर्राज शर्मा सुकार विनीत उपाध्याय विष्णु अग्रवाल हंसराज गोयल मुकेश जैन राजेश गोयल अग्रवाल सुधा अग्रवाल गायत्री जैन अंजू अग्रवाल शिखा उपाध्याय सहित अनेक गायत्री परिजन उपस्थित रहे महायज्ञ में गायत्री परिजनों ने लोक कल्याण आत्म परिष्कार के लिए आहुतियां प्रदान की महायज्ञ के पश्चात प्रसादी वितरण किया गया3