समाज की गरिमा से समझौता स्वीकार्य नहीं.. जयपुर: समाज की गरिमा से समझौता स्वीकार्य नहीं हाल ही में रिलीज़ हुई फिल्म “ घुसखोर पंडित” को लेकर श्री परशुराम ब्राह्मण फाउंडेशन गहरी चिंता व्यक्त करता है। इस फिल्म में पंडित समाज को जिस प्रकार से प्रस्तुत किया गया है, वह न केवल आपत्तिजनक है, बल्कि समाज की ऐतिहासिक गरिमा, संस्कृति और योगदान का सीधा अपमान भी है। पंडित समाज सदियों से शिक्षा, धर्म, संस्कार, ज्ञान और सामाजिक मार्गदर्शन की परंपरा का वाहक रहा है। ऐसे में किसी भी फिल्म, वेब-सीरीज़ या मीडिया कंटेंट में उसे नकारात्मक, हास्य या विवादित रूप में दिखाना कतई स्वीकार्य नहीं है। हमारा विरोध किसी व्यक्ति विशेष या रचनात्मक स्वतंत्रता के खिलाफ नहीं है, बल्कि गलत प्रस्तुति, रूढ़िवादी चित्रण और अपमानजनक नैरेटिव के खिलाफ है। डॉ अरविंद शुक्ला ने कहा कि फिल्म निर्माताओं द्वारा सार्वजनिक स्पष्टीकरण दिया जाए। आपत्तिजनक दृश्य/संवाद हटाए जाएँ। पंडित समाज से औपचारिक रूप से माफी माँगी जाए। श्री परशुराम ब्राह्मण फाउंडेशन सदैव समाज की गरिमा, सम्मान और आत्मसम्मान के साथ खड़ा है। श्री परशुराम ब्राह्मण फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय डॉ. अरविन्द शुक्ला जी ने सरकार को चेता दिया की यदि सरकार द्वारा शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई, तो *सम्पूर्ण ब्राह्मण समाज लोकतांत्रिक, शांतिपूर्ण और कानूनी तरीके से संगठित विरोध प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होगा* ।
समाज की गरिमा से समझौता स्वीकार्य नहीं.. जयपुर: समाज की गरिमा से समझौता स्वीकार्य नहीं हाल ही में रिलीज़ हुई फिल्म “ घुसखोर पंडित” को लेकर श्री परशुराम ब्राह्मण फाउंडेशन गहरी चिंता व्यक्त करता है। इस फिल्म में पंडित समाज को जिस प्रकार से प्रस्तुत किया गया है, वह न केवल आपत्तिजनक है, बल्कि समाज की ऐतिहासिक गरिमा, संस्कृति और योगदान का सीधा अपमान भी है। पंडित समाज सदियों से शिक्षा, धर्म, संस्कार, ज्ञान और सामाजिक मार्गदर्शन की परंपरा का वाहक रहा है। ऐसे में किसी भी फिल्म, वेब-सीरीज़ या मीडिया कंटेंट में उसे नकारात्मक, हास्य या विवादित रूप में दिखाना कतई स्वीकार्य नहीं है। हमारा विरोध किसी व्यक्ति विशेष या रचनात्मक स्वतंत्रता के खिलाफ नहीं है, बल्कि गलत प्रस्तुति, रूढ़िवादी चित्रण और अपमानजनक नैरेटिव के खिलाफ है। डॉ अरविंद शुक्ला ने कहा कि फिल्म निर्माताओं द्वारा सार्वजनिक स्पष्टीकरण दिया जाए। आपत्तिजनक दृश्य/संवाद हटाए जाएँ। पंडित समाज से औपचारिक रूप से माफी माँगी जाए। श्री परशुराम ब्राह्मण फाउंडेशन सदैव समाज की गरिमा, सम्मान और आत्मसम्मान के साथ खड़ा है। श्री परशुराम ब्राह्मण फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय डॉ. अरविन्द शुक्ला जी ने सरकार को चेता दिया की यदि सरकार द्वारा शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई, तो *सम्पूर्ण ब्राह्मण समाज लोकतांत्रिक, शांतिपूर्ण और कानूनी तरीके से संगठित विरोध प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होगा* ।
- जयपुर : सरकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए हमारी सरकार की ओर से शिविर लगाए जा रहे हैं ताकि कोई पात्र व्यक्ति योजनाओं से वंचित ना रहे।1
- खाकी पर भारी 'बजरी': कोलवा, बांदीकुई, बसवा और राजगढ़ क्षेत्र में अवैध परिवहन का बोलबाला, हादसों का बढ़ा डर। चार थानों की सरहद पर बजरी माफिया का तांडव, हादसों को दावत दे रहे सरपट दौड़ते अवैध ट्रैक्टर बांदीकुई। क्षेत्र में अवैध बजरी खनन और परिवहन का काला कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है। कोलवा, बांदीकुई, बसवा और राजगढ़—इन चार थानों की सीमाओं के बीच बजरी से भरे ट्रैक्टर ट्रॉली इस कदर बेखौफ होकर सड़कों पर दौड़ रहे हैं कि आम राहगीरों का चलना दूभर हो गया है। माफिया के इन ट्रैक्टरों की रफ्तार इतनी तेज होती है कि इन्हें सड़कों पर चलता देख 'यमदूत' का अहसास होने लगता है। खौफ के साये में राहगीर स्थानीय निवासियों का कहना है कि ये ट्रैक्टर चालक अधिक चक्कर लगाने और पकड़े जाने के डर से आबादी वाले क्षेत्रों और मुख्य सड़कों पर अत्यधिक तेज गति से वाहन चलाते हैं। पूर्व में भी इन क्षेत्रों में कई भीषण हादसे हो चुके हैं, जिनमें कई मासूम अपनी जान गंवा चुके हैं। बावजूद इसके, माफिया के हौसले बुलंद हैं। पुलिस की सुस्ती पर सवाल हैरानी की बात यह है कि चार-चार थानों की पुलिस सक्रिय होने का दावा तो करती है, लेकिन हकीकत में सड़कों पर इनका कोई नियंत्रण नजर नहीं आता। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस की गश्त और नाकाबंदी को धता बताकर ये ट्रैक्टर रात-दिन सड़कों पर दौड़ रहे हैं। क्या पुलिस किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रही है या फिर माफिया के साथ मिलीभगत के चलते कार्रवाई केवल कागजों तक सीमित है? मुख्य चिंताएं: अनियंत्रित गति: आबादी वाले क्षेत्रों में भी ट्रैक्टरों की रफ्तार 60-70 किमी/घंटा से ऊपर रहती है। कानून का डर नहीं: पुलिस चेकिंग पॉइंट्स के बावजूद रूट बदलकर या मिलीभगत से परिवहन जारी है। हादसों की पुनरावृत्ति: पुराने हादसों से सबक लेने के बजाय निगरानी तंत्र और कमजोर हुआ है। अब देखना यह है कि उच्च अधिकारी इस मामले में कब संज्ञान लेते हैं और इन चार थानों की पुलिस को अवैध बजरी के इस जानलेवा खेल को रोकने के लिए सख्त निर्देश देते हैं।1
- सर्व हिन्दू समाज विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन बस्सी योगेश कुमार गुप्ता बस्सी क्षेत्र स्थित बिदाजी महाराज के मंदिर में पंडितो द्वारा विधि विधान से पूजा अर्चना करके कलश यात्रा व शोभायात्रा को डीजे की धुन के साथ रवाना किया इस मौके पर प्रांजल अकैडमी व आदर्श विद्या मंदिर बस्सी की स्कूल के बालक बालिकाओं ने झांकी की अपनी अहम भूमिका निभाई इस मौके पर करीब 2100 महिलाओं द्वारा अपने सिर पर कलश धारण कर डीजे की धुन के साथ नाचते गाते हुए नजर आए यह शोभायात्रा जो कि बिदाजी महाराज के मंदिर से रवाना हुई जो कि खादी आश्रम के सामने प्रांजल अकैडमी स्कूल में पहुंची इस मौके पर बस्सी पुलिस प्रशासन मौजूद था जो कि शोभायात्रा में जगह जगह सुरक्षा व्यवस्था को लेकर यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से किया इस दौरान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुरेन्द्र सिंह अचलपुरा गो सांसद जयपुर, व सुरेश कुमार व रामदयाल सैन रहे इस दौरान कार्यक्रम में आए हुए सभी अतिथियों का माला व दुपट्टा पहनाकर गाय के गोबर से बनी गोमाता की तस्वीर भेंट किए इस दौरान बालक बालिकाओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी किए कार्यक्रम में पुलिस प्रशासन का भी माला व दुपट्टा पहनाकर स्वागत सम्मान किया यह कार्यक्रम सभी के सहयोग से किया गया कार्यक्रम समापन के बाद सभी को अल्पाहार दिया गया इस मौके पर उच्च माध्यमिक आदर्श विद्या मंदिर बस्सी के समस्त स्टाफ मौजूद थे यह जानकारी प्रांजल अकैडमी स्कूल के निदेशक विजय शर्मा ने दी4
- लालसोट : स्वदेशी जीवनशैली बनेगी भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए बूस्टर डोज, हिंदू समाज इसे अपनाए: वक्ता भारत के स्व को पहचाने हिन्दू समाज। हमारी भाषा, भूषा, भोजन व संस्कृति हमारे लिए गर्व का विषय: वक्ता 3: हिंदू समाज में बढ़ता जनरेशन गैप सामाजिक ताने-बाने के लिए खतरनाक, संवैधानिक आयु में विवाह से समाधान सभव: – मोहन सिंह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में शिवाजी बस्ती का विराट हिंदू सम्मेलन आज दिनांक 8 फरवरी 2026 को थली वाले बालाजी प्रांगण में भव्य रूप से आयोजित हुआ। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता श्री मोहन सिंह जी ने कहा कि हिंदुत्व ही विश्व बंधुत्व की सच्ची आधारशिला है। उन्होंने कहा कि हिंदू समाज का संवर्धन और संरक्षण केवल उसके स्वशासन, अनुशासन और एकता से ही संभव है। उन्होंने आगे कहा कि नागरिक अनुशासन से ही समाज और राष्ट्र का मार्ग सुदृढ़ बनता है तथा भारत को आगे बढ़ाने का दायित्व हिंदू समाज को संगठित होकर निभाना होगा। उन्होंने सामाजिक समरसता को वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बताया तथा परिवार के साथ संगठित जीवन, पर्यावरण संरक्षण एवं संस्कारयुक्त समाज निर्माण का संकल्प दिलाया। कार्यक्रम में परम पूज्य रामदास जी महाराज का सानिध्य प्राप्त हुआ। श्रीमती सीमा जी शर्मा ने ‘ स्व के जागरण’ विषय पर प्रेरक वक्तव्य दिया। कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने के लिए महापुरुषों की जीवंत झांकियाँ सजाई गईं। विशेष आकर्षण रहा जब लगभग 1500 महिलाएँ सिर पर मंगल कलश लेकर शोभायात्रा में चलीं और हजारों की संख्या में पुरुष भगवा ध्वज लेकर उनके साथ चले। पूरा कार्यक्रम राष्ट्रभक्ति, सांस्कृतिक चेतना और सामाजिक एकता के भाव से ओत-प्रोत रहा।3
- *मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पूर्व मंत्री स्व. हेमसिंह भड़ाना को दी श्रद्धांजलि* *केन्द्रीय वन, पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेन्द्र यादव तथा राज्य वन मंत्री संजय शर्मा रहे उपस्थित* खैरथल-तिजारा, 08 फरवरी। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को खैरथल तिजारा के गांव बघेरी कलां पहुंचकर पूर्व मंत्री स्व. हेमसिंह भड़ाना के निधन पर शोक व्यक्त किया। शर्मा ने स्व. भड़ाना के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्व. हेमसिंह भड़ाना का सार्वजनिक जीवन, जनसेवा के प्रति उनका समर्पण तथा समाज के लिए किया गया योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। उनका निधन अपूरणीय क्षति है, जिसकी भरपाई संभव नहीं है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा शोकाकुल परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। इस अवसर पर केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव, राजस्थान वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा, विधायक बानसूर देवी सिंह शेखावत, जिला प्रमुख बलबीर छिल्लर, पूर्व विधायक रामहेत यादव, पूर्व विधायक जयराम जाटव सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने स्व. हेमसिंह भड़ाना के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा उनके जनसेवा कार्यों को याद किया।4
- Post by Rajdheer Singh1
- Post by RAJ.JANTA .971
- हमारे बच्चों के लिए बजट कहां है - सुनील उदैइया जयपुर : विप्र महासभा प्रदेश अध्यक्ष सुनील उदैइया ने विधायक गोपाल शर्मा से कहा कि हमारे बच्चों के भविष्य के लिए क्या रूपरेखा है, बजट कहां है । कल एक कार्यक्रम में सिविल लाइंस विधायक गोपाल शर्मा से बजट में ब्राह्मण समाज के मुद्दों की पैरवी की बात कही1