*मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पूर्व मंत्री स्व. हेमसिंह भड़ाना को दी श्रद्धांजलि* *केन्द्रीय वन, पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेन्द्र यादव तथा राज्य वन मंत्री संजय शर्मा रहे उपस्थित* खैरथल-तिजारा, 08 फरवरी। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को खैरथल तिजारा के गांव बघेरी कलां पहुंचकर पूर्व मंत्री स्व. हेमसिंह भड़ाना के निधन पर शोक व्यक्त किया। शर्मा ने स्व. भड़ाना के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्व. हेमसिंह भड़ाना का सार्वजनिक जीवन, जनसेवा के प्रति उनका समर्पण तथा समाज के लिए किया गया योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। उनका निधन अपूरणीय क्षति है, जिसकी भरपाई संभव नहीं है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा शोकाकुल परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। इस अवसर पर केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव, राजस्थान वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा, विधायक बानसूर देवी सिंह शेखावत, जिला प्रमुख बलबीर छिल्लर, पूर्व विधायक रामहेत यादव, पूर्व विधायक जयराम जाटव सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने स्व. हेमसिंह भड़ाना के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा उनके जनसेवा कार्यों को याद किया।
*मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पूर्व मंत्री स्व. हेमसिंह भड़ाना को दी श्रद्धांजलि* *केन्द्रीय वन, पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेन्द्र यादव तथा राज्य वन मंत्री संजय शर्मा रहे उपस्थित* खैरथल-तिजारा, 08 फरवरी। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को खैरथल तिजारा के गांव बघेरी कलां पहुंचकर पूर्व मंत्री स्व. हेमसिंह भड़ाना के निधन
पर शोक व्यक्त किया। शर्मा ने स्व. भड़ाना के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्व. हेमसिंह भड़ाना का सार्वजनिक जीवन, जनसेवा के प्रति उनका समर्पण तथा समाज के लिए किया गया योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। उनका निधन अपूरणीय क्षति है, जिसकी भरपाई संभव
नहीं है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा शोकाकुल परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। इस अवसर पर केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव, राजस्थान वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय
शर्मा, विधायक बानसूर देवी सिंह शेखावत, जिला प्रमुख बलबीर छिल्लर, पूर्व विधायक रामहेत यादव, पूर्व विधायक जयराम जाटव सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने स्व. हेमसिंह भड़ाना के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा उनके जनसेवा कार्यों को याद किया।
- बागावास चौरासी में ट्रांसफार्मर चोर गिरोह हुआ सक्रिय, अन्नपूर्णा स्टैंड पर फिर तार काट चुरा ले गया ट्रांसफार्मर तोड़कर निकला कॉपर व ऑयल चोरी कर ले गए* विराटनगर अन्नपूर्णा स्टैंड पर ट्रांसफार्मर से तेल-कॉपर चोरी,23 घरों की बस्ती रातभर अंधेरे में ग्रामीण परेशान,भाबरू थाना क्षेत्र के अन्नपूर्णा स्टैंड बागावास चौरासी सरपंच चौथी देवी के मकान के पास से बीती रात अज्ञात बदमाशों ने एक विद्युत ट्रांसफार्मर को निशाना बनाया। बदमाशों ने गांव के बाहर लगे ट्रांसफार्मर को क्षतिग्रस्त कर उसमें से कॉपर व आयल चुरा लिया। इस घटना के कारण गांव के लगभग 23 घरों में पूरी रात बिजली आपूर्ति बाधित रही। बिजली न होने से ग्रामीणों को रातभर भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह जब ग्रामीण बाहर निकले, तो उन्होंने ट्रांसफार्मर को क्षतिग्रस्त अवस्था में पाया। इसके बाद ग्रामीणों ने तुरंत बिजली विभाग के कर्मचारियों को सूचना दी और जल्द से जल्द नया ट्रांसफार्मर लगाकर बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग की। बिजली विभाग, पुलिस को सूचना देने पर घटना स्थल पर बिजली विभाग से लाइनमैन विनोद कुम्हार,भाबरू थाने से राम रतन बैरवा, अशोक जी घटना स्थल पर पहुंचे1
- जयपुर : सरकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए हमारी सरकार की ओर से शिविर लगाए जा रहे हैं ताकि कोई पात्र व्यक्ति योजनाओं से वंचित ना रहे।1
- जयपुर के मंशारामपुरा निवारू रोड पर आराध्य देव भगवान श्री ग्वांलिया बाबा मंदिर में चोरी की बड़ी वारदात, चांदी के मुकुट, सिंघासन आदि लाखों रुपए का सामान चोरी, सीसीटीवी फुटेज में कैद हुए चोरी करते बदमाश, लोगों में आक्रोश.. (देखें पूरी घटना) #Jaipurpolicecommissionrate #Rajasthanpolice #nivaaruroadJaipur #Temple #jaipurrajasthanindia #news #JitendraKumasaini #Jitendra #harsora1
- आज 09/02/2026 का पंचांग। https://amzn.to/49KMTN91
- तिजारा: 5 साल से फरार 25-25 हजार के इनामी ठग दंपतीगिरफ्तार सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर 3.45 लाख की ठगी का मामला1
- जाट बहरोड़ भाजपा मंडल के उपाध्यक्ष भीम राज यादव (निवासी करनीकोट) की सुपुत्री कशिश का विवाह नया गांव, नीमराना निवासी नरेंद्र कुमार से तय हुआ है। यह शादी इसलिए चर्चा में है क्योंकि इसे पूरी तरह दहेज-मुक्त रखा गया है। वर पक्ष ने लगन और टीका में मात्र एक रुपये का नेग स्वीकार किया, जो समाज में एक सकारात्मक संदेश दे रहा है। एक रुपये में तय हुआ यह रिश्ता दहेज प्रथा पर सीधा प्रहार माना जा रहा है1
- आचार्य की निश्रा में निकाला वरघोड़ा, श्रीसंघ सहित कई श्रद्धालु हुए शामिल झालावाड़ जिले के उन्हेल नागेश्वर तीर्थ में 45 दिवसीय उपधान तप के तपस्वियों का निकाला वरघोड़ा कस्बे के नागेश्वर जैन तीर्थ में 45 दिवसीय उपधान तप के समापन पर 5 दिवसीय भक्ति महोत्सव के चौथे दिन आचार्य जितरत्न सागर सूरीश्वर मसा की निश्रा एवं साध्वी शासनज्योति श्रीजी के मार्गदर्शन में प्रभुजी की रथयात्रा एवं तपस्वियों का वरघोड़ा आलोट रोड से निकाला गया।जिसमें उपधान तप आयोजक ममता बेन-अजयकुमार खिमेसरा परिवार सहित प्रथम उपधान तप के करीब 35 आराधकों का 15 बग्गियों में वरघोड़ा निकाला गया। जिसमें हजारों वरघोड़े में शामिल तपस्वी व श्रद्धालु श्रावक-श्राविकाएं ने तपस्वियों की जयकारों के नारे लगाते हर्षोल्लास पूर्वक भाग लिया। जगह-जगह तोरण द्वार एवं पुष्पवर्षा कर जुलूस को बधाया गया। जुलूस के दौरान आकर्षक रंगोलियां बनाई गई। वरघोड़ा समापन के पश्चात आचार्यश्री की मांगलिक श्रवण कर तपस्वियों ने निवी तप किया। इस दौरान उपस्थित महानुभावों का साधर्मिक वात्सल्य का आयोजन उपधान तप आयोजक परिवार ने किया। रात्रि को मंदिर परिसर में संगीतकार विनित गोयल द्वारा भक्ति संध्या का आयोजन किया। जिसमें उपधान तप के तपस्वियों को मोक्ष माला पहनाने के बोलियां बोली गई, जिसका उपस्थित श्रद्धालुओं ने मुक्त हस्त से लाभ लिया। महोत्सव का समापन आज होगा, जिसमें प्रातःकाल प्रवचन के पश्चात सभी तपस्वियों को मोक्षमाला का परिधान आचार्यश्री द्वारा कराया जाएगा। सभी तपस्वियों का बहुमान आयोजक परिवार द्वारा किया जाएगा। तत्पश्चात आयोजक परिवार की ओर से साधर्मिक वात्सल्य रखा जाएगा।1
- जंगल में लगी आग पर पाया काबू,नगर परिषद टीम ने 2 फॉयर टेंडर पानी का छिड़काव कर आग पर काबू पाया,भाबरू नदी इलाके में लगी आग जानकारी अनुसार कोई जनहानि नहीं चं1
- हमारे बच्चों के लिए बजट कहां है - सुनील उदैइया जयपुर : विप्र महासभा प्रदेश अध्यक्ष सुनील उदैइया ने विधायक गोपाल शर्मा से कहा कि हमारे बच्चों के भविष्य के लिए क्या रूपरेखा है, बजट कहां है । कल एक कार्यक्रम में सिविल लाइंस विधायक गोपाल शर्मा से बजट में ब्राह्मण समाज के मुद्दों की पैरवी की बात कही1