logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कोई भी गरीब व किसान योजनाओं से वंचित नहीं रहे - भजनलाल शर्मा जयपुर : सरकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए हमारी सरकार की ओर से शिविर लगाए जा रहे हैं ताकि कोई पात्र व्यक्ति योजनाओं से वंचित ना रहे।

18 hrs ago
user_Neha Chaturvedi
Neha Chaturvedi
Local News Reporter दौसा, दौसा, राजस्थान•
18 hrs ago

कोई भी गरीब व किसान योजनाओं से वंचित नहीं रहे - भजनलाल शर्मा जयपुर : सरकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए हमारी सरकार की ओर से शिविर लगाए जा रहे हैं ताकि कोई पात्र व्यक्ति योजनाओं से वंचित ना रहे।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • बालाजी मंदिर खोरी में आदिवासी गौरव सेना सेवा समिति की मीटिंग का आयोजन बस्सी योगेश कुमार गुप्ता बांसखोह कस्बा स्थित ग्राम पंचायत खोरी बालाजी मंदिर में रविवार को आदिवासी गौरव सेना सेवा समिति की मीटिंग का आयोजन गोपाललाल. मीना अध्यक्षता में ग्राम खोरी (बांसखोह) में बालाजी मंदिर में सम्पन्न हुई जिसमे कार्यकारिणी के सदस्यों व समाज के गणमान्य नागरिक उपस्थित हुए। सर्व सम्मति से बस्सी तहसील में सामुहिक विवाह सम्मेलन हेतु प्रस्ताव लिया गया तथा इस हेतु बस्सी तहसील के अन्य गाँवों में भी प्रचार-प्रसार करने हेतु निर्णय लिया गया। इस अवसर पर छीतरमल मीणा, मदन खोरी, हनुमान मनोहरपुरा, रामफूल गुरुजी-नट‌वाड़ा, रतिराम पाटन कमलेश कानेटी कैलाश खोरी, प्रभुनारायण खोरी और सभी कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित हुए। सभी ने आदिवासी समाज से कुरीतियों को हटाकर सामुहिक विवाह हेतु सकारात्मक सोच विकसित करने का एलान किया व अपना पूर्ण समर्थन देने का आश्वासन दिया। इस हेतु अगले रविवार दिनांक 15 फरवरी 2026 को नई नाथ धाम में मीनेश मन्दिर पर मीटिंग रखने का सर्वसम्मति से प्रस्ताव लिया गया।
    1
    बालाजी मंदिर खोरी में 
आदिवासी गौरव सेना सेवा समिति की मीटिंग का आयोजन 
बस्सी योगेश कुमार गुप्ता 
बांसखोह कस्बा स्थित ग्राम पंचायत खोरी बालाजी मंदिर में रविवार को आदिवासी गौरव सेना सेवा समिति की मीटिंग का आयोजन गोपाललाल. मीना  अध्यक्षता में ग्राम खोरी (बांसखोह) में बालाजी मंदिर में सम्पन्न हुई जिसमे कार्यकारिणी के सदस्यों व समाज के गणमान्य नागरिक उपस्थित हुए।
सर्व सम्मति से बस्सी तहसील में सामुहिक विवाह सम्मेलन हेतु प्रस्ताव लिया गया तथा इस हेतु बस्सी तहसील के अन्य गाँवों में भी प्रचार-प्रसार करने हेतु निर्णय लिया गया। इस अवसर पर  छीतरमल मीणा, मदन  खोरी, हनुमान  मनोहरपुरा, रामफूल गुरुजी-नट‌वाड़ा, रतिराम  पाटन कमलेश कानेटी कैलाश  खोरी, प्रभुनारायण खोरी और सभी कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित हुए। सभी ने आदिवासी समाज से कुरीतियों को हटाकर सामुहिक विवाह हेतु सकारात्मक सोच विकसित करने का एलान किया व अपना पूर्ण समर्थन देने का आश्वासन दिया।
इस हेतु अगले रविवार दिनांक 15 फरवरी 2026 को नई नाथ धाम में मीनेश मन्दिर पर मीटिंग रखने का सर्वसम्मति से प्रस्ताव लिया गया।
    user_Yogesh Kumar Gupta
    Yogesh Kumar Gupta
    पत्रकार बस्सी, जयपुर, राजस्थान•
    18 hrs ago
  • लालसोट उपखंड में गायत्री परिवार लालसोट द्वारा तीन कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन... गायत्री परिवार लालसोट द्वारा गायत्री परिजन प्रमोद अग्रवाल बैंक वाले के खटवा रोड स्थित निवास पर वैदिक विधि विधान से तीन कुंडीय गायत्री महायज्ञ आयोजित किया गया इस अवसर पर लालसोट क्षेत्र के गायत्री परिजनों के जन्मदिन एवं वैवाहिक वर्षगांठ के अवसर पर भी महामृत्युंजय मंत्र की आहुतियां प्रदान कर परिजनों का जीवन मंगलमय होने की कामना की महायज्ञ में नगर के गायत्री परिजनों ने राष्ट्र निर्माण हेतु विशिष्ट आहुतियां प्रदान की गायत्री परिजन विकास माठा गुरुदेव एवं मां गायत्री के भजन प्रस्तुत किया लालसोट गायत्री परिवार से प्रमोद अग्रवाल मोहनलाल तोतला महेश उपाध्याय राजेश शर्मा भंडाना वाले कैलाश अग्रवाल सुभाष शर्मा जगदीश पाटीवाला विकास माठा दिनेश अग्रवाल जयप्रकाश मीणा गिर्राज शर्मा सुकार विनीत उपाध्याय विष्णु अग्रवाल हंसराज गोयल मुकेश जैन राजेश गोयल अग्रवाल सुधा अग्रवाल गायत्री जैन अंजू अग्रवाल शिखा उपाध्याय सहित अनेक गायत्री परिजन उपस्थित रहे महायज्ञ में गायत्री परिजनों ने लोक कल्याण आत्म परिष्कार के लिए आहुतियां प्रदान की महायज्ञ के पश्चात प्रसादी वितरण किया गया
    3
    लालसोट उपखंड में गायत्री परिवार लालसोट  द्वारा तीन कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन...
गायत्री परिवार लालसोट द्वारा गायत्री परिजन प्रमोद अग्रवाल बैंक वाले के खटवा रोड स्थित निवास पर  वैदिक विधि विधान से तीन  कुंडीय गायत्री महायज्ञ आयोजित किया गया 
इस अवसर पर लालसोट क्षेत्र के गायत्री परिजनों के जन्मदिन एवं वैवाहिक वर्षगांठ के अवसर पर भी महामृत्युंजय मंत्र की आहुतियां प्रदान कर परिजनों का जीवन मंगलमय  होने की कामना की 
महायज्ञ में  नगर के गायत्री  परिजनों ने राष्ट्र निर्माण हेतु  विशिष्ट आहुतियां प्रदान की
गायत्री परिजन विकास माठा गुरुदेव एवं मां गायत्री के भजन प्रस्तुत किया  लालसोट गायत्री परिवार से प्रमोद अग्रवाल मोहनलाल तोतला महेश उपाध्याय राजेश शर्मा भंडाना वाले कैलाश अग्रवाल सुभाष शर्मा जगदीश पाटीवाला विकास माठा दिनेश अग्रवाल जयप्रकाश मीणा गिर्राज शर्मा सुकार विनीत उपाध्याय    विष्णु अग्रवाल  हंसराज गोयल मुकेश जैन राजेश गोयल अग्रवाल   सुधा अग्रवाल गायत्री जैन अंजू अग्रवाल  शिखा उपाध्याय सहित अनेक गायत्री परिजन उपस्थित रहे महायज्ञ में गायत्री परिजनों ने लोक कल्याण आत्म परिष्कार के लिए आहुतियां प्रदान की महायज्ञ के पश्चात प्रसादी वितरण किया गया
    user_पत्रकार  : ‌ प्रकाश सैनी
    पत्रकार : ‌ प्रकाश सैनी
    Advertising agency लालसोट, दौसा, राजस्थान•
    16 hrs ago
  • #अलवर #टाईगर मैराथन #मुख्यमंत्री भजन लाल ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, केंद्रीय मंत्री #भूपेंद्र यादव, डिप्टी सीएम दिया कुमारी, मैराथन के ब्रांड एंबेसडर रणदीप हुड्डा , वन मंत्री संजय शर्मा सहित हजारों लोग शामिल आदरणीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के #FitIndia विजन को साकार करते हुए 'अलवर टाइगर इंटरनेशनल हाफ मैराथन' को फ्लैग ऑफ किया। मैराथन में देश-विदेश के धावकों का जोश यह दर्शाता है कि आज राजस्थान 'स्वस्थ शरीर, सशक्त भारत' के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी आयोजनकर्ता एवं प्रतिभागियों को हार्दिक शुभकामनाएं! इस अवसर पर माननीय केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री Bhupender Yadav BJP जी, उप मुख्यमंत्री श्रीमती Diya Kumari जी, अभिनेता Randeep Hooda जी की उपस्थिति रही। #AlwarTigerMarathon
    4
    #अलवर #टाईगर मैराथन #मुख्यमंत्री भजन लाल ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, केंद्रीय मंत्री #भूपेंद्र यादव, डिप्टी सीएम दिया कुमारी, मैराथन के ब्रांड एंबेसडर रणदीप हुड्डा , वन मंत्री संजय शर्मा सहित हजारों लोग शामिल
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के #FitIndia विजन को साकार करते हुए 'अलवर टाइगर इंटरनेशनल हाफ मैराथन' को फ्लैग ऑफ किया।
मैराथन में देश-विदेश के धावकों का जोश यह दर्शाता है कि आज राजस्थान 'स्वस्थ शरीर, सशक्त भारत' के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है।
कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी आयोजनकर्ता एवं प्रतिभागियों को हार्दिक शुभकामनाएं!
इस अवसर पर माननीय केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री Bhupender Yadav BJP जी, उप मुख्यमंत्री श्रीमती Diya Kumari जी, अभिनेता Randeep Hooda जी की उपस्थिति रही।
#AlwarTigerMarathon
    user_Neeraj Maheshwari
    Neeraj Maheshwari
    Reporters राजगढ़, अलवर, राजस्थान•
    14 hrs ago
  • जयपुर में एक बिल्डिंग की छत निर्माण को लेकर भाजपा और कांग्रेस के दो विधायक भी आमने-सामने हो गए। भाजपा विधायक बालमुंकुदाचार्य ने कहा- पुरातत्व को बचाओ। अजमेरी गेट-घाटगेट पर अवैध निर्माण हो रहे हैं। यहां चांदपोल में बिल्डिंग एक समान रंग में नहीं हैं। सरकारी सब्जी मंडी में 4 बाई 4 का अतिक्रमण है। किशनपोल विधायक ने इसके लिए 20 लाख रुपए भी दिए। परकोटा क्षेत्र की दीवार तोड़कर इसे 400 गज का करने का प्रयास किया जा रहा है, ये गलत है। इस पर मौके पर मौजूद कांग्रेस के किशनपोल विधायक अमीन कागजी भड़क गए।
    1
    जयपुर में एक बिल्डिंग की छत निर्माण को लेकर भाजपा और कांग्रेस के दो विधायक भी आमने-सामने हो गए। भाजपा विधायक बालमुंकुदाचार्य ने कहा- पुरातत्व को बचाओ। अजमेरी गेट-घाटगेट पर अवैध निर्माण हो रहे हैं। यहां चांदपोल में बिल्डिंग एक समान रंग में नहीं हैं। सरकारी सब्जी मंडी में 4 बाई 4 का अतिक्रमण है। किशनपोल विधायक ने इसके लिए 20 लाख रुपए भी दिए। परकोटा क्षेत्र की दीवार तोड़कर इसे 400 गज का करने का प्रयास किया जा रहा है, ये गलत है। इस पर मौके पर मौजूद कांग्रेस के किशनपोल विधायक अमीन कागजी भड़क गए।
    user_Vijender Singh Singh
    Vijender Singh Singh
    Jaipur, Rajasthan•
    12 hrs ago
  • वार्ड नंबर 123 राजीव नगर सी लूनियावास यहां रोड का कार्य पूरा नहीं हुआ 5 साल से
    1
    वार्ड नंबर 123 राजीव नगर सी लूनियावास यहां रोड का कार्य पूरा नहीं हुआ 5 साल से
    user_MoNU
    MoNU
    Jaipur, Rajasthan•
    16 hrs ago
  • Fridge geyser Aaro repairingcourse best institute hk it jaipur Rajasthan call📞 9982055449
    1
    Fridge geyser Aaro repairingcourse best institute hk it jaipur Rajasthan call📞 9982055449
    user_Hk it jaipur Rajasthan
    Hk it jaipur Rajasthan
    Mobile phone repair shop Jaipur, Rajasthan•
    18 hrs ago
  • जयपुर: समाज की गरिमा से समझौता स्वीकार्य नहीं हाल ही में रिलीज़ हुई फिल्म “ घुसखोर पंडित” को लेकर श्री परशुराम ब्राह्मण फाउंडेशन गहरी चिंता व्यक्त करता है। इस फिल्म में पंडित समाज को जिस प्रकार से प्रस्तुत किया गया है, वह न केवल आपत्तिजनक है, बल्कि समाज की ऐतिहासिक गरिमा, संस्कृति और योगदान का सीधा अपमान भी है। पंडित समाज सदियों से शिक्षा, धर्म, संस्कार, ज्ञान और सामाजिक मार्गदर्शन की परंपरा का वाहक रहा है। ऐसे में किसी भी फिल्म, वेब-सीरीज़ या मीडिया कंटेंट में उसे नकारात्मक, हास्य या विवादित रूप में दिखाना कतई स्वीकार्य नहीं है। हमारा विरोध किसी व्यक्ति विशेष या रचनात्मक स्वतंत्रता के खिलाफ नहीं है, बल्कि गलत प्रस्तुति, रूढ़िवादी चित्रण और अपमानजनक नैरेटिव के खिलाफ है। डॉ अरविंद शुक्ला ने कहा कि फिल्म निर्माताओं द्वारा सार्वजनिक स्पष्टीकरण दिया जाए। आपत्तिजनक दृश्य/संवाद हटाए जाएँ। पंडित समाज से औपचारिक रूप से माफी माँगी जाए। श्री परशुराम ब्राह्मण फाउंडेशन सदैव समाज की गरिमा, सम्मान और आत्मसम्मान के साथ खड़ा है। श्री परशुराम ब्राह्मण फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय डॉ. अरविन्द शुक्ला जी ने सरकार को चेता दिया की यदि सरकार द्वारा शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई, तो *सम्पूर्ण ब्राह्मण समाज लोकतांत्रिक, शांतिपूर्ण और कानूनी तरीके से संगठित विरोध प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होगा* ।
    1
    जयपुर: समाज की गरिमा से समझौता स्वीकार्य नहीं
हाल ही में रिलीज़ हुई फिल्म “ घुसखोर पंडित” को लेकर
श्री परशुराम ब्राह्मण फाउंडेशन गहरी चिंता व्यक्त करता है।
इस फिल्म में पंडित समाज को जिस प्रकार से प्रस्तुत किया गया है, वह न केवल आपत्तिजनक है, बल्कि समाज की ऐतिहासिक गरिमा, संस्कृति और योगदान का सीधा अपमान भी है।
पंडित समाज सदियों से शिक्षा, धर्म, संस्कार, ज्ञान और सामाजिक मार्गदर्शन की परंपरा का वाहक रहा है। ऐसे में किसी भी फिल्म, वेब-सीरीज़ या मीडिया कंटेंट में उसे नकारात्मक, हास्य या विवादित रूप में दिखाना कतई स्वीकार्य नहीं है।
हमारा विरोध किसी व्यक्ति विशेष या रचनात्मक स्वतंत्रता के खिलाफ नहीं है, बल्कि गलत प्रस्तुति, रूढ़िवादी चित्रण और अपमानजनक नैरेटिव के खिलाफ है।
डॉ अरविंद शुक्ला ने कहा कि
फिल्म निर्माताओं द्वारा सार्वजनिक स्पष्टीकरण दिया जाए।
आपत्तिजनक दृश्य/संवाद हटाए जाएँ।
पंडित समाज से औपचारिक रूप से माफी माँगी जाए।
श्री परशुराम ब्राह्मण फाउंडेशन सदैव समाज की गरिमा, सम्मान और आत्मसम्मान के साथ खड़ा है।
श्री परशुराम ब्राह्मण फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय डॉ. अरविन्द शुक्ला जी ने सरकार को चेता दिया की यदि सरकार द्वारा शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई, तो
*सम्पूर्ण ब्राह्मण समाज लोकतांत्रिक, शांतिपूर्ण और कानूनी तरीके से संगठित विरोध प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होगा* ।
    user_Neha Chaturvedi
    Neha Chaturvedi
    Local News Reporter दौसा, दौसा, राजस्थान•
    22 hrs ago
  • बांसखोह में जागेश्वर मठ महादेव मंदिर में करीब 30 साल से चल रही प्रभात फेरी कस्बे के सभी मार्ग से गुजरती हुई वापस मंदिर में पहुंचती हैं और फिर आरती करके सभी को प्रसाद वितरित किया जाता है
    4
    बांसखोह में जागेश्वर मठ महादेव मंदिर में करीब 30 साल से चल रही प्रभात फेरी कस्बे के सभी मार्ग से गुजरती हुई वापस मंदिर में पहुंचती हैं और फिर आरती करके सभी को प्रसाद वितरित किया जाता है
    user_Yogesh Kumar Gupta
    Yogesh Kumar Gupta
    पत्रकार बस्सी, जयपुर, राजस्थान•
    23 hrs ago
  • आचार्य की निश्रा में निकाला वरघोड़ा, श्रीसंघ सहित कई श्रद्धालु हुए शामिल झालावाड़ जिले के उन्हेल नागेश्वर तीर्थ में 45 दिवसीय उपधान तप के तपस्वियों का निकाला वरघोड़ा कस्बे के नागेश्वर जैन तीर्थ में 45 दिवसीय उपधान तप के समापन पर 5 दिवसीय भक्ति महोत्सव के चौथे दिन आचार्य जितरत्न सागर सूरीश्वर मसा की निश्रा एवं साध्वी शासनज्योति श्रीजी के मार्गदर्शन में प्रभुजी की रथयात्रा एवं तपस्वियों का वरघोड़ा आलोट रोड से निकाला गया।जिसमें उपधान तप आयोजक ममता बेन-अजयकुमार खिमेसरा परिवार सहित प्रथम उपधान तप के करीब 35 आराधकों का 15 बग्गियों में वरघोड़ा निकाला गया। जिसमें हजारों वरघोड़े में शामिल तपस्वी व श्रद्धालु श्रावक-श्राविकाएं ने तपस्वियों की जयकारों के नारे लगाते हर्षोल्लास पूर्वक भाग लिया। जगह-जगह तोरण द्वार एवं पुष्पवर्षा कर जुलूस को बधाया गया। जुलूस के दौरान आकर्षक रंगोलियां बनाई गई। वरघोड़ा समापन के पश्चात आचार्यश्री की मांगलिक श्रवण कर तपस्वियों ने निवी तप किया। इस दौरान उपस्थित महानुभावों का साधर्मिक वात्सल्य का आयोजन उपधान तप आयोजक परिवार ने किया। रात्रि को मंदिर परिसर में संगीतकार विनित गोयल द्वारा भक्ति संध्या का आयोजन किया। जिसमें उपधान तप के तपस्वियों को मोक्ष माला पहनाने के बोलियां बोली गई, जिसका उपस्थित श्रद्धालुओं ने मुक्त हस्त से लाभ लिया। महोत्सव का समापन आज होगा, जिसमें प्रातःकाल प्रवचन के पश्चात सभी तपस्वियों को मोक्षमाला का परिधान आचार्यश्री द्वारा कराया जाएगा। सभी तपस्वियों का बहुमान आयोजक परिवार द्वारा किया जाएगा। तत्पश्चात आयोजक परिवार की ओर से साधर्मिक वात्सल्य रखा जाएगा।
    1
    आचार्य की निश्रा में निकाला वरघोड़ा, श्रीसंघ सहित कई श्रद्धालु हुए शामिल
झालावाड़ जिले के उन्हेल नागेश्वर तीर्थ में 45 दिवसीय उपधान तप के तपस्वियों का निकाला वरघोड़ा
कस्बे के नागेश्वर जैन तीर्थ में 45 दिवसीय उपधान तप के समापन पर 5 दिवसीय भक्ति महोत्सव के चौथे दिन आचार्य जितरत्न सागर सूरीश्वर मसा की निश्रा एवं साध्वी शासनज्योति श्रीजी के मार्गदर्शन में प्रभुजी की रथयात्रा एवं तपस्वियों का वरघोड़ा आलोट रोड से निकाला गया।जिसमें उपधान तप आयोजक ममता बेन-अजयकुमार खिमेसरा परिवार सहित प्रथम उपधान तप के करीब 35 आराधकों का 15 बग्गियों में वरघोड़ा निकाला गया। जिसमें हजारों वरघोड़े में शामिल तपस्वी व श्रद्धालु श्रावक-श्राविकाएं ने तपस्वियों की जयकारों के नारे लगाते हर्षोल्लास पूर्वक भाग लिया। जगह-जगह तोरण द्वार एवं पुष्पवर्षा कर जुलूस को बधाया गया। जुलूस के दौरान आकर्षक रंगोलियां बनाई गई। वरघोड़ा समापन के पश्चात आचार्यश्री की मांगलिक श्रवण कर तपस्वियों ने निवी तप किया। इस दौरान उपस्थित महानुभावों का साधर्मिक वात्सल्य का आयोजन उपधान तप आयोजक परिवार ने किया। रात्रि को मंदिर परिसर में संगीतकार विनित गोयल द्वारा भक्ति संध्या का आयोजन किया। जिसमें उपधान तप के तपस्वियों को मोक्ष माला पहनाने के बोलियां बोली गई, जिसका उपस्थित श्रद्धालुओं ने मुक्त हस्त से लाभ लिया। महोत्सव का समापन आज होगा, जिसमें प्रातःकाल प्रवचन के पश्चात सभी तपस्वियों को मोक्षमाला का परिधान आचार्यश्री द्वारा कराया जाएगा। सभी तपस्वियों का बहुमान आयोजक परिवार द्वारा किया जाएगा। तत्पश्चात आयोजक परिवार की ओर से साधर्मिक वात्सल्य रखा जाएगा।
    user_Neeraj Maheshwari
    Neeraj Maheshwari
    Reporters राजगढ़, अलवर, राजस्थान•
    20 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.